Bawal News
होमझारखंडबिहारराज्यराजनीतिNationalदेश-विदेशInternationalमनोरंजनखेल
September 12, 2026 IST
India27° C|AQI 71
ट्रेंडिंग
जुड़ें:
FacebookTwitter / XYouTubeInstagramWhatsApp
न्यूज़लेटर अलर्टदैनिक ताज़ा समाचार सीधे ईमेल पर

हर बड़ी खबर और ब्रेकिंग अपडेट सबसे पहले पाएं

Bawal News Logo

बावल न्यूज़ झारखंड, बिहार और देश-दुनिया की हर बड़ी घटना, राजनीति, खेल और जनसरोकार की खबरों को निष्पक्षता एवं विश्वसनीयता के साथ प्रस्तुत करने वाला डिजिटल न्यूज़ नेटवर्क है।

सत्य, साहस और स्वतंत्र पत्रकारिता
सोशल मीडिया पर जुड़ें:
FacebookTwitter / XYouTubeInstagramWhatsApp

राज्य एवं क्षेत्र

  • ›झारखंड समाचार
  • ›बिहार समाचार
  • ›राज्य समाचार
  • ›देश-विदेश
  • ›National News
  • ›International

समाचार व राजनीति

  • ›ताज़ा खबरें
  • ›राजनीति
  • ›जुर्म व अदालत
  • ›चुनावी हलचल
  • ›विशेष कवरेज
  • ›वायरल वीडियो

खेल व मनोरंजन

  • ›खेल व क्रिकेट
  • ›मनोरंजन व सिनेमा
  • ›लाइफस्टाइल
  • ›राशिफल व ज्योतिष
  • ›ऑटोमोबाइल

बिज़नेस व टेक

  • ›कारोबार व बाजार
  • ›टेक्नोलॉजी व AI
  • ›गैजेट्स रिव्यू
  • ›रोजगार व शिक्षा
  • ›बजट व नीतियां

नेटवर्क व नीतियां

  • ›हमारे बारे में
  • ›विज्ञापन सेवाएँ
  • ›करियर (Jobs)
  • ›संपर्क सूत्र
  • ›गोपनीयता नीति
  • ›नियम व शर्तें
  • ›DMCA नोटिस
ट्रेंडिंग विषय:
#झारखंड न्यूज#बिहार राजनीति#क्रिकेट लाइव#रोजगार अपडेट#सोना चांदी भाव#मौसम पूर्वानुमान#टेक गैजेट्स#बजट २०२६
Privacy PolicyTerms of ServiceDisclaimerDMCA NoticeCookies PolicyContact Desk
© 2026 Bawal Digital News Network Pvt. Ltd.|सर्वाधिकार सुरक्षित।
डिजिटल मीडिया आचार संहिता 2021 के अनुसार विनियमित
Scroll to top
Home»बिजनेस»अमेरिकी टैरिफ के बीच भारत-रूस की बढ़ती नजदीकी, 300 उत्पादों के निर्यात की तैयारी
बिजनेस

अमेरिकी टैरिफ के बीच भारत-रूस की बढ़ती नजदीकी, 300 उत्पादों के निर्यात की तैयारी

“अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा लगाए गए टैरिफ के बाद दोनों देशों के सामने नई व्यापारिक चुनौतियां खड़ी हुई हैं. ऐसे में भारत और रूस मिलकर इन चुनौतियों से निपटने के रास्ते तलाश रहे हैं. ”

B
Bawal DeskEditorial Desk
Published Dec 15, 2025 · 8:06 AM· 3 min read
अमेरिकी टैरिफ के बीच भारत-रूस की बढ़ती नजदीकी, 300 उत्पादों के निर्यात की तैयारी

भारत और रूस के बीच रणनीतिक और कारोबारी नजदीकियां लगातार बढ़ रही हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा लगाए गए टैरिफ के बाद दोनों देशों के सामने नई व्यापारिक चुनौतियां खड़ी हुई हैं. ऐसे में भारत और रूस मिलकर इन चुनौतियों से निपटने के रास्ते तलाश रहे हैं. इसी क्रम में भारत ने रूस के बाजार में अपना निर्यात बढ़ाने की योजना तैयार की है. भारत ने ऐसे करीब 300 उत्पादों की पहचान की है, जिन्हें रूस में निर्यात किया जा सकता है. इनमें इंजीनियरिंग उत्पाद, दवाइयां, कृषि उत्पाद और रसायन प्रमुख हैं.

