Bawal News
होमझारखंडबिहारराज्यराजनीतिNationalदेश-विदेशInternationalमनोरंजनखेल
September 12, 2026 IST
India27° C|AQI 71
ट्रेंडिंग
जुड़ें:
FacebookTwitter / XYouTubeInstagramWhatsApp
न्यूज़लेटर अलर्टदैनिक ताज़ा समाचार सीधे ईमेल पर

हर बड़ी खबर और ब्रेकिंग अपडेट सबसे पहले पाएं

Bawal News Logo

बावल न्यूज़ झारखंड, बिहार और देश-दुनिया की हर बड़ी घटना, राजनीति, खेल और जनसरोकार की खबरों को निष्पक्षता एवं विश्वसनीयता के साथ प्रस्तुत करने वाला डिजिटल न्यूज़ नेटवर्क है।

सत्य, साहस और स्वतंत्र पत्रकारिता
सोशल मीडिया पर जुड़ें:
FacebookTwitter / XYouTubeInstagramWhatsApp

राज्य एवं क्षेत्र

  • ›झारखंड समाचार
  • ›बिहार समाचार
  • ›राज्य समाचार
  • ›देश-विदेश
  • ›National News
  • ›International

समाचार व राजनीति

  • ›ताज़ा खबरें
  • ›राजनीति
  • ›जुर्म व अदालत
  • ›चुनावी हलचल
  • ›विशेष कवरेज
  • ›वायरल वीडियो

खेल व मनोरंजन

  • ›खेल व क्रिकेट
  • ›मनोरंजन व सिनेमा
  • ›लाइफस्टाइल
  • ›राशिफल व ज्योतिष
  • ›ऑटोमोबाइल

बिज़नेस व टेक

  • ›कारोबार व बाजार
  • ›टेक्नोलॉजी व AI
  • ›गैजेट्स रिव्यू
  • ›रोजगार व शिक्षा
  • ›बजट व नीतियां

नेटवर्क व नीतियां

  • ›हमारे बारे में
  • ›विज्ञापन सेवाएँ
  • ›करियर (Jobs)
  • ›संपर्क सूत्र
  • ›गोपनीयता नीति
  • ›नियम व शर्तें
  • ›DMCA नोटिस
ट्रेंडिंग विषय:
#झारखंड न्यूज#बिहार राजनीति#क्रिकेट लाइव#रोजगार अपडेट#सोना चांदी भाव#मौसम पूर्वानुमान#टेक गैजेट्स#बजट २०२६
Privacy PolicyTerms of ServiceDisclaimerDMCA NoticeCookies PolicyContact Desk
© 2026 Bawal Digital News Network Pvt. Ltd.|सर्वाधिकार सुरक्षित।
डिजिटल मीडिया आचार संहिता 2021 के अनुसार विनियमित
Scroll to top
Home»झारखंड»सारंडा में कमजोर पड़ा नक्सली नेटवर्क, 25 उग्रवादी करेंगे आत्मसमर्पण
झारखंड

सारंडा में कमजोर पड़ा नक्सली नेटवर्क, 25 उग्रवादी करेंगे आत्मसमर्पण

“झारखंड में नक्सल विरोधी अभियान के तहत सुरक्षा एजेंसियों को एक बड़ी सफलता मिली है. कोल्हान के सारंडा जंगल स्थित मंकी फॉरेस्ट क्षेत्र में सक्रिय मिसिर बेसरा दस्ते के 25 नक्सली आज रांची स्थित पुलिस मुख्यालय में डीजीपी तदाशा मिश्रा के समक्ष आत्मसमर्पण करेंगे.”

S
Satya MishraEditorial Desk
Published May 21, 2026 · 6:29 AM· 3 min read
सारंडा में कमजोर पड़ा नक्सली नेटवर्क, 25 उग्रवादी करेंगे आत्मसमर्पण

