Bawal News
होमझारखंडबिहारराज्यराजनीतिNationalदेश-विदेशInternationalमनोरंजनखेल
September 12, 2026 IST
India27° C|AQI 71
ट्रेंडिंग
जुड़ें:
FacebookTwitter / XYouTubeInstagramWhatsApp
न्यूज़लेटर अलर्टदैनिक ताज़ा समाचार सीधे ईमेल पर

हर बड़ी खबर और ब्रेकिंग अपडेट सबसे पहले पाएं

Bawal News Logo

बावल न्यूज़ झारखंड, बिहार और देश-दुनिया की हर बड़ी घटना, राजनीति, खेल और जनसरोकार की खबरों को निष्पक्षता एवं विश्वसनीयता के साथ प्रस्तुत करने वाला डिजिटल न्यूज़ नेटवर्क है।

सत्य, साहस और स्वतंत्र पत्रकारिता
सोशल मीडिया पर जुड़ें:
FacebookTwitter / XYouTubeInstagramWhatsApp

राज्य एवं क्षेत्र

  • ›झारखंड समाचार
  • ›बिहार समाचार
  • ›राज्य समाचार
  • ›देश-विदेश
  • ›National News
  • ›International

समाचार व राजनीति

  • ›ताज़ा खबरें
  • ›राजनीति
  • ›जुर्म व अदालत
  • ›चुनावी हलचल
  • ›विशेष कवरेज
  • ›वायरल वीडियो

खेल व मनोरंजन

  • ›खेल व क्रिकेट
  • ›मनोरंजन व सिनेमा
  • ›लाइफस्टाइल
  • ›राशिफल व ज्योतिष
  • ›ऑटोमोबाइल

बिज़नेस व टेक

  • ›कारोबार व बाजार
  • ›टेक्नोलॉजी व AI
  • ›गैजेट्स रिव्यू
  • ›रोजगार व शिक्षा
  • ›बजट व नीतियां

नेटवर्क व नीतियां

  • ›हमारे बारे में
  • ›विज्ञापन सेवाएँ
  • ›करियर (Jobs)
  • ›संपर्क सूत्र
  • ›गोपनीयता नीति
  • ›नियम व शर्तें
  • ›DMCA नोटिस
ट्रेंडिंग विषय:
#झारखंड न्यूज#बिहार राजनीति#क्रिकेट लाइव#रोजगार अपडेट#सोना चांदी भाव#मौसम पूर्वानुमान#टेक गैजेट्स#बजट २०२६
Privacy PolicyTerms of ServiceDisclaimerDMCA NoticeCookies PolicyContact Desk
© 2026 Bawal Digital News Network Pvt. Ltd.|सर्वाधिकार सुरक्षित।
डिजिटल मीडिया आचार संहिता 2021 के अनुसार विनियमित
Scroll to top
Home»बिजनेस»ईरान युद्ध के 17 दिन: एल्युमिनियम में तेज उछाल, सोना-चांदी के दाम गिरे
बिजनेस

ईरान युद्ध के 17 दिन: एल्युमिनियम में तेज उछाल, सोना-चांदी के दाम गिरे

“पश्चिम एशिया में जारी ईरान युद्ध का असर अब वैश्विक कमोडिटी बाजार पर साफ दिखने लगा है. युद्ध का आज 17वां दिन है और इस दौरान कई धातुओं की कीमतों में बड़ा उतार-चढ़ाव देखने को मिला है.”

S
Satya MishraEditorial Desk
Published Mar 16, 2026 · 8:05 AM· 3 min read
ईरान युद्ध के 17 दिन: एल्युमिनियम में तेज उछाल, सोना-चांदी के दाम गिरे

New Delhi: पश्चिम एशिया में जारी ईरान युद्ध का असर अब वैश्विक कमोडिटी बाजार पर साफ दिखने लगा है. युद्ध का आज 17वां दिन है और इस दौरान कई धातुओं की कीमतों में बड़ा उतार-चढ़ाव देखने को मिला है. जहां सोना और चांदी की कीमतों में गिरावट आई है, वहीं एल्युमिनियम ने निवेशकों को चौंकाते हुए शानदार रिटर्न दिया है.

