Bawal News
होमझारखंडबिहारराज्यराजनीतिNationalदेश-विदेशInternationalमनोरंजनखेल
September 12, 2026 IST
India27° C|AQI 71
ट्रेंडिंग
जुड़ें:
FacebookTwitter / XYouTubeInstagramWhatsApp
न्यूज़लेटर अलर्टदैनिक ताज़ा समाचार सीधे ईमेल पर

हर बड़ी खबर और ब्रेकिंग अपडेट सबसे पहले पाएं

Bawal News Logo

बावल न्यूज़ झारखंड, बिहार और देश-दुनिया की हर बड़ी घटना, राजनीति, खेल और जनसरोकार की खबरों को निष्पक्षता एवं विश्वसनीयता के साथ प्रस्तुत करने वाला डिजिटल न्यूज़ नेटवर्क है।

सत्य, साहस और स्वतंत्र पत्रकारिता
सोशल मीडिया पर जुड़ें:
FacebookTwitter / XYouTubeInstagramWhatsApp

राज्य एवं क्षेत्र

  • ›झारखंड समाचार
  • ›बिहार समाचार
  • ›राज्य समाचार
  • ›देश-विदेश
  • ›National News
  • ›International

समाचार व राजनीति

  • ›ताज़ा खबरें
  • ›राजनीति
  • ›जुर्म व अदालत
  • ›चुनावी हलचल
  • ›विशेष कवरेज
  • ›वायरल वीडियो

खेल व मनोरंजन

  • ›खेल व क्रिकेट
  • ›मनोरंजन व सिनेमा
  • ›लाइफस्टाइल
  • ›राशिफल व ज्योतिष
  • ›ऑटोमोबाइल

बिज़नेस व टेक

  • ›कारोबार व बाजार
  • ›टेक्नोलॉजी व AI
  • ›गैजेट्स रिव्यू
  • ›रोजगार व शिक्षा
  • ›बजट व नीतियां

नेटवर्क व नीतियां

  • ›हमारे बारे में
  • ›विज्ञापन सेवाएँ
  • ›करियर (Jobs)
  • ›संपर्क सूत्र
  • ›गोपनीयता नीति
  • ›नियम व शर्तें
  • ›DMCA नोटिस
ट्रेंडिंग विषय:
#झारखंड न्यूज#बिहार राजनीति#क्रिकेट लाइव#रोजगार अपडेट#सोना चांदी भाव#मौसम पूर्वानुमान#टेक गैजेट्स#बजट २०२६
Privacy PolicyTerms of ServiceDisclaimerDMCA NoticeCookies PolicyContact Desk
© 2026 Bawal Digital News Network Pvt. Ltd.|सर्वाधिकार सुरक्षित।
डिजिटल मीडिया आचार संहिता 2021 के अनुसार विनियमित
Scroll to top
Home»देश-विदेश»पाकिस्तान के 8 आतंकी कैंप सेना की रडार पर, आर्मी चीफ की चेतावनी-संदिग्ध गतिविधि पर होगा सख्त एक्शन
देश-विदेश

पाकिस्तान के 8 आतंकी कैंप सेना की रडार पर, आर्मी चीफ की चेतावनी-संदिग्ध गतिविधि पर होगा सख्त एक्शन

“भारतीय सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने कहा है कि पाकिस्तान के कब्जे वाले इलाकों में स्थित 8 आतंकी कैंप भारतीय सेना की कड़ी निगरानी में हैं. इन कैंपों में आतंकियों को प्रशिक्षण दिए जाने जैसी गतिविधियां चल रही हैं. ”

B
Bawal DeskEditorial Desk
Published Jan 13, 2026 · 8:02 AM· 3 min read
पाकिस्तान के 8 आतंकी कैंप सेना की रडार पर, आर्मी चीफ की चेतावनी-संदिग्ध गतिविधि पर होगा सख्त एक्शन

