Bawal News
होमझारखंडबिहारराज्यराजनीतिNationalदेश-विदेशInternationalमनोरंजनखेल
September 12, 2026 IST
India27° C|AQI 71
ट्रेंडिंग
जुड़ें:
FacebookTwitter / XYouTubeInstagramWhatsApp
न्यूज़लेटर अलर्टदैनिक ताज़ा समाचार सीधे ईमेल पर

हर बड़ी खबर और ब्रेकिंग अपडेट सबसे पहले पाएं

Bawal News Logo

बावल न्यूज़ झारखंड, बिहार और देश-दुनिया की हर बड़ी घटना, राजनीति, खेल और जनसरोकार की खबरों को निष्पक्षता एवं विश्वसनीयता के साथ प्रस्तुत करने वाला डिजिटल न्यूज़ नेटवर्क है।

सत्य, साहस और स्वतंत्र पत्रकारिता
सोशल मीडिया पर जुड़ें:
FacebookTwitter / XYouTubeInstagramWhatsApp

राज्य एवं क्षेत्र

  • ›झारखंड समाचार
  • ›बिहार समाचार
  • ›राज्य समाचार
  • ›देश-विदेश
  • ›National News
  • ›International

समाचार व राजनीति

  • ›ताज़ा खबरें
  • ›राजनीति
  • ›जुर्म व अदालत
  • ›चुनावी हलचल
  • ›विशेष कवरेज
  • ›वायरल वीडियो

खेल व मनोरंजन

  • ›खेल व क्रिकेट
  • ›मनोरंजन व सिनेमा
  • ›लाइफस्टाइल
  • ›राशिफल व ज्योतिष
  • ›ऑटोमोबाइल

बिज़नेस व टेक

  • ›कारोबार व बाजार
  • ›टेक्नोलॉजी व AI
  • ›गैजेट्स रिव्यू
  • ›रोजगार व शिक्षा
  • ›बजट व नीतियां

नेटवर्क व नीतियां

  • ›हमारे बारे में
  • ›विज्ञापन सेवाएँ
  • ›करियर (Jobs)
  • ›संपर्क सूत्र
  • ›गोपनीयता नीति
  • ›नियम व शर्तें
  • ›DMCA नोटिस
ट्रेंडिंग विषय:
#झारखंड न्यूज#बिहार राजनीति#क्रिकेट लाइव#रोजगार अपडेट#सोना चांदी भाव#मौसम पूर्वानुमान#टेक गैजेट्स#बजट २०२६
Privacy PolicyTerms of ServiceDisclaimerDMCA NoticeCookies PolicyContact Desk
© 2026 Bawal Digital News Network Pvt. Ltd.|सर्वाधिकार सुरक्षित।
डिजिटल मीडिया आचार संहिता 2021 के अनुसार विनियमित
Scroll to top
Home»National»दक्षिण भारत में फिर बढ़ने लगे Corona के मामले! क्या लौट रही है महामारी या सिर्फ मौसमी उछाल? समझिए पूरी तस्वीर
National

दक्षिण भारत में फिर बढ़ने लगे Corona के मामले! क्या लौट रही है महामारी या सिर्फ मौसमी उछाल? समझिए पूरी तस्वीर

“दक्षिण भारत के कुछ राज्यों में कोरोना संक्रमण के मामले बढ़ने लगे हैं. आंध्र प्रदेश में कुल 49 केस और चार मौतें दर्ज की गई हैं, जबकि तेलंगाना ने भी निगरानी बढ़ा दी है, जानिए क्या यह नई लहर की शुरुआत है या सिर्फ सामान्य बढ़ोतरी.”

S
Sumedha KumariEditorial Desk
Published Jul 27, 2026 · 8:39 AM· 3 min read
दक्षिण भारत में फिर बढ़ने लगे Corona के मामले! क्या लौट रही है महामारी या सिर्फ मौसमी उछाल? समझिए पूरी तस्वीर

कोरोना महामारी की भयावह तस्वीर शायद ही किसी के ज़ेहन से मिट पाई हो. अस्पतालों के बाहर लंबी कतारें, ऑक्सीजन की कमी, मास्क और सैनिटाइज़र की अनिवार्यता और लॉकडाउन का दौर आज भी लोगों को याद है. ऐसे में जब एक बार फिर देश के कुछ राज्यों से COVID-19 के मामलों में बढ़ोतरी की खबरें आने लगी हैं, तो लोगों के मन में वही सवाल उठ रहा है - क्या कोरोना फिर लौट रहा है? फिलहाल विशेषज्ञों का जवाब है - सतर्क रहिए, लेकिन घबराइए नहीं. मौजूदा स्थिति महामारी जैसी नहीं है, हालांकि संक्रमण पर नजर बनाए रखने की जरूरत जरूर है.

