Bawal News
होमझारखंडबिहारराज्यराजनीतिNationalदेश-विदेशInternationalमनोरंजनखेल
September 12, 2026 IST
India27° C|AQI 71
ट्रेंडिंग
जुड़ें:
FacebookTwitter / XYouTubeInstagramWhatsApp
न्यूज़लेटर अलर्टदैनिक ताज़ा समाचार सीधे ईमेल पर

हर बड़ी खबर और ब्रेकिंग अपडेट सबसे पहले पाएं

Bawal News Logo

बावल न्यूज़ झारखंड, बिहार और देश-दुनिया की हर बड़ी घटना, राजनीति, खेल और जनसरोकार की खबरों को निष्पक्षता एवं विश्वसनीयता के साथ प्रस्तुत करने वाला डिजिटल न्यूज़ नेटवर्क है।

सत्य, साहस और स्वतंत्र पत्रकारिता
सोशल मीडिया पर जुड़ें:
FacebookTwitter / XYouTubeInstagramWhatsApp

राज्य एवं क्षेत्र

  • ›झारखंड समाचार
  • ›बिहार समाचार
  • ›राज्य समाचार
  • ›देश-विदेश
  • ›National News
  • ›International

समाचार व राजनीति

  • ›ताज़ा खबरें
  • ›राजनीति
  • ›जुर्म व अदालत
  • ›चुनावी हलचल
  • ›विशेष कवरेज
  • ›वायरल वीडियो

खेल व मनोरंजन

  • ›खेल व क्रिकेट
  • ›मनोरंजन व सिनेमा
  • ›लाइफस्टाइल
  • ›राशिफल व ज्योतिष
  • ›ऑटोमोबाइल

बिज़नेस व टेक

  • ›कारोबार व बाजार
  • ›टेक्नोलॉजी व AI
  • ›गैजेट्स रिव्यू
  • ›रोजगार व शिक्षा
  • ›बजट व नीतियां

नेटवर्क व नीतियां

  • ›हमारे बारे में
  • ›विज्ञापन सेवाएँ
  • ›करियर (Jobs)
  • ›संपर्क सूत्र
  • ›गोपनीयता नीति
  • ›नियम व शर्तें
  • ›DMCA नोटिस
ट्रेंडिंग विषय:
#झारखंड न्यूज#बिहार राजनीति#क्रिकेट लाइव#रोजगार अपडेट#सोना चांदी भाव#मौसम पूर्वानुमान#टेक गैजेट्स#बजट २०२६
Privacy PolicyTerms of ServiceDisclaimerDMCA NoticeCookies PolicyContact Desk
© 2026 Bawal Digital News Network Pvt. Ltd.|सर्वाधिकार सुरक्षित।
डिजिटल मीडिया आचार संहिता 2021 के अनुसार विनियमित
Scroll to top
Home»देश-विदेश»79000 करोड़ रुपये के रक्षा खरीद प्रस्तावों को मंजूरी, थल, जल और नभ में बढ़ेगी भारत की मारक क्षमता
देश-विदेश

79000 करोड़ रुपये के रक्षा खरीद प्रस्तावों को मंजूरी, थल, जल और नभ में बढ़ेगी भारत की मारक क्षमता

“रक्षा मंत्रालय ने तीनों सेनाओं के लिए 79,000 करोड़ रुपये के रक्षा खरीद प्रस्तावों को मंजूरी दी है. ड्रोन, मिसाइल, रडार और आधुनिक हथियारों की खरीद से भारतीय सेना, वायु सेना और नौसेना की ताकत और सुरक्षा क्षमता में बड़ा इजाफा होगा.”

B
Bawal DeskEditorial Desk
Published Dec 29, 2025 · 12:08 PM· 3 min read
79000 करोड़ रुपये के रक्षा खरीद प्रस्तावों को मंजूरी, थल, जल और नभ में बढ़ेगी भारत की मारक क्षमता

New Delhi: देश की सुरक्षा को और मजबूत करने की दिशा में केंद्र सरकार ने बड़ा कदम उठाया है. रक्षा मंत्रालय ने तीनों सेनाओं—थल सेना, वायु सेना और नौसेना—के लिए करीब 79,000 करोड़ रुपये के रक्षा खरीद प्रस्तावों को मंजूरी दे दी है. इन प्रस्तावों को एक्सेप्टेंस ऑफ नेसेसिटी (AoN) दी गई है. इससे भारतीय सेनाओं की मारक क्षमता, निगरानी व्यवस्था और तकनीकी ताकत में बड़ा इजाफा होने की उम्मीद है. यह फैसला सोमवार को केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई डिफेंस एक्विजिशन काउंसिल (DAC) की अहम बैठक में लिया गया. बैठक में बदलते सुरक्षा हालात और भविष्य की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए आधुनिक हथियार प्रणालियों और उपकरणों की खरीद पर मुहर लगाई गई.

