Bawal News
होमझारखंडबिहारराज्यराजनीतिNationalदेश-विदेशInternationalमनोरंजनखेल
September 12, 2026 IST
India27° C|AQI 71
ट्रेंडिंग
जुड़ें:
FacebookTwitter / XYouTubeInstagramWhatsApp
न्यूज़लेटर अलर्टदैनिक ताज़ा समाचार सीधे ईमेल पर

हर बड़ी खबर और ब्रेकिंग अपडेट सबसे पहले पाएं

Bawal News Logo

बावल न्यूज़ झारखंड, बिहार और देश-दुनिया की हर बड़ी घटना, राजनीति, खेल और जनसरोकार की खबरों को निष्पक्षता एवं विश्वसनीयता के साथ प्रस्तुत करने वाला डिजिटल न्यूज़ नेटवर्क है।

सत्य, साहस और स्वतंत्र पत्रकारिता
सोशल मीडिया पर जुड़ें:
FacebookTwitter / XYouTubeInstagramWhatsApp

राज्य एवं क्षेत्र

  • ›झारखंड समाचार
  • ›बिहार समाचार
  • ›राज्य समाचार
  • ›देश-विदेश
  • ›National News
  • ›International

समाचार व राजनीति

  • ›ताज़ा खबरें
  • ›राजनीति
  • ›जुर्म व अदालत
  • ›चुनावी हलचल
  • ›विशेष कवरेज
  • ›वायरल वीडियो

खेल व मनोरंजन

  • ›खेल व क्रिकेट
  • ›मनोरंजन व सिनेमा
  • ›लाइफस्टाइल
  • ›राशिफल व ज्योतिष
  • ›ऑटोमोबाइल

बिज़नेस व टेक

  • ›कारोबार व बाजार
  • ›टेक्नोलॉजी व AI
  • ›गैजेट्स रिव्यू
  • ›रोजगार व शिक्षा
  • ›बजट व नीतियां

नेटवर्क व नीतियां

  • ›हमारे बारे में
  • ›विज्ञापन सेवाएँ
  • ›करियर (Jobs)
  • ›संपर्क सूत्र
  • ›गोपनीयता नीति
  • ›नियम व शर्तें
  • ›DMCA नोटिस
ट्रेंडिंग विषय:
#झारखंड न्यूज#बिहार राजनीति#क्रिकेट लाइव#रोजगार अपडेट#सोना चांदी भाव#मौसम पूर्वानुमान#टेक गैजेट्स#बजट २०२६
Privacy PolicyTerms of ServiceDisclaimerDMCA NoticeCookies PolicyContact Desk
© 2026 Bawal Digital News Network Pvt. Ltd.|सर्वाधिकार सुरक्षित।
डिजिटल मीडिया आचार संहिता 2021 के अनुसार विनियमित
Scroll to top
Home»राजनीति»कार्यकर्ता को UPSC चेयरमैन, सिक्योरिटी ऑफिसर को CBI डायरेक्टर... संसद में कांग्रेस पर बरसे निशिकांत दुबे
राजनीति

कार्यकर्ता को UPSC चेयरमैन, सिक्योरिटी ऑफिसर को CBI डायरेक्टर... संसद में कांग्रेस पर बरसे निशिकांत दुबे

B
Bawal DeskEditorial Desk
Published Dec 9, 2025 · 2:01 PM· 4 min read
कार्यकर्ता को UPSC चेयरमैन, सिक्योरिटी ऑफिसर को CBI डायरेक्टर... संसद में कांग्रेस पर बरसे निशिकांत दुबे

लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने बीजेपी, आरएसएस पर देश की संस्थाओं पर कब्जा जमाने के आरोप लगाये. इसपर सदन में ही गोड्डा के सांसद निशिकांत दुबे ने पलटवार किया. कहा कि कांग्रेस का एक कार्यकर्ता बटुक सिंह 10 साल तक UPSC का चेयरमैन रहा. आप किस ईमानदारी की बात करते हैं. किस पारदर्शिता की बात करते हैं? निशिकांत ने कहा, शहीदों की चिताओं पर खड़ी कांग्रेस, जिसने भारत को विभाजित किया, आज राहुल गांधी के बयान से मुझे लड़खड़ाती हुई नजर आई। ये संविधान की बात करते हुए नजर आई, और मैं 1976 का ये पूरा डिबेट लेकर आया हूं। संविधान कैसे कांग्रेस ने तार-तार किया, इसका कोई जवाब नहीं है। ये संविधान राहुल गांधी और उनकी पार्टी के लिए महज एक कहावत की तरह है. 1975 में स्वर्ण सिंह की कमेटी बनी, उन्होंने सारे इंस्टीट्यूशन को खत्म कर दिया। जिसके लिए आज ये फिर से लगे हुए हैं।

कांग्रेस किस चुनाव आयोग की बात करती है?

