Bawal News
होमझारखंडबिहारराज्यराजनीतिNationalदेश-विदेशInternationalमनोरंजनखेल
September 12, 2026 IST
India27° C|AQI 71
ट्रेंडिंग
जुड़ें:
FacebookTwitter / XYouTubeInstagramWhatsApp
न्यूज़लेटर अलर्टदैनिक ताज़ा समाचार सीधे ईमेल पर

हर बड़ी खबर और ब्रेकिंग अपडेट सबसे पहले पाएं

Bawal News Logo

बावल न्यूज़ झारखंड, बिहार और देश-दुनिया की हर बड़ी घटना, राजनीति, खेल और जनसरोकार की खबरों को निष्पक्षता एवं विश्वसनीयता के साथ प्रस्तुत करने वाला डिजिटल न्यूज़ नेटवर्क है।

सत्य, साहस और स्वतंत्र पत्रकारिता
सोशल मीडिया पर जुड़ें:
FacebookTwitter / XYouTubeInstagramWhatsApp

राज्य एवं क्षेत्र

  • ›झारखंड समाचार
  • ›बिहार समाचार
  • ›राज्य समाचार
  • ›देश-विदेश
  • ›National News
  • ›International

समाचार व राजनीति

  • ›ताज़ा खबरें
  • ›राजनीति
  • ›जुर्म व अदालत
  • ›चुनावी हलचल
  • ›विशेष कवरेज
  • ›वायरल वीडियो

खेल व मनोरंजन

  • ›खेल व क्रिकेट
  • ›मनोरंजन व सिनेमा
  • ›लाइफस्टाइल
  • ›राशिफल व ज्योतिष
  • ›ऑटोमोबाइल

बिज़नेस व टेक

  • ›कारोबार व बाजार
  • ›टेक्नोलॉजी व AI
  • ›गैजेट्स रिव्यू
  • ›रोजगार व शिक्षा
  • ›बजट व नीतियां

नेटवर्क व नीतियां

  • ›हमारे बारे में
  • ›विज्ञापन सेवाएँ
  • ›करियर (Jobs)
  • ›संपर्क सूत्र
  • ›गोपनीयता नीति
  • ›नियम व शर्तें
  • ›DMCA नोटिस
ट्रेंडिंग विषय:
#झारखंड न्यूज#बिहार राजनीति#क्रिकेट लाइव#रोजगार अपडेट#सोना चांदी भाव#मौसम पूर्वानुमान#टेक गैजेट्स#बजट २०२६
Privacy PolicyTerms of ServiceDisclaimerDMCA NoticeCookies PolicyContact Desk
© 2026 Bawal Digital News Network Pvt. Ltd.|सर्वाधिकार सुरक्षित।
डिजिटल मीडिया आचार संहिता 2021 के अनुसार विनियमित
Scroll to top
Home»बिजनेस»डॉलर मजबूत, रुपया कमजोर... पहली बार 91 के नीचे क्लोजिंग से हड़कंप
बिजनेस

डॉलर मजबूत, रुपया कमजोर... पहली बार 91 के नीचे क्लोजिंग से हड़कंप

“भारतीय मुद्रा के इतिहास में मंगलवार का दिन बेहद अहम रहा जब रुपया पहली बार अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 91 के नीचे बंद हुआ। रुपया 23 पैसे टूटकर 91.01 के स्तर पर क्लोज हुआ, जो अब तक का इसका सर्वकालिक निचला स्तर है।”

B
Bawal DeskEditorial Desk
Published Dec 16, 2025 · 1:16 PM· 4 min read
डॉलर मजबूत, रुपया कमजोर... पहली बार 91 के नीचे क्लोजिंग से हड़कंप

भारतीय मुद्रा के इतिहास में मंगलवार का दिन बेहद अहम रहा. पहली बार रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 91 के नीचे क्लोजिंग देने में नाकाम रहा और 91.01 के स्तर पर बंद हुआ. यह रुपया का अब तक का ऑल-टाइम लो माना जा रहा है. लगातार दबाव में चल रही भारतीय करेंसी ने महज 5 कारोबारी सत्रों में करीब 1% की गिरावट दर्ज की है, जबकि पिछले 10 सत्रों में यह 90 से फिसलकर 91 के पार पहुंच चुकी है.