फिलहाल भारत इन श्रेणियों में रूस को केवल 1.7 अरब डॉलर का निर्यात करता है, जबकि रूस इन्हीं उत्पादों में कुल 37.4 अरब डॉलर का आयात करता है. अधिकारी के अनुसार, यह अंतर भारतीय निर्यातकों के लिए बड़े अवसर को दर्शाता है. निर्यात बढ़ने से भारत और रूस के बीच व्यापार घाटा भी कम हो सकता है, जो वर्तमान में करीब 59 अरब डॉलर है. इस कदम से अमेरिका की चिंता बढ़ना तय माना जा रहा है, खासकर तब जब ट्रंप प्रशासन ने भारत पर 50 प्रतिशत टैरिफ लगाया है. भारत अब अपने निर्यात के लिए रूस जैसे वैकल्पिक बाजारों की ओर रुख कर रहा है.

यह भी पढ़ें:US-Iran Clash: फिर भड़की जंग, कच्चे तेल की कीमत 100 डॉलर के पार, बढ़ा महंगाई का डर

रूस से आयात में कच्चे तेल की बड़ी भूमिका

सम्बंधित ख़बरें

EPFO New Scheme: PF ट्रस्टों के लिए आई नई माफी योजना, 28 दिसंबर 2026 तक मिलेगा मौका
EPFO New Scheme: PF ट्रस्टों के लिए आई नई माफी योजना, 28 दिसंबर 2026 तक मिलेगा मौका
1 सितंबर से महंगाई का बड़ा झटका! LPG, CNG-PNG से दूध और कारों तक सब महंगा
1 सितंबर से महंगाई का बड़ा झटका! LPG, CNG-PNG से दूध और कारों तक सब महंगा
Milk Price Hike: दूध के बढ़े दाम से बिगड़ेगा मुंबई का बजट, अब ₹102 लीटर मिलेगा दूध
Milk Price Hike: दूध के बढ़े दाम से बिगड़ेगा मुंबई का बजट, अब ₹102 लीटर मिलेगा दूध
Gold Silver Price Today: सोने की कीमत में तूफानी तेजी! 4 दिन में ₹8,400 बढ़ा भाव, चांदी पर लगा ब्रेक
Gold Silver Price Today: सोने की कीमत में तूफानी तेजी! 4 दिन में ₹8,400 बढ़ा भाव, चांदी पर लगा ब्रेक
रांची में 459 पुलिसकर्मियों और हवलदारों का तबादला, देखें पूरी जानकारी
रांची में 459 पुलिसकर्मियों और हवलदारों का तबादला, देखें पूरी जानकारी
गिरिडीह की सियासत से हेमंत सरकार के मंत्री तक, सुदिव्य सोनू की आखिरी कहानी
गिरिडीह की सियासत से हेमंत सरकार के मंत्री तक, सुदिव्य सोनू की आखिरी कहानी

पिछले कुछ वर्षों में रूस से भारत का आयात तेजी से बढ़ा है. वर्ष 2020 में यह 5.94 अरब डॉलर था, जो 2024 में बढ़कर 64.24 अरब डॉलर तक पहुंच गया. इसका सबसे बड़ा कारण कच्चे तेल का आयात है, जो 2 अरब डॉलर से बढ़कर 57 अरब डॉलर हो गया है. वर्तमान में भारत अपने कुल कच्चे तेल आयात का लगभग 21 प्रतिशत रूस से खरीदता है. इसके अलावा, उर्वरक और वनस्पति तेल भी रूस से बड़े पैमाने पर आयात किए जाते हैं.

