Bawal News
होमझारखंडबिहारराज्यराजनीतिNationalदेश-विदेशInternationalमनोरंजनखेल
September 12, 2026 IST
India27° C|AQI 71
ट्रेंडिंग
जुड़ें:
FacebookTwitter / XYouTubeInstagramWhatsApp
न्यूज़लेटर अलर्टदैनिक ताज़ा समाचार सीधे ईमेल पर

हर बड़ी खबर और ब्रेकिंग अपडेट सबसे पहले पाएं

Bawal News Logo

बावल न्यूज़ झारखंड, बिहार और देश-दुनिया की हर बड़ी घटना, राजनीति, खेल और जनसरोकार की खबरों को निष्पक्षता एवं विश्वसनीयता के साथ प्रस्तुत करने वाला डिजिटल न्यूज़ नेटवर्क है।

सत्य, साहस और स्वतंत्र पत्रकारिता
सोशल मीडिया पर जुड़ें:
FacebookTwitter / XYouTubeInstagramWhatsApp

राज्य एवं क्षेत्र

  • ›झारखंड समाचार
  • ›बिहार समाचार
  • ›राज्य समाचार
  • ›देश-विदेश
  • ›National News
  • ›International

समाचार व राजनीति

  • ›ताज़ा खबरें
  • ›राजनीति
  • ›जुर्म व अदालत
  • ›चुनावी हलचल
  • ›विशेष कवरेज
  • ›वायरल वीडियो

खेल व मनोरंजन

  • ›खेल व क्रिकेट
  • ›मनोरंजन व सिनेमा
  • ›लाइफस्टाइल
  • ›राशिफल व ज्योतिष
  • ›ऑटोमोबाइल

बिज़नेस व टेक

  • ›कारोबार व बाजार
  • ›टेक्नोलॉजी व AI
  • ›गैजेट्स रिव्यू
  • ›रोजगार व शिक्षा
  • ›बजट व नीतियां

नेटवर्क व नीतियां

  • ›हमारे बारे में
  • ›विज्ञापन सेवाएँ
  • ›करियर (Jobs)
  • ›संपर्क सूत्र
  • ›गोपनीयता नीति
  • ›नियम व शर्तें
  • ›DMCA नोटिस
ट्रेंडिंग विषय:
#झारखंड न्यूज#बिहार राजनीति#क्रिकेट लाइव#रोजगार अपडेट#सोना चांदी भाव#मौसम पूर्वानुमान#टेक गैजेट्स#बजट २०२६
Privacy PolicyTerms of ServiceDisclaimerDMCA NoticeCookies PolicyContact Desk
© 2026 Bawal Digital News Network Pvt. Ltd.|सर्वाधिकार सुरक्षित।
डिजिटल मीडिया आचार संहिता 2021 के अनुसार विनियमित
Scroll to top
Home»देश-विदेश»नए श्रम कानूनों के विरोध में आज भारत बंद, झारखंड में बैंकिंग-कोयला सेक्टर पर असर
देश-विदेश

नए श्रम कानूनों के विरोध में आज भारत बंद, झारखंड में बैंकिंग-कोयला सेक्टर पर असर

“देशभर में गुरुवार को केंद्रीय ट्रेड यूनियनों और किसान संगठनों की ओर से भारत बंद का आह्वान किया गया है. यह बंद केंद्र सरकार द्वारा लागू किए गए नए श्रम कानूनों समेत अन्य प्रस्तावित विधेयकों के विरोध में बुलाया गया है.”

S
Satya MishraEditorial Desk
Published Feb 12, 2026 · 6:09 AM· 3 min read
नए श्रम कानूनों के विरोध में आज भारत बंद, झारखंड में बैंकिंग-कोयला सेक्टर पर असर

देशभर में गुरुवार को केंद्रीय ट्रेड यूनियनों और किसान संगठनों की ओर से भारत बंद का आह्वान किया गया है. यह बंद केंद्र सरकार द्वारा लागू किए गए नए श्रम कानूनों समेत अन्य प्रस्तावित विधेयकों के विरोध में बुलाया गया है. बंद का असर झारखंड सहित कई राज्यों में देखने को मिल सकता है, खासकर कोयला, स्टील और बैंकिंग क्षेत्र में.