2025 में एशिया की सबसे कमजोर करेंसी बना रुपया

यह भी पढ़ें:US-Iran Clash: फिर भड़की जंग, कच्चे तेल की कीमत 100 डॉलर के पार, बढ़ा महंगाई का डर

अगर पूरे साल की बात करें तो 2025 में अब तक रुपया डॉलर के मुकाबले करीब 6% कमजोर हो चुका है. एशियाई मुद्राओं की तुलना करें तो यह प्रदर्शन सबसे खराब माना जा रहा है. जानकारों के मुताबिक, वैश्विक स्तर पर डॉलर में कमजोरी और कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट के बावजूद भी रुपये की गिरावट नहीं रुक पाना चिंता का विषय है.

सम्बंधित ख़बरें

EPFO New Scheme: PF ट्रस्टों के लिए आई नई माफी योजना, 28 दिसंबर 2026 तक मिलेगा मौका
EPFO New Scheme: PF ट्रस्टों के लिए आई नई माफी योजना, 28 दिसंबर 2026 तक मिलेगा मौका
1 सितंबर से महंगाई का बड़ा झटका! LPG, CNG-PNG से दूध और कारों तक सब महंगा
1 सितंबर से महंगाई का बड़ा झटका! LPG, CNG-PNG से दूध और कारों तक सब महंगा
Milk Price Hike: दूध के बढ़े दाम से बिगड़ेगा मुंबई का बजट, अब ₹102 लीटर मिलेगा दूध
Milk Price Hike: दूध के बढ़े दाम से बिगड़ेगा मुंबई का बजट, अब ₹102 लीटर मिलेगा दूध
Gold Silver Price Today: सोने की कीमत में तूफानी तेजी! 4 दिन में ₹8,400 बढ़ा भाव, चांदी पर लगा ब्रेक
Gold Silver Price Today: सोने की कीमत में तूफानी तेजी! 4 दिन में ₹8,400 बढ़ा भाव, चांदी पर लगा ब्रेक
रांची में 459 पुलिसकर्मियों और हवलदारों का तबादला, देखें पूरी जानकारी
रांची में 459 पुलिसकर्मियों और हवलदारों का तबादला, देखें पूरी जानकारी
गिरिडीह की सियासत से हेमंत सरकार के मंत्री तक, सुदिव्य सोनू की आखिरी कहानी
गिरिडीह की सियासत से हेमंत सरकार के मंत्री तक, सुदिव्य सोनू की आखिरी कहानी

ट्रेड डील की अनिश्चितता बना सबसे बड़ा कारण

फॉरेक्स मार्केट के जानकारों का कहना है कि अमेरिका के साथ ट्रेड डील को लेकर अनिश्चितता रुपये पर सबसे बड़ा दबाव बना रही है. खबरों के मुताबिक, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत के नए व्यापार प्रस्तावों को स्वीकार नहीं किया, जिससे डील के अंतिम रूप लेने पर सवाल खड़े हो गए हैं. एक्सपर्ट्स का कहना है कि डॉलर की लगातार खरीदारी और ट्रेड डील पर असमंजस की स्थिति के कारण रुपया नए निचले स्तर पर पहुंच गया है. जब तक किसी समझौते पर अंतिम मुहर नहीं लगती, तब तक रुपये पर दबाव बना रह सकता है.

RBI की चुप्पी और विदेशी पूंजी की बिकवाली

यह भी पढ़ें:SBI खाताधारक सावधान! 1 अक्टूबर से ATM से पैसे निकालना पड़ेगा महंगा

विशेषज्ञों का मानना है कि RBI के सक्रिय हस्तक्षेप के अभाव में विदेशी निवेशकों की बिकवाली जारी रह सकती है. विदेशी मुद्रा कारोबारियों के अनुसार, सट्टेबाज लगातार डॉलर-रुपया जोड़ी को ऊपर ले जा रहे हैं. अगर यही स्थिति बनी रही, तो आने वाले दिनों में रुपया 92 के स्तर को भी पार कर सकता है. अनुमान है कि निकट भविष्य में रुपया 90.75 से 91.25 के दायरे में उतार-चढ़ाव करता रह सकता है, लेकिन ट्रेंड फिलहाल कमजोर ही नजर आ रहा है.

ट्रेड डेफिसिट घटा, फिर भी नहीं मिला सहारा

दिलचस्प बात यह है कि नवंबर महीने में ट्रेड डेफिसिट में कमी आई है और अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतें भी नीचे हैं. आमतौर पर ये फैक्टर रुपये को सपोर्ट देते हैं, लेकिन इस बार इनका असर नहीं दिख रहा. यह साफ संकेत है कि बाजार फिलहाल मैक्रो फैक्टर्स से ज्यादा जियो-पॉलिटिकल और ट्रेड डील रिस्क पर फोकस कर रहा है.

