Bawal News
होमझारखंडबिहारराज्यराजनीतिNationalदेश-विदेशInternationalमनोरंजनखेल
September 12, 2026 IST
India27° C|AQI 71
ट्रेंडिंग
जुड़ें:
FacebookTwitter / XYouTubeInstagramWhatsApp
न्यूज़लेटर अलर्टदैनिक ताज़ा समाचार सीधे ईमेल पर

हर बड़ी खबर और ब्रेकिंग अपडेट सबसे पहले पाएं

Bawal News Logo

बावल न्यूज़ झारखंड, बिहार और देश-दुनिया की हर बड़ी घटना, राजनीति, खेल और जनसरोकार की खबरों को निष्पक्षता एवं विश्वसनीयता के साथ प्रस्तुत करने वाला डिजिटल न्यूज़ नेटवर्क है।

सत्य, साहस और स्वतंत्र पत्रकारिता
सोशल मीडिया पर जुड़ें:
FacebookTwitter / XYouTubeInstagramWhatsApp

राज्य एवं क्षेत्र

  • ›झारखंड समाचार
  • ›बिहार समाचार
  • ›राज्य समाचार
  • ›देश-विदेश
  • ›National News
  • ›International

समाचार व राजनीति

  • ›ताज़ा खबरें
  • ›राजनीति
  • ›जुर्म व अदालत
  • ›चुनावी हलचल
  • ›विशेष कवरेज
  • ›वायरल वीडियो

खेल व मनोरंजन

  • ›खेल व क्रिकेट
  • ›मनोरंजन व सिनेमा
  • ›लाइफस्टाइल
  • ›राशिफल व ज्योतिष
  • ›ऑटोमोबाइल

बिज़नेस व टेक

  • ›कारोबार व बाजार
  • ›टेक्नोलॉजी व AI
  • ›गैजेट्स रिव्यू
  • ›रोजगार व शिक्षा
  • ›बजट व नीतियां

नेटवर्क व नीतियां

  • ›हमारे बारे में
  • ›विज्ञापन सेवाएँ
  • ›करियर (Jobs)
  • ›संपर्क सूत्र
  • ›गोपनीयता नीति
  • ›नियम व शर्तें
  • ›DMCA नोटिस
ट्रेंडिंग विषय:
#झारखंड न्यूज#बिहार राजनीति#क्रिकेट लाइव#रोजगार अपडेट#सोना चांदी भाव#मौसम पूर्वानुमान#टेक गैजेट्स#बजट २०२६
Privacy PolicyTerms of ServiceDisclaimerDMCA NoticeCookies PolicyContact Desk
© 2026 Bawal Digital News Network Pvt. Ltd.|सर्वाधिकार सुरक्षित।
डिजिटल मीडिया आचार संहिता 2021 के अनुसार विनियमित
Scroll to top
Home»झारखंड»गंगा डॉल्फिन संरक्षण और पर्यटन विकास पर जोर, विधायक ताजुद्दीन राजा ने दिया पर्यावरण बचाने का संदेश
झारखंड

गंगा डॉल्फिन संरक्षण और पर्यटन विकास पर जोर, विधायक ताजुद्दीन राजा ने दिया पर्यावरण बचाने का संदेश

“विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर साहिबगंज वन प्रमंडल की ओर से राजमहल प्रखंड स्थित गंगा तट के सुकसेना घाट में पर्यावरण जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण, जैव विविधता संवर्धन, गंगा स्वच्छता, जल संरक्षण तथा राष्ट्रीय जलीय जीव गंगा डॉल्फिन के संरक्षण के प्रति ”

D
Deepak KumarEditorial Desk
Published Jun 5, 2026 · 9:26 AM· 4 min read
गंगा डॉल्फिन संरक्षण और पर्यटन विकास पर जोर, विधायक ताजुद्दीन राजा ने दिया पर्यावरण बचाने का संदेश

Sahebganj: विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर साहिबगंज वन प्रमंडल की ओर से राजमहल प्रखंड स्थित गंगा तट के सुकसेना घाट में पर्यावरण जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण, जैव विविधता संवर्धन, गंगा स्वच्छता, जल संरक्षण तथा राष्ट्रीय जलीय जीव गंगा डॉल्फिन के संरक्षण के प्रति लोगों को जागरूक करना था. गंगा किनारे आयोजित इस कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, वन विभाग के अधिकारियों, नमामि गंगे परियोजना से जुड़े पदाधिकारियों, स्थानीय ग्रामीणों एवं गणमान्य नागरिकों ने बड़ी संख्या में भाग लिया.