झारखंड में व्यापक असर की संभावना

यह भी पढ़ें:चुटूपालू-ओरमांझी में अवैध स्टोन क्रशरों पर बड़ा एक्शन, 19 पर कार्रवाई; 8 सील, 11 ध्वस्त

जानकारी के अनुसार, रांची के अल्बर्ट एक्का चौक पर हजारों मजदूर और कर्मचारी नए श्रम कानूनों के विरोध में जुटेंगे. राज्य में CCL, BCCL, SAIL और टाटा जैसे बड़े औद्योगिक प्रतिष्ठानों पर कामकाज प्रभावित होने की आशंका है. कोयला कंपनियों में उत्पादन और डिस्पैच पर सबसे ज्यादा असर पड़ सकता है. बैंकिंग सेक्टर में भी कर्मचारियों की भागीदारी के कारण सेवाएं बाधित हो सकती हैं. सरकारी विभागों और सार्वजनिक उपक्रमों में कर्मचारियों की अनुपस्थिति से कामकाज धीमा पड़ने की संभावना है.

सम्बंधित ख़बरें

गंगा की बाढ़ में पुलिस बनी सहारा, साहिबगंज के 4 थानों में शुरू हुआ लंगर
गंगा की बाढ़ में पुलिस बनी सहारा, साहिबगंज के 4 थानों में शुरू हुआ लंगर
मुंबई में गिरिडीह और गोमिया के दो प्रवासी मजदूरों की मौत, महेश और हीरालाल के परिवारों पर टूटा दुखों का पहाड़
मुंबई में गिरिडीह और गोमिया के दो प्रवासी मजदूरों की मौत, महेश और हीरालाल के परिवारों पर टूटा दुखों का पहाड़
JSSC CGL सफल अभ्यर्थियों की प्रेस वार्ता: बिना आधार के आरोप लगाकर भविष्य बर्बाद न करें
JSSC CGL सफल अभ्यर्थियों की प्रेस वार्ता: बिना आधार के आरोप लगाकर भविष्य बर्बाद न करें
OBC के लिए अलग कॉलम और डिजिटल कोड की मांग, कांग्रेस का 16 सितंबर को राजभवन मार्च
OBC के लिए अलग कॉलम और डिजिटल कोड की मांग, कांग्रेस का 16 सितंबर को राजभवन मार्च
रांची में 459 पुलिसकर्मियों और हवलदारों का तबादला, देखें पूरी जानकारी
रांची में 459 पुलिसकर्मियों और हवलदारों का तबादला, देखें पूरी जानकारी
गिरिडीह की सियासत से हेमंत सरकार के मंत्री तक, सुदिव्य सोनू की आखिरी कहानी
गिरिडीह की सियासत से हेमंत सरकार के मंत्री तक, सुदिव्य सोनू की आखिरी कहानी

बिजली कर्मियों की हड़ताल से दूरी

हालांकि झारखंड में 23 फरवरी को नगर निकाय चुनाव प्रस्तावित हैं और राज्य में आचार संहिता लागू है. ऐसे में बिजली कर्मी इस हड़ताल में शामिल नहीं होंगे. ऑल इंडिया पावर इंजिनियर्स फेडरेशन के अपर महासचिव संजय कुमार सिंह ने स्पष्ट किया है कि बिजली एक आवश्यक सेवा है, इसलिए ऊर्जा विकास निगम, वितरण निगम, उत्पादन निगम और संचरण निगम के कर्मचारी हड़ताल से दूर रहेंगे. हालांकि फेडरेशन के चेयरमैन शैलेंद्र दुबे ने कहा कि देशभर में लगभग 27 लाख बिजली कर्मचारी और अभियंता एक दिन की राष्ट्रव्यापी हड़ताल में शामिल रहेंगे.

किन मुद्दों को लेकर है विरोध?

यह भी पढ़ें:तीनपहाड़ स्टेशन पर यात्रियों को बताया गया RailOne App का आसान तरीका

संयुक्त किसान मोर्चा (SKM) ने भी इस बंद का समर्थन किया है. संगठनों का कहना है कि चार नए श्रम कोड, बिजली बिल-2025, बीज बिल-2025 और VB-G RAM G एक्ट-2025 मजदूरों और किसानों के हित में नहीं हैं. किसान संगठनों का आरोप है कि VB-G RAM G एक्ट-2025 से मनरेगा कमजोर हो सकता है, जबकि बीज बिल-2025 से बीजों की कालाबाजारी बढ़ने की आशंका है. इसके अलावा मुक्त व्यापार समझौतों (FTA) का भी विरोध किया जा रहा है. उनका कहना है कि इससे न्यूनतम वेतन, MSP और रोजगार पर प्रतिकूल असर पड़ सकता है.

क्या-क्या रहेगा प्रभावित?

