Bawal News
होमझारखंडबिहारराज्यराजनीतिNationalदेश-विदेशInternationalमनोरंजनखेल
September 12, 2026 IST
India27° C|AQI 71
ट्रेंडिंग
जुड़ें:
FacebookTwitter / XYouTubeInstagramWhatsApp
न्यूज़लेटर अलर्टदैनिक ताज़ा समाचार सीधे ईमेल पर

हर बड़ी खबर और ब्रेकिंग अपडेट सबसे पहले पाएं

Bawal News Logo

बावल न्यूज़ झारखंड, बिहार और देश-दुनिया की हर बड़ी घटना, राजनीति, खेल और जनसरोकार की खबरों को निष्पक्षता एवं विश्वसनीयता के साथ प्रस्तुत करने वाला डिजिटल न्यूज़ नेटवर्क है।

सत्य, साहस और स्वतंत्र पत्रकारिता
सोशल मीडिया पर जुड़ें:
FacebookTwitter / XYouTubeInstagramWhatsApp

राज्य एवं क्षेत्र

  • ›झारखंड समाचार
  • ›बिहार समाचार
  • ›राज्य समाचार
  • ›देश-विदेश
  • ›National News
  • ›International

समाचार व राजनीति

  • ›ताज़ा खबरें
  • ›राजनीति
  • ›जुर्म व अदालत
  • ›चुनावी हलचल
  • ›विशेष कवरेज
  • ›वायरल वीडियो

खेल व मनोरंजन

  • ›खेल व क्रिकेट
  • ›मनोरंजन व सिनेमा
  • ›लाइफस्टाइल
  • ›राशिफल व ज्योतिष
  • ›ऑटोमोबाइल

बिज़नेस व टेक

  • ›कारोबार व बाजार
  • ›टेक्नोलॉजी व AI
  • ›गैजेट्स रिव्यू
  • ›रोजगार व शिक्षा
  • ›बजट व नीतियां

नेटवर्क व नीतियां

  • ›हमारे बारे में
  • ›विज्ञापन सेवाएँ
  • ›करियर (Jobs)
  • ›संपर्क सूत्र
  • ›गोपनीयता नीति
  • ›नियम व शर्तें
  • ›DMCA नोटिस
ट्रेंडिंग विषय:
#झारखंड न्यूज#बिहार राजनीति#क्रिकेट लाइव#रोजगार अपडेट#सोना चांदी भाव#मौसम पूर्वानुमान#टेक गैजेट्स#बजट २०२६
Privacy PolicyTerms of ServiceDisclaimerDMCA NoticeCookies PolicyContact Desk
© 2026 Bawal Digital News Network Pvt. Ltd.|सर्वाधिकार सुरक्षित।
डिजिटल मीडिया आचार संहिता 2021 के अनुसार विनियमित
Scroll to top
Home»जुर्म»झारखंड में दो अलग-अलग जगहों से महिला और युवती के शव बरामद, इलाके में दहशत
जुर्म

झारखंड में दो अलग-अलग जगहों से महिला और युवती के शव बरामद, इलाके में दहशत

“झारखंड के बोकारो और गिरिडीह जिलों में दो अलग-अलग घटनाओं में महिला और युवती के शव मिलने से हड़कंप मच गया है. दोनों ही मामलों में हत्या की आशंका जताई जा रही है”

B
Bawal DeskEditorial Desk
Published Jan 30, 2026 · 6:42 AM· 3 min read
झारखंड में दो अलग-अलग जगहों से महिला और युवती के शव बरामद, इलाके में दहशत

झारखंड के बोकारो और गिरिडीह जिलों में दो अलग-अलग घटनाओं में महिला और युवती के शव मिलने से हड़कंप मच गया है. दोनों ही मामलों में हत्या की आशंका जताई जा रही है, हालांकि पुलिस हर पहलू से जांच में जुटी हुई है.

