48 घंटे बाद भी नहीं मिला हिमांशु, दीपाटोली में लापता किशोर को लेकर परिवार बेहाल
दीपाटोली क्षेत्र के बांधगाड़ी में 14 वर्षीय किशोर हिमांशु मुंडा के लापता होने की घटना ने इलाके में चिंता पैदा कर दी है. बांधगाड़ी, दीपाटोली, रांची निवासी हिमांशु मुंडा 07 अप्रैल 2026 को दोपहर करीब 4 बजे घर से खेलने के लिए निकला था और उसके बाद से उसका कोई अता-पता नहीं है.

Ranchi: दीपाटोली क्षेत्र के बांधगाड़ी में 14 वर्षीय किशोर हिमांशु मुंडा के लापता होने की घटना ने इलाके में चिंता पैदा कर दी है. बांधगाड़ी, दीपाटोली, रांची निवासी हिमांशु मुंडा 07 अप्रैल 2026 को दोपहर करीब 4 बजे घर से खेलने के लिए निकला था और उसके बाद से उसका कोई अता-पता नहीं है. परिजनों ने काफी खोजबीन की, लेकिन अब तक कोई सुराग नहीं मिल सका है.
लापता किशोर की डिटेल्स:
- नाम: हिमांशु मुंडा
- पिता का नाम: रंजीत मुंडा
- मां का नाम: नीतू नगरुवार
- पता: बांधगाड़ी, दीपाटोली, रांची
- उम्र: 14 वर्ष
- लापता होने की तारीख व समय: 07 अप्रैल 2026, दोपहर 4:00 बजे
परिवार ने बताया कि हिमांशु मुहल्ले में ही खेलने निकला था और शाम तक घर नहीं लौटा. उसके मोबाइल या किसी अन्य संपर्क का भी पता नहीं चल सका है. परिजनों ने अपील की है कि यदि किसी भी व्यक्ति को हिमांशु के बारे में कोई जानकारी हो, वह उसे कहीं भी देखे या उसके ठिकाने की कोई सूचना हो तो तुरंत निम्नलिखित नंबरों पर संपर्क करें: 8709002060, 9304946708
परिवार और स्थानीय लोगों ने पुलिस प्रशासन से भी त्वरित कार्रवाई की मांग की है. उन्होंने कहा कि बच्चे की तलाश में हर संभव मदद की जा रही है, लेकिन अब तक कोई ठोस सुराग नहीं मिला है. सभी नागरिकों से अपील है कि कृपया इस सूचना को अधिक से अधिक शेयर करें. एक छोटी सी सूचना या शेयर भी इस बच्चे को उसके परिवार तक पहुंचाने में मददगार साबित हो सकती है.

specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts






Leave a comment