Bawal News
होमझारखंडबिहारराज्यराजनीतिNationalदेश-विदेशInternationalमनोरंजनखेल
September 12, 2026 IST
India27° C|AQI 71
ट्रेंडिंग
जुड़ें:
FacebookTwitter / XYouTubeInstagramWhatsApp
न्यूज़लेटर अलर्टदैनिक ताज़ा समाचार सीधे ईमेल पर

हर बड़ी खबर और ब्रेकिंग अपडेट सबसे पहले पाएं

Bawal News Logo

बावल न्यूज़ झारखंड, बिहार और देश-दुनिया की हर बड़ी घटना, राजनीति, खेल और जनसरोकार की खबरों को निष्पक्षता एवं विश्वसनीयता के साथ प्रस्तुत करने वाला डिजिटल न्यूज़ नेटवर्क है।

सत्य, साहस और स्वतंत्र पत्रकारिता
सोशल मीडिया पर जुड़ें:
FacebookTwitter / XYouTubeInstagramWhatsApp

राज्य एवं क्षेत्र

  • ›झारखंड समाचार
  • ›बिहार समाचार
  • ›राज्य समाचार
  • ›देश-विदेश
  • ›National News
  • ›International

समाचार व राजनीति

  • ›ताज़ा खबरें
  • ›राजनीति
  • ›जुर्म व अदालत
  • ›चुनावी हलचल
  • ›विशेष कवरेज
  • ›वायरल वीडियो

खेल व मनोरंजन

  • ›खेल व क्रिकेट
  • ›मनोरंजन व सिनेमा
  • ›लाइफस्टाइल
  • ›राशिफल व ज्योतिष
  • ›ऑटोमोबाइल

बिज़नेस व टेक

  • ›कारोबार व बाजार
  • ›टेक्नोलॉजी व AI
  • ›गैजेट्स रिव्यू
  • ›रोजगार व शिक्षा
  • ›बजट व नीतियां

नेटवर्क व नीतियां

  • ›हमारे बारे में
  • ›विज्ञापन सेवाएँ
  • ›करियर (Jobs)
  • ›संपर्क सूत्र
  • ›गोपनीयता नीति
  • ›नियम व शर्तें
  • ›DMCA नोटिस
ट्रेंडिंग विषय:
#झारखंड न्यूज#बिहार राजनीति#क्रिकेट लाइव#रोजगार अपडेट#सोना चांदी भाव#मौसम पूर्वानुमान#टेक गैजेट्स#बजट २०२६
Privacy PolicyTerms of ServiceDisclaimerDMCA NoticeCookies PolicyContact Desk
© 2026 Bawal Digital News Network Pvt. Ltd.|सर्वाधिकार सुरक्षित।
डिजिटल मीडिया आचार संहिता 2021 के अनुसार विनियमित
Scroll to top
Home»बिहार»जेपी नड्डा हटे, नितिन नबीन बने BJP के नए राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष
बिहार

जेपी नड्डा हटे, नितिन नबीन बने BJP के नए राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष

“भारतीय जनता पार्टी ने बिहार सरकार में मंत्री नितिन नबीन को बड़ी जिम्मेदारी सौंपते हुए उन्हें पार्टी का नया राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया है. पार्टी ने यह दायित्व जेपी नड्डा के स्थान पर उन्हें सौंपने की घोषणा की है.”

B
Bawal DeskEditorial Desk
Published Dec 15, 2025 · 7:09 AM· 3 min read
जेपी नड्डा हटे, नितिन नबीन बने BJP के नए राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष

भारतीय जनता पार्टी ने बिहार सरकार में मंत्री नितिन नबीन को बड़ी जिम्मेदारी सौंपते हुए उन्हें पार्टी का नया राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया है. पार्टी ने यह दायित्व जेपी नड्डा के स्थान पर उन्हें सौंपने की घोषणा की है. बिहार की राजनीति में नितिन नबीन एक लोकप्रिय और मजबूत नेता के रूप में पहचाने जाते हैं.