17 दिनों में एल्युमिनियम में 11% की तेजी

यह भी पढ़ें:US-Iran Clash: फिर भड़की जंग, कच्चे तेल की कीमत 100 डॉलर के पार, बढ़ा महंगाई का डर

सोमवार को मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर मार्च डिलीवरी वाला एल्युमिनियम 0.40% की बढ़त के साथ 347.50 रुपये प्रति किलो पर कारोबार करता दिखा. ईरान युद्ध शुरू होने से एक दिन पहले यानी 27 फरवरी को एल्युमिनियम का भाव करीब 313 रुपये प्रति किलो था. इसके बाद युद्ध के दौरान कीमतों में लगातार तेजी आई और अब यह 347.50 रुपये तक पहुंच गया है. इस तरह पिछले 17 दिनों में एल्युमिनियम करीब 11% तक मजबूत हो चुका है.

सम्बंधित ख़बरें

EPFO New Scheme: PF ट्रस्टों के लिए आई नई माफी योजना, 28 दिसंबर 2026 तक मिलेगा मौका
EPFO New Scheme: PF ट्रस्टों के लिए आई नई माफी योजना, 28 दिसंबर 2026 तक मिलेगा मौका
1 सितंबर से महंगाई का बड़ा झटका! LPG, CNG-PNG से दूध और कारों तक सब महंगा
1 सितंबर से महंगाई का बड़ा झटका! LPG, CNG-PNG से दूध और कारों तक सब महंगा
Milk Price Hike: दूध के बढ़े दाम से बिगड़ेगा मुंबई का बजट, अब ₹102 लीटर मिलेगा दूध
Milk Price Hike: दूध के बढ़े दाम से बिगड़ेगा मुंबई का बजट, अब ₹102 लीटर मिलेगा दूध
Gold Silver Price Today: सोने की कीमत में तूफानी तेजी! 4 दिन में ₹8,400 बढ़ा भाव, चांदी पर लगा ब्रेक
Gold Silver Price Today: सोने की कीमत में तूफानी तेजी! 4 दिन में ₹8,400 बढ़ा भाव, चांदी पर लगा ब्रेक
रांची में 459 पुलिसकर्मियों और हवलदारों का तबादला, देखें पूरी जानकारी
रांची में 459 पुलिसकर्मियों और हवलदारों का तबादला, देखें पूरी जानकारी
गिरिडीह की सियासत से हेमंत सरकार के मंत्री तक, सुदिव्य सोनू की आखिरी कहानी
गिरिडीह की सियासत से हेमंत सरकार के मंत्री तक, सुदिव्य सोनू की आखिरी कहानी

सोना पड़ा कमजोर

आमतौर पर वैश्विक तनाव के समय सोने की कीमतों में तेजी देखने को मिलती है, लेकिन इस बार तस्वीर उलट है. पिछले 17 दिनों में सोने की कीमतों में गिरावट का रुख देखने को मिला. सोमवार को MCX पर अप्रैल डिलीवरी वाला सोना करीब 2000 रुपये की गिरावट के साथ 1,56,596 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार करता नजर आया. 27 फरवरी को सोने का भाव 1,62,104 रुपये प्रति 10 ग्राम था. इस तरह इस अवधि में सोने की कीमत में करीब 3.40% की गिरावट दर्ज की गई.

चांदी में भी भारी गिरावट

यह भी पढ़ें:SBI खाताधारक सावधान! 1 अक्टूबर से ATM से पैसे निकालना पड़ेगा महंगा

सोने के साथ-साथ चांदी की कीमतों में भी तेज गिरावट देखने को मिली है. सोमवार को MCX पर मई डिलीवरी वाली चांदी 5000 रुपये से ज्यादा गिरकर 2,54,000 रुपये प्रति किलो पर आ गई. 27 फरवरी को चांदी 2,82,644 रुपये प्रति किलो पर बंद हुई थी. यानी पिछले 17 दिनों में चांदी करीब 10% तक सस्ती हो चुकी है.