आंध्र प्रदेश में 49 केस, तेलंगाना भी अलर्ट... आखिर क्या है मौजूदा स्थिति?

यह भी पढ़ें:भारत-चीन के बीच 6 साल बाद फिर शुरू होगी सीधी फ्लाइट, मोदी- जिनपिंग मुलाकात से पहले बड़ा कदम

दक्षिण भारत के कुछ राज्यों में पिछले कुछ हफ्तों से कोविड-19 संक्रमण के मामलों में हल्की बढ़ोतरी दर्ज की गई है. आंध्र प्रदेश में शनिवार को 10 नए मामले सामने आने के बाद राज्य में सक्रिय मामलों की संख्या 49 हो गई है. अब तक संक्रमण से चार लोगों की मौत दर्ज की गई है. राज्य सरकार के मुताबिक, 24 मरीज अस्पतालों में भर्ती हैं, जबकि 16 संक्रमित घर पर मेडिकल निगरानी में हैं. वहीं, पांच मरीज ठीक होकर अस्पताल से डिस्चार्ज हो चुके हैं. जिलावार आंकड़ों पर नजर डालें तो पूर्वी गोदावरी में सबसे ज्यादा 11 मामले सामने आए हैं. इसके बाद गुंटूर (9), कडप्पा (8), विशाखापत्तनम (5), एनटीआर (3) और काकीनाडा, एलुरु तथा बापटला में दो-दो मामले दर्ज किए गए हैं.

सम्बंधित ख़बरें

हनुमान जी की कृपा से बदली किस्मत? ‘हनुमान अंश’ के शोभिनव सत्य की कहानी
हनुमान जी की कृपा से बदली किस्मत? ‘हनुमान अंश’ के शोभिनव सत्य की कहानी
PM मोदी के SRCC भाषण पर कांग्रेस का हमला, खड़गे बोले- युवाओं के सवालों से बचकर राजनीतिक प्रचार में बदल गया संवाद
PM मोदी के SRCC भाषण पर कांग्रेस का हमला, खड़गे बोले- युवाओं के सवालों से बचकर राजनीतिक प्रचार में बदल गया संवाद
हेमंत सोरेन के संकटमोचक नहीं रहे सुदिव्य सोनू, गुरुजी के शिष्य से ‘राजनीतिक चाणक्य’ तक का सफर
हेमंत सोरेन के संकटमोचक नहीं रहे सुदिव्य सोनू, गुरुजी के शिष्य से ‘राजनीतिक चाणक्य’ तक का सफर
यूसमर्ग में आतंकी नेटवर्क पर बड़ा प्रहार, लश्कर कमांडर यासिर मुठभेड़ में ढेर
यूसमर्ग में आतंकी नेटवर्क पर बड़ा प्रहार, लश्कर कमांडर यासिर मुठभेड़ में ढेर
रांची में 459 पुलिसकर्मियों और हवलदारों का तबादला, देखें पूरी जानकारी
रांची में 459 पुलिसकर्मियों और हवलदारों का तबादला, देखें पूरी जानकारी
गिरिडीह की सियासत से हेमंत सरकार के मंत्री तक, सुदिव्य सोनू की आखिरी कहानी
गिरिडीह की सियासत से हेमंत सरकार के मंत्री तक, सुदिव्य सोनू की आखिरी कहानी

वहीं, तेलंगाना में भी स्वास्थ्य विभाग ने निगरानी बढ़ा दी है. राज्य के सार्वजनिक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण निदेशक डॉ. बी. रविंदर नायक का कहना है कि फिलहाल मामलों में जो बढ़ोतरी दिख रही है, वह हल्की है और पिछले साल इसी अवधि के ट्रेंड जैसी ही है. उन्होंने लोगों से घबराने के बजाय सतर्क रहने की अपील की है.

क्या फिर से महामारी का खतरा है? विशेषज्ञ क्या कह रहे हैं

स्वास्थ्य विशेषज्ञों का कहना है कि मौजूदा बढ़ोतरी को महामारी की नई लहर कहना अभी जल्दबाजी होगी. हालांकि, संक्रमण की निगरानी लगातार की जा रही है और अस्पतालों को किसी भी स्थिति से निपटने के लिए तैयार रहने के निर्देश दिए गए हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक, कई सरकारी अस्पतालों में कोविड बेड तैयार रखे गए हैं, जबकि सेकेंडरी लेवल अस्पतालों को भी आइसोलेशन बेड अलग रखनेके निर्देश दिए गए हैं. संदिग्ध मरीजों की टेस्टिंग जारी है और स्वास्थ्य विभाग स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है. इससे पहले कुछ रिपोर्टों में ओमिक्रॉन के RF.5 सब-वेरिएंट को बढ़ते मामलों की एक संभावित वजह बताया गया था. हालांकि, विशेषज्ञों का कहना है कि इस पर लगातार वैज्ञानिक निगरानी की जा रही है.