  • कोयला, स्टील और अन्य औद्योगिक इकाइयों में काम प्रभावित हो सकता है
  • सरकारी कार्यालयों में उपस्थिति कम रह सकती है
  • कुछ स्थानों पर बाजार और खुदरा दुकानें बंद रह सकती हैं
  • बड़े शहरों में ट्रैफिक धीमा पड़ सकता है

क्या रहेगा सामान्य?

अस्पताल, एम्बुलेंस, मेडिकल स्टोर, पानी-बिजली आपूर्ति, फायर सर्विस, एयरपोर्ट, रेलवे और अन्य आपात सेवाएं सामान्य रूप से चालू रहेंगी. प्राइवेट ऑफिस, ओला-उबर जैसी सेवाएं और कई निजी स्कूल-कॉलेज सामान्य रूप से संचालित हो सकते हैं, हालांकि कुछ जगहों पर स्टाफ की कमी के कारण आंशिक असर संभव है.

प्रशासन अलर्ट

कानून-व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए प्रशासन ने सुरक्षा बलों की तैनाती की है. लोगों को सलाह दी गई है कि वे जरूरी काम के लिए ही घर से निकलें और पहले से योजना बनाकर यात्रा करें. कुल मिलाकर, भारत बंद का असर क्षेत्र और भागीदारी के अनुसार अलग-अलग हो सकता है. खासकर झारखंड में औद्योगिक और बैंकिंग गतिविधियों पर इसका असर स्पष्ट रूप से देखा जा सकता है.

11 views3 min read
#National News
#Bharat band
#Trade Union news
#Bharat band News

RELATED POSTS

चुटूपालू-ओरमांझी में अवैध स्टोन क्रशरों पर बड़ा एक्शन, 19 पर कार्रवाई; 8 सील, 11 ध्वस्त

चुटूपालू-ओरमांझी में अवैध स्टोन क्रशरों पर बड़ा एक्शन, 19 पर कार्रवाई; 8 सील, 11 ध्वस्त

तीनपहाड़ स्टेशन पर यात्रियों को बताया गया RailOne App का आसान तरीका

तीनपहाड़ स्टेशन पर यात्रियों को बताया गया RailOne App का आसान तरीका

गंगा की बाढ़ में पुलिस बनी सहारा, साहिबगंज के 4 थानों में शुरू हुआ लंगर

गंगा की बाढ़ में पुलिस बनी सहारा, साहिबगंज के 4 थानों में शुरू हुआ लंगर

Special
चुटूपालू-ओरमांझी में अवैध स्टोन क्रशरों पर बड़ा एक्शन, 19 पर कार्रवाई; 8 सील, 11 ध्वस्त

चुटूपालू-ओरमांझी में अवैध स्टोन क्रशरों पर बड़ा एक्शन, 19 पर कार्रवाई; 8 सील, 11 ध्वस्त

प्रमुख विषय (Topics)

ताज़ा खबरराजनीतिक्रिकेटखेलव्यापारमनोरंजनटेक्नोलॉजीअपराधमौसमराशिफल

बड़ी खबरें / Trending

1.

रांची में 459 पुलिसकर्मियों और हवलदारों का तबादला, देखें पूरी जानकारी

BY Piyush Kumar—Sep 10, 2026
2.

गिरिडीह की सियासत से हेमंत सरकार के मंत्री तक, सुदिव्य सोनू की आखिरी कहानी

BY Satya Mishra—Sep 6, 2026
3.

सुदिव्य सोनू के बाद हेमंत के सामने दोहरा सियासी इम्तिहान, विरासत और कैबिनेट में किसे मिलेगी जगह?

BY Satya Mishra—Sep 8, 2026
4.

चतरा विधायक जनार्दन पासवान के बेटे का अपहरण, पुलिस जांच में जुटी

BY Deepak Kumar—Sep 7, 2026
5.

झारखंड हाईकोर्ट को मिले तीन नए जज, सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने जारी की अधिसूचना

BY Deepak Kumar—Sep 10, 2026

दैनिक समाचार अलर्ट

ताज़ा देश, दुनिया, खेल और राजनीति के समाचार सीधे अपने इनबॉक्स में प्राप्त करें।

Comments

0
अपनी टिप्पणी लिखें
सभ्य भाषा अनिवार्य
0/1000
आपकी राय मंच के नियमों के तहत प्रकाशित होगी।
Advertisement
Enterprise Cloud Solutions & Business Advisory
Advertisement
Fintech & Smart Investment Banking Partner