एल्युमिनियम क्यों बना स्टार?

विशेषज्ञों के मुताबिक, ईरान युद्ध के कारण पश्चिम एशिया से एल्युमिनियम की आपूर्ति प्रभावित हुई है. होर्मुज की खाड़ी से जहाजों की आवाजाही बाधित होने के कारण कतर और बहरीन के बड़े एल्युमिनियम स्मेल्टर प्लांट से सप्लाई में रुकावट आई है. कतर एनर्जी ने एल्युमिनियम और कुछ केमिकल्स की बिक्री भी रोक दी है. इंटरनेशनल एल्युमिनियम इंस्टीट्यूट के अनुसार, पिछले साल फारस की खाड़ी के उत्पादकों ने दुनिया की कुल एल्युमिनियम आपूर्ति का करीब 8% हिस्सा निर्यात किया था. ऐसे में सप्लाई प्रभावित होने से एल्युमिनियम की कीमतों में तेज उछाल देखने को मिल रहा है.

25 views3 min read
#Aluminium Share Price
#Stock Market
#Share Market
#NSE
#BSE

RELATED POSTS

US-Iran Clash: फिर भड़की जंग, कच्चे तेल की कीमत 100 डॉलर के पार, बढ़ा महंगाई का डर

US-Iran Clash: फिर भड़की जंग, कच्चे तेल की कीमत 100 डॉलर के पार, बढ़ा महंगाई का डर

SBI खाताधारक सावधान! 1 अक्टूबर से ATM से पैसे निकालना पड़ेगा महंगा

SBI खाताधारक सावधान! 1 अक्टूबर से ATM से पैसे निकालना पड़ेगा महंगा

EPFO New Scheme: PF ट्रस्टों के लिए आई नई माफी योजना, 28 दिसंबर 2026 तक मिलेगा मौका

EPFO New Scheme: PF ट्रस्टों के लिए आई नई माफी योजना, 28 दिसंबर 2026 तक मिलेगा मौका

Special
रांची में 459 पुलिसकर्मियों और हवलदारों का तबादला, देखें पूरी जानकारी

रांची में 459 पुलिसकर्मियों और हवलदारों का तबादला, देखें पूरी जानकारी

प्रमुख विषय (Topics)

ताज़ा खबरराजनीतिक्रिकेटखेलव्यापारमनोरंजनटेक्नोलॉजीअपराधमौसमराशिफल

बड़ी खबरें / Trending

1.

रांची में 459 पुलिसकर्मियों और हवलदारों का तबादला, देखें पूरी जानकारी

BY Piyush Kumar—Sep 10, 2026
2.

गिरिडीह की सियासत से हेमंत सरकार के मंत्री तक, सुदिव्य सोनू की आखिरी कहानी

BY Satya Mishra—Sep 6, 2026
3.

सुदिव्य सोनू के बाद हेमंत के सामने दोहरा सियासी इम्तिहान, विरासत और कैबिनेट में किसे मिलेगी जगह?

BY Satya Mishra—Sep 8, 2026
4.

चतरा विधायक जनार्दन पासवान के बेटे का अपहरण, पुलिस जांच में जुटी

BY Deepak Kumar—Sep 7, 2026
5.

झारखंड हाईकोर्ट को मिले तीन नए जज, सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने जारी की अधिसूचना

BY Deepak Kumar—Sep 10, 2026

दैनिक समाचार अलर्ट

ताज़ा देश, दुनिया, खेल और राजनीति के समाचार सीधे अपने इनबॉक्स में प्राप्त करें।

Comments

0
अपनी टिप्पणी लिखें
सभ्य भाषा अनिवार्य
0/1000
आपकी राय मंच के नियमों के तहत प्रकाशित होगी।
Advertisement
Enterprise Cloud Solutions & Business Advisory
Advertisement
Fintech & Smart Investment Banking Partner