Bawal News
होमझारखंडबिहारराज्यराजनीतिNationalदेश-विदेशInternationalमनोरंजनखेल
September 12, 2026 IST
India27° C|AQI 71
ट्रेंडिंग
जुड़ें:
FacebookTwitter / XYouTubeInstagramWhatsApp
न्यूज़लेटर अलर्टदैनिक ताज़ा समाचार सीधे ईमेल पर

हर बड़ी खबर और ब्रेकिंग अपडेट सबसे पहले पाएं

Bawal News Logo

बावल न्यूज़ झारखंड, बिहार और देश-दुनिया की हर बड़ी घटना, राजनीति, खेल और जनसरोकार की खबरों को निष्पक्षता एवं विश्वसनीयता के साथ प्रस्तुत करने वाला डिजिटल न्यूज़ नेटवर्क है।

सत्य, साहस और स्वतंत्र पत्रकारिता
सोशल मीडिया पर जुड़ें:
FacebookTwitter / XYouTubeInstagramWhatsApp

राज्य एवं क्षेत्र

  • ›झारखंड समाचार
  • ›बिहार समाचार
  • ›राज्य समाचार
  • ›देश-विदेश
  • ›National News
  • ›International

समाचार व राजनीति

  • ›ताज़ा खबरें
  • ›राजनीति
  • ›जुर्म व अदालत
  • ›चुनावी हलचल
  • ›विशेष कवरेज
  • ›वायरल वीडियो

खेल व मनोरंजन

  • ›खेल व क्रिकेट
  • ›मनोरंजन व सिनेमा
  • ›लाइफस्टाइल
  • ›राशिफल व ज्योतिष
  • ›ऑटोमोबाइल

बिज़नेस व टेक

  • ›कारोबार व बाजार
  • ›टेक्नोलॉजी व AI
  • ›गैजेट्स रिव्यू
  • ›रोजगार व शिक्षा
  • ›बजट व नीतियां

नेटवर्क व नीतियां

  • ›हमारे बारे में
  • ›विज्ञापन सेवाएँ
  • ›करियर (Jobs)
  • ›संपर्क सूत्र
  • ›गोपनीयता नीति
  • ›नियम व शर्तें
  • ›DMCA नोटिस
ट्रेंडिंग विषय:
#झारखंड न्यूज#बिहार राजनीति#क्रिकेट लाइव#रोजगार अपडेट#सोना चांदी भाव#मौसम पूर्वानुमान#टेक गैजेट्स#बजट २०२६
Privacy PolicyTerms of ServiceDisclaimerDMCA NoticeCookies PolicyContact Desk
© 2026 Bawal Digital News Network Pvt. Ltd.|सर्वाधिकार सुरक्षित।
डिजिटल मीडिया आचार संहिता 2021 के अनुसार विनियमित
Scroll to top
Home»राजनीति»बंगाल में रिकॉर्ड वोटिंग, पहले चरण में 89.93% मतदान; 2021 के मुकाबले करीब 5% ज्यादा, हिंसा के बीच भी लंबी कतारें
राजनीति

बंगाल में रिकॉर्ड वोटिंग, पहले चरण में 89.93% मतदान; 2021 के मुकाबले करीब 5% ज्यादा, हिंसा के बीच भी लंबी कतारें

“पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के पहले चरण में मतदाताओं ने रिकॉर्ड उत्साह दिखाया है. चुनाव आयोग के शाम 5 बजे तक जारी आंकड़ों के मुताबिक 16 जिलों की 152 सीटों पर 89.93 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया, जो 2021 के पहले चरण के मुकाबले लगभग 5.30 प्रतिशत अधिक है. ”

S
Satya MishraEditorial Desk
Published Apr 23, 2026 · 1:52 PM· 3 min read
बंगाल में रिकॉर्ड वोटिंग, पहले चरण में 89.93% मतदान; 2021 के मुकाबले करीब 5% ज्यादा, हिंसा के बीच भी लंबी कतारें

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के पहले चरण में मतदाताओं ने रिकॉर्ड उत्साह दिखाया है. चुनाव आयोग के शाम 5 बजे तक जारी आंकड़ों के मुताबिक 16 जिलों की 152 सीटों पर 89.93 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया, जो 2021 के पहले चरण के मुकाबले लगभग 5.30 प्रतिशत अधिक है. उस समय पहले चरण में 84.63% वोटिंग हुई थी. इस बार दिनभर कई इलाकों में लंबी कतारें, महिलाओं और युवाओं की भारी भागीदारी और दूसरी तरफ मुर्शिदाबाद, आसनसोल, सिलीगुड़ी जैसे इलाकों से हिंसा और झड़पों की खबरों ने चुनावी माहौल को बेहद गर्म बनाए रखा. भारी मतदान के बाद अब सभी राजनीतिक दल इसे अपने पक्ष में जनता का समर्थन बता रहे हैं.

