Bawal News
होमझारखंडबिहारराज्यराजनीतिNationalदेश-विदेशInternationalमनोरंजनखेल
September 12, 2026 IST
India27° C|AQI 71
ट्रेंडिंग
जुड़ें:
FacebookTwitter / XYouTubeInstagramWhatsApp
न्यूज़लेटर अलर्टदैनिक ताज़ा समाचार सीधे ईमेल पर

हर बड़ी खबर और ब्रेकिंग अपडेट सबसे पहले पाएं

Bawal News Logo

बावल न्यूज़ झारखंड, बिहार और देश-दुनिया की हर बड़ी घटना, राजनीति, खेल और जनसरोकार की खबरों को निष्पक्षता एवं विश्वसनीयता के साथ प्रस्तुत करने वाला डिजिटल न्यूज़ नेटवर्क है।

सत्य, साहस और स्वतंत्र पत्रकारिता
सोशल मीडिया पर जुड़ें:
FacebookTwitter / XYouTubeInstagramWhatsApp

राज्य एवं क्षेत्र

  • ›झारखंड समाचार
  • ›बिहार समाचार
  • ›राज्य समाचार
  • ›देश-विदेश
  • ›National News
  • ›International

समाचार व राजनीति

  • ›ताज़ा खबरें
  • ›राजनीति
  • ›जुर्म व अदालत
  • ›चुनावी हलचल
  • ›विशेष कवरेज
  • ›वायरल वीडियो

खेल व मनोरंजन

  • ›खेल व क्रिकेट
  • ›मनोरंजन व सिनेमा
  • ›लाइफस्टाइल
  • ›राशिफल व ज्योतिष
  • ›ऑटोमोबाइल

बिज़नेस व टेक

  • ›कारोबार व बाजार
  • ›टेक्नोलॉजी व AI
  • ›गैजेट्स रिव्यू
  • ›रोजगार व शिक्षा
  • ›बजट व नीतियां

नेटवर्क व नीतियां

  • ›हमारे बारे में
  • ›विज्ञापन सेवाएँ
  • ›करियर (Jobs)
  • ›संपर्क सूत्र
  • ›गोपनीयता नीति
  • ›नियम व शर्तें
  • ›DMCA नोटिस
ट्रेंडिंग विषय:
#झारखंड न्यूज#बिहार राजनीति#क्रिकेट लाइव#रोजगार अपडेट#सोना चांदी भाव#मौसम पूर्वानुमान#टेक गैजेट्स#बजट २०२६
Privacy PolicyTerms of ServiceDisclaimerDMCA NoticeCookies PolicyContact Desk
© 2026 Bawal Digital News Network Pvt. Ltd.|सर्वाधिकार सुरक्षित।
डिजिटल मीडिया आचार संहिता 2021 के अनुसार विनियमित
Scroll to top
Home»झारखंड»JPSC विवाद: राज्यपाल से मिले JLKM विधायक जयराम महतो, 14वीं परीक्षा की मुख्य परीक्षा स्थगित करने की मांग
झारखंड

JPSC विवाद: राज्यपाल से मिले JLKM विधायक जयराम महतो, 14वीं परीक्षा की मुख्य परीक्षा स्थगित करने की मांग

“14वीं JPSC परीक्षा विवाद के बीच JLKM विधायक जयराम महतो ने राज्यपाल संतोष गंगवार से मुलाकात कर मुख्य परीक्षा स्थगित करने की मांग की. उन्होंने परीक्षा प्रक्रिया में अनियमितताओं और कथित ब्लैकलिस्टेड एजेंसी को जिम्मेदारी दिए जाने पर सवाल उठाते हुए निष्पक्ष जांच और छात्रों के हित में कार्रवाई की मांग की.”

D
Deepak KumarEditorial Desk
Published Jul 21, 2026 · 8:05 AM· 3 min read
JPSC विवाद: राज्यपाल से मिले JLKM विधायक जयराम महतो, 14वीं परीक्षा की मुख्य परीक्षा स्थगित करने की मांग

Ranchi: झारखंड में 14वीं JPSC परीक्षा के परिणाम को लेकर जारी विवाद अब राजभवन तक पहुंच गया है. मंगलवार को झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (JLKM) के विधायक जयराम महतो ने लोक भवन में राज्यपाल संतोष गंगवार से मुलाकात कर परीक्षा प्रक्रिया में कथित अनियमितताओं की शिकायत की. उन्होंने आरोप लगाया कि उत्तर प्रदेश में ब्लैकलिस्टेड बताई जा रही एजेंसी को झारखंड में भर्ती परीक्षा कराने की जिम्मेदारी दी गई है. जयराम महतो ने राज्यपाल से मुख्य परीक्षा को फिलहाल स्थगित करने की मांग की और पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने का आग्रह किया.