इंडियन आर्मी के लिए क्या-क्या हुआ मंजूर?

यह भी पढ़ें:नेपाल फिर बनेगा हिंदू राष्ट्र? देउबा गुट के प्रस्ताव से बढ़ी हलचल, बालेन शाह क्या करेंगे

रक्षा मंत्रालय के अनुसार, भारतीय थल सेना के लिए कई अत्याधुनिक हथियार प्रणालियों की खरीद को मंजूरी दी गई है. इसमें लॉइटर म्यूनिशन सिस्टम, लो लेवल लाइट वेट रडार, पिनाका मल्टीपल लॉन्च रॉकेट सिस्टम के लिए लॉन्ग रेंज गाइडेड रॉकेट, और इंटीग्रेटेड ड्रोन डिटेक्शन एंड इंटरडिक्शन सिस्टम मार्क-II शामिल हैं.

सम्बंधित ख़बरें

अस्पताल से सोनम वांगचुक का बड़ा ऐलान! 'दूसरी आजादी' वाले संदेश से मची हलचल
अस्पताल से सोनम वांगचुक का बड़ा ऐलान! 'दूसरी आजादी' वाले संदेश से मची हलचल
जगन्नाथ रथयात्रा में बड़ा हादसा! दर्शन के बीच मची भगदड़
जगन्नाथ रथयात्रा में बड़ा हादसा! दर्शन के बीच मची भगदड़
Operation Amistad: भूकंप से तबाह Venezuela की मदद के लिए भारत का बड़ा कदम
Operation Amistad: भूकंप से तबाह Venezuela की मदद के लिए भारत का बड़ा कदम
मोदी सरकार में बड़ा बदलाव: केंद्रीय मंत्री पद से जॉर्ज कुरियन का इस्तीफा, राष्ट्रपति ने दी मंजूरी
मोदी सरकार में बड़ा बदलाव: केंद्रीय मंत्री पद से जॉर्ज कुरियन का इस्तीफा, राष्ट्रपति ने दी मंजूरी
रांची में 459 पुलिसकर्मियों और हवलदारों का तबादला, देखें पूरी जानकारी
रांची में 459 पुलिसकर्मियों और हवलदारों का तबादला, देखें पूरी जानकारी
गिरिडीह की सियासत से हेमंत सरकार के मंत्री तक, सुदिव्य सोनू की आखिरी कहानी
गिरिडीह की सियासत से हेमंत सरकार के मंत्री तक, सुदिव्य सोनू की आखिरी कहानी

लॉइटर म्यूनिशन का इस्तेमाल दुश्मन के सामरिक ठिकानों पर बेहद सटीक हमले के लिए किया जाएगा. वहीं लो लेवल लाइट वेट रडार कम ऊंचाई पर उड़ने वाले छोटे मानवरहित हवाई सिस्टम यानी ड्रोन और एमआरएलएस का पता लगाने में सक्षम होगा. पिनाका प्रणाली के लिए लंबी दूरी के गाइडेड रॉकेट से सेना की मारक क्षमता और सटीकता दोनों बढ़ेंगी. इसके साथ ही उन्नत ड्रोन डिटेक्शन सिस्टम सीमावर्ती और आंतरिक क्षेत्रों में महत्वपूर्ण सैन्य ठिकानों की सुरक्षा सुनिश्चित करेगा.

वायु सेना की ताकत बढ़ाने वाले हथियार

भारतीय वायु सेना के लिए भी कई घातक और आधुनिक प्रणालियों की खरीद को मंजूरी मिली है. इनमें ऑटोमैटिक टेक-ऑफ लैंडिंग रिकॉर्डिंग सिस्टम, एस्ट्रा एमके-II एयर-टू-एयर मिसाइल, फुल मिशन सिमुलेटर, और SPICE-1000 लॉन्ग रेंज गाइडेंस किट शामिल हैं.

यह भी पढ़ें:वाराणसी एयरपोर्ट पर पैसेंजर की पिस्टल से चली गोली, दो स्क्रीनर घायल

ऑटोमैटिक टेक-ऑफ लैंडिंग रिकॉर्डिंग सिस्टम हर मौसम में उड़ान से जुड़ी रिकॉर्डिंग उपलब्ध कराएगा, जिससे उड़ान सुरक्षा को और मजबूत किया जा सकेगा. एस्ट्रा एमके-II मिसाइलों की बढ़ी हुई रेंज से भारतीय लड़ाकू विमान दुश्मन के विमानों को लंबी दूरी से ही निष्क्रिय कर सकेंगे. वहीं तेजस जैसे हल्के लड़ाकू विमानों के लिए फुल मिशन सिमुलेटर पायलटों की ट्रेनिंग को ज्यादा सुरक्षित और किफायती बनाएगा. SPICE-1000 गाइडेंस किट से वायु सेना की सटीक लंबी दूरी की स्ट्राइक क्षमता में इजाफा होगा.