पहले चरण में 89.93% मतदान, नया रिकॉर्ड

यह भी पढ़ें:बिहार विधान परिषद चुनाव: RJD की लिस्ट जारी होते ही बढ़ी हलचल, रोहिणी आचार्य ने जताई नाराजगी

चुनाव आयोग के ताज़ा आंकड़ों के मुताबिक शाम 5 बजे तक पश्चिम बंगाल के पहले चरण की 152 सीटों पर 89.93% मतदान हुआ. सुबह 9 बजे तक 18.76%, 11 बजे तक 41.11%, दोपहर 1 बजे तक 62.18% और 3 बजे तक 78.77% वोटिंग हुई थी. इसके बाद आखिरी दो घंटों में मतदान में तेज उछाल देखने को मिला. राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि लाइन में लगे मतदाताओं के वोट जुड़ने के बाद अंतिम प्रतिशत 90% के पार भी जा सकता है.

सम्बंधित ख़बरें

JSSC CGL विवाद: 28 सफल अभ्यर्थियों से पूछताछ, कोडरमा के दो संदिग्ध हिरासत में
JSSC CGL विवाद: 28 सफल अभ्यर्थियों से पूछताछ, कोडरमा के दो संदिग्ध हिरासत में
JPSC-JSSC नियुक्ति घोटाले की जांच तेज, गिरिडीह में दो संदिग्धों से CID की पूछताछ
JPSC-JSSC नियुक्ति घोटाले की जांच तेज, गिरिडीह में दो संदिग्धों से CID की पूछताछ
पलामू के युवक पर फर्जी IPS बनकर पुलिस को गुमराह करने का आरोप, चालक और सहयोगी गिरफ्तार
पलामू के युवक पर फर्जी IPS बनकर पुलिस को गुमराह करने का आरोप, चालक और सहयोगी गिरफ्तार
IAS आशीष मोदी के OBC सर्टिफिकेट पर क्यों उठे सवाल? केंद्र ने झारखंड से मांगी रिपोर्ट
IAS आशीष मोदी के OBC सर्टिफिकेट पर क्यों उठे सवाल? केंद्र ने झारखंड से मांगी रिपोर्ट
रांची में 459 पुलिसकर्मियों और हवलदारों का तबादला, देखें पूरी जानकारी
रांची में 459 पुलिसकर्मियों और हवलदारों का तबादला, देखें पूरी जानकारी
गिरिडीह की सियासत से हेमंत सरकार के मंत्री तक, सुदिव्य सोनू की आखिरी कहानी
गिरिडीह की सियासत से हेमंत सरकार के मंत्री तक, सुदिव्य सोनू की आखिरी कहानी

2021 से तुलना: इस बार कितनी ज्यादा वोटिंग हुई

  • 2021 विधानसभा चुनाव – पहले चरण वोटिंग: 84.63%
  • 2026 विधानसभा चुनाव – पहले चरण वोटिंग: 89.93%

यानी इस बार पहले चरण में करीब 5.30 प्रतिशत ज्यादा मतदान हुआ है.

यह उछाल साफ तौर पर बताता है कि बंगाल में इस बार राजनीतिक ध्रुवीकरण और मतदाताओं की सक्रियता दोनों पहले से ज्यादा रही. 2021 में कुल चुनाव 8 चरणों में हुआ था, जबकि इस बार पहले चरण में ही 152 सीटों पर बंपर मतदान ने माहौल बदल दिया है.

यह भी पढ़ें:हरीश रावत का कांग्रेस के पदों से इस्तीफा, PA पर ED की कार्रवाई के बाद बोले- पार्टी के संघर्ष में कमजोरी नहीं चाहता

किन जिलों में सबसे ज्यादा वोटिंग हुई

शाम 5 बजे तक आए आंकड़ों में कई जिले 89% के ऊपर पहुंच चुके थे.

