रांची-दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस का समय बदला, रांची से खुलने वाली 8 ट्रेनें भी रद्द

20161006153104689703-5OUZqhWgzQ.jpg
रांची : रांची-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस का समय शुक्रवार को बदल दिया गया है. साथ ही रांची से खुलने वाली 8 ट्रेनों को अगले कुछ दिनों के लिए रद्द कर दिया गया. वहीं कुछ ट्रेनों के रुट मे परिवर्तन किया गया है. दक्षिण पूर्व रेलवे के रांची मंडल के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक सह मुख्य जनसंपर्क अधिकारी निशांत कुमार यह जानकारी देते हुए बताया है कि लिंक रेक के देरी से चलने की वजह से 20407 रांची-नयी दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस ट्रेन गुरुवार (13 फरवरी 2025) को अपने तय समय पर रांची से रवाना नहीं होगी. यह ट्रेन शाम को 06:25 बजे के बजाए रात 09:00 बजे रांची से प्रस्थान करेगी. वहीं रांची रेल मंडल में 4 लेन वाले सिरमटोली, सड़क सह रेल ओवरब्रिज के निर्माण कार्य के लिए ब्लॉक लिया गया है. इसलिए रांची से चलने वाली कम से कम 8 ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है. ट्रेनें 13 फरवरी से 22 फरवरी तक रद्द रहेंगी.
 
ये ट्रेन हुए हैं कैंसिल
• 18628/18627 रांची-हावड़ा-रांची एक्सप्रेस 13 फरवरी 2025 से 22 फरवरी 2025 तक रद्द रहेगी.
• 68036/68035 हटिया-टाटानगर-हटिया मेमू ट्रेन 13फरवरी 2025 से 22फरवरी 2025 तक रद्द रहेगी.
• 13503 बर्द्धमान-हटिया एक्सप्रेस ट्रेन 13फरवरी 2025 से 21 फरवरी 2025 तक रद्द रहेगी.
• 13504 हटिया-बर्द्धमान एक्सप्रेस ट्रेन 14 फरवरी 2025 से 22 फरवरी 2025 तक हटिया से रद्द रहेगी.
• 58663/58664 हटिया-सांकी-हटिया पैसेंजर ट्रेन 13 फरवरी 2025 से 22 फरवरी 2025 तक रद्द रहेगी.
• 58665/58666 हटिया-सांकी-हटिया पैसेंजर ट्रेन 13 फरवरी 2025 से 22 फरवरी 2025 तक रद्द रहेगी.
• 18602/18601 हटिया-टाटानगर-हटिया एक्सप्रेस ट्रेन 13 फरवरी 2025 से 22 फरवरी 2025 तक रद्द रहेगी.
• 58034/58033 रांची-बोकारो स्टील सिटी-रांची पैसेंजर ट्रेन 13 फरवरी 2025 से 22 फरवरी 2025 तक रद्द रहेगी.
1
Author
No Image
Content creator
Bawal News

Someone who likes to write and teach

You May Also Like

Write a Response