Bawal News
होमझारखंडबिहारराज्यराजनीतिNationalदेश-विदेशInternationalमनोरंजनखेल
September 12, 2026 IST
India27° C|AQI 71
ट्रेंडिंग
जुड़ें:
FacebookTwitter / XYouTubeInstagramWhatsApp
न्यूज़लेटर अलर्टदैनिक ताज़ा समाचार सीधे ईमेल पर

हर बड़ी खबर और ब्रेकिंग अपडेट सबसे पहले पाएं

Bawal News Logo

बावल न्यूज़ झारखंड, बिहार और देश-दुनिया की हर बड़ी घटना, राजनीति, खेल और जनसरोकार की खबरों को निष्पक्षता एवं विश्वसनीयता के साथ प्रस्तुत करने वाला डिजिटल न्यूज़ नेटवर्क है।

सत्य, साहस और स्वतंत्र पत्रकारिता
सोशल मीडिया पर जुड़ें:
FacebookTwitter / XYouTubeInstagramWhatsApp

राज्य एवं क्षेत्र

  • ›झारखंड समाचार
  • ›बिहार समाचार
  • ›राज्य समाचार
  • ›देश-विदेश
  • ›National News
  • ›International

समाचार व राजनीति

  • ›ताज़ा खबरें
  • ›राजनीति
  • ›जुर्म व अदालत
  • ›चुनावी हलचल
  • ›विशेष कवरेज
  • ›वायरल वीडियो

खेल व मनोरंजन

  • ›खेल व क्रिकेट
  • ›मनोरंजन व सिनेमा
  • ›लाइफस्टाइल
  • ›राशिफल व ज्योतिष
  • ›ऑटोमोबाइल

बिज़नेस व टेक

  • ›कारोबार व बाजार
  • ›टेक्नोलॉजी व AI
  • ›गैजेट्स रिव्यू
  • ›रोजगार व शिक्षा
  • ›बजट व नीतियां

नेटवर्क व नीतियां

  • ›हमारे बारे में
  • ›विज्ञापन सेवाएँ
  • ›करियर (Jobs)
  • ›संपर्क सूत्र
  • ›गोपनीयता नीति
  • ›नियम व शर्तें
  • ›DMCA नोटिस
ट्रेंडिंग विषय:
#झारखंड न्यूज#बिहार राजनीति#क्रिकेट लाइव#रोजगार अपडेट#सोना चांदी भाव#मौसम पूर्वानुमान#टेक गैजेट्स#बजट २०२६
Privacy PolicyTerms of ServiceDisclaimerDMCA NoticeCookies PolicyContact Desk
© 2026 Bawal Digital News Network Pvt. Ltd.|सर्वाधिकार सुरक्षित।
डिजिटल मीडिया आचार संहिता 2021 के अनुसार विनियमित
Scroll to top
Home»देश-विदेश»बजट सत्र से पहले पीएम मोदी का 2047 पर जोर, बोले– रिफॉर्म एक्सप्रेस ने पकड़ी रफ्तार
देश-विदेश

बजट सत्र से पहले पीएम मोदी का 2047 पर जोर, बोले– रिफॉर्म एक्सप्रेस ने पकड़ी रफ्तार

“बजट सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक में विपक्ष ने ‘विकसित भारत–जी राम जी अधिनियम’ और मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) पर चर्चा की मांग की थी, जिसे सरकार ने खारिज कर दिया.”

B
Bawal DeskEditorial Desk
Published Jan 29, 2026 · 8:05 AM· 3 min read
बजट सत्र से पहले पीएम मोदी का 2047 पर जोर, बोले– रिफॉर्म एक्सप्रेस ने पकड़ी रफ्तार

संसद के बजट सत्र की शुरुआत राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अभिभाषण से हुई. गुरुवार को आर्थिक सर्वेक्षण पेश होने से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संसद परिसर में देश की उपलब्धियों, भविष्य की योजनाओं और 2047 तक विकसित भारत के लक्ष्य को लेकर सरकार की प्रतिबद्धता पर बात की. केंद्रीय बजट 1 फरवरी को पेश किया जाएगा.

