Bawal News
होमझारखंडबिहारराज्यराजनीतिNationalदेश-विदेशInternationalमनोरंजनखेल
September 12, 2026 IST
India27° C|AQI 71
ट्रेंडिंग
जुड़ें:
FacebookTwitter / XYouTubeInstagramWhatsApp
न्यूज़लेटर अलर्टदैनिक ताज़ा समाचार सीधे ईमेल पर

हर बड़ी खबर और ब्रेकिंग अपडेट सबसे पहले पाएं

Bawal News Logo

बावल न्यूज़ झारखंड, बिहार और देश-दुनिया की हर बड़ी घटना, राजनीति, खेल और जनसरोकार की खबरों को निष्पक्षता एवं विश्वसनीयता के साथ प्रस्तुत करने वाला डिजिटल न्यूज़ नेटवर्क है।

सत्य, साहस और स्वतंत्र पत्रकारिता
सोशल मीडिया पर जुड़ें:
FacebookTwitter / XYouTubeInstagramWhatsApp

राज्य एवं क्षेत्र

  • ›झारखंड समाचार
  • ›बिहार समाचार
  • ›राज्य समाचार
  • ›देश-विदेश
  • ›National News
  • ›International

समाचार व राजनीति

  • ›ताज़ा खबरें
  • ›राजनीति
  • ›जुर्म व अदालत
  • ›चुनावी हलचल
  • ›विशेष कवरेज
  • ›वायरल वीडियो

खेल व मनोरंजन

  • ›खेल व क्रिकेट
  • ›मनोरंजन व सिनेमा
  • ›लाइफस्टाइल
  • ›राशिफल व ज्योतिष
  • ›ऑटोमोबाइल

बिज़नेस व टेक

  • ›कारोबार व बाजार
  • ›टेक्नोलॉजी व AI
  • ›गैजेट्स रिव्यू
  • ›रोजगार व शिक्षा
  • ›बजट व नीतियां

नेटवर्क व नीतियां

  • ›हमारे बारे में
  • ›विज्ञापन सेवाएँ
  • ›करियर (Jobs)
  • ›संपर्क सूत्र
  • ›गोपनीयता नीति
  • ›नियम व शर्तें
  • ›DMCA नोटिस
ट्रेंडिंग विषय:
#झारखंड न्यूज#बिहार राजनीति#क्रिकेट लाइव#रोजगार अपडेट#सोना चांदी भाव#मौसम पूर्वानुमान#टेक गैजेट्स#बजट २०२६
Privacy PolicyTerms of ServiceDisclaimerDMCA NoticeCookies PolicyContact Desk
© 2026 Bawal Digital News Network Pvt. Ltd.|सर्वाधिकार सुरक्षित।
डिजिटल मीडिया आचार संहिता 2021 के अनुसार विनियमित
Scroll to top
Home»राजनीति»ग्राम सभा कमजोर, माफिया मजबूत? पेसा पर मरांडी ने उठाए तीखे सवाल
राजनीति

ग्राम सभा कमजोर, माफिया मजबूत? पेसा पर मरांडी ने उठाए तीखे सवाल

“पेसा कानून को लेकर झारखंड की राजनीति गरमा गई है. बाबूलाल मरांडी ने हेमंत सोरेन सरकार पर आदिवासी अधिकारों से खिलवाड़ और ग्राम सभा को कमजोर करने का आरोप लगाया है.”

B
Bawal DeskEditorial Desk
Published Jan 4, 2026 · 7:13 AM· 3 min read
ग्राम सभा कमजोर, माफिया मजबूत? पेसा पर मरांडी ने उठाए तीखे सवाल

Ranchi: झारखंड में पेसा अधिनियम को लेकर राजनीतिक घमासान तेज हो गया है. नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने राज्य सरकार पर पेसा कानून की मूल भावना से छेड़छाड़ करने का आरोप लगाते हुए तीखा हमला बोला है. उन्होंने कहा कि सरकार ने अधिकार देने के नाम पर आदिवासी समाज के साथ छल किया है और यह कानून खास हित समूहों को लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से लाया गया है.

