Bawal News
होमझारखंडबिहारराज्यराजनीतिNationalदेश-विदेशInternationalमनोरंजनखेल
September 12, 2026 IST
India27° C|AQI 71
ट्रेंडिंग
जुड़ें:
FacebookTwitter / XYouTubeInstagramWhatsApp
न्यूज़लेटर अलर्टदैनिक ताज़ा समाचार सीधे ईमेल पर

हर बड़ी खबर और ब्रेकिंग अपडेट सबसे पहले पाएं

Bawal News Logo

बावल न्यूज़ झारखंड, बिहार और देश-दुनिया की हर बड़ी घटना, राजनीति, खेल और जनसरोकार की खबरों को निष्पक्षता एवं विश्वसनीयता के साथ प्रस्तुत करने वाला डिजिटल न्यूज़ नेटवर्क है।

सत्य, साहस और स्वतंत्र पत्रकारिता
सोशल मीडिया पर जुड़ें:
FacebookTwitter / XYouTubeInstagramWhatsApp

राज्य एवं क्षेत्र

  • ›झारखंड समाचार
  • ›बिहार समाचार
  • ›राज्य समाचार
  • ›देश-विदेश
  • ›National News
  • ›International

समाचार व राजनीति

  • ›ताज़ा खबरें
  • ›राजनीति
  • ›जुर्म व अदालत
  • ›चुनावी हलचल
  • ›विशेष कवरेज
  • ›वायरल वीडियो

खेल व मनोरंजन

  • ›खेल व क्रिकेट
  • ›मनोरंजन व सिनेमा
  • ›लाइफस्टाइल
  • ›राशिफल व ज्योतिष
  • ›ऑटोमोबाइल

बिज़नेस व टेक

  • ›कारोबार व बाजार
  • ›टेक्नोलॉजी व AI
  • ›गैजेट्स रिव्यू
  • ›रोजगार व शिक्षा
  • ›बजट व नीतियां

नेटवर्क व नीतियां

  • ›हमारे बारे में
  • ›विज्ञापन सेवाएँ
  • ›करियर (Jobs)
  • ›संपर्क सूत्र
  • ›गोपनीयता नीति
  • ›नियम व शर्तें
  • ›DMCA नोटिस
ट्रेंडिंग विषय:
#झारखंड न्यूज#बिहार राजनीति#क्रिकेट लाइव#रोजगार अपडेट#सोना चांदी भाव#मौसम पूर्वानुमान#टेक गैजेट्स#बजट २०२६
Privacy PolicyTerms of ServiceDisclaimerDMCA NoticeCookies PolicyContact Desk
© 2026 Bawal Digital News Network Pvt. Ltd.|सर्वाधिकार सुरक्षित।
डिजिटल मीडिया आचार संहिता 2021 के अनुसार विनियमित
Scroll to top
Home»खेल»190 रन की विस्फोटक पारी: 14 साल के वैभव सूर्यवंशी ने बदल दी लिस्ट-ए क्रिकेट की तस्वीर
खेल

190 रन की विस्फोटक पारी: 14 साल के वैभव सूर्यवंशी ने बदल दी लिस्ट-ए क्रिकेट की तस्वीर

“विजय हजारे ट्रॉफी 2025-26 के प्लेट ग्रुप मुकाबले में बिहार के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने ऐसा धमाका किया, जिसने घरेलू क्रिकेट में इतिहास रच दिया. अरुणाचल प्रदेश के खिलाफ खेले गए मैच में महज 14 साल के वैभव ने 190 रनों की विस्फोटक पारी खेलते हुए कई रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए.”

B
Bawal DeskEditorial Desk
Published Dec 24, 2025 · 8:07 AM· 3 min read
190 रन की विस्फोटक पारी: 14 साल के वैभव सूर्यवंशी ने बदल दी लिस्ट-ए क्रिकेट की तस्वीर

Ranchi: विजय हजारे ट्रॉफी 2025-26 के प्लेट ग्रुप मुकाबले में बिहार के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने ऐसा धमाका किया, जिसने घरेलू क्रिकेट में इतिहास रच दिया. अरुणाचल प्रदेश के खिलाफ खेले गए मैच में महज 14 साल के वैभव ने 190 रनों की विस्फोटक पारी खेलते हुए कई रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए. अंडर-19 एशिया कप के फाइनल में पाकिस्तान के खिलाफ असफल रहने के बाद वैभव रांची में नए इरादों के साथ उतरे और अपने बल्ले से हर निराशा को धो डाला.

