Bawal News
होमझारखंडबिहारराज्यराजनीतिNationalदेश-विदेशInternationalमनोरंजनखेल
September 12, 2026 IST
India27° C|AQI 71
ट्रेंडिंग
जुड़ें:
FacebookTwitter / XYouTubeInstagramWhatsApp
न्यूज़लेटर अलर्टदैनिक ताज़ा समाचार सीधे ईमेल पर

हर बड़ी खबर और ब्रेकिंग अपडेट सबसे पहले पाएं

Bawal News Logo

बावल न्यूज़ झारखंड, बिहार और देश-दुनिया की हर बड़ी घटना, राजनीति, खेल और जनसरोकार की खबरों को निष्पक्षता एवं विश्वसनीयता के साथ प्रस्तुत करने वाला डिजिटल न्यूज़ नेटवर्क है।

सत्य, साहस और स्वतंत्र पत्रकारिता
सोशल मीडिया पर जुड़ें:
FacebookTwitter / XYouTubeInstagramWhatsApp

राज्य एवं क्षेत्र

  • ›झारखंड समाचार
  • ›बिहार समाचार
  • ›राज्य समाचार
  • ›देश-विदेश
  • ›National News
  • ›International

समाचार व राजनीति

  • ›ताज़ा खबरें
  • ›राजनीति
  • ›जुर्म व अदालत
  • ›चुनावी हलचल
  • ›विशेष कवरेज
  • ›वायरल वीडियो

खेल व मनोरंजन

  • ›खेल व क्रिकेट
  • ›मनोरंजन व सिनेमा
  • ›लाइफस्टाइल
  • ›राशिफल व ज्योतिष
  • ›ऑटोमोबाइल

बिज़नेस व टेक

  • ›कारोबार व बाजार
  • ›टेक्नोलॉजी व AI
  • ›गैजेट्स रिव्यू
  • ›रोजगार व शिक्षा
  • ›बजट व नीतियां

नेटवर्क व नीतियां

  • ›हमारे बारे में
  • ›विज्ञापन सेवाएँ
  • ›करियर (Jobs)
  • ›संपर्क सूत्र
  • ›गोपनीयता नीति
  • ›नियम व शर्तें
  • ›DMCA नोटिस
ट्रेंडिंग विषय:
#झारखंड न्यूज#बिहार राजनीति#क्रिकेट लाइव#रोजगार अपडेट#सोना चांदी भाव#मौसम पूर्वानुमान#टेक गैजेट्स#बजट २०२६
Privacy PolicyTerms of ServiceDisclaimerDMCA NoticeCookies PolicyContact Desk
© 2026 Bawal Digital News Network Pvt. Ltd.|सर्वाधिकार सुरक्षित।
डिजिटल मीडिया आचार संहिता 2021 के अनुसार विनियमित
Scroll to top
Home»झारखंड»देवघर में मुख्य चुनाव आयुक्त ने बीएलओ से साथ किया संवाद, बोले- शुद्ध मतदाता सूची लोकतंत्र की रीढ़, कोई भी पात्र नागरिक न छूटे
झारखंड

देवघर में मुख्य चुनाव आयुक्त ने बीएलओ से साथ किया संवाद, बोले- शुद्ध मतदाता सूची लोकतंत्र की रीढ़, कोई भी पात्र नागरिक न छूटे

“मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने देवघर में बीएलओ संवाद कार्यक्रम में कहा कि शुद्ध मतदाता सूची लोकतंत्र की रीढ़ है और कोई भी पात्र नागरिक मतदाता सूची से नहीं छूटना चाहिए. उन्होंने बीएलओ को ‘अदृश्य नायक’ बताते हुए उनकी भूमिका की सराहना की.”

S
Satya MishraEditorial Desk
Published Jan 5, 2026 · 11:20 AM· 3 min read
देवघर में मुख्य चुनाव आयुक्त ने बीएलओ से साथ किया संवाद, बोले- शुद्ध मतदाता सूची लोकतंत्र की रीढ़, कोई भी पात्र नागरिक न छूटे

Deoghar: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने सोमवार को देवघर के तपोवन स्थित श्री श्री मोहनानंद विद्यालय में आयोजित बीएलओ संवाद कार्यक्रम में कहा कि 'जैसे लोकतंत्र का आधार शुद्ध मतदाता सूची है, वैसे ही शुद्ध मतदाता सूची का आधार इसे तैयार करने वाले बीएलओ हैं.' उन्होंने बीएलओ (Booth Level Officer) को लोकतंत्र के 'अदृश्य नायक' बताते हुए कहा कि आयोग का लक्ष्य है कि 'कोई भी पात्र भारतीय मतदाता सूची से न छूटे'. उन्होंने बताया कि कई बार बीएलओ को घर घर जाकर मतदाता सूची के कार्य करने में उनकी पहचान बताने के लिए कोई आईडी कार्ड नहीं होते थे, जिससे लोग उन्हें संशय की दृष्टि से देखते थे. भारत निर्वाचन आयोग की ओर से बीएलओ का पहचान पत्र बनाया गया है, जिससे अब हर बीएलओ के पास अपना आईडी कार्ड है और उन्हें डोर टू डोर वेरिफिकेशन में किसी प्रकार का संकोच नहीं होता.

