Bawal News
होमझारखंडबिहारराज्यराजनीतिNationalदेश-विदेशInternationalमनोरंजनखेल
September 12, 2026 IST
India27° C|AQI 71
ट्रेंडिंग
जुड़ें:
FacebookTwitter / XYouTubeInstagramWhatsApp
न्यूज़लेटर अलर्टदैनिक ताज़ा समाचार सीधे ईमेल पर

हर बड़ी खबर और ब्रेकिंग अपडेट सबसे पहले पाएं

Bawal News Logo

बावल न्यूज़ झारखंड, बिहार और देश-दुनिया की हर बड़ी घटना, राजनीति, खेल और जनसरोकार की खबरों को निष्पक्षता एवं विश्वसनीयता के साथ प्रस्तुत करने वाला डिजिटल न्यूज़ नेटवर्क है।

सत्य, साहस और स्वतंत्र पत्रकारिता
सोशल मीडिया पर जुड़ें:
FacebookTwitter / XYouTubeInstagramWhatsApp

राज्य एवं क्षेत्र

  • ›झारखंड समाचार
  • ›बिहार समाचार
  • ›राज्य समाचार
  • ›देश-विदेश
  • ›National News
  • ›International

समाचार व राजनीति

  • ›ताज़ा खबरें
  • ›राजनीति
  • ›जुर्म व अदालत
  • ›चुनावी हलचल
  • ›विशेष कवरेज
  • ›वायरल वीडियो

खेल व मनोरंजन

  • ›खेल व क्रिकेट
  • ›मनोरंजन व सिनेमा
  • ›लाइफस्टाइल
  • ›राशिफल व ज्योतिष
  • ›ऑटोमोबाइल

बिज़नेस व टेक

  • ›कारोबार व बाजार
  • ›टेक्नोलॉजी व AI
  • ›गैजेट्स रिव्यू
  • ›रोजगार व शिक्षा
  • ›बजट व नीतियां

नेटवर्क व नीतियां

  • ›हमारे बारे में
  • ›विज्ञापन सेवाएँ
  • ›करियर (Jobs)
  • ›संपर्क सूत्र
  • ›गोपनीयता नीति
  • ›नियम व शर्तें
  • ›DMCA नोटिस
ट्रेंडिंग विषय:
#झारखंड न्यूज#बिहार राजनीति#क्रिकेट लाइव#रोजगार अपडेट#सोना चांदी भाव#मौसम पूर्वानुमान#टेक गैजेट्स#बजट २०२६
Privacy PolicyTerms of ServiceDisclaimerDMCA NoticeCookies PolicyContact Desk
© 2026 Bawal Digital News Network Pvt. Ltd.|सर्वाधिकार सुरक्षित।
डिजिटल मीडिया आचार संहिता 2021 के अनुसार विनियमित
Scroll to top
Home»राजनीति»14 जनवरी को झारखंड बीजेपी का नया कप्तान तय, कल नामांकन, आदित्य साहू फ्रंट रनर
राजनीति

14 जनवरी को झारखंड बीजेपी का नया कप्तान तय, कल नामांकन, आदित्य साहू फ्रंट रनर

“झारखंड में भारतीय जनता पार्टी के संगठनात्मक ढांचे में बड़ा बदलाव जल्द देखने को मिलेगा. खरमास समाप्त होते ही राज्य को नया प्रदेश अध्यक्ष मिलने की प्रक्रिया औपचारिक रूप से शुरू होने जा रही है. ”

B
Bawal DeskEditorial Desk
Published Jan 12, 2026 · 9:08 AM· 3 min read
14 जनवरी को झारखंड बीजेपी का नया कप्तान तय, कल नामांकन, आदित्य साहू फ्रंट रनर