84 गेंदों में 190 रन, T20 जैसी रफ्तार

यह भी पढ़ें:झारखंड की बेटियों के दम पर भारत सेमीफाइनल में, पाकिस्तान को 19-0 से रौंदा

JSCA ओवल ग्राउंड, रांची में बुधवार को टॉस जीतकर बिहार ने पहले बल्लेबाजी चुनी. शुरुआत से ही टीम का इरादा आक्रामक दिखा, लेकिन वैभव सूर्यवंशी की पारी ने मैच को पूरी तरह एकतरफा बना दिया. वैभव ने 84 गेंदों में 190 रन बनाए, जिसमें 16 चौके और 15 छक्के शामिल थे. उनका स्ट्राइक रेट 226.19 रहा, जो लिस्ट-ए क्रिकेट में बेहद दुर्लभ है. यह पारी किसी T20 मुकाबले जैसी आक्रामक नजर आई.

सम्बंधित ख़बरें

बल्ले से 8 रन, गेंद से 2 विकेट! वैभव सूर्यवंशी ने दलीप ट्रॉफी में दिखाया अपना दूसरा रूप
बल्ले से 8 रन, गेंद से 2 विकेट! वैभव सूर्यवंशी ने दलीप ट्रॉफी में दिखाया अपना दूसरा रूप
‘जो खेलेगा, वो खिलेगा’: पीएम मोदी का खिलाड़ियों और युवाओं से संवाद, 2036 ओलंपिक पर फोकस
‘जो खेलेगा, वो खिलेगा’: पीएम मोदी का खिलाड़ियों और युवाओं से संवाद, 2036 ओलंपिक पर फोकस
IND vs SL 1st Test: गॉल में टीम इंडिया की शानदार जीत, मानव सुथार और देवदत्त पडिक्कल बने हीरो
IND vs SL 1st Test: गॉल में टीम इंडिया की शानदार जीत, मानव सुथार और देवदत्त पडिक्कल बने हीरो
Rishabh Pant ने रचा इतिहास, टेस्ट में 100 छक्के लगाने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज बने
Rishabh Pant ने रचा इतिहास, टेस्ट में 100 छक्के लगाने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज बने
रांची में 459 पुलिसकर्मियों और हवलदारों का तबादला, देखें पूरी जानकारी
रांची में 459 पुलिसकर्मियों और हवलदारों का तबादला, देखें पूरी जानकारी
गिरिडीह की सियासत से हेमंत सरकार के मंत्री तक, सुदिव्य सोनू की आखिरी कहानी
गिरिडीह की सियासत से हेमंत सरकार के मंत्री तक, सुदिव्य सोनू की आखिरी कहानी

574 रन बनाकर बिहार ने तोड़ा लिस्ट-ए रिकॉर्ड

बिहार ने 50 ओवरों में 6 विकेट पर 574 रन बनाए, जो लिस्ट-ए क्रिकेट का अब तक का सबसे बड़ा टीम स्कोर है. इससे पहले यह रिकॉर्ड तमिलनाडु के नाम था, जिसने 2022 में अरुणाचल प्रदेश के खिलाफ 506/2 रन बनाए थे. मंगल महरौर (33 रन) के साथ वैभव ने पहले विकेट के लिए 158 रनों की साझेदारी की. इसके बाद वैभव ने गियर बदला और मैदान के चारों ओर शॉट्स की बरसात कर दी.

36 गेंदों में शतक, 59 गेंदों में 150 रन

यह भी पढ़ें:Vaibhav Suryavanshi: 15 साल के वैभव ने रचा इतिहास, 57 साल पुराना रिकॉर्ड किया ध्वस्त

वैभव ने सिर्फ 36 गेंदों में शतक पूरा किया, जिसमें 10 चौके और 8 छक्के शामिल थे. इसके बाद उन्होंने 59 गेंदों में 150 रन पूरे किए, जो पुरुषों की लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज 150 रन का विश्व रिकॉर्ड है. इस दौरान अरुणाचल प्रदेश के गेंदबाज मिबोम मोसू, टीएनआर मोहित और तेची नेरी पूरी तरह बेबस नजर आए. अंततः नेरी ने वैभव का विकेट लिया, लेकिन तब तक स्कोर 261 रन तक पहुंच चुका था. वैभव दोहरे शतक से जरूर चूक गए, लेकिन उनकी पारी मैच और रिकॉर्ड बुक दोनों में दर्ज हो गई.

