Bawal News
होमझारखंडबिहारराज्यराजनीतिNationalदेश-विदेशInternationalमनोरंजनखेल
September 12, 2026 IST
India27° C|AQI 71
ट्रेंडिंग
जुड़ें:
FacebookTwitter / XYouTubeInstagramWhatsApp
न्यूज़लेटर अलर्टदैनिक ताज़ा समाचार सीधे ईमेल पर

हर बड़ी खबर और ब्रेकिंग अपडेट सबसे पहले पाएं

Bawal News Logo

बावल न्यूज़ झारखंड, बिहार और देश-दुनिया की हर बड़ी घटना, राजनीति, खेल और जनसरोकार की खबरों को निष्पक्षता एवं विश्वसनीयता के साथ प्रस्तुत करने वाला डिजिटल न्यूज़ नेटवर्क है।

सत्य, साहस और स्वतंत्र पत्रकारिता
सोशल मीडिया पर जुड़ें:
FacebookTwitter / XYouTubeInstagramWhatsApp

राज्य एवं क्षेत्र

  • ›झारखंड समाचार
  • ›बिहार समाचार
  • ›राज्य समाचार
  • ›देश-विदेश
  • ›National News
  • ›International

समाचार व राजनीति

  • ›ताज़ा खबरें
  • ›राजनीति
  • ›जुर्म व अदालत
  • ›चुनावी हलचल
  • ›विशेष कवरेज
  • ›वायरल वीडियो

खेल व मनोरंजन

  • ›खेल व क्रिकेट
  • ›मनोरंजन व सिनेमा
  • ›लाइफस्टाइल
  • ›राशिफल व ज्योतिष
  • ›ऑटोमोबाइल

बिज़नेस व टेक

  • ›कारोबार व बाजार
  • ›टेक्नोलॉजी व AI
  • ›गैजेट्स रिव्यू
  • ›रोजगार व शिक्षा
  • ›बजट व नीतियां

नेटवर्क व नीतियां

  • ›हमारे बारे में
  • ›विज्ञापन सेवाएँ
  • ›करियर (Jobs)
  • ›संपर्क सूत्र
  • ›गोपनीयता नीति
  • ›नियम व शर्तें
  • ›DMCA नोटिस
ट्रेंडिंग विषय:
#झारखंड न्यूज#बिहार राजनीति#क्रिकेट लाइव#रोजगार अपडेट#सोना चांदी भाव#मौसम पूर्वानुमान#टेक गैजेट्स#बजट २०२६
Privacy PolicyTerms of ServiceDisclaimerDMCA NoticeCookies PolicyContact Desk
© 2026 Bawal Digital News Network Pvt. Ltd.|सर्वाधिकार सुरक्षित।
डिजिटल मीडिया आचार संहिता 2021 के अनुसार विनियमित
Scroll to top
Home»खेल»गोल्ड मेडल विजेता देवाशी हेंब्रम को बाबूलाल मरांडी का सहयोग, शूटिंग किट देने का ऐलान
खेल

गोल्ड मेडल विजेता देवाशी हेंब्रम को बाबूलाल मरांडी का सहयोग, शूटिंग किट देने का ऐलान

“थाईलैंड में आयोजित इंटरनेशनल राइफल शूटिंग चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल जीतने वाली जामताड़ा की खिलाड़ी देवाशी हेंब्रम को नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने सम्मानित किया और शूटिंग किट उपलब्ध कराने की घोषणा की.”

S
Satya MishraEditorial Desk
Published May 19, 2026 · 11:05 AM· 3 min read
गोल्ड मेडल विजेता देवाशी हेंब्रम को बाबूलाल मरांडी का सहयोग, शूटिंग किट देने का ऐलान