  • अलीपुरद्वार – 88.74%
    • बांकुड़ा – 89.91%
    • बीरभूम – 91.55%
    • कूचबिहार – 92.07%
    • दक्षिण दिनाजपुर – 93.12%
    • दार्जिलिंग – 86.49%
    • जलपाईगुड़ी – 91.20%
    • झारग्राम – 90.53%
    • कालिम्पोंग – 81.98%
    • मालदा – 89.56%
    • मुर्शिदाबाद – 91.36%
    • पश्चिम बर्धमान – 86.89%
    • पश्चिम मेदिनीपुर – 90.70%
    • पूर्व मेदिनीपुर – 88.55%
    • पुरुलिया – 87.35%

हिंसा, बमबाजी और झड़पों से गरमाया माहौल

रिकॉर्ड मतदान के साथ-साथ कई संवेदनशील इलाकों से हिंसा की खबरें भी सामने आईं. मुर्शिदाबाद के नौदा में देसी बम फेंके गए, जिसमें कई लोग घायल हुए. हुमायूं कबीर के समर्थकों और TMC कार्यकर्ताओं के बीच मारपीट और पथराव हुआ. आसनसोल में भाजपा उम्मीदवार अग्निमित्रा पॉल की कार पर हमला हुआ, जबकि कुमारगंज में भाजपा प्रत्याशी पर भीड़ द्वारा हमला किए जाने का आरोप लगा. सिलीगुड़ी में भी भाजपा और TMC कार्यकर्ताओं के बीच झड़प हुई.

भारी मतदान को लेकर TMC-BJP के अपने दावे

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने इसे SIR के विरोध में जनता की प्रतिक्रिया बताया, जबकि भाजपा इसे बदलाव की लहर कह रही है. दोनों दल भारी मतदान को अपने पक्ष में बता रहे हैं. बंगाल की राजनीति में परंपरागत रूप से ज्यादा मतदान को सत्ता-विरोधी लहर या मजबूत ध्रुवीकरण के संकेत के रूप में भी देखा जाता है.

29 views3 min read
#Bengal Chunav
#Bengal Election
#Record Voting In Bengal
#Mamta Banerjee
#BJP
#Amit Shah

RELATED POSTS

बिहार विधान परिषद चुनाव: RJD की लिस्ट जारी होते ही बढ़ी हलचल, रोहिणी आचार्य ने जताई नाराजगी

बिहार विधान परिषद चुनाव: RJD की लिस्ट जारी होते ही बढ़ी हलचल, रोहिणी आचार्य ने जताई नाराजगी

हरीश रावत का कांग्रेस के पदों से इस्तीफा, PA पर ED की कार्रवाई के बाद बोले- पार्टी के संघर्ष में कमजोरी नहीं चाहता

हरीश रावत का कांग्रेस के पदों से इस्तीफा, PA पर ED की कार्रवाई के बाद बोले- पार्टी के संघर्ष में कमजोरी नहीं चाहता

JSSC CGL विवाद: 28 सफल अभ्यर्थियों से पूछताछ, कोडरमा के दो संदिग्ध हिरासत में

JSSC CGL विवाद: 28 सफल अभ्यर्थियों से पूछताछ, कोडरमा के दो संदिग्ध हिरासत में

Special
चुटूपालू-ओरमांझी में अवैध स्टोन क्रशरों पर बड़ा एक्शन, 19 पर कार्रवाई; 8 सील, 11 ध्वस्त

चुटूपालू-ओरमांझी में अवैध स्टोन क्रशरों पर बड़ा एक्शन, 19 पर कार्रवाई; 8 सील, 11 ध्वस्त

प्रमुख विषय (Topics)

ताज़ा खबरराजनीतिक्रिकेटखेलव्यापारमनोरंजनटेक्नोलॉजीअपराधमौसमराशिफल

बड़ी खबरें / Trending

1.

रांची में 459 पुलिसकर्मियों और हवलदारों का तबादला, देखें पूरी जानकारी

BY Piyush Kumar—Sep 10, 2026
2.

गिरिडीह की सियासत से हेमंत सरकार के मंत्री तक, सुदिव्य सोनू की आखिरी कहानी

BY Satya Mishra—Sep 6, 2026
3.

सुदिव्य सोनू के बाद हेमंत के सामने दोहरा सियासी इम्तिहान, विरासत और कैबिनेट में किसे मिलेगी जगह?

BY Satya Mishra—Sep 8, 2026
4.

चतरा विधायक जनार्दन पासवान के बेटे का अपहरण, पुलिस जांच में जुटी

BY Deepak Kumar—Sep 7, 2026
5.

झारखंड हाईकोर्ट को मिले तीन नए जज, सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने जारी की अधिसूचना

BY Deepak Kumar—Sep 10, 2026

दैनिक समाचार अलर्ट

ताज़ा देश, दुनिया, खेल और राजनीति के समाचार सीधे अपने इनबॉक्स में प्राप्त करें।

Comments

0
अपनी टिप्पणी लिखें
सभ्य भाषा अनिवार्य
0/1000
आपकी राय मंच के नियमों के तहत प्रकाशित होगी।
Advertisement
Enterprise Cloud Solutions & Business Advisory
Advertisement
Fintech & Smart Investment Banking Partner