‘पेसा की आत्मा से किया गया समझौता’

यह भी पढ़ें:चुटूपालू-ओरमांझी में अवैध स्टोन क्रशरों पर बड़ा एक्शन, 19 पर कार्रवाई; 8 सील, 11 ध्वस्त

बाबूलाल मरांडी ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि पेसा अधिनियम जिस उद्देश्य से बनाया गया था, मौजूदा स्वरूप उससे बिल्कुल अलग है. उनका आरोप है कि हेमंत सोरेन सरकार ने कानून की आत्मा को कमजोर कर आदिवासी स्वशासन की अवधारणा पर चोट की है. उन्होंने इसे आदिवासी समाज की भावनाओं के साथ सीधा खिलवाड़ बताया.

सम्बंधित ख़बरें

गंगा की बाढ़ में पुलिस बनी सहारा, साहिबगंज के 4 थानों में शुरू हुआ लंगर
गंगा की बाढ़ में पुलिस बनी सहारा, साहिबगंज के 4 थानों में शुरू हुआ लंगर
मुंबई में गिरिडीह और गोमिया के दो प्रवासी मजदूरों की मौत, महेश और हीरालाल के परिवारों पर टूटा दुखों का पहाड़
मुंबई में गिरिडीह और गोमिया के दो प्रवासी मजदूरों की मौत, महेश और हीरालाल के परिवारों पर टूटा दुखों का पहाड़
JSSC CGL सफल अभ्यर्थियों की प्रेस वार्ता: बिना आधार के आरोप लगाकर भविष्य बर्बाद न करें
JSSC CGL सफल अभ्यर्थियों की प्रेस वार्ता: बिना आधार के आरोप लगाकर भविष्य बर्बाद न करें
OBC के लिए अलग कॉलम और डिजिटल कोड की मांग, कांग्रेस का 16 सितंबर को राजभवन मार्च
OBC के लिए अलग कॉलम और डिजिटल कोड की मांग, कांग्रेस का 16 सितंबर को राजभवन मार्च
रांची में 459 पुलिसकर्मियों और हवलदारों का तबादला, देखें पूरी जानकारी
रांची में 459 पुलिसकर्मियों और हवलदारों का तबादला, देखें पूरी जानकारी
गिरिडीह की सियासत से हेमंत सरकार के मंत्री तक, सुदिव्य सोनू की आखिरी कहानी
गिरिडीह की सियासत से हेमंत सरकार के मंत्री तक, सुदिव्य सोनू की आखिरी कहानी

ग्राम सभा की स्वायत्तता पर सवाल

मरांडी ने पेसा के प्रावधानों पर सवाल उठाते हुए कहा कि उपायुक्त के नेतृत्व में टीम बनाकर ग्राम सभाओं के अधिकारों में हस्तक्षेप किया जा रहा है. उनके अनुसार, इससे ग्राम सभा की स्वायत्तता कमजोर होती है, जबकि पेसा कानून का मूल उद्देश्य ग्राम सभाओं को सशक्त बनाना है.

बालू घाटों के अधिकारों को लेकर आपत्ति

यह भी पढ़ें:तीनपहाड़ स्टेशन पर यात्रियों को बताया गया RailOne App का आसान तरीका

नेता प्रतिपक्ष ने यह भी सवाल उठाया कि जब पूरा जिला अधिसूचित क्षेत्र में आता है, तो ग्राम सभाओं के अधिकार केवल 5 हेक्टेयर या उससे कम क्षेत्र वाले ग्रेड-1 बालू घाटों तक ही क्यों सीमित किए गए. उन्होंने कहा कि ग्रेड-2 बालू घाटों में ग्राम सभा को सिर्फ अनुमति देने तक सीमित रखना समझ से परे है और यह अधिकारों में कटौती का संकेत देता है.

