Bawal News
होमझारखंडबिहारराज्यराजनीतिNationalदेश-विदेशInternationalमनोरंजनखेल
September 12, 2026 IST
India27° C|AQI 71
ट्रेंडिंग
जुड़ें:
FacebookTwitter / XYouTubeInstagramWhatsApp
न्यूज़लेटर अलर्टदैनिक ताज़ा समाचार सीधे ईमेल पर

हर बड़ी खबर और ब्रेकिंग अपडेट सबसे पहले पाएं

Bawal News Logo

बावल न्यूज़ झारखंड, बिहार और देश-दुनिया की हर बड़ी घटना, राजनीति, खेल और जनसरोकार की खबरों को निष्पक्षता एवं विश्वसनीयता के साथ प्रस्तुत करने वाला डिजिटल न्यूज़ नेटवर्क है।

सत्य, साहस और स्वतंत्र पत्रकारिता
सोशल मीडिया पर जुड़ें:
FacebookTwitter / XYouTubeInstagramWhatsApp

राज्य एवं क्षेत्र

  • ›झारखंड समाचार
  • ›बिहार समाचार
  • ›राज्य समाचार
  • ›देश-विदेश
  • ›National News
  • ›International

समाचार व राजनीति

  • ›ताज़ा खबरें
  • ›राजनीति
  • ›जुर्म व अदालत
  • ›चुनावी हलचल
  • ›विशेष कवरेज
  • ›वायरल वीडियो

खेल व मनोरंजन

  • ›खेल व क्रिकेट
  • ›मनोरंजन व सिनेमा
  • ›लाइफस्टाइल
  • ›राशिफल व ज्योतिष
  • ›ऑटोमोबाइल

बिज़नेस व टेक

  • ›कारोबार व बाजार
  • ›टेक्नोलॉजी व AI
  • ›गैजेट्स रिव्यू
  • ›रोजगार व शिक्षा
  • ›बजट व नीतियां

नेटवर्क व नीतियां

  • ›हमारे बारे में
  • ›विज्ञापन सेवाएँ
  • ›करियर (Jobs)
  • ›संपर्क सूत्र
  • ›गोपनीयता नीति
  • ›नियम व शर्तें
  • ›DMCA नोटिस
ट्रेंडिंग विषय:
#झारखंड न्यूज#बिहार राजनीति#क्रिकेट लाइव#रोजगार अपडेट#सोना चांदी भाव#मौसम पूर्वानुमान#टेक गैजेट्स#बजट २०२६
Privacy PolicyTerms of ServiceDisclaimerDMCA NoticeCookies PolicyContact Desk
© 2026 Bawal Digital News Network Pvt. Ltd.|सर्वाधिकार सुरक्षित।
डिजिटल मीडिया आचार संहिता 2021 के अनुसार विनियमित
Scroll to top
Home»झारखंड»BMW प्लांट को धमकी, बैंक खाते में पहुंचे 1.50 लाख रुपये; प्रिंस खान का सहयोगी गिरफ्तार
झारखंड

BMW प्लांट को धमकी, बैंक खाते में पहुंचे 1.50 लाख रुपये; प्रिंस खान का सहयोगी गिरफ्तार

“बोकारो पुलिस ने बालीडीह क्षेत्र स्थित BMW प्लांट से रंगदारी मांगने और धमकी देने के मामले में बड़ी सफलता हासिल करते हुए प्रिंस खान गैंग के एक प्रमुख सहयोगी को गिरफ्तार किया है.”