बोकारो: झाड़ियों से अधेड़ महिला का शव बरामद, सिर कुचलकर हत्या की आशंका

यह भी पढ़ें:चुटूपालू-ओरमांझी में अवैध स्टोन क्रशरों पर बड़ा एक्शन, 19 पर कार्रवाई; 8 सील, 11 ध्वस्त

बोकारो के सेक्टर-6 थाना क्षेत्र में उस वक्त सनसनी फैल गई, जब बोकारो स्टील सिटी कॉलेज के समीप झाड़ियों में एक अज्ञात अधेड़ महिला का शव बरामद किया गया. मॉर्निंग वॉक पर निकले लोगों की नजर शव पर पड़ी, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई. सूचना मिलते ही सेक्टर-6 थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की. प्रारंभिक जांच में महिला की सिर कुचलकर हत्या किए जाने की आशंका जताई जा रही है. शव की स्थिति और सिर पर मिले गहरे चोट के निशान हत्या की ओर इशारा कर रहे हैं.

सम्बंधित ख़बरें

गंगा की बाढ़ में पुलिस बनी सहारा, साहिबगंज के 4 थानों में शुरू हुआ लंगर
गंगा की बाढ़ में पुलिस बनी सहारा, साहिबगंज के 4 थानों में शुरू हुआ लंगर
मुंबई में गिरिडीह और गोमिया के दो प्रवासी मजदूरों की मौत, महेश और हीरालाल के परिवारों पर टूटा दुखों का पहाड़
मुंबई में गिरिडीह और गोमिया के दो प्रवासी मजदूरों की मौत, महेश और हीरालाल के परिवारों पर टूटा दुखों का पहाड़
JSSC CGL सफल अभ्यर्थियों की प्रेस वार्ता: बिना आधार के आरोप लगाकर भविष्य बर्बाद न करें
JSSC CGL सफल अभ्यर्थियों की प्रेस वार्ता: बिना आधार के आरोप लगाकर भविष्य बर्बाद न करें
OBC के लिए अलग कॉलम और डिजिटल कोड की मांग, कांग्रेस का 16 सितंबर को राजभवन मार्च
OBC के लिए अलग कॉलम और डिजिटल कोड की मांग, कांग्रेस का 16 सितंबर को राजभवन मार्च
रांची में 459 पुलिसकर्मियों और हवलदारों का तबादला, देखें पूरी जानकारी
रांची में 459 पुलिसकर्मियों और हवलदारों का तबादला, देखें पूरी जानकारी
गिरिडीह की सियासत से हेमंत सरकार के मंत्री तक, सुदिव्य सोनू की आखिरी कहानी
गिरिडीह की सियासत से हेमंत सरकार के मंत्री तक, सुदिव्य सोनू की आखिरी कहानी

पुलिस के अनुसार मृत महिला की उम्र करीब 35 से 40 वर्ष के बीच है. फिलहाल उसकी पहचान नहीं हो सकी है. महिला के पहनावे और रहन-सहन से पुलिस को आशंका है कि वह किसी ग्रामीण इलाके की रहने वाली हो सकती है. घटना की जानकारी मिलते ही सिटी थाना प्रभारी सुदामा दास और सेक्टर-6 थाना प्रभारी संगीता मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया.

मामले की गंभीरता को देखते हुए फोरेंसिक टीम और डॉग स्क्वायड को भी बुलाया गया है. आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है और हाल के दिनों में लापता महिलाओं के मामलों की भी जांच की जा रही है.

गिरिडीह: गांव के पास युवती का अधजला शव मिला

यह भी पढ़ें:तीनपहाड़ स्टेशन पर यात्रियों को बताया गया RailOne App का आसान तरीका

दूसरी ओर गिरिडीह जिले के बगोदर थाना क्षेत्र अंतर्गत बको के बंगाली टोला गांव में एक युवती का अधजला शव मिलने से पूरे इलाके में दहशत फैल गई. ग्रामीणों द्वारा सूचना दिए जाने के बाद बगोदर थाना की पुलिस टीम भारी संख्या में जवानों के साथ मौके पर पहुंची और क्षेत्र की घेराबंदी कर जांच शुरू की.