बजट सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक में विपक्ष ने ‘विकसित भारत–जी राम जी अधिनियम’ और मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) पर चर्चा की मांग की थी, जिसे सरकार ने खारिज कर दिया. पीएम मोदी के संबोधन के बाद विपक्ष ने सरकार पर आरोप लगाए. कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा कि सरकार विपक्ष को विश्वास में लिए बिना विधेयक लाती है और संसद में पर्याप्त चर्चा के बिना उन्हें “बुलडोज़र” की तरह पास करा देती है.

यह भी पढ़ें:नेपाल फिर बनेगा हिंदू राष्ट्र? देउबा गुट के प्रस्ताव से बढ़ी हलचल, बालेन शाह क्या करेंगे

पीएम मोदी का संबोधन: रिफॉर्म एक्सप्रेस को मिली नई गति

सम्बंधित ख़बरें

अस्पताल से सोनम वांगचुक का बड़ा ऐलान! 'दूसरी आजादी' वाले संदेश से मची हलचल
अस्पताल से सोनम वांगचुक का बड़ा ऐलान! 'दूसरी आजादी' वाले संदेश से मची हलचल
जगन्नाथ रथयात्रा में बड़ा हादसा! दर्शन के बीच मची भगदड़
जगन्नाथ रथयात्रा में बड़ा हादसा! दर्शन के बीच मची भगदड़
Operation Amistad: भूकंप से तबाह Venezuela की मदद के लिए भारत का बड़ा कदम
Operation Amistad: भूकंप से तबाह Venezuela की मदद के लिए भारत का बड़ा कदम
मोदी सरकार में बड़ा बदलाव: केंद्रीय मंत्री पद से जॉर्ज कुरियन का इस्तीफा, राष्ट्रपति ने दी मंजूरी
मोदी सरकार में बड़ा बदलाव: केंद्रीय मंत्री पद से जॉर्ज कुरियन का इस्तीफा, राष्ट्रपति ने दी मंजूरी
रांची में 459 पुलिसकर्मियों और हवलदारों का तबादला, देखें पूरी जानकारी
रांची में 459 पुलिसकर्मियों और हवलदारों का तबादला, देखें पूरी जानकारी
गिरिडीह की सियासत से हेमंत सरकार के मंत्री तक, सुदिव्य सोनू की आखिरी कहानी
गिरिडीह की सियासत से हेमंत सरकार के मंत्री तक, सुदिव्य सोनू की आखिरी कहानी

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि बजट पर देश का ध्यान होना स्वाभाविक है, लेकिन सरकार की पहचान हमेशा Reform, Perform और Transform रही है. उन्होंने कहा कि रिफॉर्म एक्सप्रेस अब तेज़ गति से आगे बढ़ रही है और संसद के सहयोग से इसमें और मजबूती आई है. उन्होंने 2047 तक आत्मनिर्भर और विकसित भारत के लक्ष्य को लेकर सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई.

भारत–ईयू मुक्त व्यापार समझौते का उल्लेख

पीएम मोदी ने भारत और यूरोपीय संघ के बीच प्रस्तावित मुक्त व्यापार समझौते का भी जिक्र किया. उन्होंने कहा कि यह समझौता युवाओं, किसानों, मछुआरों और सेवा क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए नए अवसर खोलेगा. साथ ही उन्होंने गुणवत्ता पर जोर देते हुए कहा कि भारतीय उत्पादकों को वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धा के लिए खुद को और मजबूत करना होगा.

यह भी पढ़ें:वाराणसी एयरपोर्ट पर पैसेंजर की पिस्टल से चली गोली, दो स्क्रीनर घायल

शताब्दी के दूसरे क्वार्टर का पहला बजट

प्रधानमंत्री ने बताया कि 21वीं सदी का पहला 25 वर्ष का दौर पूरा हो चुका है और अब दूसरा चरण शुरू हो रहा है. 2047 तक विकसित भारत के लक्ष्य को हासिल करने के लिए आने वाले 25 साल बेहद महत्वपूर्ण हैं. उन्होंने कहा कि इस सत्र में पेश होने वाला बजट शताब्दी के दूसरे क्वार्टर का पहला बजट होगा.

