अहमदाबाद एयरपोर्ट के पास Air India का विमान क्रैश, 238 यात्री थे सवार
गुजरात: अहमदाबाद के मेघानीनगर आईजी परिसर में एयर इंडिया का एक विमान टेकऑफ के दौरान दुर्घटनाग्रस्त हो गया. बताया जाता है कि विमान के इंजन में तकनीकी खराबी के कारण यह हादसा हुआ. इस विमान ने अहमदाबाद से लंदन की उड़ान पर था. विमान में 238 लोग सवार थे. हादसे के बाद मौके पर फायर ब्रिगेड की गाड़ियां पहुंच ...


गुजरात:
अहमदाबाद के मेघानीनगर आईजी परिसर में एयर इंडिया का एक विमान टेकऑफ के दौरान दुर्घटनाग्रस्त हो गया. बताया जाता है कि विमान के इंजन में तकनीकी खराबी के कारण यह हादसा हुआ. इस विमान ने अहमदाबाद से लंदन की उड़ान पर था. विमान में 238 लोग सवार थे. हादसे के बाद मौके पर फायर ब्रिगेड की गाड़ियां पहुंच चुकी है और बचाव एवं राहत कार्य जारी है. सभी आपात सेवाओं को भी बचाव और राहत कार्य में लगा दिया गया है. हादसे में कितने लोगों की मौत हुई है इसकी अभी तक कोई जानकारी सामने नहीं आई है.
सोशल मीडिया पर प्लेन क्रैश होने के कई वीडियो वायरल हो रहे हैं, जिनमें धुएं का काला गुबार आसमान में उठता हुआ दिखाई दे रहा है. मेघानीनगर क्षेत्र के निकट धारपुर से भारी धुआं दिखाई दे रहा है. इमरजेंसी रिस्पॉन्स टीम की तैनाती मौके पर की गई है. अधिकारियों ने अभी तक दुर्घटना के कारण की पुष्टि नहीं की है. बीएसएफ और एनडीआरएफ की टीमों को दुर्घटनास्थल के लिए रवाना कर दिया गया है. क्रैश प्लेन बोइंग का 787 ड्रीमलाइनर बताया जा रहा है, जो 11 साल पुराना था.

specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.



Leave a comment