Ranchi: झारखंड में भारतीय जनता पार्टी के संगठनात्मक ढांचे में बड़ा बदलाव जल्द देखने को मिलेगा. खरमास समाप्त होते ही राज्य को नया प्रदेश अध्यक्ष मिलने की प्रक्रिया औपचारिक रूप से शुरू होने जा रही है. पार्टी ने झारखंड के लिए चुनाव अधिकारी के रूप में केंद्रीय मंत्री जुएल उरांव की नियुक्ति की है. वे सोमवार रात रांची पहुंचेंगे, जिसके बाद मंगलवार 13 जनवरी से प्रदेश अध्यक्ष और राष्ट्रीय कार्यकारिणी परिषद के सदस्यों के चुनाव की प्रक्रिया शुरू होगी. निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 13 जनवरी को दोपहर 12 बजे से प्रदेश अध्यक्ष और राष्ट्रीय कार्यकारिणी परिषद के सदस्यों के लिए नामांकन की प्रक्रिया शुरू होगी. दोपहर 2 बजे से 3 बजे तक नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी, जबकि दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक नाम वापसी का समय तय किया गया है. इसके बाद 14 जनवरी को दोपहर 2 बजे से चुनाव प्रक्रिया संपन्न होगी. यदि प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए एक से अधिक प्रत्याशी मैदान में उतरते हैं तो मतदान कराया जाएगा, अन्यथा सर्वसम्मति से नाम की घोषणा कर दी जाएगी.

ओबीसी समीकरण पर रहेगा खास फोकस, आदित्य साहू सबसे आगे

यह भी पढ़ें:चुटूपालू-ओरमांझी में अवैध स्टोन क्रशरों पर बड़ा एक्शन, 19 पर कार्रवाई; 8 सील, 11 ध्वस्त

पार्टी सूत्रों के मुताबिक, इस बार प्रदेश अध्यक्ष के चयन में झारखंड की बड़ी ओबीसी आबादी की राजनीतिक भावना को ध्यान में रखा जाएगा. इसी वजह से वर्तमान प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष आदित्य साहू का नाम सबसे आगे चल रहा है. संगठन के भीतर यह माना जा रहा है कि ओबीसी वर्ग से आने वाले आदित्य साहू को कमान सौंपकर पार्टी सामाजिक संतुलन साध सकती है. वर्तमान में विधायक दल के नेता के तौर पर आदिवासी समाज से आने वाले बाबूलाल मरांडी पहले ही अहम भूमिका में हैं. ऐसे में आदिवासी विधायक दल नेता और ओबीसी प्रदेश अध्यक्ष की जोड़ी को आने वाले निकाय चुनावों में परखा जाएगा. पार्टी नेतृत्व इस समीकरण को भविष्य की रणनीति के लिहाज से काफी अहम मान रहा है.

सम्बंधित ख़बरें

गंगा की बाढ़ में पुलिस बनी सहारा, साहिबगंज के 4 थानों में शुरू हुआ लंगर
गंगा की बाढ़ में पुलिस बनी सहारा, साहिबगंज के 4 थानों में शुरू हुआ लंगर
मुंबई में गिरिडीह और गोमिया के दो प्रवासी मजदूरों की मौत, महेश और हीरालाल के परिवारों पर टूटा दुखों का पहाड़
मुंबई में गिरिडीह और गोमिया के दो प्रवासी मजदूरों की मौत, महेश और हीरालाल के परिवारों पर टूटा दुखों का पहाड़
JSSC CGL सफल अभ्यर्थियों की प्रेस वार्ता: बिना आधार के आरोप लगाकर भविष्य बर्बाद न करें
JSSC CGL सफल अभ्यर्थियों की प्रेस वार्ता: बिना आधार के आरोप लगाकर भविष्य बर्बाद न करें
OBC के लिए अलग कॉलम और डिजिटल कोड की मांग, कांग्रेस का 16 सितंबर को राजभवन मार्च
OBC के लिए अलग कॉलम और डिजिटल कोड की मांग, कांग्रेस का 16 सितंबर को राजभवन मार्च
रांची में 459 पुलिसकर्मियों और हवलदारों का तबादला, देखें पूरी जानकारी
रांची में 459 पुलिसकर्मियों और हवलदारों का तबादला, देखें पूरी जानकारी
गिरिडीह की सियासत से हेमंत सरकार के मंत्री तक, सुदिव्य सोनू की आखिरी कहानी
गिरिडीह की सियासत से हेमंत सरकार के मंत्री तक, सुदिव्य सोनू की आखिरी कहानी

प्रदेश अध्यक्ष की दौड़ में कई दिग्गजों के नाम

हालांकि, प्रदेश अध्यक्ष पद की दौड़ सिर्फ एक नाम तक सीमित नहीं है. चर्चा में पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास, केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा और वरिष्ठ नेता प्रदीप वर्मा के नाम भी शामिल हैं. रघुवर दास और आदित्य साहू दोनों ओबीसी वर्ग से आते हैं, जबकि अर्जुन मुंडा एक प्रभावशाली आदिवासी नेता हैं. ऐसे में पार्टी के सामने सामाजिक संतुलन, संगठनात्मक अनुभव और चुनावी रणनीति—तीनों को साधने की चुनौती रहेगी.