झामुमो-कांग्रेस-राजद पर निशाना

बाबूलाल मरांडी ने झामुमो, कांग्रेस और राजद पर आदिवासी हितों की अनदेखी का आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि सत्ता और राजनीतिक स्वार्थ के लिए बार-बार आदिवासी समाज की भावनाओं से समझौता किया गया है. मरांडी के अनुसार, झारखंड आंदोलन की मूल भावना से पहले ही समझौता हो चुका है और अब पेसा कानून में बदलाव कर उसी परंपरा को आगे बढ़ाया जा रहा है.

बीजेपी का विरोध जारी रहेगा

नेता प्रतिपक्ष ने स्पष्ट किया कि भारतीय जनता पार्टी पेसा कानून के मौजूदा स्वरूप का विरोध करती रहेगी. उन्होंने कहा कि आदिवासी समाज के अधिकारों के साथ किसी भी तरह की हेरा-फेरी को बीजेपी स्वीकार नहीं करेगी और इस मुद्दे को सड़क से सदन तक उठाया जाएगा.

3 views3 min read
#Baboolal Marandi Hemant Soren Government PESA Act Jharkhand Tribal Rights Jharkhand Gram Sabha Rights

RELATED POSTS

चुटूपालू-ओरमांझी में अवैध स्टोन क्रशरों पर बड़ा एक्शन, 19 पर कार्रवाई; 8 सील, 11 ध्वस्त

चुटूपालू-ओरमांझी में अवैध स्टोन क्रशरों पर बड़ा एक्शन, 19 पर कार्रवाई; 8 सील, 11 ध्वस्त

तीनपहाड़ स्टेशन पर यात्रियों को बताया गया RailOne App का आसान तरीका

तीनपहाड़ स्टेशन पर यात्रियों को बताया गया RailOne App का आसान तरीका

गंगा की बाढ़ में पुलिस बनी सहारा, साहिबगंज के 4 थानों में शुरू हुआ लंगर

गंगा की बाढ़ में पुलिस बनी सहारा, साहिबगंज के 4 थानों में शुरू हुआ लंगर

Special
चुटूपालू-ओरमांझी में अवैध स्टोन क्रशरों पर बड़ा एक्शन, 19 पर कार्रवाई; 8 सील, 11 ध्वस्त

चुटूपालू-ओरमांझी में अवैध स्टोन क्रशरों पर बड़ा एक्शन, 19 पर कार्रवाई; 8 सील, 11 ध्वस्त

प्रमुख विषय (Topics)

ताज़ा खबरराजनीतिक्रिकेटखेलव्यापारमनोरंजनटेक्नोलॉजीअपराधमौसमराशिफल

बड़ी खबरें / Trending

1.

रांची में 459 पुलिसकर्मियों और हवलदारों का तबादला, देखें पूरी जानकारी

BY Piyush Kumar—Sep 10, 2026
2.

गिरिडीह की सियासत से हेमंत सरकार के मंत्री तक, सुदिव्य सोनू की आखिरी कहानी

BY Satya Mishra—Sep 6, 2026
3.

सुदिव्य सोनू के बाद हेमंत के सामने दोहरा सियासी इम्तिहान, विरासत और कैबिनेट में किसे मिलेगी जगह?

BY Satya Mishra—Sep 8, 2026
4.

चतरा विधायक जनार्दन पासवान के बेटे का अपहरण, पुलिस जांच में जुटी

BY Deepak Kumar—Sep 7, 2026
5.

झारखंड हाईकोर्ट को मिले तीन नए जज, सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने जारी की अधिसूचना

BY Deepak Kumar—Sep 10, 2026

दैनिक समाचार अलर्ट

ताज़ा देश, दुनिया, खेल और राजनीति के समाचार सीधे अपने इनबॉक्स में प्राप्त करें।

Comments

0
अपनी टिप्पणी लिखें
सभ्य भाषा अनिवार्य
0/1000
आपकी राय मंच के नियमों के तहत प्रकाशित होगी।
Advertisement
Enterprise Cloud Solutions & Business Advisory
Advertisement
Fintech & Smart Investment Banking Partner