राष्ट्रपति के अभिभाषण के दौरान हंगामा

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने अपने अभिभाषण में ‘विकसित भारत–जी राम जी कानून’ और ग्रामीण विकास की अहम भूमिका पर प्रकाश डाला. इस दौरान विपक्षी दलों ने नारेबाजी की, जबकि एनडीए सांसदों ने मेज थपथपाकर समर्थन जताया. कुछ देर के हंगामे के बाद राष्ट्रपति का अभिभाषण फिर से शुरू हुआ.

पूर्वजों के योगदान से नई पीढ़ी को प्रेरणा

राष्ट्रपति ने श्री गुरु तेग बहादुर जी के 350वें शहीदी दिवस, बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती और सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती का उल्लेख करते हुए उनके योगदान को याद करने की आवश्यकता पर जोर दिया. उन्होंने कहा कि पूर्वजों के आदर्श नई पीढ़ी को विकसित भारत की यात्रा में प्रेरणा देते हैं. साथ ही भारत रत्न भूपेन हजारिका की जयंती समारोह को देश को एकता और संगीत के माध्यम से जोड़ने वाला बताया.

7 views3 min read
#National news
#Pm Modi
#Budget 2026
#Budget Session

RELATED POSTS

नेपाल फिर बनेगा हिंदू राष्ट्र? देउबा गुट के प्रस्ताव से बढ़ी हलचल, बालेन शाह क्या करेंगे

नेपाल फिर बनेगा हिंदू राष्ट्र? देउबा गुट के प्रस्ताव से बढ़ी हलचल, बालेन शाह क्या करेंगे

वाराणसी एयरपोर्ट पर पैसेंजर की पिस्टल से चली गोली, दो स्क्रीनर घायल

वाराणसी एयरपोर्ट पर पैसेंजर की पिस्टल से चली गोली, दो स्क्रीनर घायल

अस्पताल से सोनम वांगचुक का बड़ा ऐलान! 'दूसरी आजादी' वाले संदेश से मची हलचल

अस्पताल से सोनम वांगचुक का बड़ा ऐलान! 'दूसरी आजादी' वाले संदेश से मची हलचल

Special
चुटूपालू-ओरमांझी में अवैध स्टोन क्रशरों पर बड़ा एक्शन, 19 पर कार्रवाई; 8 सील, 11 ध्वस्त

चुटूपालू-ओरमांझी में अवैध स्टोन क्रशरों पर बड़ा एक्शन, 19 पर कार्रवाई; 8 सील, 11 ध्वस्त

प्रमुख विषय (Topics)

ताज़ा खबरराजनीतिक्रिकेटखेलव्यापारमनोरंजनटेक्नोलॉजीअपराधमौसमराशिफल

बड़ी खबरें / Trending

1.

रांची में 459 पुलिसकर्मियों और हवलदारों का तबादला, देखें पूरी जानकारी

BY Piyush Kumar—Sep 10, 2026
2.

गिरिडीह की सियासत से हेमंत सरकार के मंत्री तक, सुदिव्य सोनू की आखिरी कहानी

BY Satya Mishra—Sep 6, 2026
3.

सुदिव्य सोनू के बाद हेमंत के सामने दोहरा सियासी इम्तिहान, विरासत और कैबिनेट में किसे मिलेगी जगह?

BY Satya Mishra—Sep 8, 2026
4.

चतरा विधायक जनार्दन पासवान के बेटे का अपहरण, पुलिस जांच में जुटी

BY Deepak Kumar—Sep 7, 2026
5.

झारखंड हाईकोर्ट को मिले तीन नए जज, सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने जारी की अधिसूचना

BY Deepak Kumar—Sep 10, 2026

दैनिक समाचार अलर्ट

ताज़ा देश, दुनिया, खेल और राजनीति के समाचार सीधे अपने इनबॉक्स में प्राप्त करें।

Comments

0
अपनी टिप्पणी लिखें
सभ्य भाषा अनिवार्य
0/1000
आपकी राय मंच के नियमों के तहत प्रकाशित होगी।
Advertisement
Enterprise Cloud Solutions & Business Advisory
Advertisement
Fintech & Smart Investment Banking Partner