वर्तमान में नितिन नबीन BJP के वरिष्ठ नेता होने के साथ-साथ बिहार सरकार में पथ निर्माण मंत्री के रूप में कार्यरत हैं. वे बांकीपुर विधानसभा सीट से चार बार विधायक चुने जा चुके हैं और संगठन तथा सरकार-दोनों स्तरों पर अपनी प्रभावी भूमिका निभाते रहे हैं. उन्होंने अपने पिता की राजनीतिक विरासत को आगे बढ़ाते हुए राजनीति में एक अलग पहचान बनाई है.

यह भी पढ़ें:बिहार विधान परिषद चुनाव: RJD की लिस्ट जारी होते ही बढ़ी हलचल, रोहिणी आचार्य ने जताई नाराजगी

उनके पिता स्वर्गीय नबीन किशोर प्रसाद सिन्हा BJP के वरिष्ठ नेता और बांकीपुर से विधायक रह चुके थे. पिता के निधन के बाद वर्ष 2006 में पटना पश्चिम (अब बांकीपुर) सीट पर हुए उपचुनाव में नितिन नबीन पहली बार विधायक बने. इसके बाद 2010, 2015 और 2020 के विधानसभा चुनावों में लगातार जीत दर्ज कर उन्होंने इस सीट पर अपनी मजबूत पकड़ साबित की.

सम्बंधित ख़बरें

हरीश रावत का कांग्रेस के पदों से इस्तीफा, PA पर ED की कार्रवाई के बाद बोले- पार्टी के संघर्ष में कमजोरी नहीं चाहता
हरीश रावत का कांग्रेस के पदों से इस्तीफा, PA पर ED की कार्रवाई के बाद बोले- पार्टी के संघर्ष में कमजोरी नहीं चाहता
पलामू के युवक पर फर्जी IPS बनकर पुलिस को गुमराह करने का आरोप, चालक और सहयोगी गिरफ्तार
पलामू के युवक पर फर्जी IPS बनकर पुलिस को गुमराह करने का आरोप, चालक और सहयोगी गिरफ्तार
गंडक नदी के पास पुल निर्माण के दौरान बड़ा हादसा, 6 कर्मचारी घायल; दो की हालत गंभीर
गंडक नदी के पास पुल निर्माण के दौरान बड़ा हादसा, 6 कर्मचारी घायल; दो की हालत गंभीर
क्या बख्तियारपुर का नाम बदलकर होगा ‘नीतीशपुर’? मंत्री संतोष सुमन ने CM सम्राट चौधरी के सामने रखी मांग
क्या बख्तियारपुर का नाम बदलकर होगा ‘नीतीशपुर’? मंत्री संतोष सुमन ने CM सम्राट चौधरी के सामने रखी मांग
रांची में 459 पुलिसकर्मियों और हवलदारों का तबादला, देखें पूरी जानकारी
रांची में 459 पुलिसकर्मियों और हवलदारों का तबादला, देखें पूरी जानकारी
गिरिडीह की सियासत से हेमंत सरकार के मंत्री तक, सुदिव्य सोनू की आखिरी कहानी
गिरिडीह की सियासत से हेमंत सरकार के मंत्री तक, सुदिव्य सोनू की आखिरी कहानी

2025 के बिहार विधानसभा चुनाव में भी नितिन नबीन ने बांकीपुर सीट से जीत हासिल की. इस चुनाव में उन्हें 98,299 वोट मिले और उन्होंने राष्ट्रीय जनता दल की प्रत्याशी रेखा कुमारी को 51,936 मतों के बड़े अंतर से पराजित किया. चुनाव के बाद नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली सरकार में उन्हें कैबिनेट मंत्री बनाया गया और पथ निर्माण विभाग की जिम्मेदारी सौंपी गई.

करीब 45 वर्षीय नितिन नबीन का राजनीतिक सफर लगातार आगे बढ़ता रहा है. वे BJP युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष रहे, इसके बाद राष्ट्रीय महामंत्री भी बने. वर्ष 2021 और 2024 में उन्हें मंत्री पद की जिम्मेदारी मिली, जहां उन्होंने पथ निर्माण और नगर विकास विभाग का नेतृत्व किया. अब राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनाए जाने के साथ ही वे न केवल कायस्थ समाज की राजनीति, बल्कि राष्ट्रीय राजनीति के मंच पर भी एक प्रभावशाली नेता के रूप में उभरे हैं.

