नीतीश का नीरज को आशीर्वाद... अनंत सिंह के विरोध से बढ़ा टकराव!.. मतदान से पहले मुलाकात का क्या निकलेगा सियासी संदेश?
बिहार विधान परिषद की पटना स्नातक सीट पर मतदान से पहले सियासी हलचल तेज हो गई है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जेडीयू उम्मीदवार नीरज कुमार से मुलाकात कर उन्हें जीत का आशीर्वाद दिया. इस मुलाकात को इसलिए अहम माना जा रहा है, क्योंकि जेडीयू विधायक अनंत सिंह लगातार नीरज कुमार का विरोध कर रहे हैं.

Patna: बिहार विधान परिषद की पटना स्नातक सीट पर मतदान से पहले सियासी सरगर्मी अचानक तेज हो गई. जेडीयू उम्मीदवार नीरज कुमार से नीतीश कुमार की मुलाकात ने चुनावी माहौल में एक नई चर्चा छेड़ दी है. एक तरफ नीरज कुमार चुनावी मैदान में अपनी जीत के लिए जोर लगा रहे हैं, तो दूसरी तरफ पार्टी के विधायक अनंत सिंह लगातार उनके विरोध में नजर आ रहे हैं. ऐसे वक्त में नीतीश कुमार और नीरज कुमार की मुलाकात को बेहद अहम माना जा रहा है.
मुलाकात के दौरान नीतीश कुमार ने नीरज कुमार को जीत का आशीर्वाद दिया. मतदान से महज एक दिन पहले हुई इस मुलाकात ने कई सियासी संकेत दिए हैं. खासकर तब, जब नीरज कुमार को लेकर अनंत सिंह का विरोध लगातार सुर्खियों में बना हुआ है. अब सवाल यह है कि नीतीश कुमार की नीरज कुमार से यह मुलाकात क्या सिर्फ शिष्टाचार मुलाकात थी या फिर इसके जरिए पार्टी के भीतर एक स्पष्ट संदेश देने की कोशिश हुई है?
क्योंकि चुनावी मैदान में नीरज कुमार जेडीयू के आधिकारिक उम्मीदवार हैं, लेकिन उनके खिलाफ पार्टी के ही विधायक अनंत सिंह की नाराजगी ने मुकाबले को दिलचस्प बना दिया है. ऐसे में नीतीश कुमार का नीरज कुमार के साथ खड़ा होना चुनाव से पहले पार्टी के उम्मीदवार के लिए मनोबल बढ़ाने वाला कदम माना जा रहा है. पटना स्नातक सीट पर अब निगाहें मतदान पर है. एक तरफ नीतीश कुमार का भरोसा और दूसरी तरफ अनंत सिंह का विरोध. इन दोनों के बीच आखिर स्नातक मतदाता किसके पक्ष में अपना फैसला सुनाते हैं, इसका जवाब चुनावी नतीजों में मिलेगा.