यह भी पढ़ें:IAS आशीष मोदी के OBC सर्टिफिकेट पर क्यों उठे सवाल? केंद्र ने झारखंड से मांगी रिपोर्ट

केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने भी स्पष्ट किया है कि फिलहाल देश में कोविड-19 की स्थिति को लेकर घबराने की जरूरत नहीं है. मंत्रालय ने बताया कि इंटीग्रेटेड डिजीज सर्विलांस प्रोग्राम (IDSP), ICMR, क्रिश्चियन मेडिकल कॉलेज वेल्लोर और अन्य विशेषज्ञ संस्थानों के आकलन के आधार पर स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है.

विशेषज्ञों की सलाह है कि बुजुर्ग, गर्भवती महिलाएं और पहले से गंभीर बीमारियों से जूझ रहे लोग भीड़भाड़ वाली जगहों पर सावधानी बरतें, जरूरत पड़ने पर मास्क का इस्तेमाल करें और संक्रमण जैसे लक्षण दिखने पर तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें। यही सावधानियां मौसमी फ्लू और अन्य श्वसन संबंधी संक्रमणों से बचाव में भी मददगार साबित हो सकती हैं.

5 views3 min read
#COVID-19 India
#Coronavirus India
#Andhra Pradesh COVID Cases
#Telangana COVID
#Omicron RF.5 Variant
#COVID News
#Coronavirus Update
#India Health News
#COVID Cases 2026
#Health Ministry India

RELATED POSTS

भारत-चीन के बीच 6 साल बाद फिर शुरू होगी सीधी फ्लाइट, मोदी- जिनपिंग मुलाकात से पहले बड़ा कदम

भारत-चीन के बीच 6 साल बाद फिर शुरू होगी सीधी फ्लाइट, मोदी- जिनपिंग मुलाकात से पहले बड़ा कदम

IAS आशीष मोदी के OBC सर्टिफिकेट पर क्यों उठे सवाल? केंद्र ने झारखंड से मांगी रिपोर्ट

IAS आशीष मोदी के OBC सर्टिफिकेट पर क्यों उठे सवाल? केंद्र ने झारखंड से मांगी रिपोर्ट

हनुमान जी की कृपा से बदली किस्मत? ‘हनुमान अंश’ के शोभिनव सत्य की कहानी

हनुमान जी की कृपा से बदली किस्मत? ‘हनुमान अंश’ के शोभिनव सत्य की कहानी

Special
चुटूपालू-ओरमांझी में अवैध स्टोन क्रशरों पर बड़ा एक्शन, 19 पर कार्रवाई; 8 सील, 11 ध्वस्त

चुटूपालू-ओरमांझी में अवैध स्टोन क्रशरों पर बड़ा एक्शन, 19 पर कार्रवाई; 8 सील, 11 ध्वस्त

प्रमुख विषय (Topics)

ताज़ा खबरराजनीतिक्रिकेटखेलव्यापारमनोरंजनटेक्नोलॉजीअपराधमौसमराशिफल

बड़ी खबरें / Trending

1.

रांची में 459 पुलिसकर्मियों और हवलदारों का तबादला, देखें पूरी जानकारी

BY Piyush Kumar—Sep 10, 2026
2.

गिरिडीह की सियासत से हेमंत सरकार के मंत्री तक, सुदिव्य सोनू की आखिरी कहानी

BY Satya Mishra—Sep 6, 2026
3.

सुदिव्य सोनू के बाद हेमंत के सामने दोहरा सियासी इम्तिहान, विरासत और कैबिनेट में किसे मिलेगी जगह?

BY Satya Mishra—Sep 8, 2026
4.

चतरा विधायक जनार्दन पासवान के बेटे का अपहरण, पुलिस जांच में जुटी

BY Deepak Kumar—Sep 7, 2026
5.

झारखंड हाईकोर्ट को मिले तीन नए जज, सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने जारी की अधिसूचना

BY Deepak Kumar—Sep 10, 2026

दैनिक समाचार अलर्ट

ताज़ा देश, दुनिया, खेल और राजनीति के समाचार सीधे अपने इनबॉक्स में प्राप्त करें।

Comments

0
अपनी टिप्पणी लिखें
सभ्य भाषा अनिवार्य
0/1000
आपकी राय मंच के नियमों के तहत प्रकाशित होगी।
Advertisement
Enterprise Cloud Solutions & Business Advisory
Advertisement
Fintech & Smart Investment Banking Partner