यह भी पढ़ें:बिहार विधान परिषद चुनाव: RJD की लिस्ट जारी होते ही बढ़ी हलचल, रोहिणी आचार्य ने जताई नाराजगी

दुबे ने कहा कि कांग्रेस किस चुनाव आयोग की बात करती है? किस ईमानदारी की बात करती है? किस पारदर्शिता की बात करती है. इस देश का पहला चुनाव कमिश्नर सुकुमार सेन, जब वो रिटायर होते हैं तो ये उनको राज्यपाल बना देते हैं।" बीएस रामादेवी जब रिटायर होती हैं, तो उनको हिमाचल का गवर्नर बना देते हैं। टीएन शेषन जब रिटायर होते हैं, तो उनको अहमदाबाद में बीजेपी के खिलाफ कैंडिडेट बना देते हैं। एमएस गिल जब रिटायर होते हैं तो वो केंद्र में 10 साल मंत्री रहते हैं और इसी सदन में रहते हैं। निशिकांत ने कहा UPSC जैसी संस्था, जो IAS, IPS और ऑल इंडिया सर्विसिज को पैदा करती है, कांग्रेस का एक कार्यकर्ता बटुक सिंह 10 साल तक उसका (UPSC) चेयरमैन रहा। ये इन्होंने (कांग्रेस) UPSC की हालत कर दी। उन्होंने आगे कहा, कांग्रेस CBI की बात कर रही थी. अश्विनी कुमार, जो सोनिया गांधी और राहुल गांधी का सिक्योरिटी ऑफिसर था, वो सीबीआई का डायरेक्टर बनाया जाता है। रंजीत सिन्हा, जो कांग्रेस के अहमद पटेल के यहां रोज बैठता था और जिसकी डायरी पकड़ाई, जिसमें ये था कि कांग्रेस के नेता कब, कहां गए, उसे सीबीआई का डायरेक्टर बना देते हो। निशिकांत ने कहा, हां हम RSS के हैं और मुझे गर्व है कि हम RSS के हैं।

सम्बंधित ख़बरें

सुदिव्य सोनू के बाद हेमंत के सामने दोहरा सियासी इम्तिहान, विरासत और कैबिनेट में किसे मिलेगी जगह?
सुदिव्य सोनू के बाद हेमंत के सामने दोहरा सियासी इम्तिहान, विरासत और कैबिनेट में किसे मिलेगी जगह?
झारखंड की सियासत का अजीब संयोग: रघुवर दास के बाद स्थिरता, हेमंत सोरेन के दौर में 4 मंत्रियों की मौत
झारखंड की सियासत का अजीब संयोग: रघुवर दास के बाद स्थिरता, हेमंत सोरेन के दौर में 4 मंत्रियों की मौत
PM मोदी के SRCC भाषण पर कांग्रेस का हमला, खड़गे बोले- युवाओं के सवालों से बचकर राजनीतिक प्रचार में बदल गया संवाद
PM मोदी के SRCC भाषण पर कांग्रेस का हमला, खड़गे बोले- युवाओं के सवालों से बचकर राजनीतिक प्रचार में बदल गया संवाद
हेमंत सोरेन के संकटमोचक नहीं रहे सुदिव्य सोनू, गुरुजी के शिष्य से ‘राजनीतिक चाणक्य’ तक का सफर
हेमंत सोरेन के संकटमोचक नहीं रहे सुदिव्य सोनू, गुरुजी के शिष्य से ‘राजनीतिक चाणक्य’ तक का सफर
रांची में 459 पुलिसकर्मियों और हवलदारों का तबादला, देखें पूरी जानकारी
रांची में 459 पुलिसकर्मियों और हवलदारों का तबादला, देखें पूरी जानकारी
गिरिडीह की सियासत से हेमंत सरकार के मंत्री तक, सुदिव्य सोनू की आखिरी कहानी
गिरिडीह की सियासत से हेमंत सरकार के मंत्री तक, सुदिव्य सोनू की आखिरी कहानी

SIR में मेरे माता-पिता का नाम कटा, लेकिन खुशी है

वोट चोरी और SIR के मुद्दे उठाने पर भी निशिकांत दुबे ने राहुल गांधी को घेरा। कहा कि एसआईआर में मेरे मां-पिता का नाम कटा है. वह लोग मेरे साथ दिल्ली में रहते हैं, मुझे खुशी है कि उनका नाम कटा. उन्होंने आजमनगर के तजिमुल के 70 साल की उम्र में वोटर लिस्ट में नाम जुड़वाने जाने का जिक्र किया और कहा कि वोट डिलीट होने का फायदा आरजेडी-कांग्रेस को हुआ. वहीं जनसंख्या के आंकड़े बताते हुए निशिकांत ने कहा कि 2011 में बंगाल की कुल जनसंख्या 9 करोड़ 13 लाख थी. इसमें 6 करोड़ से ज्यादा हिंदू थे. दार्जिलिंग, दिनाजपुर समेत कुछ ऐसे जिले हैं, जिनकी आबादी की तुलना 1951 से करना चाहता हूं. उन्होंने कहा कि संथाल परगना में 1951 में आदिवासियों की आबादी 45 परसेंट थी. 2011 की जनगणना में यह केवल 28 फीसदी है. डीलिमिटेशन हुआ 2008 में लोकसभा की एक और विधानसभा की तीन सीटें खत्म होने लगी. सभी दलों ने फैसला किया कि आदिवासी सीट कम नहीं होनी चाहिए. आज जनगणना होगी, तो आबादी 23-24 परसेंट होगी. पूरे देश में मुस्लिम चार परसेंट बढ़े हैं, 24 परगना में 14 परसेंट कैसे बढ़े.

