Bawal News
होमझारखंडबिहारराज्यराजनीतिNationalदेश-विदेशInternationalमनोरंजनखेल
September 12, 2026 IST
India27° C|AQI 71
ट्रेंडिंग
जुड़ें:
FacebookTwitter / XYouTubeInstagramWhatsApp
न्यूज़लेटर अलर्टदैनिक ताज़ा समाचार सीधे ईमेल पर

हर बड़ी खबर और ब्रेकिंग अपडेट सबसे पहले पाएं

Bawal News Logo

बावल न्यूज़ झारखंड, बिहार और देश-दुनिया की हर बड़ी घटना, राजनीति, खेल और जनसरोकार की खबरों को निष्पक्षता एवं विश्वसनीयता के साथ प्रस्तुत करने वाला डिजिटल न्यूज़ नेटवर्क है।

सत्य, साहस और स्वतंत्र पत्रकारिता
सोशल मीडिया पर जुड़ें:
FacebookTwitter / XYouTubeInstagramWhatsApp

राज्य एवं क्षेत्र

  • ›झारखंड समाचार
  • ›बिहार समाचार
  • ›राज्य समाचार
  • ›देश-विदेश
  • ›National News
  • ›International

समाचार व राजनीति

  • ›ताज़ा खबरें
  • ›राजनीति
  • ›जुर्म व अदालत
  • ›चुनावी हलचल
  • ›विशेष कवरेज
  • ›वायरल वीडियो

खेल व मनोरंजन

  • ›खेल व क्रिकेट
  • ›मनोरंजन व सिनेमा
  • ›लाइफस्टाइल
  • ›राशिफल व ज्योतिष
  • ›ऑटोमोबाइल

बिज़नेस व टेक

  • ›कारोबार व बाजार
  • ›टेक्नोलॉजी व AI
  • ›गैजेट्स रिव्यू
  • ›रोजगार व शिक्षा
  • ›बजट व नीतियां

नेटवर्क व नीतियां

  • ›हमारे बारे में
  • ›विज्ञापन सेवाएँ
  • ›करियर (Jobs)
  • ›संपर्क सूत्र
  • ›गोपनीयता नीति
  • ›नियम व शर्तें
  • ›DMCA नोटिस
ट्रेंडिंग विषय:
#झारखंड न्यूज#बिहार राजनीति#क्रिकेट लाइव#रोजगार अपडेट#सोना चांदी भाव#मौसम पूर्वानुमान#टेक गैजेट्स#बजट २०२६
Privacy PolicyTerms of ServiceDisclaimerDMCA NoticeCookies PolicyContact Desk
© 2026 Bawal Digital News Network Pvt. Ltd.|सर्वाधिकार सुरक्षित।
डिजिटल मीडिया आचार संहिता 2021 के अनुसार विनियमित
Scroll to top
Home»बिजनेस»अमेरिकी टैरिफ दबाव के बीच भारत को चीन का सहारा, द्विपक्षीय व्यापार में दिखी तेज बढ़ोतरी
बिजनेस

अमेरिकी टैरिफ दबाव के बीच भारत को चीन का सहारा, द्विपक्षीय व्यापार में दिखी तेज बढ़ोतरी

“अमेरिका की ओर से भारत समेत चीन पर भारी टैरिफ लगाने की धमकी और भारत पर पहले से लागू 50 प्रतिशत टैरिफ के बीच भारतीय निर्यातकों को बड़ी चुनौती का सामना करना पड़ रहा है. ”

B
Bawal DeskEditorial Desk
Published Jan 12, 2026 · 12:25 PM· 3 min read
अमेरिकी टैरिफ दबाव के बीच भारत को चीन का सहारा, द्विपक्षीय व्यापार में दिखी तेज बढ़ोतरी

अमेरिका की ओर से भारत समेत चीन पर भारी टैरिफ लगाने की धमकी और भारत पर पहले से लागू 50 प्रतिशत टैरिफ के बीच भारतीय निर्यातकों को बड़ी चुनौती का सामना करना पड़ रहा है. अमेरिकी बाजार में सामान भेजना महंगा होने से भारत के निर्यात पर असर पड़ा है. ऐसे समय में पड़ोसी देश चीन भारत के लिए एक बड़े वैकल्पिक बाजार के रूप में उभरा है और दोनों देशों के बीच व्यापार में उल्लेखनीय बढ़ोतरी दर्ज की गई है.