पुलिस के अनुसार शव आंशिक रूप से जला हुआ है और एक से दो दिन पुराना प्रतीत हो रहा है. मृतका की उम्र करीब 20 से 25 वर्ष के बीच बताई जा रही है, हालांकि अभी तक उसकी पहचान नहीं हो सकी है. एहतियातन घटनास्थल पर आम लोगों की आवाजाही पर रोक लगा दी गई है और पुलिस बल की तैनाती की गई है. बगोदर थाना प्रभारी विनय कुमार यादव ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है. पहचान के लिए आसपास के थाना क्षेत्रों में पूछताछ की जा रही है. पुलिस यह भी जांच कर रही है कि मामला हत्या का है या किसी अन्य कारण से युवती की मौत हुई है.

इलाके में भय का माहौल, पुलिस जांच में जुटी

दोनों ही घटनाओं के बाद संबंधित इलाकों में दहशत का माहौल है. पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और फोरेंसिक जांच के बाद ही मौत के कारणों का स्पष्ट खुलासा हो सकेगा. फिलहाल दोनों मामलों में पुलिस गहन जांच कर रही है.

5 views3 min read
#Jharkhand News
#Jharkhand Crime
#Crime News
#Bokaro News
#Giridih News

RELATED POSTS

चुटूपालू-ओरमांझी में अवैध स्टोन क्रशरों पर बड़ा एक्शन, 19 पर कार्रवाई; 8 सील, 11 ध्वस्त

चुटूपालू-ओरमांझी में अवैध स्टोन क्रशरों पर बड़ा एक्शन, 19 पर कार्रवाई; 8 सील, 11 ध्वस्त

तीनपहाड़ स्टेशन पर यात्रियों को बताया गया RailOne App का आसान तरीका

तीनपहाड़ स्टेशन पर यात्रियों को बताया गया RailOne App का आसान तरीका

गंगा की बाढ़ में पुलिस बनी सहारा, साहिबगंज के 4 थानों में शुरू हुआ लंगर

गंगा की बाढ़ में पुलिस बनी सहारा, साहिबगंज के 4 थानों में शुरू हुआ लंगर

Special
चुटूपालू-ओरमांझी में अवैध स्टोन क्रशरों पर बड़ा एक्शन, 19 पर कार्रवाई; 8 सील, 11 ध्वस्त

चुटूपालू-ओरमांझी में अवैध स्टोन क्रशरों पर बड़ा एक्शन, 19 पर कार्रवाई; 8 सील, 11 ध्वस्त

प्रमुख विषय (Topics)

ताज़ा खबरराजनीतिक्रिकेटखेलव्यापारमनोरंजनटेक्नोलॉजीअपराधमौसमराशिफल

बड़ी खबरें / Trending

1.

रांची में 459 पुलिसकर्मियों और हवलदारों का तबादला, देखें पूरी जानकारी

BY Piyush Kumar—Sep 10, 2026
2.

गिरिडीह की सियासत से हेमंत सरकार के मंत्री तक, सुदिव्य सोनू की आखिरी कहानी

BY Satya Mishra—Sep 6, 2026
3.

सुदिव्य सोनू के बाद हेमंत के सामने दोहरा सियासी इम्तिहान, विरासत और कैबिनेट में किसे मिलेगी जगह?

BY Satya Mishra—Sep 8, 2026
4.

चतरा विधायक जनार्दन पासवान के बेटे का अपहरण, पुलिस जांच में जुटी

BY Deepak Kumar—Sep 7, 2026
5.

झारखंड हाईकोर्ट को मिले तीन नए जज, सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने जारी की अधिसूचना

BY Deepak Kumar—Sep 10, 2026

दैनिक समाचार अलर्ट

ताज़ा देश, दुनिया, खेल और राजनीति के समाचार सीधे अपने इनबॉक्स में प्राप्त करें।

Comments

0
अपनी टिप्पणी लिखें
सभ्य भाषा अनिवार्य
0/1000
आपकी राय मंच के नियमों के तहत प्रकाशित होगी।
Advertisement
Enterprise Cloud Solutions & Business Advisory
Advertisement
Fintech & Smart Investment Banking Partner