रांची में दिनदहाड़े सिलेंडर चोरी, गैस संकट ने बढ़ाई ‘कीमत’!
सीसीटीवी में कैद हुई वारदात, अंतरराष्ट्रीय तनाव के बीच गैस संकट ने बढ़ाई सिलेंडर की ‘कीमत’


रांची के नामकुम स्थित हाईटेंशन कॉलोनी में शनिवार को एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई, जिसने बढ़ते गैस संकट की गंभीरता को उजागर कर दिया है। दिनदहाड़े एक चोर ने घर में घुसकर गैस सिलेंडर की चोरी कर ली—और इतना ही नहीं, कुछ देर बाद वह दोबारा लौटा और उसी घर से एक और खाली सिलेंडर भी उठा ले गया।
जानकारी के मुताबिक, यह घटना कृष्णकांत चौधरी के घर की है। सीसीटीवी फुटेज में साफ देखा जा सकता है कि चोर पहले भरा हुआ सिलेंडर लेकर निकलता है और फिर थोड़ी देर बाद वापस आकर किराएदार का खाली सिलेंडर भी चुरा लेता है। इस घटना की शिकायत नामकुम थाना में दर्ज कराई गई है और पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
इस तरह की वारदातें अब सिर्फ चोरी नहीं, बल्कि देश में बढ़ते गैस संकट की ओर भी इशारा कर रही हैं। दरअसल, इरान-इजरायल-अमेरिका के बीच जारी तनाव का असर वैश्विक ऊर्जा बाजार पर पड़ रहा है। कच्चे तेल और एलपीजी की सप्लाई प्रभावित होने की आशंका के चलते कीमतों में उछाल और उपलब्धता में कमी देखी जा रही है।
विशेषज्ञ मानते हैं कि अगर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर यह तनाव लंबा खिंचता है, तो घरेलू बाजार में गैस की किल्लत और गहर सकती है। रांची की यह घटना इसी बदलते हालात की एक छोटी लेकिन गंभीर तस्वीर पेश करती है, जहां अब गैस सिलेंडर भी चोरों के निशाने पर आ गए हैं।

specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts
धनबाद में जहरीली गैस का रिसाव, CISF जवान समेत 5 लोग प्रभावित, सिलेंडर ब्लास्ट से जुड़ रहा मामला

झारखंड में पहली बार रोबोटिक्स फेस्टिवल, छात्रों को मिलेगा टेक्नोलॉजी में बड़ा मंच






Leave a comment