कसम खाकर आया था कि नेहरू, इंदिरा की बड़ाई करूंगा

यह भी पढ़ें:हरीश रावत का कांग्रेस के पदों से इस्तीफा, PA पर ED की कार्रवाई के बाद बोले- पार्टी के संघर्ष में कमजोरी नहीं चाहता

निशिकांत दुबे ने कहा है कि अगर किसी को भी इतिहास के पन्नों को तोड़ना या मरोड़ना है तो उसको कांग्रेस से सीख ले लेनी चाहिए। आज कांग्रेस के वक्ता भाषण देते हैं कि राजीव गांधी ने साल 1988 में इस देश में इलेक्टोरल रिफॉर्म्स का सबसे बड़ा संशोधन किया है। लेकिन उन्होंने क्या संशोधन किया है? दुबे ने आगे कहा कि आज राहुल गांधी को सुनने के लिए आया था. कसम खाकर आया था कि आज केवल नेहरू की, इंदिरा गांधी की, राजीव गांधी की बड़ाई करूंगा. सभी कमेटियां नेहरू ने ही बनाई थीं. यह कांग्रेस जिन्ना से लेकर सलमान रश्दी तक वोट बैंक के तुष्टिकरण में फंसी है. यह मजहरूल हक से लेकर शाहबानो तक और बाबरी से लेकर राजा महमूदाबाद तक, तुष्टिकरण की राजनीति में फंसी हुई है. राम मंदिर में आजतक राहुल गांधी, प्रियंका गांधी कोई नहीं गया.

1 views4 min read
#nishikant dubey
#sansad
#SIR

RELATED POSTS

बिहार विधान परिषद चुनाव: RJD की लिस्ट जारी होते ही बढ़ी हलचल, रोहिणी आचार्य ने जताई नाराजगी

बिहार विधान परिषद चुनाव: RJD की लिस्ट जारी होते ही बढ़ी हलचल, रोहिणी आचार्य ने जताई नाराजगी

हरीश रावत का कांग्रेस के पदों से इस्तीफा, PA पर ED की कार्रवाई के बाद बोले- पार्टी के संघर्ष में कमजोरी नहीं चाहता

हरीश रावत का कांग्रेस के पदों से इस्तीफा, PA पर ED की कार्रवाई के बाद बोले- पार्टी के संघर्ष में कमजोरी नहीं चाहता

सुदिव्य सोनू के बाद हेमंत के सामने दोहरा सियासी इम्तिहान, विरासत और कैबिनेट में किसे मिलेगी जगह?

सुदिव्य सोनू के बाद हेमंत के सामने दोहरा सियासी इम्तिहान, विरासत और कैबिनेट में किसे मिलेगी जगह?

Special
चुटूपालू-ओरमांझी में अवैध स्टोन क्रशरों पर बड़ा एक्शन, 19 पर कार्रवाई; 8 सील, 11 ध्वस्त

चुटूपालू-ओरमांझी में अवैध स्टोन क्रशरों पर बड़ा एक्शन, 19 पर कार्रवाई; 8 सील, 11 ध्वस्त

प्रमुख विषय (Topics)

ताज़ा खबरराजनीतिक्रिकेटखेलव्यापारमनोरंजनटेक्नोलॉजीअपराधमौसमराशिफल

बड़ी खबरें / Trending

1.

रांची में 459 पुलिसकर्मियों और हवलदारों का तबादला, देखें पूरी जानकारी

BY Piyush Kumar—Sep 10, 2026
2.

गिरिडीह की सियासत से हेमंत सरकार के मंत्री तक, सुदिव्य सोनू की आखिरी कहानी

BY Satya Mishra—Sep 6, 2026
3.

सुदिव्य सोनू के बाद हेमंत के सामने दोहरा सियासी इम्तिहान, विरासत और कैबिनेट में किसे मिलेगी जगह?

BY Satya Mishra—Sep 8, 2026
4.

चतरा विधायक जनार्दन पासवान के बेटे का अपहरण, पुलिस जांच में जुटी

BY Deepak Kumar—Sep 7, 2026
5.

झारखंड हाईकोर्ट को मिले तीन नए जज, सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने जारी की अधिसूचना

BY Deepak Kumar—Sep 10, 2026

दैनिक समाचार अलर्ट

ताज़ा देश, दुनिया, खेल और राजनीति के समाचार सीधे अपने इनबॉक्स में प्राप्त करें।

Comments

0
अपनी टिप्पणी लिखें
सभ्य भाषा अनिवार्य
0/1000
आपकी राय मंच के नियमों के तहत प्रकाशित होगी।
Advertisement
Enterprise Cloud Solutions & Business Advisory
Advertisement
Fintech & Smart Investment Banking Partner