2.55 लाख से अधिक पेंशनधारियों को दीपावली का मिला तोहफा, खातों में भेजे गए 51.10 करोड़ रुपये
रांची जिले के 2 लाख 55 हजार 534 पेंशनधारियों को सर्वजन पेंशन योजना के तहत अक्टूबर और नवंबर 2026 की पेंशन राशि का भुगतान कर दिया गया है. DBT के माध्यम से लाभुकों के बैंक खातों में कुल 51 करोड़ 10 लाख 68 हजार रुपये भेजे गए हैं.

Ranchi: झारखंड सरकार की महत्वाकांक्षी सर्वजन पेंशन योजना के तहत रांची जिले के पेंशनधारियों को अक्टूबर और नवंबर 2026 की पेंशन राशि का भुगतान कर दिया गया है. जिले के कुल 2 लाख 55 हजार 534 लाभुकों के बैंक खातों में दोनों महीने की पेंशन राशि एक साथ हस्तांतरित की गई है. जिला प्रशासन के अनुसार, इस मद में कुल 51 करोड़ 10 लाख 68 हजार रुपये का भुगतान किया गया है. DBT के माध्यम से प्रत्येक लाभुक के खाते में 2 हजार रुपये भेजे गए हैं, जिसमें अक्टूबर और नवंबर माह के लिए 1-1 हजार रुपये शामिल हैं. योजना का उद्देश्य वृद्धजनों, विधवा एवं एकल महिलाओं, दिव्यांगजनों सहित निर्धारित श्रेणियों के पात्र लोगों को नियमित आर्थिक सहायता देकर सामाजिक और आर्थिक सुरक्षा प्रदान करना है.
प्रखंड एवं शहरी क्षेत्रवार पेंशन लाभुकों की संख्या
रांची जिले में सर्वजन पेंशन योजना के तहत प्रखंडों और शहरी क्षेत्रों में बड़ी संख्या में लाभुकों को पेंशन का लाभ दिया गया है. जिला प्रशासन की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार, क्षेत्रवार पेंशनधारियों की संख्या इस प्रकार है :
- - अनगड़ा – 10,311
- - अरगोड़ा शहरी – 9,368
- - बरगाईं शहरी – 5,188
- - बेड़ो – 14,142
- - बुंडू – 9,034
- - बुंडू नगर पंचायत – 2,753
- - बुढ़मू – 11,055
- - चान्हो – 12,461
- - हेहल शहरी – 7,541
- - इटकी – 5,568
- - कांके – 17,027
- - कांके शहरी – 340
- - खलारी – 5,214
- - लापुंग – 7,164
- - मांडर – 16,115
- - नगड़ी – 8,259
- - नगड़ी शहरी – 6,800
- - नामकुम – 10,136
- - नामकुम शहरी – 5,733
- - ओरमांझी – 8,157
- - राहे – 9,189
- - रांची टाउन शहरी – 13,099
- - रातू – 10,756
- - सिल्ली – 15,683
- - सोनाहातू – 13,752
- - तमाड़ – 20,689
पेंशन नहीं मिलने पर बैंक खाते से कराएं आधार सीडिंग
जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जिन लाभुकों के बैंक खाते में अभी तक पेंशन की राशि नहीं पहुंची है, उन्हें अपने बैंक खाते से आधार सीडिंग कराना अनिवार्य है. आधार सीडिंग पूरी होने के बाद DBT के माध्यम से पेंशन राशि प्राप्त करने में सुविधा होगी. प्रशासन द्वारा पेंशन योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन और पात्र लाभुकों तक समय पर सहायता पहुंचाने को प्राथमिकता दी जा रही है. सर्वजन पेंशन योजना के माध्यम से वृद्धजनों, विधवा एवं एकल महिलाओं, दिव्यांगजनों और अन्य निर्धारित श्रेणियों के लोगों को आर्थिक सहयोग दिया जाता है. जिला प्रशासन का लक्ष्य है कि कोई भी पात्र व्यक्ति सामाजिक सुरक्षा के लाभ से वंचित न रहे और सभी योग्य लाभुकों को नियमित रूप से पेंशन का भुगतान सुनिश्चित हो.

