Bawal News
होमझारखंडबिहारराज्यराजनीतिNationalदेश-विदेशInternationalमनोरंजनखेल
September 12, 2026 IST
India27° C|AQI 71
ट्रेंडिंग
जुड़ें:
FacebookTwitter / XYouTubeInstagramWhatsApp
न्यूज़लेटर अलर्टदैनिक ताज़ा समाचार सीधे ईमेल पर

हर बड़ी खबर और ब्रेकिंग अपडेट सबसे पहले पाएं

Bawal News Logo

बावल न्यूज़ झारखंड, बिहार और देश-दुनिया की हर बड़ी घटना, राजनीति, खेल और जनसरोकार की खबरों को निष्पक्षता एवं विश्वसनीयता के साथ प्रस्तुत करने वाला डिजिटल न्यूज़ नेटवर्क है।

सत्य, साहस और स्वतंत्र पत्रकारिता
सोशल मीडिया पर जुड़ें:
FacebookTwitter / XYouTubeInstagramWhatsApp

राज्य एवं क्षेत्र

  • ›झारखंड समाचार
  • ›बिहार समाचार
  • ›राज्य समाचार
  • ›देश-विदेश
  • ›National News
  • ›International

समाचार व राजनीति

  • ›ताज़ा खबरें
  • ›राजनीति
  • ›जुर्म व अदालत
  • ›चुनावी हलचल
  • ›विशेष कवरेज
  • ›वायरल वीडियो

खेल व मनोरंजन

  • ›खेल व क्रिकेट
  • ›मनोरंजन व सिनेमा
  • ›लाइफस्टाइल
  • ›राशिफल व ज्योतिष
  • ›ऑटोमोबाइल

बिज़नेस व टेक

  • ›कारोबार व बाजार
  • ›टेक्नोलॉजी व AI
  • ›गैजेट्स रिव्यू
  • ›रोजगार व शिक्षा
  • ›बजट व नीतियां

नेटवर्क व नीतियां

  • ›हमारे बारे में
  • ›विज्ञापन सेवाएँ
  • ›करियर (Jobs)
  • ›संपर्क सूत्र
  • ›गोपनीयता नीति
  • ›नियम व शर्तें
  • ›DMCA नोटिस
ट्रेंडिंग विषय:
#झारखंड न्यूज#बिहार राजनीति#क्रिकेट लाइव#रोजगार अपडेट#सोना चांदी भाव#मौसम पूर्वानुमान#टेक गैजेट्स#बजट २०२६
Privacy PolicyTerms of ServiceDisclaimerDMCA NoticeCookies PolicyContact Desk
© 2026 Bawal Digital News Network Pvt. Ltd.|सर्वाधिकार सुरक्षित।
डिजिटल मीडिया आचार संहिता 2021 के अनुसार विनियमित
Scroll to top
Home»जुर्म»मून डिस्को बार हत्याकांड में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, कार से कुचलकर युवक की हत्या करने वाले दोनों मुख्य आरोपी गिरफ्तार
जुर्म

मून डिस्को बार हत्याकांड में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, कार से कुचलकर युवक की हत्या करने वाले दोनों मुख्य आरोपी गिरफ्तार

“रांची के लालपुर चौक स्थित मून डिस्को बार के बाहर युवक की कार से कुचलकर हत्या के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. इस सनसनीखेज घटना में शामिल दोनों मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है. आपत्तिजनक टिप्पणी से शुरू हुआ विवाद मारपीट और फिर जानलेवा हमले में बदल गया था.”

S
Satya MishraEditorial Desk
Published Jan 8, 2026 · 8:26 AM· 3 min read
मून डिस्को बार हत्याकांड में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, कार से कुचलकर युवक की हत्या करने वाले दोनों मुख्य आरोपी गिरफ्तार

Ranchi: रांची के लालपुर चौक स्थित मून डिस्को बार के बाहर युवक की निर्मम हत्या के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. इस सनसनीखेज वारदात में शामिल दोनों मुख्य आरोपियों को रांची पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. एसएसपी राकेश रंजन के निर्देश पर गठित विशेष जांच टीम लगातार इस मामले पर काम कर रही थी. कई जगहों पर छापेमारी और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों को दबोचा गया है. पुलिस जल्द ही प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पूरे मामले का खुलासा करेगी.