एक व्यक्ति, एक पद के सिद्धांत ने बढ़ाई जरूरत

यह भी पढ़ें:तीनपहाड़ स्टेशन पर यात्रियों को बताया गया RailOne App का आसान तरीका

दरअसल, झारखंड में लंबे समय से बीजेपी पूर्णकालिक प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त नहीं कर पाई है. मौजूदा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी को विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष बनाए जाने के बाद पार्टी के “एक व्यक्ति, एक पद” के सिद्धांत के तहत नए अध्यक्ष की आवश्यकता थी, लेकिन यह फैसला लगातार टलता रहा.

पहले रविंद्र कुमार राय को कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया और फिर अक्टूबर 2025 में राज्यसभा सांसद आदित्य साहू को यह जिम्मेदारी सौंपी गई. देश के कई राज्यों में भी बीजेपी के संगठन चुनाव लंबे समय तक अटके रहे हैं. उत्तर प्रदेश और गुजरात में नए प्रदेश अध्यक्ष घोषित हो चुके हैं, जबकि झारखंड के साथ कर्नाटक, हरियाणा, दिल्ली और त्रिपुरा में अब भी नियुक्ति बाकी है.

5 views3 min read
#Jharkhand News
#jharkhand Updates
#Breaking News
#Jharkhand BJP
#Aditya Sahu

RELATED POSTS

चुटूपालू-ओरमांझी में अवैध स्टोन क्रशरों पर बड़ा एक्शन, 19 पर कार्रवाई; 8 सील, 11 ध्वस्त

चुटूपालू-ओरमांझी में अवैध स्टोन क्रशरों पर बड़ा एक्शन, 19 पर कार्रवाई; 8 सील, 11 ध्वस्त

तीनपहाड़ स्टेशन पर यात्रियों को बताया गया RailOne App का आसान तरीका

तीनपहाड़ स्टेशन पर यात्रियों को बताया गया RailOne App का आसान तरीका

गंगा की बाढ़ में पुलिस बनी सहारा, साहिबगंज के 4 थानों में शुरू हुआ लंगर

गंगा की बाढ़ में पुलिस बनी सहारा, साहिबगंज के 4 थानों में शुरू हुआ लंगर

Special
चुटूपालू-ओरमांझी में अवैध स्टोन क्रशरों पर बड़ा एक्शन, 19 पर कार्रवाई; 8 सील, 11 ध्वस्त

चुटूपालू-ओरमांझी में अवैध स्टोन क्रशरों पर बड़ा एक्शन, 19 पर कार्रवाई; 8 सील, 11 ध्वस्त

प्रमुख विषय (Topics)

ताज़ा खबरराजनीतिक्रिकेटखेलव्यापारमनोरंजनटेक्नोलॉजीअपराधमौसमराशिफल

बड़ी खबरें / Trending

1.

रांची में 459 पुलिसकर्मियों और हवलदारों का तबादला, देखें पूरी जानकारी

BY Piyush Kumar—Sep 10, 2026
2.

गिरिडीह की सियासत से हेमंत सरकार के मंत्री तक, सुदिव्य सोनू की आखिरी कहानी

BY Satya Mishra—Sep 6, 2026
3.

सुदिव्य सोनू के बाद हेमंत के सामने दोहरा सियासी इम्तिहान, विरासत और कैबिनेट में किसे मिलेगी जगह?

BY Satya Mishra—Sep 8, 2026
4.

चतरा विधायक जनार्दन पासवान के बेटे का अपहरण, पुलिस जांच में जुटी

BY Deepak Kumar—Sep 7, 2026
5.

झारखंड हाईकोर्ट को मिले तीन नए जज, सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने जारी की अधिसूचना

BY Deepak Kumar—Sep 10, 2026

दैनिक समाचार अलर्ट

ताज़ा देश, दुनिया, खेल और राजनीति के समाचार सीधे अपने इनबॉक्स में प्राप्त करें।

Comments

0
अपनी टिप्पणी लिखें
सभ्य भाषा अनिवार्य
0/1000
आपकी राय मंच के नियमों के तहत प्रकाशित होगी।
Advertisement
Enterprise Cloud Solutions & Business Advisory
Advertisement
Fintech & Smart Investment Banking Partner