राज्यपाल से मुलाकात कर मुख्य परीक्षा स्थगित करने की मांग

यह भी पढ़ें:चुटूपालू-ओरमांझी में अवैध स्टोन क्रशरों पर बड़ा एक्शन, 19 पर कार्रवाई; 8 सील, 11 ध्वस्त

मंगलवार को डुमरी विधायक और झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (JLKM) के नेता जयराम महतो लोक भवन पहुंचे, जहां उन्होंने राज्यपाल संतोष गंगवार से मुलाकात की. इस दौरान उन्होंने 14वीं JPSC परीक्षा के परिणाम में कथित गड़बड़ी और धांधली का मुद्दा उठाते हुए आगामी मुख्य परीक्षा को तत्काल स्थगित करने की मांग की. जयराम महतो ने कहा कि प्रतियोगी परीक्षाओं की निष्पक्षता पर लगातार सवाल उठ रहे हैं, जिससे लाखों अभ्यर्थियों का भरोसा प्रभावित हो रहा है. उन्होंने राज्यपाल को परीक्षा प्रक्रिया में सामने आए विभिन्न आरोपों और शिकायतों से भी अवगत कराया. विधायक के अनुसार, राज्यपाल ने पूरे मामले को गंभीरता से लेने और उपलब्ध तथ्यों पर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है.

सम्बंधित ख़बरें

गंगा की बाढ़ में पुलिस बनी सहारा, साहिबगंज के 4 थानों में शुरू हुआ लंगर
गंगा की बाढ़ में पुलिस बनी सहारा, साहिबगंज के 4 थानों में शुरू हुआ लंगर
मुंबई में गिरिडीह और गोमिया के दो प्रवासी मजदूरों की मौत, महेश और हीरालाल के परिवारों पर टूटा दुखों का पहाड़
मुंबई में गिरिडीह और गोमिया के दो प्रवासी मजदूरों की मौत, महेश और हीरालाल के परिवारों पर टूटा दुखों का पहाड़
JSSC CGL सफल अभ्यर्थियों की प्रेस वार्ता: बिना आधार के आरोप लगाकर भविष्य बर्बाद न करें
JSSC CGL सफल अभ्यर्थियों की प्रेस वार्ता: बिना आधार के आरोप लगाकर भविष्य बर्बाद न करें
OBC के लिए अलग कॉलम और डिजिटल कोड की मांग, कांग्रेस का 16 सितंबर को राजभवन मार्च
OBC के लिए अलग कॉलम और डिजिटल कोड की मांग, कांग्रेस का 16 सितंबर को राजभवन मार्च
रांची में 459 पुलिसकर्मियों और हवलदारों का तबादला, देखें पूरी जानकारी
रांची में 459 पुलिसकर्मियों और हवलदारों का तबादला, देखें पूरी जानकारी
गिरिडीह की सियासत से हेमंत सरकार के मंत्री तक, सुदिव्य सोनू की आखिरी कहानी
गिरिडीह की सियासत से हेमंत सरकार के मंत्री तक, सुदिव्य सोनू की आखिरी कहानी

ब्लैकलिस्टेड एजेंसी पर उठाए सवाल, परिणाम जारी करने के समय पर भी जताई आपत्ति

जयराम महतो ने परीक्षा संचालन में शामिल एजेंसी को लेकर भी गंभीर सवाल उठाए. उन्होंने कहा कि जिस कंपनी को उत्तर प्रदेश में कथित अनियमितताओं के कारण ब्लैकलिस्ट किया गया था, उसे झारखंड में इतनी महत्वपूर्ण भर्ती परीक्षा का जिम्मा कैसे सौंपा गया. उन्होंने आरोप लगाया कि इससे परीक्षा प्रक्रिया की पारदर्शिता और विश्वसनीयता पर सवाल खड़े होते हैं. विधायक ने यह भी कहा कि 14वीं JPSC परीक्षा का परिणाम आधी रात में जारी किया गया, जिससे अभ्यर्थियों के बीच संदेह और असंतोष बढ़ा. उनके अनुसार, परीक्षा प्रक्रिया के कई पहलुओं को लेकर लगातार शिकायतें सामने आ रही हैं और इनकी निष्पक्ष जांच जरूरी है ताकि छात्रों का विश्वास बहाल किया जा सके.