सबसे कम उम्र के लिस्ट-ए शतकवीर

वैभव सूर्यवंशी ने 14 साल और 272 दिन की उम्र में पुरुषों की लिस्ट-ए क्रिकेट में शतक लगाकर सबसे कम उम्र के शतकवीर बनने का रिकॉर्ड बनाया. यह उनका महज सातवां लिस्ट-ए मैच था. उन्होंने दिसंबर 2024 में मध्य प्रदेश के खिलाफ लिस्ट-ए क्रिकेट में पदार्पण किया था.

डिविलियर्स और बटलर को छोड़ा पीछे

59 गेंदों में 150 रन बनाकर वैभव ने एबी डिविलियर्स (64 गेंद, 2015) और जोस बटलर (65 गेंद, 2022) जैसे दिग्गजों के रिकॉर्ड तोड़ दिए. इतनी कम उम्र में लिस्ट-ए क्रिकेट का यह विश्व रिकॉर्ड बनाकर वैभव सूर्यवंशी न सिर्फ भारतीय घरेलू क्रिकेट, बल्कि वैश्विक क्रिकेट चर्चा का नया चेहरा बनकर उभरे हैं.

3 views3 min read
#Sports News
#Cricket News
#Vaibhav Suryavanshi
#Cricket

RELATED POSTS

झारखंड की बेटियों के दम पर भारत सेमीफाइनल में, पाकिस्तान को 19-0 से रौंदा

झारखंड की बेटियों के दम पर भारत सेमीफाइनल में, पाकिस्तान को 19-0 से रौंदा

Vaibhav Suryavanshi: 15 साल के वैभव ने रचा इतिहास, 57 साल पुराना रिकॉर्ड किया ध्वस्त

Vaibhav Suryavanshi: 15 साल के वैभव ने रचा इतिहास, 57 साल पुराना रिकॉर्ड किया ध्वस्त

बल्ले से 8 रन, गेंद से 2 विकेट! वैभव सूर्यवंशी ने दलीप ट्रॉफी में दिखाया अपना दूसरा रूप

बल्ले से 8 रन, गेंद से 2 विकेट! वैभव सूर्यवंशी ने दलीप ट्रॉफी में दिखाया अपना दूसरा रूप

Special
चुटूपालू-ओरमांझी में अवैध स्टोन क्रशरों पर बड़ा एक्शन, 19 पर कार्रवाई; 8 सील, 11 ध्वस्त

चुटूपालू-ओरमांझी में अवैध स्टोन क्रशरों पर बड़ा एक्शन, 19 पर कार्रवाई; 8 सील, 11 ध्वस्त

प्रमुख विषय (Topics)

ताज़ा खबरराजनीतिक्रिकेटखेलव्यापारमनोरंजनटेक्नोलॉजीअपराधमौसमराशिफल

बड़ी खबरें / Trending

1.

रांची में 459 पुलिसकर्मियों और हवलदारों का तबादला, देखें पूरी जानकारी

BY Piyush Kumar—Sep 10, 2026
2.

गिरिडीह की सियासत से हेमंत सरकार के मंत्री तक, सुदिव्य सोनू की आखिरी कहानी

BY Satya Mishra—Sep 6, 2026
3.

सुदिव्य सोनू के बाद हेमंत के सामने दोहरा सियासी इम्तिहान, विरासत और कैबिनेट में किसे मिलेगी जगह?

BY Satya Mishra—Sep 8, 2026
4.

चतरा विधायक जनार्दन पासवान के बेटे का अपहरण, पुलिस जांच में जुटी

BY Deepak Kumar—Sep 7, 2026
5.

झारखंड हाईकोर्ट को मिले तीन नए जज, सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने जारी की अधिसूचना

BY Deepak Kumar—Sep 10, 2026

दैनिक समाचार अलर्ट

ताज़ा देश, दुनिया, खेल और राजनीति के समाचार सीधे अपने इनबॉक्स में प्राप्त करें।

Comments

0
अपनी टिप्पणी लिखें
सभ्य भाषा अनिवार्य
0/1000
आपकी राय मंच के नियमों के तहत प्रकाशित होगी।
Advertisement
Enterprise Cloud Solutions & Business Advisory
Advertisement
Fintech & Smart Investment Banking Partner