'मैं 2 रातों से सो नहीं पाई...' शिवाजी पार्क में पुलिस वैन के सामने खड़ी Riya Ahir ने पहली बार तोड़ी चुप्पी
शिवाजी पार्क छात्र प्रदर्शन का वायरल चेहरा बनीं रिया अहीर ने कहा कि उनका मकसद टकराव नहीं था। उन्होंने सरकार से छात्रों पर दर्ज एफआईआर वापस लेने की अपील करते हुए कहा, "हम आपके दुश्मन नहीं हैं, हमारे दोस्त बनिए।

मुंबई के शिवाजी पार्क में छात्र प्रदर्शन के दौरान पुलिस वैन के सामने हाथ फैलाकर खड़ी हुईं मॉडल और एक्ट्रेस रिया अहीर का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ था. अब इस पूरे घटनाक्रम पर रिया ने पहली बार खुलकर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि वीडियो वायरल होने के बाद वह डरी हुई हैं और पिछले दो रातों से ठीक से सो नहीं पाई हैं.
'मेरा मकसद टकराव नहीं था'
समाचार एजेंसी ANI से बातचीत में रिया अहीर ने कहा कि उस समय उनका ध्यान केवल पुलिस वैन में बैठे लोगों पर था. उन्होंने बताया कि वहां मौजूद पुलिसकर्मियों ने उनके साथ सम्मानजनक व्यवहार किया और उन्होंने भी पूरी शालीनता के साथ अपनी बात रखी. रिया के मुताबिक, उनका उद्देश्य किसी तरह का टकराव या विवाद पैदा करना नहीं था. उन्होंने कहा कि वह सिर्फ एक जिम्मेदार नागरिक के तौर पर अपनी बात रखने के लिए वहां खड़ी हुई थीं. उन्होंने यह भी बताया कि इस पूरे मामले में उनके माता-पिता ने उनका पूरा साथ दिया है, लेकिन वीडियो वायरल होने के बाद वह मानसिक रूप से काफी परेशान रही हैं.
'हम आपके दुश्मन नहीं हैं, हमारे दोस्त बनिए'
रिया अहीर ने कहा कि उन्हें सबसे ज्यादा चिंता उन छात्रों की है जो अब भी इस आंदोलन से जुड़े मामलों का सामना कर रहे हैं. उन्होंने सरकार से अपील की कि प्रदर्शन में शामिल छात्रों पर दर्ज एफआईआर वापस लेने पर विचार किया जाए. उन्होंने कहा, "सरकार अपने अधिकारियों से भी बात करे और छात्रों पर दर्ज एफआईआर खत्म करे। लोग अभी भी संघर्ष कर रहे हैं. अगर आप उन्हें इस बात में उलझाएंगे कि उन्हें अपने अधिकारों के लिए खड़ा होना चाहिए या नहीं, तो आप हमें अपने खिलाफ होने पर मजबूर कर रहे हैं. हम आपके दुश्मन नहीं हैं, हमारे दोस्त बनिए."
वायरल वीडियो से बनीं चर्चा का विषय
22 जुलाई को शिवाजी पार्क में हुए छात्र प्रदर्शन के दौरान रिया अहीर का पुलिस वैन के सामने खड़े होने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ था. वीडियो सामने आने के बाद वह चर्चा का विषय बन गईं. रिया अहीर एक मॉडल, एक्ट्रेस और एंटरप्रेन्योर हैं. इंस्टाग्राम पर उनके करीब 1.75 लाख फॉलोअर्स हैं. वह कई म्यूजिक वीडियोज में नजर आ चुकी हैं और हाल ही में रिलीज हुए गाने 'दिलबरा' में भी दिखाई दी थीं. उनका वायरल वीडियो छात्र आंदोलन और पुलिस कार्रवाई को लेकर चल रही बहस के बीच सोशल मीडिया पर व्यापक रूप से साझा किया जा रहा है.

specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

'तुम वो प्रेशर नहीं समझोगे...' Student Protest पर पोस्ट के बाद Rajkummar Rao का जवाब वायरल, 'Modi Hai To Mumkin Hai' गाने पर तोड़ी चुप्पी

'जान चली जाए, फिर भी उसकी रक्षा करूंगा' शहनाज गिल पर राघव जुयाल का बयान वायरल, डेटिंग अफवाहों के बीच तोड़ी चुप्पी







Leave a comment