कॉमर्स मिनिस्ट्री के आंकड़ों के मुताबिक, अप्रैल से नवंबर की अवधि में भारत के कुल निर्यात में चीन का योगदान अकेले करीब 40 प्रतिशत रहा. जहां अमेरिका को होने वाले निर्यात में सुस्ती देखी गई, वहीं चीन को भारत का निर्यात तेजी से बढ़ा है. खासतौर पर इलेक्ट्रॉनिक्स, समुद्री उत्पाद, पेट्रोकेमिकल और कृषि उत्पादों के निर्यात में उल्लेखनीय इजाफा हुआ है.

यह भी पढ़ें:US-Iran Clash: फिर भड़की जंग, कच्चे तेल की कीमत 100 डॉलर के पार, बढ़ा महंगाई का डर

चीन को निर्यात में 32.8 प्रतिशत की बढ़ोतरी

सम्बंधित ख़बरें

EPFO New Scheme: PF ट्रस्टों के लिए आई नई माफी योजना, 28 दिसंबर 2026 तक मिलेगा मौका
EPFO New Scheme: PF ट्रस्टों के लिए आई नई माफी योजना, 28 दिसंबर 2026 तक मिलेगा मौका
1 सितंबर से महंगाई का बड़ा झटका! LPG, CNG-PNG से दूध और कारों तक सब महंगा
1 सितंबर से महंगाई का बड़ा झटका! LPG, CNG-PNG से दूध और कारों तक सब महंगा
Milk Price Hike: दूध के बढ़े दाम से बिगड़ेगा मुंबई का बजट, अब ₹102 लीटर मिलेगा दूध
Milk Price Hike: दूध के बढ़े दाम से बिगड़ेगा मुंबई का बजट, अब ₹102 लीटर मिलेगा दूध
Gold Silver Price Today: सोने की कीमत में तूफानी तेजी! 4 दिन में ₹8,400 बढ़ा भाव, चांदी पर लगा ब्रेक
Gold Silver Price Today: सोने की कीमत में तूफानी तेजी! 4 दिन में ₹8,400 बढ़ा भाव, चांदी पर लगा ब्रेक
रांची में 459 पुलिसकर्मियों और हवलदारों का तबादला, देखें पूरी जानकारी
रांची में 459 पुलिसकर्मियों और हवलदारों का तबादला, देखें पूरी जानकारी
गिरिडीह की सियासत से हेमंत सरकार के मंत्री तक, सुदिव्य सोनू की आखिरी कहानी
गिरिडीह की सियासत से हेमंत सरकार के मंत्री तक, सुदिव्य सोनू की आखिरी कहानी

फाइनेंशियल एक्सप्रेस की रिपोर्ट के अनुसार, अप्रैल से नवंबर के दौरान चीन को भारत का कुल निर्यात पिछले साल की समान अवधि की तुलना में 32.8 प्रतिशत बढ़कर 12.22 अरब डॉलर पहुंच गया. जबकि इसी अवधि में भारत का कुल निर्यात केवल 2.6 प्रतिशत ही बढ़ा. इस दौरान भारत के कुल निर्यात में चीन की हिस्सेदारी बढ़कर 5.8 प्रतिशत हो गई, जो पिछले वित्त वर्ष की इसी अवधि के मुकाबले करीब 1 प्रतिशत अधिक है. अकेले नवंबर 2025 में चीन को निर्यात 90 प्रतिशत की छलांग लगाते हुए 2.2 अरब डॉलर तक पहुंच गया.

समुद्री उत्पाद और टेलीकॉम उपकरणों में रिकॉर्ड वृद्धि

अप्रैल-अक्टूबर के दौरान चीन को समुद्री उत्पादों का निर्यात 1,307 प्रतिशत बढ़ा, जबकि टेलीकॉम उपकरणों के निर्यात में 469 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई. अप्रैल-नवंबर के बीच समुद्री उत्पादों का कुल निर्यात 1.05 अरब डॉलर रहा. अगस्त से अक्टूबर 2025 के दौरान फ्रोजन झींगा मछली का निर्यात हर महीने 40 से 55 मिलियन डॉलर के बीच रहा.

यह भी पढ़ें:SBI खाताधारक सावधान! 1 अक्टूबर से ATM से पैसे निकालना पड़ेगा महंगा

इसी अवधि में ब्लैक टाइगर झींगा मछली का निर्यात पिछले साल की तुलना में 92.6 मिलियन डॉलर और वन्नामेई झींगा मछली का निर्यात 56.8 मिलियन डॉलर अधिक रहा. इसके अलावा लाइट नेफ्था की सप्लाई अप्रैल-अक्टूबर में 172 प्रतिशत बढ़कर 1,450 मिलियन डॉलर हो गई.