आपत्तिजनक टिप्पणी से भड़का विवाद

यह भी पढ़ें:पलामू के युवक पर फर्जी IPS बनकर पुलिस को गुमराह करने का आरोप, चालक और सहयोगी गिरफ्तार

घटना चार जनवरी की रात की है. सत्यप्रकाश सिंह अपने भांजे अंकित कुमार सिंह और उसके दोस्तों के साथ मून डिस्को बार पहुंचे थे. रात करीब बारह बजे जब सभी लोग बाहर निकले, तभी दूसरे गुट के युवकों ने आपत्तिजनक टिप्पणी करते हुए गाली-गलौज शुरू कर दी. इसका विरोध करने पर मामला तेजी से बढ़ गया. देखते ही देखते दोनों पक्षों के बीच धक्का-मुक्की और मारपीट होने लगी.

सम्बंधित ख़बरें

आवासीय विद्यालय में सीनियर छात्रों पर जूनियर से मारपीट और काम कराने का आरोप, अभिभावकों ने की शिकायत
आवासीय विद्यालय में सीनियर छात्रों पर जूनियर से मारपीट और काम कराने का आरोप, अभिभावकों ने की शिकायत
साहिबगंज में साइबर ठगों पर बड़ा एक्शन, 50 हजार पोस्टर से जागरूकता; 5000 खातों तक पहुंची ठगी की रकम
साहिबगंज में साइबर ठगों पर बड़ा एक्शन, 50 हजार पोस्टर से जागरूकता; 5000 खातों तक पहुंची ठगी की रकम
हजारीबाग में अफीम तस्करी के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, मुठभेड़ में आरोपी घायल; दो गिरफ्तार
हजारीबाग में अफीम तस्करी के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, मुठभेड़ में आरोपी घायल; दो गिरफ्तार
रांची में साढ़े चार साल की बच्ची से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार
रांची में साढ़े चार साल की बच्ची से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार
रांची में 459 पुलिसकर्मियों और हवलदारों का तबादला, देखें पूरी जानकारी
रांची में 459 पुलिसकर्मियों और हवलदारों का तबादला, देखें पूरी जानकारी
गिरिडीह की सियासत से हेमंत सरकार के मंत्री तक, सुदिव्य सोनू की आखिरी कहानी
गिरिडीह की सियासत से हेमंत सरकार के मंत्री तक, सुदिव्य सोनू की आखिरी कहानी

कार से हमला, दो युवक गंभीर रूप से घायल

विवाद के दौरान आरोपियों ने सड़क किनारे खड़ी एक सफेद कार से अंकित और उसके दोस्तों को कुचलने की कोशिश की. इस हमले में अंकित कुमार सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि उसका दोस्त आकाश कुमार भी जख्मी हो गया. मौके पर अफरा-तफरी मच गई और आसपास मौजूद लोगों ने किसी तरह घायलों को संभाला.

दोबारा कार चढ़ाकर फरार हुए आरोपी

यह भी पढ़ें:कटिहार में सात गिरफ्तार, साहिबगंज की 15 लाख की चोरी से जुड़ सकता है कनेक्शन

इतना ही नहीं, आरोपियों ने कुछ ही देर बाद फिर से कार चढ़ाकर अंकित को कुचल दिया और मौके से फरार हो गए. घायल अंकित को तुरंत सदर अस्पताल, रांची ले जाया गया. उसकी गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे रिम्स रेफर कर दिया. रिम्स में इलाज के दौरान चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

गढ़वा में दर्ज हुई जीरो एफआईआर

घटना के बाद भय और अफरा-तफरी के माहौल में मृतक के मामा सत्यप्रकाश सिंह और उसके दोस्त शव को लेकर गढ़वा चले गए. अगले दिन गढ़वा थाना में जीरो एफआईआर दर्ज कराई गई. इसके बाद गढ़वा सदर अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम कराया गया. मामले की जानकारी मिलते ही रांची पुलिस हरकत में आ गई.