Ranchi: झारखंड में नक्सल विरोधी अभियान के तहत सुरक्षा एजेंसियों को एक बड़ी सफलता मिली है. कोल्हान के सारंडा जंगल स्थित मंकी फॉरेस्ट क्षेत्र में सक्रिय मिसिर बेसरा दस्ते के 25 नक्सली आज रांची स्थित पुलिस मुख्यालय में डीजीपी तदाशा मिश्रा के समक्ष आत्मसमर्पण करेंगे. लंबे समय से सुरक्षा बलों के दबाव और लगातार चल रहे अभियान के कारण माओवादी संगठन कमजोर पड़ता नजर आ रहा है. आत्मसमर्पण करने वालों में कई बड़े इनामी नक्सली, जोनल कमांडर, सब-जोनल कमांडर और एरिया कमांडर शामिल हैं. इस सरेंडर को राज्य में नक्सल नेटवर्क के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है. कार्यक्रम के दौरान सभी नक्सली हथियार डालेंगे और सरकार की सरेंडर पॉलिसी के तहत उन्हें प्रोत्साहन राशि भी दी जाएगी. सुरक्षा एजेंसियों का मानना है कि इससे सारंडा और आसपास के इलाकों में नक्सली गतिविधियों पर बड़ा असर पड़ेगा और संगठन की पकड़ और कमजोर होगी.

बड़े इनामी नक्सलियों का सरेंडर

यह भी पढ़ें:चुटूपालू-ओरमांझी में अवैध स्टोन क्रशरों पर बड़ा एक्शन, 19 पर कार्रवाई; 8 सील, 11 ध्वस्त

आत्मसमर्पण करने वालों में 10 लाख रुपये का इनामी जोनल कमिटी सदस्य चंदन लोहरा सबसे बड़ा नाम है. इसके अलावा पांच लाख का इनामी जयकांत उर्फ गूंगा और दो लाख का इनामी झारखंड-बिहार प्रवक्ता अश्विन उर्फ आजाद भी हथियार डालेंगे. मिसिर बेसरा का अंगरक्षक संनत उर्फ इतवारी मांझी के भी सरेंडर करने की सूचना है. सरेंडर करने वालों में तीन जोनल कमांडर, छह सब-जोनल कमांडर और छह एरिया कमांडर शामिल हैं. इनमें सागेन अंगरिया, प्रभात उर्फ नागेंद्र मुंडा, गुलशन मुंडा, रेखा मुंडा उर्फ जयंती, सुलेमान हांसदा और दर्शन उर्फ विजय हांसदा जैसे नाम प्रमुख हैं. पुलिस अधिकारियों के मुताबिक यह आत्मसमर्पण संगठन की कमजोर होती स्थिति को दर्शाता है.

सम्बंधित ख़बरें

गंगा की बाढ़ में पुलिस बनी सहारा, साहिबगंज के 4 थानों में शुरू हुआ लंगर
गंगा की बाढ़ में पुलिस बनी सहारा, साहिबगंज के 4 थानों में शुरू हुआ लंगर
मुंबई में गिरिडीह और गोमिया के दो प्रवासी मजदूरों की मौत, महेश और हीरालाल के परिवारों पर टूटा दुखों का पहाड़
मुंबई में गिरिडीह और गोमिया के दो प्रवासी मजदूरों की मौत, महेश और हीरालाल के परिवारों पर टूटा दुखों का पहाड़
JSSC CGL सफल अभ्यर्थियों की प्रेस वार्ता: बिना आधार के आरोप लगाकर भविष्य बर्बाद न करें
JSSC CGL सफल अभ्यर्थियों की प्रेस वार्ता: बिना आधार के आरोप लगाकर भविष्य बर्बाद न करें
OBC के लिए अलग कॉलम और डिजिटल कोड की मांग, कांग्रेस का 16 सितंबर को राजभवन मार्च
OBC के लिए अलग कॉलम और डिजिटल कोड की मांग, कांग्रेस का 16 सितंबर को राजभवन मार्च
रांची में 459 पुलिसकर्मियों और हवलदारों का तबादला, देखें पूरी जानकारी
रांची में 459 पुलिसकर्मियों और हवलदारों का तबादला, देखें पूरी जानकारी
गिरिडीह की सियासत से हेमंत सरकार के मंत्री तक, सुदिव्य सोनू की आखिरी कहानी
गिरिडीह की सियासत से हेमंत सरकार के मंत्री तक, सुदिव्य सोनू की आखिरी कहानी

हथियार और कारतूस भी होंगे जमा

सूत्रों के अनुसार आत्मसमर्पण करने वाले नक्सली करीब डेढ़ दर्जन आधुनिक हथियार और भारी मात्रा में कारतूस भी सुरक्षा एजेंसियों को सौंपेंगे. इनमें एलएमजी, इंसास राइफल और एसएलआर जैसे अत्याधुनिक हथियार शामिल हैं. सरकार की नीति के तहत सभी को चेक के माध्यम से प्रोत्साहन राशि दी जाएगी, ताकि वे सामान्य जीवन शुरू कर सकें.