इलेक्ट्रॉनिक्स सेक्टर में बड़ा उछाल

इलेक्ट्रॉनिक्स क्षेत्र में भी भारत के निर्यात ने नया मुकाम हासिल किया. फ्लैट पैनल डिस्प्ले मॉड्यूल का निर्यात चीन के लिए इस साल शुरू हुआ और अप्रैल-अक्टूबर में यह 246.3 मिलियन डॉलर तक पहुंच गया, जबकि पिछले साल यह शून्य था. पॉपुलेटेड प्रिंटेड सर्किट बोर्ड का निर्यात 898 प्रतिशत बढ़कर 922.4 मिलियन डॉलर हो गया, जो पिछले साल इसी अवधि में 23.9 मिलियन डॉलर था. वहीं टेलीफोनी से जुड़े अन्य इलेक्ट्रिकल उपकरणों के निर्यात में 189.5 मिलियन डॉलर की बढ़ोतरी दर्ज की गई.

कृषि और बेस मेटल निर्यात में भी तेजी

कृषि उत्पादों के निर्यात में भी उल्लेखनीय वृद्धि देखने को मिली. अप्रैल-अक्टूबर के दौरान सूखी मिर्च के निर्यात में 105.4 मिलियन डॉलर, हरी मूंग में 77.2 मिलियन डॉलर और तेल-खली के अवशेषों में 102.8 मिलियन डॉलर की बढ़ोतरी हुई. बेस मेटल सेक्टर में एल्यूमीनियम निर्यात 121.2 मिलियन डॉलर बढ़ा, जबकि रिफाइंड कॉपर बिलेट के निर्यात में 53.9 मिलियन डॉलर की तेजी आई.

5 views3 min read
#National News
#Business News
#Export News
#Trading
#Goods trading

RELATED POSTS

US-Iran Clash: फिर भड़की जंग, कच्चे तेल की कीमत 100 डॉलर के पार, बढ़ा महंगाई का डर

US-Iran Clash: फिर भड़की जंग, कच्चे तेल की कीमत 100 डॉलर के पार, बढ़ा महंगाई का डर

SBI खाताधारक सावधान! 1 अक्टूबर से ATM से पैसे निकालना पड़ेगा महंगा

SBI खाताधारक सावधान! 1 अक्टूबर से ATM से पैसे निकालना पड़ेगा महंगा

EPFO New Scheme: PF ट्रस्टों के लिए आई नई माफी योजना, 28 दिसंबर 2026 तक मिलेगा मौका

EPFO New Scheme: PF ट्रस्टों के लिए आई नई माफी योजना, 28 दिसंबर 2026 तक मिलेगा मौका

Special
चुटूपालू-ओरमांझी में अवैध स्टोन क्रशरों पर बड़ा एक्शन, 19 पर कार्रवाई; 8 सील, 11 ध्वस्त

चुटूपालू-ओरमांझी में अवैध स्टोन क्रशरों पर बड़ा एक्शन, 19 पर कार्रवाई; 8 सील, 11 ध्वस्त

प्रमुख विषय (Topics)

ताज़ा खबरराजनीतिक्रिकेटखेलव्यापारमनोरंजनटेक्नोलॉजीअपराधमौसमराशिफल

बड़ी खबरें / Trending

1.

रांची में 459 पुलिसकर्मियों और हवलदारों का तबादला, देखें पूरी जानकारी

BY Piyush Kumar—Sep 10, 2026
2.

गिरिडीह की सियासत से हेमंत सरकार के मंत्री तक, सुदिव्य सोनू की आखिरी कहानी

BY Satya Mishra—Sep 6, 2026
3.

सुदिव्य सोनू के बाद हेमंत के सामने दोहरा सियासी इम्तिहान, विरासत और कैबिनेट में किसे मिलेगी जगह?

BY Satya Mishra—Sep 8, 2026
4.

चतरा विधायक जनार्दन पासवान के बेटे का अपहरण, पुलिस जांच में जुटी

BY Deepak Kumar—Sep 7, 2026
5.

झारखंड हाईकोर्ट को मिले तीन नए जज, सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने जारी की अधिसूचना

BY Deepak Kumar—Sep 10, 2026

दैनिक समाचार अलर्ट

ताज़ा देश, दुनिया, खेल और राजनीति के समाचार सीधे अपने इनबॉक्स में प्राप्त करें।

Comments

0
अपनी टिप्पणी लिखें
सभ्य भाषा अनिवार्य
0/1000
आपकी राय मंच के नियमों के तहत प्रकाशित होगी।
Advertisement
Enterprise Cloud Solutions & Business Advisory
Advertisement
Fintech & Smart Investment Banking Partner