झारखंड की प्रतिभाशाली निशानेबाज देवाशी हेंब्रम ने सीमित संसाधनों के बावजूद अंतरराष्ट्रीय स्तर पर शानदार उपलब्धि हासिल कर राज्य का नाम रोशन किया है. थाईलैंड में आयोजित थर्ड इंटरनेशनल राइफल शूटिंग चैंपियनशिप 2026 में गोल्ड मेडल जीतने के बाद अब उन्हें समाज और राजनीतिक क्षेत्र से भी समर्थन मिलने लगा है. नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने रांची स्थित अपने आवास पर देवाशी को सम्मानित करते हुए हरसंभव मदद का भरोसा दिया. उन्होंने कहा कि आर्थिक तंगी किसी प्रतिभा की राह में बाधा नहीं बननी चाहिए और समाज के सक्षम लोगों की जिम्मेदारी है कि वे ऐसे खिलाड़ियों का साथ दें. इस दौरान मरांडी ने देवाशी को सहयोग राशि भी दी और उनकी जरूरत के अनुसार शूटिंग किट उपलब्ध कराने की घोषणा की. देवाशी जामताड़ा जिले के कुंडहित प्रखंड की रहने वाली हैं और कठिन परिस्थितियों में अभ्यास कर यह सफलता हासिल की है.

बाबूलाल मरांडी ने किया सम्मानित

यह भी पढ़ें:चुटूपालू-ओरमांझी में अवैध स्टोन क्रशरों पर बड़ा एक्शन, 19 पर कार्रवाई; 8 सील, 11 ध्वस्त

रांची में आयोजित मुलाकात के दौरान बाबूलाल मरांडी ने देवाशी हेंब्रम को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया. उन्होंने कहा कि कम संसाधनों में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर गोल्ड मेडल जीतना बड़ी उपलब्धि है. मरांडी ने भरोसा दिलाया कि शूटिंग से जुड़ी जरूरी सामग्री और किट उपलब्ध कराने में वे सहयोग करेंगे. उन्होंने यह भी कहा कि प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को समय पर मदद और बेहतर सुविधाएं मिलनी चाहिए ताकि वे आगे बढ़ सकें और देश का नाम रोशन कर सकें.

सम्बंधित ख़बरें

गंगा की बाढ़ में पुलिस बनी सहारा, साहिबगंज के 4 थानों में शुरू हुआ लंगर
गंगा की बाढ़ में पुलिस बनी सहारा, साहिबगंज के 4 थानों में शुरू हुआ लंगर
मुंबई में गिरिडीह और गोमिया के दो प्रवासी मजदूरों की मौत, महेश और हीरालाल के परिवारों पर टूटा दुखों का पहाड़
मुंबई में गिरिडीह और गोमिया के दो प्रवासी मजदूरों की मौत, महेश और हीरालाल के परिवारों पर टूटा दुखों का पहाड़
JSSC CGL सफल अभ्यर्थियों की प्रेस वार्ता: बिना आधार के आरोप लगाकर भविष्य बर्बाद न करें
JSSC CGL सफल अभ्यर्थियों की प्रेस वार्ता: बिना आधार के आरोप लगाकर भविष्य बर्बाद न करें
OBC के लिए अलग कॉलम और डिजिटल कोड की मांग, कांग्रेस का 16 सितंबर को राजभवन मार्च
OBC के लिए अलग कॉलम और डिजिटल कोड की मांग, कांग्रेस का 16 सितंबर को राजभवन मार्च
रांची में 459 पुलिसकर्मियों और हवलदारों का तबादला, देखें पूरी जानकारी
रांची में 459 पुलिसकर्मियों और हवलदारों का तबादला, देखें पूरी जानकारी
गिरिडीह की सियासत से हेमंत सरकार के मंत्री तक, सुदिव्य सोनू की आखिरी कहानी
गिरिडीह की सियासत से हेमंत सरकार के मंत्री तक, सुदिव्य सोनू की आखिरी कहानी

संघर्ष के बीच तैयार हुई सफलता की कहानी

देवाशी हेंब्रम एक साधारण किसान परिवार से आती हैं. उनके पिता खेती-बाड़ी कर परिवार चलाते हैं और बच्चों की पढ़ाई का खर्च उठाते हैं. देवाशी अपनी बहन के साथ जामताड़ा में किराए के छोटे कमरे में रहकर पढ़ाई और शूटिंग की प्रैक्टिस करती हैं. आर्थिक स्थिति मजबूत नहीं होने के कारण वे एक फिजियोथैरेपी सेंटर में पार्ट-टाइम काम भी करती हैं. इन चुनौतियों के बावजूद उन्होंने लगातार मेहनत कर अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल हासिल किया.