पर्यावरण संरक्षण में जनभागीदारी जरूरी: पंचम दुबे

यह भी पढ़ें:चुटूपालू-ओरमांझी में अवैध स्टोन क्रशरों पर बड़ा एक्शन, 19 पर कार्रवाई; 8 सील, 11 ध्वस्त

कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों के स्वागत एवं पर्यावरण संरक्षण विषयक परिचर्चा से हुई. वन क्षेत्र पदाधिकारी पंचम दुबे ने अतिथियों और जनप्रतिनिधियों का पौधा भेंट कर स्वागत किया. उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण केवल सरकारी प्रयासों से संभव नहीं है, बल्कि इसके लिए समाज के प्रत्येक व्यक्ति की सक्रिय भागीदारी आवश्यक है. उन्होंने लोगों से प्लास्टिक का उपयोग कम करने, जल संरक्षण करने और अधिक से अधिक पौधे लगाने की अपील की.

सम्बंधित ख़बरें

गंगा की बाढ़ में पुलिस बनी सहारा, साहिबगंज के 4 थानों में शुरू हुआ लंगर
गंगा की बाढ़ में पुलिस बनी सहारा, साहिबगंज के 4 थानों में शुरू हुआ लंगर
मुंबई में गिरिडीह और गोमिया के दो प्रवासी मजदूरों की मौत, महेश और हीरालाल के परिवारों पर टूटा दुखों का पहाड़
मुंबई में गिरिडीह और गोमिया के दो प्रवासी मजदूरों की मौत, महेश और हीरालाल के परिवारों पर टूटा दुखों का पहाड़
JSSC CGL सफल अभ्यर्थियों की प्रेस वार्ता: बिना आधार के आरोप लगाकर भविष्य बर्बाद न करें
JSSC CGL सफल अभ्यर्थियों की प्रेस वार्ता: बिना आधार के आरोप लगाकर भविष्य बर्बाद न करें
OBC के लिए अलग कॉलम और डिजिटल कोड की मांग, कांग्रेस का 16 सितंबर को राजभवन मार्च
OBC के लिए अलग कॉलम और डिजिटल कोड की मांग, कांग्रेस का 16 सितंबर को राजभवन मार्च
रांची में 459 पुलिसकर्मियों और हवलदारों का तबादला, देखें पूरी जानकारी
रांची में 459 पुलिसकर्मियों और हवलदारों का तबादला, देखें पूरी जानकारी
गिरिडीह की सियासत से हेमंत सरकार के मंत्री तक, सुदिव्य सोनू की आखिरी कहानी
गिरिडीह की सियासत से हेमंत सरकार के मंत्री तक, सुदिव्य सोनू की आखिरी कहानी

पर्यटन और पर्यावरण एक-दूसरे के पूरक: विधायक ताजुद्दीन राजा

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राजमहल विधायक मो. ताजुद्दीन राजा ने कहा कि वर्तमान समय में पर्यावरण संरक्षण मानव जीवन की सबसे बड़ी जरूरत बन गया है. जलवायु परिवर्तन, बढ़ते प्रदूषण और प्राकृतिक संसाधनों के अंधाधुंध दोहन ने आने वाली पीढ़ियों के सामने गंभीर चुनौतियां खड़ी कर दी हैं. उन्होंने कहा कि राजमहल क्षेत्र गंगा नदी, पहाड़ियों, वन संपदा और समृद्ध जैव विविधता जैसी प्राकृतिक धरोहरों से समृद्ध है. यदि इन संसाधनों का संरक्षण किया जाए और पर्यटन की संभावनाओं को विकसित किया जाए, तो इससे क्षेत्रीय विकास को नई गति मिलेगी और स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के अवसर बढ़ेंगे.

पर्यावरण संरक्षण को जनआंदोलन बनाने की जरूरत: प्रबल गर्ग

यह भी पढ़ें:तीनपहाड़ स्टेशन पर यात्रियों को बताया गया RailOne App का आसान तरीका

साहिबगंज वन प्रमंडल पदाधिकारी प्रबल गर्ग ने कहा कि बढ़ता तापमान, असंतुलित वर्षा, जल संकट और जैव विविधता में कमी जैसी समस्याएं पर्यावरण संरक्षण की आवश्यकता को और अधिक महत्वपूर्ण बना रही हैं. उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण को जनआंदोलन का स्वरूप देने की आवश्यकता है. वन एवं वन्यजीव संरक्षण में स्थानीय समुदायों की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण है और बिना जनसहयोग के संरक्षण के लक्ष्य को प्राप्त नहीं किया जा सकता.