अन्य क्षेत्रों में भी अवसर

अधिकारी ने बताया कि इन प्रमुख क्षेत्रों के अलावा कपड़ा, परिधान, चमड़ा उत्पाद, हस्तशिल्प, प्रसंस्कृत खाद्य पदार्थ और हल्के इंजीनियरिंग उत्पादों में भी निर्यात की अच्छी संभावनाएं हैं. भारत इन क्षेत्रों में प्रतिस्पर्धी है और रूस का उपभोक्ता बाजार काफी बड़ा है. इलेक्ट्रॉनिक्स और कपड़ा उत्पादों की रूस के बाजार में हिस्सेदारी अभी 1 प्रतिशत से भी कम है, जबकि इनकी मांग अधिक है. वितरण और आपूर्ति चैनलों को मजबूत कर भारत इस मांग का लाभ उठा सकता है.

7 views3 min read
#National news
#America tarrif
#India Russia relationship

RELATED POSTS

US-Iran Clash: फिर भड़की जंग, कच्चे तेल की कीमत 100 डॉलर के पार, बढ़ा महंगाई का डर

US-Iran Clash: फिर भड़की जंग, कच्चे तेल की कीमत 100 डॉलर के पार, बढ़ा महंगाई का डर

SBI खाताधारक सावधान! 1 अक्टूबर से ATM से पैसे निकालना पड़ेगा महंगा

SBI खाताधारक सावधान! 1 अक्टूबर से ATM से पैसे निकालना पड़ेगा महंगा

EPFO New Scheme: PF ट्रस्टों के लिए आई नई माफी योजना, 28 दिसंबर 2026 तक मिलेगा मौका

EPFO New Scheme: PF ट्रस्टों के लिए आई नई माफी योजना, 28 दिसंबर 2026 तक मिलेगा मौका

Special
चुटूपालू-ओरमांझी में अवैध स्टोन क्रशरों पर बड़ा एक्शन, 19 पर कार्रवाई; 8 सील, 11 ध्वस्त

चुटूपालू-ओरमांझी में अवैध स्टोन क्रशरों पर बड़ा एक्शन, 19 पर कार्रवाई; 8 सील, 11 ध्वस्त

प्रमुख विषय (Topics)

ताज़ा खबरराजनीतिक्रिकेटखेलव्यापारमनोरंजनटेक्नोलॉजीअपराधमौसमराशिफल

बड़ी खबरें / Trending

1.

रांची में 459 पुलिसकर्मियों और हवलदारों का तबादला, देखें पूरी जानकारी

BY Piyush Kumar—Sep 10, 2026
2.

गिरिडीह की सियासत से हेमंत सरकार के मंत्री तक, सुदिव्य सोनू की आखिरी कहानी

BY Satya Mishra—Sep 6, 2026
3.

सुदिव्य सोनू के बाद हेमंत के सामने दोहरा सियासी इम्तिहान, विरासत और कैबिनेट में किसे मिलेगी जगह?

BY Satya Mishra—Sep 8, 2026
4.

चतरा विधायक जनार्दन पासवान के बेटे का अपहरण, पुलिस जांच में जुटी

BY Deepak Kumar—Sep 7, 2026
5.

झारखंड हाईकोर्ट को मिले तीन नए जज, सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने जारी की अधिसूचना

BY Deepak Kumar—Sep 10, 2026

दैनिक समाचार अलर्ट

ताज़ा देश, दुनिया, खेल और राजनीति के समाचार सीधे अपने इनबॉक्स में प्राप्त करें।

Comments

0
अपनी टिप्पणी लिखें
सभ्य भाषा अनिवार्य
0/1000
आपकी राय मंच के नियमों के तहत प्रकाशित होगी।
Advertisement
Enterprise Cloud Solutions & Business Advisory
Advertisement
Fintech & Smart Investment Banking Partner