चंपाई सोरेन ने गृह मंत्री अमित शाह से की मुलाकात, बंगाल चुनाव में बीजेपी की जीत के लिए दी बधाई
“झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात कर पश्चिम बंगाल चुनाव में BJP की जीत पर बधाई दी. Jungle Mahal क्षेत्र में 40 में से 38 सीटों पर मिली जीत को लेकर दोनों नेताओं के बीच अहम चर्चा हुई.”

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और वरिष्ठ आदिवासी नेता चंपाई सोरेन ने आज गृह मंत्री अमित शाह से उनके आवास पर मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने हाल ही में संपन्न पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी की ऐतिहासिक जीत के लिए गृह मंत्री को बधाई दी
जंगल महल में अभूतपूर्व प्रदर्शन पर चर्चा
मुलाकात के दौरान चंपाई सोरेन ने बंगाल के जंगल महल क्षेत्र में पार्टी के शानदार प्रदर्शन पर विस्तार से चर्चा की। जंगल महल की जिन 40 विधानसभा सीटों पर चंपाई सोरेन ने सघन प्रचार किया था, उनमें से 38 सीटों पर भाजपा को जीत हासिल हुई है। यह क्षेत्र आदिवासी बहुल है और यहां भाजपा की यह जीत पार्टी की रणनीति के लिहाज से बेहद अहम मानी जा रही है।
चंपाई सोरेन ने बातचीत के दौरान विभिन्न सामाजिक और राजनीतिक मुद्दों पर भी गृह मंत्री से विचार-विमर्श किया। उन्होंने जंगल महल और झारखंड से सटे क्षेत्रों के विकास से जुड़े विषयों पर भी चर्चा की।
'माछ-भात' वाली तस्वीर रही थी वायरल
चुनाव प्रचार के दौरान चंपाई सोरेन की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थी, जिसमें वे 'माछ-भात' खाते नजर आए थे।
गौरतलब है कि चंपाई सोरेन झारखंड मुक्ति मोर्चा के संस्थापक नेताओं में से एक रहे हैं, लेकिन झारखंड विधानसभा चुनाव के समय वो बीजेपी में शामिल हो गए थे. कोल्हान क्षेत्र में उनकी मजबूत पकड़ मानी जाती है। बंगाल चुनाव में उनकी सक्रियता से झारखंड-बंगाल सीमा से लगे आदिवासी इलाकों में बीजेपी को मजबूती मिली है.