मुख्यमंत्री को भी कराया अवगत, आंदोलन की दी चेतावनी

यह भी पढ़ें:तीनपहाड़ स्टेशन पर यात्रियों को बताया गया RailOne App का आसान तरीका

जयराम महतो ने बताया कि उन्होंने इस पूरे मामले की जानकारी मुख्यमंत्री को भी दी है. उनके अनुसार, मुख्यमंत्री ने सरकार की ओर से मामले का संज्ञान लेने की बात कही है. हालांकि उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि छात्रों के हित में उचित निर्णय नहीं लिया गया तो अगले दो दिनों के भीतर आंदोलन की रूपरेखा तैयार की जाएगी. उन्होंने कहा कि प्रतियोगी परीक्षाओं में पारदर्शिता सुनिश्चित करना सरकार और आयोग दोनों की जिम्मेदारी है. जयराम महतो ने यह भी कहा कि छात्रों के अधिकारों की लड़ाई में जो भी राजनीतिक दल आगे आएगा, JLKM उसका समर्थन करेगी. इसी क्रम में उन्होंने भारतीय जनता पार्टी के आंदोलन को भी नैतिक समर्थन देने की बात कही और कहा कि यह मुद्दा किसी दल का नहीं, बल्कि राज्य के युवाओं के भविष्य का है.

13 views3 min read
#JPSC
#Jairam Mahto
#Santosh Gangwar
#JLKM
#14th JPSC
#Ranchi news
#Jharkhand News

RELATED POSTS

चुटूपालू-ओरमांझी में अवैध स्टोन क्रशरों पर बड़ा एक्शन, 19 पर कार्रवाई; 8 सील, 11 ध्वस्त

चुटूपालू-ओरमांझी में अवैध स्टोन क्रशरों पर बड़ा एक्शन, 19 पर कार्रवाई; 8 सील, 11 ध्वस्त

तीनपहाड़ स्टेशन पर यात्रियों को बताया गया RailOne App का आसान तरीका

तीनपहाड़ स्टेशन पर यात्रियों को बताया गया RailOne App का आसान तरीका

गंगा की बाढ़ में पुलिस बनी सहारा, साहिबगंज के 4 थानों में शुरू हुआ लंगर

गंगा की बाढ़ में पुलिस बनी सहारा, साहिबगंज के 4 थानों में शुरू हुआ लंगर

Special
चुटूपालू-ओरमांझी में अवैध स्टोन क्रशरों पर बड़ा एक्शन, 19 पर कार्रवाई; 8 सील, 11 ध्वस्त

चुटूपालू-ओरमांझी में अवैध स्टोन क्रशरों पर बड़ा एक्शन, 19 पर कार्रवाई; 8 सील, 11 ध्वस्त

प्रमुख विषय (Topics)

ताज़ा खबरराजनीतिक्रिकेटखेलव्यापारमनोरंजनटेक्नोलॉजीअपराधमौसमराशिफल

बड़ी खबरें / Trending

1.

रांची में 459 पुलिसकर्मियों और हवलदारों का तबादला, देखें पूरी जानकारी

BY Piyush Kumar—Sep 10, 2026
2.

गिरिडीह की सियासत से हेमंत सरकार के मंत्री तक, सुदिव्य सोनू की आखिरी कहानी

BY Satya Mishra—Sep 6, 2026
3.

सुदिव्य सोनू के बाद हेमंत के सामने दोहरा सियासी इम्तिहान, विरासत और कैबिनेट में किसे मिलेगी जगह?

BY Satya Mishra—Sep 8, 2026
4.

चतरा विधायक जनार्दन पासवान के बेटे का अपहरण, पुलिस जांच में जुटी

BY Deepak Kumar—Sep 7, 2026
5.

झारखंड हाईकोर्ट को मिले तीन नए जज, सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने जारी की अधिसूचना

BY Deepak Kumar—Sep 10, 2026

दैनिक समाचार अलर्ट

ताज़ा देश, दुनिया, खेल और राजनीति के समाचार सीधे अपने इनबॉक्स में प्राप्त करें।

Comments

0
अपनी टिप्पणी लिखें
सभ्य भाषा अनिवार्य
0/1000
आपकी राय मंच के नियमों के तहत प्रकाशित होगी।
Advertisement
Enterprise Cloud Solutions & Business Advisory
Advertisement
Fintech & Smart Investment Banking Partner