मिसिर बेसरा नेटवर्क को बड़ा नुकसान

यह भी पढ़ें:तीनपहाड़ स्टेशन पर यात्रियों को बताया गया RailOne App का आसान तरीका

सुरक्षा एजेंसियों का मानना है कि यह सरेंडर माओवादी संगठन के पोलित ब्यूरो सदस्य मिसिर बेसरा और सेंट्रल कमेटी मेंबर असीम मंडल के नेटवर्क के लिए बड़ा झटका है. हालांकि शीर्ष नेतृत्व समेत करीब 20 नक्सली अब भी जंगलों में सक्रिय बताए जा रहे हैं. सुरक्षा बल लगातार उनकी तलाश और घेराबंदी अभियान चला रहे हैं. पुलिस सूत्रों के मुताबिक सुरक्षा बलों के दबाव के कारण नक्सली अब छोटे-छोटे समूहों में बंटकर काम कर रहे हैं. वे जंगलों में हथियार छिपाकर ग्रामीण इलाकों में सादे वेश में रहने की कोशिश कर रहे हैं. इसे देखते हुए संवेदनशील गांवों और पहाड़ी क्षेत्रों में सघन तलाशी अभियान तेज कर दिया गया है.

8 views3 min read

RELATED POSTS

चुटूपालू-ओरमांझी में अवैध स्टोन क्रशरों पर बड़ा एक्शन, 19 पर कार्रवाई; 8 सील, 11 ध्वस्त

चुटूपालू-ओरमांझी में अवैध स्टोन क्रशरों पर बड़ा एक्शन, 19 पर कार्रवाई; 8 सील, 11 ध्वस्त

तीनपहाड़ स्टेशन पर यात्रियों को बताया गया RailOne App का आसान तरीका

तीनपहाड़ स्टेशन पर यात्रियों को बताया गया RailOne App का आसान तरीका

गंगा की बाढ़ में पुलिस बनी सहारा, साहिबगंज के 4 थानों में शुरू हुआ लंगर

गंगा की बाढ़ में पुलिस बनी सहारा, साहिबगंज के 4 थानों में शुरू हुआ लंगर

Special
चुटूपालू-ओरमांझी में अवैध स्टोन क्रशरों पर बड़ा एक्शन, 19 पर कार्रवाई; 8 सील, 11 ध्वस्त

चुटूपालू-ओरमांझी में अवैध स्टोन क्रशरों पर बड़ा एक्शन, 19 पर कार्रवाई; 8 सील, 11 ध्वस्त

प्रमुख विषय (Topics)

ताज़ा खबरराजनीतिक्रिकेटखेलव्यापारमनोरंजनटेक्नोलॉजीअपराधमौसमराशिफल

बड़ी खबरें / Trending

1.

रांची में 459 पुलिसकर्मियों और हवलदारों का तबादला, देखें पूरी जानकारी

BY Piyush Kumar—Sep 10, 2026
2.

गिरिडीह की सियासत से हेमंत सरकार के मंत्री तक, सुदिव्य सोनू की आखिरी कहानी

BY Satya Mishra—Sep 6, 2026
3.

सुदिव्य सोनू के बाद हेमंत के सामने दोहरा सियासी इम्तिहान, विरासत और कैबिनेट में किसे मिलेगी जगह?

BY Satya Mishra—Sep 8, 2026
4.

चतरा विधायक जनार्दन पासवान के बेटे का अपहरण, पुलिस जांच में जुटी

BY Deepak Kumar—Sep 7, 2026
5.

झारखंड हाईकोर्ट को मिले तीन नए जज, सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने जारी की अधिसूचना

BY Deepak Kumar—Sep 10, 2026

दैनिक समाचार अलर्ट

ताज़ा देश, दुनिया, खेल और राजनीति के समाचार सीधे अपने इनबॉक्स में प्राप्त करें।

Comments

0
अपनी टिप्पणी लिखें
सभ्य भाषा अनिवार्य
0/1000
आपकी राय मंच के नियमों के तहत प्रकाशित होगी।
Advertisement
Enterprise Cloud Solutions & Business Advisory
Advertisement
Fintech & Smart Investment Banking Partner