Bawal News
होमझारखंडबिहारराज्यराजनीतिNationalदेश-विदेशInternationalमनोरंजनखेल
September 12, 2026 IST
India27° C|AQI 71
ट्रेंडिंग
जुड़ें:
FacebookTwitter / XYouTubeInstagramWhatsApp
न्यूज़लेटर अलर्टदैनिक ताज़ा समाचार सीधे ईमेल पर

हर बड़ी खबर और ब्रेकिंग अपडेट सबसे पहले पाएं

Bawal News Logo

बावल न्यूज़ झारखंड, बिहार और देश-दुनिया की हर बड़ी घटना, राजनीति, खेल और जनसरोकार की खबरों को निष्पक्षता एवं विश्वसनीयता के साथ प्रस्तुत करने वाला डिजिटल न्यूज़ नेटवर्क है।

सत्य, साहस और स्वतंत्र पत्रकारिता
सोशल मीडिया पर जुड़ें:
FacebookTwitter / XYouTubeInstagramWhatsApp

राज्य एवं क्षेत्र

  • ›झारखंड समाचार
  • ›बिहार समाचार
  • ›राज्य समाचार
  • ›देश-विदेश
  • ›National News
  • ›International

समाचार व राजनीति

  • ›ताज़ा खबरें
  • ›राजनीति
  • ›जुर्म व अदालत
  • ›चुनावी हलचल
  • ›विशेष कवरेज
  • ›वायरल वीडियो

खेल व मनोरंजन

  • ›खेल व क्रिकेट
  • ›मनोरंजन व सिनेमा
  • ›लाइफस्टाइल
  • ›राशिफल व ज्योतिष
  • ›ऑटोमोबाइल

बिज़नेस व टेक

  • ›कारोबार व बाजार
  • ›टेक्नोलॉजी व AI
  • ›गैजेट्स रिव्यू
  • ›रोजगार व शिक्षा
  • ›बजट व नीतियां

नेटवर्क व नीतियां

  • ›हमारे बारे में
  • ›विज्ञापन सेवाएँ
  • ›करियर (Jobs)
  • ›संपर्क सूत्र
  • ›गोपनीयता नीति
  • ›नियम व शर्तें
  • ›DMCA नोटिस
ट्रेंडिंग विषय:
#झारखंड न्यूज#बिहार राजनीति#क्रिकेट लाइव#रोजगार अपडेट#सोना चांदी भाव#मौसम पूर्वानुमान#टेक गैजेट्स#बजट २०२६
Privacy PolicyTerms of ServiceDisclaimerDMCA NoticeCookies PolicyContact Desk
© 2026 Bawal Digital News Network Pvt. Ltd.|सर्वाधिकार सुरक्षित।
डिजिटल मीडिया आचार संहिता 2021 के अनुसार विनियमित
Scroll to top
Home»झारखंड»ACB की बड़ी कार्रवाई: IAS विनय चौबे की पत्नी से पूछताछ, स्निग्धा सिंह की तलाश में लखीसराय में छापेमारी
झारखंड

ACB की बड़ी कार्रवाई: IAS विनय चौबे की पत्नी से पूछताछ, स्निग्धा सिंह की तलाश में लखीसराय में छापेमारी

“निलंबित IAS अधिकारी विनय चौबे की पत्नी स्वप्ना संचिता से एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) की टीम ने एक बार फिर पूछताछ की. रविवार सुबह ACB के डीआईजी, एसपी सहित कई वरिष्ठ अधिकारी कांके रोड स्थित विनय चौबे के आवास पहुंचे और स्वप्ना संचिता से कई घंटे तक पूछताछ की. ”

B
Bawal DeskEditorial Desk
Published Dec 7, 2025 · 1:35 PM· 3 min read
ACB की बड़ी कार्रवाई: IAS विनय चौबे की पत्नी से पूछताछ, स्निग्धा सिंह की तलाश में लखीसराय में छापेमारी

निलंबित IAS अधिकारी विनय चौबे की पत्नी स्वप्ना संचिता से एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) की टीम ने एक बार फिर पूछताछ की. रविवार सुबह ACB के डीआईजी, एसपी सहित कई वरिष्ठ अधिकारी कांके रोड स्थित विनय चौबे के आवास पहुंचे और स्वप्ना संचिता से कई घंटे तक पूछताछ की. इससे पहले भी 3 दिसंबर को ACB की टीम उनके घर पर पूछताछ कर चुकी है.