नौसेना को मिलेगी नई मजबूती

भारतीय नौसेना के लिए भी अहम प्रस्तावों को मंजूरी दी गई है. इसमें बोलार्ड पुल टग्स, हाई फ्रीक्वेंसी सॉफ्टवेयर डिफाइंड रेडियो (HF SDR) मैनपैक, और हाई एल्टीट्यूड लॉन्ग रेंज (HALE) रिमोटली पायलेटेड एयरक्राफ्ट सिस्टम (RPAS) को पट्टे पर लेने का प्रस्ताव शामिल है.

बीपी टग्स से नौसेना के जहाजों और पनडुब्बियों को संकरे बंदरगाहों और जलक्षेत्रों में सुरक्षित संचालन में मदद मिलेगी. HF SDR मैनपैक से लंबी दूरी का सुरक्षित संचार बेहतर होगा, जबकि HALE RPAS हिंद महासागर क्षेत्र में निगरानी, टोही और समुद्री क्षेत्र की जागरूकता को मजबूत करेगा.

रक्षा आत्मनिर्भरता को मिलेगा बढ़ावा

रक्षा मंत्रालय का कहना है कि इन खरीद प्रस्तावों से न सिर्फ देश की सुरक्षा मजबूत होगी, बल्कि आत्मनिर्भर भारत अभियान को भी बल मिलेगा. इन अत्याधुनिक हथियारों के शामिल होने से भारतीय सेनाएं भविष्य की चुनौतियों का सामना और मजबूती के साथ कर सकेंगी.

3 views3 min read
#Defence Ministry India
#Indian Army weapons purchase
#Indian Air Force missile deal
#Indian Navy defence acquisition
#Defence Acquisition Council AoN
#Rs 79000 crore defence deal
#Indian defence news
#Astra Mk-II missile
#Pinaka rocket system
#Indian military modernization

RELATED POSTS

नेपाल फिर बनेगा हिंदू राष्ट्र? देउबा गुट के प्रस्ताव से बढ़ी हलचल, बालेन शाह क्या करेंगे

नेपाल फिर बनेगा हिंदू राष्ट्र? देउबा गुट के प्रस्ताव से बढ़ी हलचल, बालेन शाह क्या करेंगे

वाराणसी एयरपोर्ट पर पैसेंजर की पिस्टल से चली गोली, दो स्क्रीनर घायल

वाराणसी एयरपोर्ट पर पैसेंजर की पिस्टल से चली गोली, दो स्क्रीनर घायल

अस्पताल से सोनम वांगचुक का बड़ा ऐलान! 'दूसरी आजादी' वाले संदेश से मची हलचल

अस्पताल से सोनम वांगचुक का बड़ा ऐलान! 'दूसरी आजादी' वाले संदेश से मची हलचल

Special
चुटूपालू-ओरमांझी में अवैध स्टोन क्रशरों पर बड़ा एक्शन, 19 पर कार्रवाई; 8 सील, 11 ध्वस्त

चुटूपालू-ओरमांझी में अवैध स्टोन क्रशरों पर बड़ा एक्शन, 19 पर कार्रवाई; 8 सील, 11 ध्वस्त

प्रमुख विषय (Topics)

ताज़ा खबरराजनीतिक्रिकेटखेलव्यापारमनोरंजनटेक्नोलॉजीअपराधमौसमराशिफल

बड़ी खबरें / Trending

1.

रांची में 459 पुलिसकर्मियों और हवलदारों का तबादला, देखें पूरी जानकारी

BY Piyush Kumar—Sep 10, 2026
2.

गिरिडीह की सियासत से हेमंत सरकार के मंत्री तक, सुदिव्य सोनू की आखिरी कहानी

BY Satya Mishra—Sep 6, 2026
3.

सुदिव्य सोनू के बाद हेमंत के सामने दोहरा सियासी इम्तिहान, विरासत और कैबिनेट में किसे मिलेगी जगह?

BY Satya Mishra—Sep 8, 2026
4.

चतरा विधायक जनार्दन पासवान के बेटे का अपहरण, पुलिस जांच में जुटी

BY Deepak Kumar—Sep 7, 2026
5.

झारखंड हाईकोर्ट को मिले तीन नए जज, सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने जारी की अधिसूचना

BY Deepak Kumar—Sep 10, 2026

दैनिक समाचार अलर्ट

ताज़ा देश, दुनिया, खेल और राजनीति के समाचार सीधे अपने इनबॉक्स में प्राप्त करें।

Comments

0
अपनी टिप्पणी लिखें
सभ्य भाषा अनिवार्य
0/1000
आपकी राय मंच के नियमों के तहत प्रकाशित होगी।
Advertisement
Enterprise Cloud Solutions & Business Advisory
Advertisement
Fintech & Smart Investment Banking Partner