भारतीय सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने कहा है कि पाकिस्तान के कब्जे वाले इलाकों में स्थित 8 आतंकी कैंप भारतीय सेना की कड़ी निगरानी में हैं. इन कैंपों में आतंकियों को प्रशिक्षण दिए जाने जैसी गतिविधियां चल रही हैं. सेना प्रमुख ने स्पष्ट चेतावनी देते हुए कहा कि अगर जरा भी संदिग्ध गतिविधि सामने आती है, तो भारतीय सेना बिना देरी सख्त कार्रवाई करेगी. जनरल द्विवेदी ने यह बातें 13 जनवरी 2026 को मानेकशॉ सेंटर में आयोजित वार्षिक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहीं. यह प्रेस वार्ता 15 जनवरी को मनाए जाने वाले आर्मी डे से पहले आयोजित की गई थी. इसमें उन्होंने देश की सुरक्षा स्थिति, सीमाओं पर हालात, सेना के आधुनिकीकरण और भविष्य की रणनीति पर विस्तार से जानकारी दी. सेना प्रमुख ने बताया कि IB और LoC के पार कुल 8 आतंकी कैंप चिन्हित किए गए हैं, जहां प्रशिक्षण गतिविधियां चल रही हैं. उन्होंने कहा कि सेना पूरी तरह सतर्क है और किसी भी उकसावे का तत्काल और निर्णायक जवाब दिया जाएगा.

उत्तरी सीमाओं पर हालात

यह भी पढ़ें:नेपाल फिर बनेगा हिंदू राष्ट्र? देउबा गुट के प्रस्ताव से बढ़ी हलचल, बालेन शाह क्या करेंगे

चीन से लगी उत्तरी सीमाओं पर स्थिति को लेकर जनरल द्विवेदी ने कहा कि हालात धीरे-धीरे सामान्य हो रहे हैं. उच्च स्तर की बातचीत से सकारात्मक परिणाम मिल रहे हैं. हालांकि स्थिति स्थिर है, लेकिन सेना पूरी सतर्कता के साथ मजबूत तैनाती बनाए हुए है.

सम्बंधित ख़बरें

अस्पताल से सोनम वांगचुक का बड़ा ऐलान! 'दूसरी आजादी' वाले संदेश से मची हलचल
अस्पताल से सोनम वांगचुक का बड़ा ऐलान! 'दूसरी आजादी' वाले संदेश से मची हलचल
जगन्नाथ रथयात्रा में बड़ा हादसा! दर्शन के बीच मची भगदड़
जगन्नाथ रथयात्रा में बड़ा हादसा! दर्शन के बीच मची भगदड़
Operation Amistad: भूकंप से तबाह Venezuela की मदद के लिए भारत का बड़ा कदम
Operation Amistad: भूकंप से तबाह Venezuela की मदद के लिए भारत का बड़ा कदम
मोदी सरकार में बड़ा बदलाव: केंद्रीय मंत्री पद से जॉर्ज कुरियन का इस्तीफा, राष्ट्रपति ने दी मंजूरी
मोदी सरकार में बड़ा बदलाव: केंद्रीय मंत्री पद से जॉर्ज कुरियन का इस्तीफा, राष्ट्रपति ने दी मंजूरी
रांची में 459 पुलिसकर्मियों और हवलदारों का तबादला, देखें पूरी जानकारी
रांची में 459 पुलिसकर्मियों और हवलदारों का तबादला, देखें पूरी जानकारी
गिरिडीह की सियासत से हेमंत सरकार के मंत्री तक, सुदिव्य सोनू की आखिरी कहानी
गिरिडीह की सियासत से हेमंत सरकार के मंत्री तक, सुदिव्य सोनू की आखिरी कहानी

पश्चिमी मोर्चा और ऑपरेशन सिंदूर

पश्चिमी मोर्चे पर स्थिति को लेकर उन्होंने बताया कि पहलगाम हमले के बाद मात्र 22 मिनट में ‘ऑपरेशन रीसेट’ रणनीति के तहत कार्रवाई की गई. ‘ऑपरेशन सिंदूर’ अभी भी जारी है. उन्होंने दोहराया कि पाकिस्तान की किसी भी भविष्य की गलती का करारा जवाब दिया जाएगा. जम्मू-कश्मीर में हालात संवेदनशील जरूर हैं, लेकिन पूरी तरह नियंत्रण में हैं.

मणिपुर और पूर्वोत्तर की स्थिति

यह भी पढ़ें:वाराणसी एयरपोर्ट पर पैसेंजर की पिस्टल से चली गोली, दो स्क्रीनर घायल

मणिपुर में हालात में सुधार की बात करते हुए सेना प्रमुख ने कहा कि सुरक्षा बलों और सरकार के समन्वित प्रयासों से स्थिति धीरे-धीरे स्थिर हो रही है. उन्होंने उम्मीद जताई कि म्यांमार में चुनाव प्रक्रिया पूरी होने के बाद दोनों देशों की सेनाओं के बीच सहयोग और बेहतर होगा. कुल मिलाकर पूर्वोत्तर भारत में सुरक्षा स्थिति में सुधार हुआ है.