ACB ने 24 नवंबर को विनय चौबे के खिलाफ चौथी प्राथमिकी दर्ज की थी. इस मामले में उनके रिश्तेदारों और मित्रों सहित सात लोगों को नामजद अभियुक्त बनाया गया है. आरोप है कि सभी ने मिलकर भ्रष्टाचार के जरिए बड़ी मात्रा में अवैध संपत्ति अर्जित की. प्राथमिकी में विनय चौबे के साथ उनकी पत्नी स्वप्ना संचिता, उनके करीबी मित्र एवं अवैध निवेश से जुड़े विनय सिंह और उनकी पत्नी संचिता सिंह के नाम शामिल हैं. इसके अलावा विनय चौबे के साले शिपिज त्रिवेदी, उनकी पत्नी प्रियांका त्रिवेदी और विनय चौबे के ससुर एस.एन. त्रिवेदी को भी आरोपी बनाया गया है. उन पर करोड़ों की गड़बड़ी, फर्जी लेनदेन और परिवार व कर्मचारियों के माध्यम से अवैध संपत्ति बनाने के आरोप हैं. गौरतलब है कि विनय चौबे और विनय सिंह वर्तमान में शराब और जमीन घोटाले से संबंधित मामलों में जेल में हैं.

सम्बंधित ख़बरें

गंगा की बाढ़ में पुलिस बनी सहारा, साहिबगंज के 4 थानों में शुरू हुआ लंगर
गंगा की बाढ़ में पुलिस बनी सहारा, साहिबगंज के 4 थानों में शुरू हुआ लंगर
मुंबई में गिरिडीह और गोमिया के दो प्रवासी मजदूरों की मौत, महेश और हीरालाल के परिवारों पर टूटा दुखों का पहाड़
मुंबई में गिरिडीह और गोमिया के दो प्रवासी मजदूरों की मौत, महेश और हीरालाल के परिवारों पर टूटा दुखों का पहाड़
JSSC CGL सफल अभ्यर्थियों की प्रेस वार्ता: बिना आधार के आरोप लगाकर भविष्य बर्बाद न करें
JSSC CGL सफल अभ्यर्थियों की प्रेस वार्ता: बिना आधार के आरोप लगाकर भविष्य बर्बाद न करें
OBC के लिए अलग कॉलम और डिजिटल कोड की मांग, कांग्रेस का 16 सितंबर को राजभवन मार्च
OBC के लिए अलग कॉलम और डिजिटल कोड की मांग, कांग्रेस का 16 सितंबर को राजभवन मार्च
रांची में 459 पुलिसकर्मियों और हवलदारों का तबादला, देखें पूरी जानकारी
रांची में 459 पुलिसकर्मियों और हवलदारों का तबादला, देखें पूरी जानकारी
गिरिडीह की सियासत से हेमंत सरकार के मंत्री तक, सुदिव्य सोनू की आखिरी कहानी
गिरिडीह की सियासत से हेमंत सरकार के मंत्री तक, सुदिव्य सोनू की आखिरी कहानी
यह भी पढ़ें:चुटूपालू-ओरमांझी में अवैध स्टोन क्रशरों पर बड़ा एक्शन, 19 पर कार्रवाई; 8 सील, 11 ध्वस्त

उधर, झारखंड में शराब और जमीन घोटाले के आरोपी तथा नेक्सजेन ऑटोमोबाइल के मालिक विनय कुमार सिंह की पत्नी स्निग्धा सिंह की तलाश में भी ACB सक्रिय है. रविवार सुबह ACB की तीन गाड़ियों का काफिला बिहार के लखीसराय के नयासराय पहुंचा और स्निग्धा सिंह के संभावित ठिकानों पर छापेमारी की गई. स्निग्धा सिंह को ACB ने कई बार नोटिस भेजकर पूछताछ के लिए बुलाया, लेकिन वह अब तक उपस्थित नहीं हुई हैं. वह शराब घोटाले के साथ-साथ हजारीबाग वन भूमि घोटाले में भी आरोपी हैं, जिसकी जांच में उन्हें महत्वपूर्ण कड़ी माना जा रहा है.