झारखंड में SIR की होगी औपचारिक घोषणा

यह भी पढ़ें:चुटूपालू-ओरमांझी में अवैध स्टोन क्रशरों पर बड़ा एक्शन, 19 पर कार्रवाई; 8 सील, 11 ध्वस्त

मुख्य चुनाव आयुक्त ने बताया कि देशभर में मतदाता सूची का गहन पुनरीक्षण कार्य विभिन्न चरणों में जारी है. झारखंड में इसकी औपचारिक घोषणा अभी नहीं हुई है लेकिन देवघर के बीएलओ ने अपनी तैयारी और प्रक्रिया की समझ से यह स्पष्ट कर दिया है कि राज्य में पुनरीक्षण के दौरान पारदर्शिता और पूर्णता का विशेष ध्यान रखा जाएगा.

सम्बंधित ख़बरें

गंगा की बाढ़ में पुलिस बनी सहारा, साहिबगंज के 4 थानों में शुरू हुआ लंगर
गंगा की बाढ़ में पुलिस बनी सहारा, साहिबगंज के 4 थानों में शुरू हुआ लंगर
मुंबई में गिरिडीह और गोमिया के दो प्रवासी मजदूरों की मौत, महेश और हीरालाल के परिवारों पर टूटा दुखों का पहाड़
मुंबई में गिरिडीह और गोमिया के दो प्रवासी मजदूरों की मौत, महेश और हीरालाल के परिवारों पर टूटा दुखों का पहाड़
JSSC CGL सफल अभ्यर्थियों की प्रेस वार्ता: बिना आधार के आरोप लगाकर भविष्य बर्बाद न करें
JSSC CGL सफल अभ्यर्थियों की प्रेस वार्ता: बिना आधार के आरोप लगाकर भविष्य बर्बाद न करें
OBC के लिए अलग कॉलम और डिजिटल कोड की मांग, कांग्रेस का 16 सितंबर को राजभवन मार्च
OBC के लिए अलग कॉलम और डिजिटल कोड की मांग, कांग्रेस का 16 सितंबर को राजभवन मार्च
रांची में 459 पुलिसकर्मियों और हवलदारों का तबादला, देखें पूरी जानकारी
रांची में 459 पुलिसकर्मियों और हवलदारों का तबादला, देखें पूरी जानकारी
गिरिडीह की सियासत से हेमंत सरकार के मंत्री तक, सुदिव्य सोनू की आखिरी कहानी
गिरिडीह की सियासत से हेमंत सरकार के मंत्री तक, सुदिव्य सोनू की आखिरी कहानी

BLO ने SIR की जानकारी साझा की

कार्यक्रम में बीएलओ प्रमिला यादव ने गहन पुनरीक्षण की आवश्यकता पर विस्तृत जानकारी दी. वहीं गुलशन परवीन ने मतदाता सूचियों को उम्र के आधार पर A, B, C, D श्रेणियों में विभाजित कर उन्हें पुराने आंकड़ों से मैप करने की प्रक्रिया समझाई. गीता कुमारी ने मतदाता सूची मैपिंग, दीपम कुमारी ने मैपिंग के आठ चेकपॉइंट्स, राखी देवी और संगीता देवी ने घरों को नोशनल नंबर देने की प्रक्रिया बताई.

महिला मतदाताओं की मैपिंग उनके माता-पिता से जोड़ी जाएगी

यह भी पढ़ें:तीनपहाड़ स्टेशन पर यात्रियों को बताया गया RailOne App का आसान तरीका

बीएलओ कुमारी प्रिया ने फॉर्म 6, 7 और 8 के उपयोग की जानकारी दी जबकि रजिया खातून ने स्पष्ट किया कि महिला मतदाताओं की मैपिंग उनके माता-पिता से जोड़ी जाएगी, न कि पति के नाम से. मुख्य चुनाव आयुक्त ने देवघर के बीएलओ की कार्यकुशलता की सराहना करते हुए कहा कि जल्द ही नई दिल्ली स्थित IIIDEM में बीएलओ प्रशिक्षण कार्यक्रम में देवघर के बीएलओ को भी आमंत्रित किया जाएगा.