S
Satya MishraEditorial Desk
Published Jun 2, 2026 · 7:57 AM· 3 min read
BMW प्लांट को धमकी, बैंक खाते में पहुंचे 1.50 लाख रुपये; प्रिंस खान का सहयोगी गिरफ्तार

Bokaro: बोकारो पुलिस ने बालीडीह क्षेत्र स्थित BMW प्लांट से रंगदारी मांगने और धमकी देने के मामले में बड़ी सफलता हासिल करते हुए प्रिंस खान गैंग के एक प्रमुख सहयोगी को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपी की पहचान सेक्टर-2सी निवासी 37 वर्षीय राकेश कुमार के रूप में हुई है. पुलिस के अनुसार, आरोपी को बेरमो मोड़ इलाके से गिरफ्तार किया गया और बाद में न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया. मामला मार्च 2026 में BMW प्लांट प्रबंधन को मिली रंगदारी की धमकी से जुड़ा है. जांच के दौरान पुलिस को तकनीकी और मानवीय साक्ष्यों के आधार पर कई अहम सुराग मिले, जिसके बाद आरोपी तक पहुंचना संभव हो सका. पुलिस का दावा है कि गिरफ्तार व्यक्ति लंबे समय से गैंग के संपर्क में था और धमकी भरे संदेशों को जमीन पर उतारने का काम करता था.

प्रिंस खान के निर्देश पर तैयार किया गया था धमकी भरा पर्चा

सम्बंधित ख़बरें

गंगा की बाढ़ में पुलिस बनी सहारा, साहिबगंज के 4 थानों में शुरू हुआ लंगर
गंगा की बाढ़ में पुलिस बनी सहारा, साहिबगंज के 4 थानों में शुरू हुआ लंगर
मुंबई में गिरिडीह और गोमिया के दो प्रवासी मजदूरों की मौत, महेश और हीरालाल के परिवारों पर टूटा दुखों का पहाड़
मुंबई में गिरिडीह और गोमिया के दो प्रवासी मजदूरों की मौत, महेश और हीरालाल के परिवारों पर टूटा दुखों का पहाड़
JSSC CGL सफल अभ्यर्थियों की प्रेस वार्ता: बिना आधार के आरोप लगाकर भविष्य बर्बाद न करें
JSSC CGL सफल अभ्यर्थियों की प्रेस वार्ता: बिना आधार के आरोप लगाकर भविष्य बर्बाद न करें
OBC के लिए अलग कॉलम और डिजिटल कोड की मांग, कांग्रेस का 16 सितंबर को राजभवन मार्च
OBC के लिए अलग कॉलम और डिजिटल कोड की मांग, कांग्रेस का 16 सितंबर को राजभवन मार्च
रांची में 459 पुलिसकर्मियों और हवलदारों का तबादला, देखें पूरी जानकारी
रांची में 459 पुलिसकर्मियों और हवलदारों का तबादला, देखें पूरी जानकारी
गिरिडीह की सियासत से हेमंत सरकार के मंत्री तक, सुदिव्य सोनू की आखिरी कहानी
गिरिडीह की सियासत से हेमंत सरकार के मंत्री तक, सुदिव्य सोनू की आखिरी कहानी
यह भी पढ़ें:चुटूपालू-ओरमांझी में अवैध स्टोन क्रशरों पर बड़ा एक्शन, 19 पर कार्रवाई; 8 सील, 11 ध्वस्त

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक BMW प्लांट के एक वरिष्ठ अधिकारी ने मार्च में शिकायत दर्ज कराई थी कि प्रिंस खान के नाम पर रंगदारी की मांग की जा रही है. रंगदारी नहीं देने पर गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी भी दी गई थी. शिकायत मिलने के बाद विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया गया. जांच के दौरान सामने आया कि गिरफ्तार आरोपी अंतरराष्ट्रीय नंबर के माध्यम से प्रिंस खान के संपर्क में था. पूछताछ में उसने स्वीकार किया कि गैंग के निर्देश पर उसने अपने हस्तलेखन में धमकी भरा पर्चा तैयार किया था. बाद में इसी पर्चे का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर प्रसारित किया गया, ताकि कंपनी पर दबाव बनाया जा सके. पुलिस को आरोपी के मोबाइल फोन से भी कई महत्वपूर्ण डिजिटल साक्ष्य मिले हैं.