वन भूमि घोटाला उस समय से जुड़ा है जब विनय चौबे हजारीबाग के उपायुक्त थे और स्निग्धा सिंह के नाम पर जमीन की जमाबंदी की गई थी. इस मामले में ACB पहले ही विनय कुमार सिंह, विजय प्रताप, विनय चौबे, तत्कालीन अंचल अधिकारी शैलेश कुमार सहित कई लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है. ACB का मानना है कि स्निग्धा सिंह की गिरफ्तारी या पूछताछ इस हाई-प्रोफाइल मामले की जांच को आगे बढ़ाने में अहम भूमिका निभाएगी.

3 views3 min read
#IAS Vinay Choubey
#IAS Vinay Choubey Wife
#Sharab Ghotala
#Jameen Ghotala

RELATED POSTS

चुटूपालू-ओरमांझी में अवैध स्टोन क्रशरों पर बड़ा एक्शन, 19 पर कार्रवाई; 8 सील, 11 ध्वस्त

चुटूपालू-ओरमांझी में अवैध स्टोन क्रशरों पर बड़ा एक्शन, 19 पर कार्रवाई; 8 सील, 11 ध्वस्त

तीनपहाड़ स्टेशन पर यात्रियों को बताया गया RailOne App का आसान तरीका

तीनपहाड़ स्टेशन पर यात्रियों को बताया गया RailOne App का आसान तरीका

गंगा की बाढ़ में पुलिस बनी सहारा, साहिबगंज के 4 थानों में शुरू हुआ लंगर

गंगा की बाढ़ में पुलिस बनी सहारा, साहिबगंज के 4 थानों में शुरू हुआ लंगर

Special
रांची में 459 पुलिसकर्मियों और हवलदारों का तबादला, देखें पूरी जानकारी

रांची में 459 पुलिसकर्मियों और हवलदारों का तबादला, देखें पूरी जानकारी

प्रमुख विषय (Topics)

ताज़ा खबरराजनीतिक्रिकेटखेलव्यापारमनोरंजनटेक्नोलॉजीअपराधमौसमराशिफल

बड़ी खबरें / Trending

1.

रांची में 459 पुलिसकर्मियों और हवलदारों का तबादला, देखें पूरी जानकारी

BY Piyush Kumar—Sep 10, 2026
2.

गिरिडीह की सियासत से हेमंत सरकार के मंत्री तक, सुदिव्य सोनू की आखिरी कहानी

BY Satya Mishra—Sep 6, 2026
3.

सुदिव्य सोनू के बाद हेमंत के सामने दोहरा सियासी इम्तिहान, विरासत और कैबिनेट में किसे मिलेगी जगह?

BY Satya Mishra—Sep 8, 2026
4.

चतरा विधायक जनार्दन पासवान के बेटे का अपहरण, पुलिस जांच में जुटी

BY Deepak Kumar—Sep 7, 2026
5.

झारखंड हाईकोर्ट को मिले तीन नए जज, सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने जारी की अधिसूचना

BY Deepak Kumar—Sep 10, 2026

दैनिक समाचार अलर्ट

ताज़ा देश, दुनिया, खेल और राजनीति के समाचार सीधे अपने इनबॉक्स में प्राप्त करें।

Comments

0
अपनी टिप्पणी लिखें
सभ्य भाषा अनिवार्य
0/1000
आपकी राय मंच के नियमों के तहत प्रकाशित होगी।
Advertisement
Enterprise Cloud Solutions & Business Advisory
Advertisement
Fintech & Smart Investment Banking Partner