'चुनाव आयोग के प्रहरी और आधार स्तंभ' हैं बीएलओ

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने मीडिया से बातचीत करते हुए बताया कि दो दिवसीय देवघर-दुमका प्रवास के दौरान उन्होंने बाबा बैद्यनाथ और बाबा बासुकीनाथ का दर्शन किया. उन्होंने बीएलओ को 'चुनाव आयोग का प्रहरी और आधार स्तंभ' बताया. उन्होंने विश्वास जताया कि झारखंड में जब भी 'गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम' की घोषणा होगी, उसे सुगमता और पारदर्शिता के साथ संपन्न कराया जा सकेगा.

SIR का मतलब भारतीय नागरिकों को ही मतदान का अधिकार

मुख्य निर्वाचन आयुक्त ने दो टूक कहा कि मतदाता सूची में किसी भी गैर नागरिक का नाम होना संविधान के खिलाफ है. इसी को ध्यान में रखते हुए देश के 12 राज्यों में स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) की शुरुआत की गई है, जिसे आने वाले समय में पूरे देश में लागू किया जाएगा. इसका एकमात्र उद्देश्य है कि केवल पात्र भारतीय नागरिकों को ही मतदान का अधिकार सुनिश्चित करना है.

5 views3 min read
#Jharkhand BLO meeting
#Chief Election Commissioner
#Voter list update SIR
#Electoral process India
#BLO responsibilities
#Devghar election news
#Indian voter verification
#Electoral transparency
#Special Intensive Revision
#Clean voter list

RELATED POSTS

चुटूपालू-ओरमांझी में अवैध स्टोन क्रशरों पर बड़ा एक्शन, 19 पर कार्रवाई; 8 सील, 11 ध्वस्त

चुटूपालू-ओरमांझी में अवैध स्टोन क्रशरों पर बड़ा एक्शन, 19 पर कार्रवाई; 8 सील, 11 ध्वस्त

तीनपहाड़ स्टेशन पर यात्रियों को बताया गया RailOne App का आसान तरीका

तीनपहाड़ स्टेशन पर यात्रियों को बताया गया RailOne App का आसान तरीका

गंगा की बाढ़ में पुलिस बनी सहारा, साहिबगंज के 4 थानों में शुरू हुआ लंगर

गंगा की बाढ़ में पुलिस बनी सहारा, साहिबगंज के 4 थानों में शुरू हुआ लंगर

Special
चुटूपालू-ओरमांझी में अवैध स्टोन क्रशरों पर बड़ा एक्शन, 19 पर कार्रवाई; 8 सील, 11 ध्वस्त

चुटूपालू-ओरमांझी में अवैध स्टोन क्रशरों पर बड़ा एक्शन, 19 पर कार्रवाई; 8 सील, 11 ध्वस्त

प्रमुख विषय (Topics)

ताज़ा खबरराजनीतिक्रिकेटखेलव्यापारमनोरंजनटेक्नोलॉजीअपराधमौसमराशिफल

बड़ी खबरें / Trending

1.

रांची में 459 पुलिसकर्मियों और हवलदारों का तबादला, देखें पूरी जानकारी

BY Piyush Kumar—Sep 10, 2026
2.

गिरिडीह की सियासत से हेमंत सरकार के मंत्री तक, सुदिव्य सोनू की आखिरी कहानी

BY Satya Mishra—Sep 6, 2026
3.

सुदिव्य सोनू के बाद हेमंत के सामने दोहरा सियासी इम्तिहान, विरासत और कैबिनेट में किसे मिलेगी जगह?

BY Satya Mishra—Sep 8, 2026
4.

चतरा विधायक जनार्दन पासवान के बेटे का अपहरण, पुलिस जांच में जुटी

BY Deepak Kumar—Sep 7, 2026
5.

झारखंड हाईकोर्ट को मिले तीन नए जज, सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने जारी की अधिसूचना

BY Deepak Kumar—Sep 10, 2026

दैनिक समाचार अलर्ट

ताज़ा देश, दुनिया, खेल और राजनीति के समाचार सीधे अपने इनबॉक्स में प्राप्त करें।

Comments

0
अपनी टिप्पणी लिखें
सभ्य भाषा अनिवार्य
0/1000
आपकी राय मंच के नियमों के तहत प्रकाशित होगी।
Advertisement
Enterprise Cloud Solutions & Business Advisory
Advertisement
Fintech & Smart Investment Banking Partner