आधुनिकीकरण पर जोर

जनरल द्विवेदी ने कहा कि सेना का फोकस अब तेजी से आधुनिकीकरण पर है. उन्नत ब्रह्मोस मिसाइलें, आधुनिक ड्रोन और लॉयटरिंग म्यूनिशन जल्द सेना में शामिल किए जाएंगे. उन्होंने बताया कि अब 90 प्रतिशत से अधिक गोला-बारूद स्वदेशी रूप से तैयार किया जा रहा है.

महिलाओं की भर्ती का विस्तार

सेना प्रमुख ने जानकारी दी कि CMP के बाद अब आर्मी एजुकेशनल कोर (AEC) और मेडिकल (नॉन-टेक्निकल) शाखाओं में भी महिलाओं को सैनिक और अग्निवीर के रूप में भर्ती किया जाएगा.

नेटवर्किंग और डेटा सेंट्रिसिटी पर फोकस

उन्होंने बताया कि भारतीय सेना ने 2026 को ‘नेटवर्किंग और डेटा सेंट्रिसिटी का वर्ष’ घोषित किया है, जिससे रियल-टाइम निर्णय क्षमता और युद्ध प्रभावशीलता को और मजबूत किया जा सकेगा. सेना स्वदेशी तकनीक, संयुक्तता और नवाचार के रास्ते पर तेजी से आगे बढ़ रही है.

2 views3 min read
#National news
#Indian Army News
#Indian Army
#Army PC

RELATED POSTS

नेपाल फिर बनेगा हिंदू राष्ट्र? देउबा गुट के प्रस्ताव से बढ़ी हलचल, बालेन शाह क्या करेंगे

नेपाल फिर बनेगा हिंदू राष्ट्र? देउबा गुट के प्रस्ताव से बढ़ी हलचल, बालेन शाह क्या करेंगे

वाराणसी एयरपोर्ट पर पैसेंजर की पिस्टल से चली गोली, दो स्क्रीनर घायल

वाराणसी एयरपोर्ट पर पैसेंजर की पिस्टल से चली गोली, दो स्क्रीनर घायल

अस्पताल से सोनम वांगचुक का बड़ा ऐलान! 'दूसरी आजादी' वाले संदेश से मची हलचल

अस्पताल से सोनम वांगचुक का बड़ा ऐलान! 'दूसरी आजादी' वाले संदेश से मची हलचल

Special
चुटूपालू-ओरमांझी में अवैध स्टोन क्रशरों पर बड़ा एक्शन, 19 पर कार्रवाई; 8 सील, 11 ध्वस्त

चुटूपालू-ओरमांझी में अवैध स्टोन क्रशरों पर बड़ा एक्शन, 19 पर कार्रवाई; 8 सील, 11 ध्वस्त

प्रमुख विषय (Topics)

ताज़ा खबरराजनीतिक्रिकेटखेलव्यापारमनोरंजनटेक्नोलॉजीअपराधमौसमराशिफल

बड़ी खबरें / Trending

1.

रांची में 459 पुलिसकर्मियों और हवलदारों का तबादला, देखें पूरी जानकारी

BY Piyush Kumar—Sep 10, 2026
2.

गिरिडीह की सियासत से हेमंत सरकार के मंत्री तक, सुदिव्य सोनू की आखिरी कहानी

BY Satya Mishra—Sep 6, 2026
3.

सुदिव्य सोनू के बाद हेमंत के सामने दोहरा सियासी इम्तिहान, विरासत और कैबिनेट में किसे मिलेगी जगह?

BY Satya Mishra—Sep 8, 2026
4.

चतरा विधायक जनार्दन पासवान के बेटे का अपहरण, पुलिस जांच में जुटी

BY Deepak Kumar—Sep 7, 2026
5.

झारखंड हाईकोर्ट को मिले तीन नए जज, सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने जारी की अधिसूचना

BY Deepak Kumar—Sep 10, 2026

दैनिक समाचार अलर्ट

ताज़ा देश, दुनिया, खेल और राजनीति के समाचार सीधे अपने इनबॉक्स में प्राप्त करें।

Comments

0
अपनी टिप्पणी लिखें
सभ्य भाषा अनिवार्य
0/1000
आपकी राय मंच के नियमों के तहत प्रकाशित होगी।
Advertisement
Enterprise Cloud Solutions & Business Advisory
Advertisement
Fintech & Smart Investment Banking Partner