जांच के बाद आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज, मोबाइल लोकेशन और अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की पहचान की. लगातार छापेमारी के बाद दोनों मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया. पुलिस का कहना है कि पूरे घटनाक्रम से जुड़े सभी तथ्यों का जल्द खुलासा किया जाएगा. फिलहाल आरोपियों से पूछताछ जारी है.

4 views3 min read
#Ranchi News
#Jharkhand Crime
#Ranchi Police
#Murder Case
#Moon Disco Bar
#Lalpur Chowk
#Crime News

RELATED POSTS

पलामू के युवक पर फर्जी IPS बनकर पुलिस को गुमराह करने का आरोप, चालक और सहयोगी गिरफ्तार

पलामू के युवक पर फर्जी IPS बनकर पुलिस को गुमराह करने का आरोप, चालक और सहयोगी गिरफ्तार

कटिहार में सात गिरफ्तार, साहिबगंज की 15 लाख की चोरी से जुड़ सकता है कनेक्शन

कटिहार में सात गिरफ्तार, साहिबगंज की 15 लाख की चोरी से जुड़ सकता है कनेक्शन

आवासीय विद्यालय में सीनियर छात्रों पर जूनियर से मारपीट और काम कराने का आरोप, अभिभावकों ने की शिकायत

आवासीय विद्यालय में सीनियर छात्रों पर जूनियर से मारपीट और काम कराने का आरोप, अभिभावकों ने की शिकायत

Special
चुटूपालू-ओरमांझी में अवैध स्टोन क्रशरों पर बड़ा एक्शन, 19 पर कार्रवाई; 8 सील, 11 ध्वस्त

चुटूपालू-ओरमांझी में अवैध स्टोन क्रशरों पर बड़ा एक्शन, 19 पर कार्रवाई; 8 सील, 11 ध्वस्त

प्रमुख विषय (Topics)

ताज़ा खबरराजनीतिक्रिकेटखेलव्यापारमनोरंजनटेक्नोलॉजीअपराधमौसमराशिफल

बड़ी खबरें / Trending

1.

रांची में 459 पुलिसकर्मियों और हवलदारों का तबादला, देखें पूरी जानकारी

BY Piyush Kumar—Sep 10, 2026
2.

गिरिडीह की सियासत से हेमंत सरकार के मंत्री तक, सुदिव्य सोनू की आखिरी कहानी

BY Satya Mishra—Sep 6, 2026
3.

सुदिव्य सोनू के बाद हेमंत के सामने दोहरा सियासी इम्तिहान, विरासत और कैबिनेट में किसे मिलेगी जगह?

BY Satya Mishra—Sep 8, 2026
4.

चतरा विधायक जनार्दन पासवान के बेटे का अपहरण, पुलिस जांच में जुटी

BY Deepak Kumar—Sep 7, 2026
5.

झारखंड हाईकोर्ट को मिले तीन नए जज, सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने जारी की अधिसूचना

BY Deepak Kumar—Sep 10, 2026

दैनिक समाचार अलर्ट

ताज़ा देश, दुनिया, खेल और राजनीति के समाचार सीधे अपने इनबॉक्स में प्राप्त करें।

Comments

0
अपनी टिप्पणी लिखें
सभ्य भाषा अनिवार्य
0/1000
आपकी राय मंच के नियमों के तहत प्रकाशित होगी।
Advertisement
Enterprise Cloud Solutions & Business Advisory
Advertisement
Fintech & Smart Investment Banking Partner