कुबेर पोर्टल घोटाले पर बरसीं पूर्व विधायक Amba Prasad, बोलीं—‘आरोपी ही बन गया जांचकर्ता
झारखंड की राजनीति में एक बार फिर सियासी घमासान तेज हो गया है. अपने बेबाक बयानों को लेकर लगातार चर्चा में रहने वाली कांग्रेस की पूर्व विधायक Amba Prasad ने अब कुबेर पोर्टल मामले को लेकर बड़ा हमला बोला है.

Ranchi: झारखंड की राजनीति में एक बार फिर सियासी घमासान तेज हो गया है. अपने बेबाक बयानों को लेकर लगातार चर्चा में रहने वाली कांग्रेस की पूर्व विधायक Amba Prasad ने अब कुबेर पोर्टल मामले को लेकर बड़ा हमला बोला है. उन्होंने चाणक्य के कथन “कोश मूलो दण्डः” का हवाला देते हुए कहा कि जब राज्य के राजस्व की सुरक्षा करने वाला तंत्र ही उसमें सेंधमारी करने लगे, तो विकास की कल्पना कैसे की जा सकती है.
पूर्व विधायक ने सवाल उठाया कि ‘Integrated Government Fund Management System’ (कुबेर पोर्टल) में 2018 से कथित गड़बड़ियां होती रहीं, लेकिन जिम्मेदार एजेंसियां और अधिकारी आखिर क्यों चुप रहे. उन्होंने यह भी पूछा कि सॉफ्टवेयर प्रोटेक्शन की जिम्मेदारी किसकी थी और इतने लंबे समय तक यह मामला सामने क्यों नहीं आया.
Amba Prasad ने सबसे गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि जिन अधिकारियों के पास सरकारी खजाने की निगरानी की जिम्मेदारी थी, वही अब इस पूरे मामले की जांच कर रहे हैं. इसे उन्होंने ‘Principles of Natural Justice’ का सीधा उल्लंघन बताया और कहा—“आरोपी ही जांचकर्ता बन गया है.” उन्होंने सियासी तंज कसते हुए बीजेपी पर भी निशाना साधा और कहा कि जिस कुुसुंभा कांड की शुरुआत भाजपा शासनकाल में हुई, उसी मुद्दे को अब वर्तमान सरकार के खिलाफ हथियार बनाया जा रहा है.
पूर्व विधायक ने प्रशासन और पुलिस पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि पहले जब उन्होंने भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाई थी, तब उनका विरोध किया गया, लेकिन अब जब मामले सामने आ रहे हैं, तो जवाब देने वाले गायब हैं. अंत में उन्होंने कहा कि यह पैसा जनता का है और जवाबदेही भी जनता के प्रति ही तय होनी चाहिए.

specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts
ट्रेजरी स्कैम पर सियासत तेज: जयराम महतो ने की CBI जांच की मांग, पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप

विधायक-आईएएस मुलाकात पर बवाल, सुनील कुमार के रवैये को लेकर सियासत गरम, मरांडी का हमला






Leave a comment