गंगा डॉल्फिन नदी की सेहत का संकेतक: डॉ. शोभना राय

कार्यक्रम में मौजूद डॉल्फिन वैज्ञानिक डॉ. शोभना राय ने गंगा डॉल्फिन संरक्षण के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि गंगा डॉल्फिन नदी पारिस्थितिकी तंत्र की सेहत का महत्वपूर्ण संकेतक प्राणी है. किसी नदी में डॉल्फिन की मौजूदगी उस नदी के स्वच्छ और स्वस्थ होने का प्रमाण मानी जाती है. उन्होंने बताया कि साहिबगंज क्षेत्र में गंगा डॉल्फिन की संख्या में वृद्धि एक सकारात्मक संकेत है, जो गंगा नदी की बेहतर पारिस्थितिक स्थिति को दर्शाता है. उन्होंने लोगों से नदी को स्वच्छ बनाए रखने और जलीय जैव विविधता के संरक्षण में सहयोग करने की अपील की.

वृक्षारोपण कर लिया हरित भविष्य का संकल्प

सांसद प्रतिनिधि संजीव सोमू हेम्ब्रम ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण को केवल औपचारिक कार्यक्रमों तक सीमित नहीं रखा जा सकता. इसके लिए सामुदायिक स्तर पर व्यापक जनजागरण अभियान चलाने की जरूरत है. कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों को पर्यावरण संरक्षण की शपथ दिलाई गई. समापन अवसर पर जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, वन विभाग के कर्मियों और स्थानीय नागरिकों ने सामूहिक रूप से वृक्षारोपण किया तथा पौधों के संरक्षण का संकल्प लिया.

इस अवसर पर जिला परियोजना पदाधिकारी नमामि गंगे, जिला परिषद सदस्य, वनपाल राणा रंजीत, प्रधान वनरक्षी पप्पू कुमार, प्रेम कुमार, सनी कुमार सहित वन विभाग के अधिकारी, वनकर्मी और बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण उपस्थित रहे. गंगा तट पर आयोजित यह कार्यक्रम पर्यावरण संरक्षण, गंगा डॉल्फिन संवर्धन, नदी पारिस्थितिकी संरक्षण और जनसहभागिता के माध्यम से सतत विकास की दिशा में एक प्रेरणादायी पहल साबित हुआ.

19 views4 min read
#Jharkhand News
#Sahebganj News
#Ganga Dolphin

RELATED POSTS

चुटूपालू-ओरमांझी में अवैध स्टोन क्रशरों पर बड़ा एक्शन, 19 पर कार्रवाई; 8 सील, 11 ध्वस्त

चुटूपालू-ओरमांझी में अवैध स्टोन क्रशरों पर बड़ा एक्शन, 19 पर कार्रवाई; 8 सील, 11 ध्वस्त

तीनपहाड़ स्टेशन पर यात्रियों को बताया गया RailOne App का आसान तरीका

तीनपहाड़ स्टेशन पर यात्रियों को बताया गया RailOne App का आसान तरीका

गंगा की बाढ़ में पुलिस बनी सहारा, साहिबगंज के 4 थानों में शुरू हुआ लंगर

गंगा की बाढ़ में पुलिस बनी सहारा, साहिबगंज के 4 थानों में शुरू हुआ लंगर

Special
चुटूपालू-ओरमांझी में अवैध स्टोन क्रशरों पर बड़ा एक्शन, 19 पर कार्रवाई; 8 सील, 11 ध्वस्त

चुटूपालू-ओरमांझी में अवैध स्टोन क्रशरों पर बड़ा एक्शन, 19 पर कार्रवाई; 8 सील, 11 ध्वस्त

प्रमुख विषय (Topics)

ताज़ा खबरराजनीतिक्रिकेटखेलव्यापारमनोरंजनटेक्नोलॉजीअपराधमौसमराशिफल

बड़ी खबरें / Trending

1.

रांची में 459 पुलिसकर्मियों और हवलदारों का तबादला, देखें पूरी जानकारी

BY Piyush Kumar—Sep 10, 2026
2.

गिरिडीह की सियासत से हेमंत सरकार के मंत्री तक, सुदिव्य सोनू की आखिरी कहानी

BY Satya Mishra—Sep 6, 2026
3.

सुदिव्य सोनू के बाद हेमंत के सामने दोहरा सियासी इम्तिहान, विरासत और कैबिनेट में किसे मिलेगी जगह?

BY Satya Mishra—Sep 8, 2026
4.

चतरा विधायक जनार्दन पासवान के बेटे का अपहरण, पुलिस जांच में जुटी

BY Deepak Kumar—Sep 7, 2026
5.

झारखंड हाईकोर्ट को मिले तीन नए जज, सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने जारी की अधिसूचना

BY Deepak Kumar—Sep 10, 2026

दैनिक समाचार अलर्ट

ताज़ा देश, दुनिया, खेल और राजनीति के समाचार सीधे अपने इनबॉक्स में प्राप्त करें।

Comments

0
अपनी टिप्पणी लिखें
सभ्य भाषा अनिवार्य
0/1000
आपकी राय मंच के नियमों के तहत प्रकाशित होगी।
Advertisement
Enterprise Cloud Solutions & Business Advisory
Advertisement
Fintech & Smart Investment Banking Partner