केंद्र की राजनीति में शिवराज सिंह चौहान, धर्मेंद्र प्रधान और पीयूष गोयल जैसे दिग्गज नेताओं तथा बिहार में सम्राट चौधरी, विजय कुमार सिन्हा और दिलीप जायसवाल जैसे मजबूत नेताओं के बीच नितिन नबीन के लिए प्रदर्शन करना एक बड़ी चुनौती होगी. इसके बावजूद, पार्टी के भीतर और बाहर उनकी नई भूमिका उन्हें BJP की राजनीति में एक नई धुरी के रूप में स्थापित कर रही है.

2 views3 min read
#Bihar News
#Bihar politics
#Bihar election
#Bihar BJP
#Nitin Nabin

RELATED POSTS

बिहार विधान परिषद चुनाव: RJD की लिस्ट जारी होते ही बढ़ी हलचल, रोहिणी आचार्य ने जताई नाराजगी

बिहार विधान परिषद चुनाव: RJD की लिस्ट जारी होते ही बढ़ी हलचल, रोहिणी आचार्य ने जताई नाराजगी

सीतामढ़ी में मर्डर के बाद बवाल, आरोपी का घर जलाया; पुलिस की 8 गाड़ियों में तोड़फोड़

सीतामढ़ी में मर्डर के बाद बवाल, आरोपी का घर जलाया; पुलिस की 8 गाड़ियों में तोड़फोड़

हरीश रावत का कांग्रेस के पदों से इस्तीफा, PA पर ED की कार्रवाई के बाद बोले- पार्टी के संघर्ष में कमजोरी नहीं चाहता

हरीश रावत का कांग्रेस के पदों से इस्तीफा, PA पर ED की कार्रवाई के बाद बोले- पार्टी के संघर्ष में कमजोरी नहीं चाहता

Special
चुटूपालू-ओरमांझी में अवैध स्टोन क्रशरों पर बड़ा एक्शन, 19 पर कार्रवाई; 8 सील, 11 ध्वस्त

चुटूपालू-ओरमांझी में अवैध स्टोन क्रशरों पर बड़ा एक्शन, 19 पर कार्रवाई; 8 सील, 11 ध्वस्त

प्रमुख विषय (Topics)

ताज़ा खबरराजनीतिक्रिकेटखेलव्यापारमनोरंजनटेक्नोलॉजीअपराधमौसमराशिफल

बड़ी खबरें / Trending

1.

रांची में 459 पुलिसकर्मियों और हवलदारों का तबादला, देखें पूरी जानकारी

BY Piyush Kumar—Sep 10, 2026
2.

गिरिडीह की सियासत से हेमंत सरकार के मंत्री तक, सुदिव्य सोनू की आखिरी कहानी

BY Satya Mishra—Sep 6, 2026
3.

सुदिव्य सोनू के बाद हेमंत के सामने दोहरा सियासी इम्तिहान, विरासत और कैबिनेट में किसे मिलेगी जगह?

BY Satya Mishra—Sep 8, 2026
4.

चतरा विधायक जनार्दन पासवान के बेटे का अपहरण, पुलिस जांच में जुटी

BY Deepak Kumar—Sep 7, 2026
5.

झारखंड हाईकोर्ट को मिले तीन नए जज, सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने जारी की अधिसूचना

BY Deepak Kumar—Sep 10, 2026

दैनिक समाचार अलर्ट

ताज़ा देश, दुनिया, खेल और राजनीति के समाचार सीधे अपने इनबॉक्स में प्राप्त करें।

Comments

0
अपनी टिप्पणी लिखें
सभ्य भाषा अनिवार्य
0/1000
आपकी राय मंच के नियमों के तहत प्रकाशित होगी।
Advertisement
Enterprise Cloud Solutions & Business Advisory
Advertisement
Fintech & Smart Investment Banking Partner