शेयर बाजार पर दिखा असर, सेंटीमेंट बिगड़ा

रुपये की कमजोरी का असर शेयर बाजार पर भी साफ दिख रहा है. निफ्टी करीब 125 अंक फिसलकर 25,900 के आसपास कारोबार करता नजर आया, जबकि बैंक निफ्टी पर एक्सिस बैंक में गिरावट के कारण दबाव बढ़ा. मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में बिकवाली देखने को मिली. चार दिन की तेजी के बाद मेटल शेयरों में मुनाफावसूली आई और मेटल इंडेक्स करीब डेढ़ फीसदी कमजोर रहा. IT, डिफेंस, कैपिटल मार्केट और प्राइवेट बैंकिंग शेयरों में भी कमजोरी हावी रही.

चुनिंदा शेयरों में राहत, भारती एयरटेल चमका

कमजोर बाजार के बीच भारती एयरटेल में ब्रोकरेज की बुलिश रिपोर्ट के चलते खरीदारी देखने को मिली. मॉर्गन स्टैनली ने ओवरवेट रेटिंग के साथ 2435 रुपये का टारगेट दिया, जिसके बाद यह शेयर करीब 2% चढ़कर निफ्टी का टॉप गेनर बना. भारती हेक्साकॉम में भी मजबूती दर्ज की गई.

4 views4 min read
#Rupee fall
#Dollar vs Rupee
#Rupee all time low
#Rupee below 91
#Indian currency news
#Trade deal impact on rupee
#RBI intervention
#Rupee 92 level
#Nifty Bank Nifty strategy
#Market sentiment India

RELATED POSTS

US-Iran Clash: फिर भड़की जंग, कच्चे तेल की कीमत 100 डॉलर के पार, बढ़ा महंगाई का डर

US-Iran Clash: फिर भड़की जंग, कच्चे तेल की कीमत 100 डॉलर के पार, बढ़ा महंगाई का डर

SBI खाताधारक सावधान! 1 अक्टूबर से ATM से पैसे निकालना पड़ेगा महंगा

SBI खाताधारक सावधान! 1 अक्टूबर से ATM से पैसे निकालना पड़ेगा महंगा

EPFO New Scheme: PF ट्रस्टों के लिए आई नई माफी योजना, 28 दिसंबर 2026 तक मिलेगा मौका

EPFO New Scheme: PF ट्रस्टों के लिए आई नई माफी योजना, 28 दिसंबर 2026 तक मिलेगा मौका

Special
चुटूपालू-ओरमांझी में अवैध स्टोन क्रशरों पर बड़ा एक्शन, 19 पर कार्रवाई; 8 सील, 11 ध्वस्त

चुटूपालू-ओरमांझी में अवैध स्टोन क्रशरों पर बड़ा एक्शन, 19 पर कार्रवाई; 8 सील, 11 ध्वस्त

प्रमुख विषय (Topics)

ताज़ा खबरराजनीतिक्रिकेटखेलव्यापारमनोरंजनटेक्नोलॉजीअपराधमौसमराशिफल

बड़ी खबरें / Trending

1.

रांची में 459 पुलिसकर्मियों और हवलदारों का तबादला, देखें पूरी जानकारी

BY Piyush Kumar—Sep 10, 2026
2.

गिरिडीह की सियासत से हेमंत सरकार के मंत्री तक, सुदिव्य सोनू की आखिरी कहानी

BY Satya Mishra—Sep 6, 2026
3.

सुदिव्य सोनू के बाद हेमंत के सामने दोहरा सियासी इम्तिहान, विरासत और कैबिनेट में किसे मिलेगी जगह?

BY Satya Mishra—Sep 8, 2026
4.

चतरा विधायक जनार्दन पासवान के बेटे का अपहरण, पुलिस जांच में जुटी

BY Deepak Kumar—Sep 7, 2026
5.

झारखंड हाईकोर्ट को मिले तीन नए जज, सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने जारी की अधिसूचना

BY Deepak Kumar—Sep 10, 2026

दैनिक समाचार अलर्ट

ताज़ा देश, दुनिया, खेल और राजनीति के समाचार सीधे अपने इनबॉक्स में प्राप्त करें।

Comments

0
अपनी टिप्पणी लिखें
सभ्य भाषा अनिवार्य
0/1000
आपकी राय मंच के नियमों के तहत प्रकाशित होगी।
Advertisement
Enterprise Cloud Solutions & Business Advisory
Advertisement
Fintech & Smart Investment Banking Partner