बैंक खातों में पहुंचे 1.50 लाख रुपये, वित्तीय लेनदेन की जांच तेज

जांच में यह भी खुलासा हुआ है कि कथित काम के एवज में आरोपी के दो अलग-अलग बैंक खातों में कुल 1.50 लाख रुपये भेजे गए थे. पुलिस अब इस रकम के स्रोत, लेनदेन के तरीके और इसमें शामिल अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच कर रही है. अधिकारियों का कहना है कि आरोपी के मोबाइल से व्हाट्सएप कॉल, चैट और अन्य इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्य बरामद हुए हैं, जिनकी फॉरेंसिक जांच कराई जा रही है. पुलिस को उम्मीद है कि इन साक्ष्यों के आधार पर गैंग के नेटवर्क और उसके स्थानीय सहयोगियों के बारे में और महत्वपूर्ण जानकारी मिल सकती है. मामले में आगे भी कई गिरफ्तारियां और नए खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है.

15 views3 min read
#Jharkhand News
#Bokaro news
#BMW Plant
#Prince Khan

RELATED POSTS

चुटूपालू-ओरमांझी में अवैध स्टोन क्रशरों पर बड़ा एक्शन, 19 पर कार्रवाई; 8 सील, 11 ध्वस्त

चुटूपालू-ओरमांझी में अवैध स्टोन क्रशरों पर बड़ा एक्शन, 19 पर कार्रवाई; 8 सील, 11 ध्वस्त

तीनपहाड़ स्टेशन पर यात्रियों को बताया गया RailOne App का आसान तरीका

तीनपहाड़ स्टेशन पर यात्रियों को बताया गया RailOne App का आसान तरीका

गंगा की बाढ़ में पुलिस बनी सहारा, साहिबगंज के 4 थानों में शुरू हुआ लंगर

गंगा की बाढ़ में पुलिस बनी सहारा, साहिबगंज के 4 थानों में शुरू हुआ लंगर

Special
चुटूपालू-ओरमांझी में अवैध स्टोन क्रशरों पर बड़ा एक्शन, 19 पर कार्रवाई; 8 सील, 11 ध्वस्त

चुटूपालू-ओरमांझी में अवैध स्टोन क्रशरों पर बड़ा एक्शन, 19 पर कार्रवाई; 8 सील, 11 ध्वस्त

प्रमुख विषय (Topics)

ताज़ा खबरराजनीतिक्रिकेटखेलव्यापारमनोरंजनटेक्नोलॉजीअपराधमौसमराशिफल

बड़ी खबरें / Trending

1.

रांची में 459 पुलिसकर्मियों और हवलदारों का तबादला, देखें पूरी जानकारी

BY Piyush Kumar—Sep 10, 2026
2.

गिरिडीह की सियासत से हेमंत सरकार के मंत्री तक, सुदिव्य सोनू की आखिरी कहानी

BY Satya Mishra—Sep 6, 2026
3.

सुदिव्य सोनू के बाद हेमंत के सामने दोहरा सियासी इम्तिहान, विरासत और कैबिनेट में किसे मिलेगी जगह?

BY Satya Mishra—Sep 8, 2026
4.

चतरा विधायक जनार्दन पासवान के बेटे का अपहरण, पुलिस जांच में जुटी

BY Deepak Kumar—Sep 7, 2026
5.

झारखंड हाईकोर्ट को मिले तीन नए जज, सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने जारी की अधिसूचना

BY Deepak Kumar—Sep 10, 2026

दैनिक समाचार अलर्ट

ताज़ा देश, दुनिया, खेल और राजनीति के समाचार सीधे अपने इनबॉक्स में प्राप्त करें।

Comments

0
अपनी टिप्पणी लिखें
सभ्य भाषा अनिवार्य
0/1000
आपकी राय मंच के नियमों के तहत प्रकाशित होगी।
Advertisement
Enterprise Cloud Solutions & Business Advisory
Advertisement
Fintech & Smart Investment Banking Partner