बेहतर संसाधन मिलने पर बड़े लक्ष्य की तैयारी

यह भी पढ़ें:तीनपहाड़ स्टेशन पर यात्रियों को बताया गया RailOne App का आसान तरीका

देवाशी का कहना है कि उन्होंने सीमित सुविधाओं में यह उपलब्धि हासिल की है, लेकिन यदि आधुनिक ट्रेनिंग और बेहतर संसाधन मिलें तो वे भविष्य में और अच्छा प्रदर्शन कर सकती हैं. उन्होंने उम्मीद जताई कि आने वाले समय में वर्ल्ड कप और ओलंपिक जैसे बड़े मंचों पर देश का प्रतिनिधित्व करने का मौका मिलेगा. देवाशी ने कहा कि राज्य के कई युवा खिलाड़ी प्रतिभाशाली हैं, लेकिन संसाधनों की कमी उनकी राह कठिन बना देती है. ऐसे में सहयोग और सही मार्गदर्शन खिलाड़ियों के लिए बेहद महत्वपूर्ण है.

12 views3 min read
#देवाशी हेंब्रम
#बाबूलाल मरांडी
#झारखंड न्यूज
#गोल्ड मेडल
#राइफल शूटिंग
#जामताड़ा
#इंटरनेशनल शूटिंग चैंपियनशिप
#खेल समाचार
#झारखंड खिलाड़ी
#शूटिंग किट

RELATED POSTS

चुटूपालू-ओरमांझी में अवैध स्टोन क्रशरों पर बड़ा एक्शन, 19 पर कार्रवाई; 8 सील, 11 ध्वस्त

चुटूपालू-ओरमांझी में अवैध स्टोन क्रशरों पर बड़ा एक्शन, 19 पर कार्रवाई; 8 सील, 11 ध्वस्त

तीनपहाड़ स्टेशन पर यात्रियों को बताया गया RailOne App का आसान तरीका

तीनपहाड़ स्टेशन पर यात्रियों को बताया गया RailOne App का आसान तरीका

गंगा की बाढ़ में पुलिस बनी सहारा, साहिबगंज के 4 थानों में शुरू हुआ लंगर

गंगा की बाढ़ में पुलिस बनी सहारा, साहिबगंज के 4 थानों में शुरू हुआ लंगर

Special
चुटूपालू-ओरमांझी में अवैध स्टोन क्रशरों पर बड़ा एक्शन, 19 पर कार्रवाई; 8 सील, 11 ध्वस्त

चुटूपालू-ओरमांझी में अवैध स्टोन क्रशरों पर बड़ा एक्शन, 19 पर कार्रवाई; 8 सील, 11 ध्वस्त

प्रमुख विषय (Topics)

ताज़ा खबरराजनीतिक्रिकेटखेलव्यापारमनोरंजनटेक्नोलॉजीअपराधमौसमराशिफल

बड़ी खबरें / Trending

1.

रांची में 459 पुलिसकर्मियों और हवलदारों का तबादला, देखें पूरी जानकारी

BY Piyush Kumar—Sep 10, 2026
2.

गिरिडीह की सियासत से हेमंत सरकार के मंत्री तक, सुदिव्य सोनू की आखिरी कहानी

BY Satya Mishra—Sep 6, 2026
3.

सुदिव्य सोनू के बाद हेमंत के सामने दोहरा सियासी इम्तिहान, विरासत और कैबिनेट में किसे मिलेगी जगह?

BY Satya Mishra—Sep 8, 2026
4.

चतरा विधायक जनार्दन पासवान के बेटे का अपहरण, पुलिस जांच में जुटी

BY Deepak Kumar—Sep 7, 2026
5.

झारखंड हाईकोर्ट को मिले तीन नए जज, सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने जारी की अधिसूचना

BY Deepak Kumar—Sep 10, 2026

दैनिक समाचार अलर्ट

ताज़ा देश, दुनिया, खेल और राजनीति के समाचार सीधे अपने इनबॉक्स में प्राप्त करें।

Comments

0
अपनी टिप्पणी लिखें
सभ्य भाषा अनिवार्य
0/1000
आपकी राय मंच के नियमों के तहत प्रकाशित होगी।
Advertisement
Enterprise Cloud Solutions & Business Advisory
Advertisement
Fintech & Smart Investment Banking Partner