Bawal News
होमझारखंडबिहारराज्यराजनीतिNationalदेश-विदेशInternationalमनोरंजनखेल
September 12, 2026 IST
India27° C|AQI 71
ट्रेंडिंग
जुड़ें:
FacebookTwitter / XYouTubeInstagramWhatsApp
न्यूज़लेटर अलर्टदैनिक ताज़ा समाचार सीधे ईमेल पर

हर बड़ी खबर और ब्रेकिंग अपडेट सबसे पहले पाएं

Bawal News Logo

बावल न्यूज़ झारखंड, बिहार और देश-दुनिया की हर बड़ी घटना, राजनीति, खेल और जनसरोकार की खबरों को निष्पक्षता एवं विश्वसनीयता के साथ प्रस्तुत करने वाला डिजिटल न्यूज़ नेटवर्क है।

सत्य, साहस और स्वतंत्र पत्रकारिता
सोशल मीडिया पर जुड़ें:
FacebookTwitter / XYouTubeInstagramWhatsApp

राज्य एवं क्षेत्र

  • ›झारखंड समाचार
  • ›बिहार समाचार
  • ›राज्य समाचार
  • ›देश-विदेश
  • ›National News
  • ›International

समाचार व राजनीति

  • ›ताज़ा खबरें
  • ›राजनीति
  • ›जुर्म व अदालत
  • ›चुनावी हलचल
  • ›विशेष कवरेज
  • ›वायरल वीडियो

खेल व मनोरंजन

  • ›खेल व क्रिकेट
  • ›मनोरंजन व सिनेमा
  • ›लाइफस्टाइल
  • ›राशिफल व ज्योतिष
  • ›ऑटोमोबाइल

बिज़नेस व टेक

  • ›कारोबार व बाजार
  • ›टेक्नोलॉजी व AI
  • ›गैजेट्स रिव्यू
  • ›रोजगार व शिक्षा
  • ›बजट व नीतियां

नेटवर्क व नीतियां

  • ›हमारे बारे में
  • ›विज्ञापन सेवाएँ
  • ›करियर (Jobs)
  • ›संपर्क सूत्र
  • ›गोपनीयता नीति
  • ›नियम व शर्तें
  • ›DMCA नोटिस
ट्रेंडिंग विषय:
#झारखंड न्यूज#बिहार राजनीति#क्रिकेट लाइव#रोजगार अपडेट#सोना चांदी भाव#मौसम पूर्वानुमान#टेक गैजेट्स#बजट २०२६
Privacy PolicyTerms of ServiceDisclaimerDMCA NoticeCookies PolicyContact Desk
© 2026 Bawal Digital News Network Pvt. Ltd.|सर्वाधिकार सुरक्षित।
डिजिटल मीडिया आचार संहिता 2021 के अनुसार विनियमित
Scroll to top
Home»बिहार»तेजस्वी यादव बने राजद के नए कार्यकारी अध्यक्ष, सामने खड़ी हैं कई सियासी चुनौतियां
बिहार

तेजस्वी यादव बने राजद के नए कार्यकारी अध्यक्ष, सामने खड़ी हैं कई सियासी चुनौतियां

“राष्ट्रीय जनता दल (राजद) की राष्ट्रीय कार्यकारी की रविवार को हुई अहम बैठक में तेजस्वी यादव को सर्वसम्मति से पार्टी का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया गया. ”

B
Bawal DeskEditorial Desk
Published Jan 25, 2026 · 9:21 AM· 3 min read
तेजस्वी यादव बने राजद के नए कार्यकारी अध्यक्ष, सामने खड़ी हैं कई सियासी चुनौतियां

Patna: राष्ट्रीय जनता दल (राजद) की राष्ट्रीय कार्यकारी की रविवार को हुई अहम बैठक में तेजस्वी यादव को सर्वसम्मति से पार्टी का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया गया. वरिष्ठ नेता भोला प्रसाद यादव ने उनके नाम का प्रस्ताव रखा, जिसे पारित करते हुए पार्टी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने औपचारिक घोषणा की. इसके साथ ही राजद में नेतृत्व की कमान अब पूरी तरह तेजस्वी यादव के हाथों में आ गई है और पार्टी में ‘तेजस्वी युग’ की शुरुआत मानी जा रही है. हालांकि, नई जिम्मेदारी के साथ तेजस्वी यादव के सामने कई बड़ी राजनीतिक और संगठनात्मक चुनौतियां भी खड़ी हैं, जिनसे निपटना उनके नेतृत्व की असली परीक्षा होगी.

पारिवारिक मतभेद बनी पहली चुनौती

यह भी पढ़ें:बिहार विधान परिषद चुनाव: RJD की लिस्ट जारी होते ही बढ़ी हलचल, रोहिणी आचार्य ने जताई नाराजगी

तेजस्वी यादव के लिए सबसे बड़ी चुनौती पारिवारिक कलह को लेकर है. बड़े भाई तेज प्रताप यादव की नाराजगी और रोहिणी आचार्य के सार्वजनिक बयानों ने समय-समय पर पार्टी को असहज स्थिति में डाला है. मकर संक्रांति के मौके पर तेज प्रताप के आमंत्रण के बावजूद तेजस्वी का भोज में शामिल न होना रिश्तों में तल्खी की ओर इशारा करता है. राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि आगामी चुनावों में एनडीए इस मुद्दे को राजद के खिलाफ हथियार के तौर पर इस्तेमाल कर सकता है.

सम्बंधित ख़बरें

पलामू के युवक पर फर्जी IPS बनकर पुलिस को गुमराह करने का आरोप, चालक और सहयोगी गिरफ्तार
पलामू के युवक पर फर्जी IPS बनकर पुलिस को गुमराह करने का आरोप, चालक और सहयोगी गिरफ्तार
गंडक नदी के पास पुल निर्माण के दौरान बड़ा हादसा, 6 कर्मचारी घायल; दो की हालत गंभीर
गंडक नदी के पास पुल निर्माण के दौरान बड़ा हादसा, 6 कर्मचारी घायल; दो की हालत गंभीर
क्या बख्तियारपुर का नाम बदलकर होगा ‘नीतीशपुर’? मंत्री संतोष सुमन ने CM सम्राट चौधरी के सामने रखी मांग
क्या बख्तियारपुर का नाम बदलकर होगा ‘नीतीशपुर’? मंत्री संतोष सुमन ने CM सम्राट चौधरी के सामने रखी मांग
नेहा के बाद रिया: बिहार में महिलाओं के जरिए शराब तस्करी का नया मामला
नेहा के बाद रिया: बिहार में महिलाओं के जरिए शराब तस्करी का नया मामला
रांची में 459 पुलिसकर्मियों और हवलदारों का तबादला, देखें पूरी जानकारी
रांची में 459 पुलिसकर्मियों और हवलदारों का तबादला, देखें पूरी जानकारी
गिरिडीह की सियासत से हेमंत सरकार के मंत्री तक, सुदिव्य सोनू की आखिरी कहानी
गिरिडीह की सियासत से हेमंत सरकार के मंत्री तक, सुदिव्य सोनू की आखिरी कहानी

संगठन को मजबूत करने की जिम्मेदारी

कार्यकारी अध्यक्ष बनने के बाद तेजस्वी यादव के सामने पार्टी संगठन को नई धार देने की चुनौती है. उन्हें युवा कार्यकर्ताओं के जोश और अनुभवी नेताओं के अनुभव के बीच संतुलन बनाना होगा. साथ ही, एक प्रभावी विपक्ष के रूप में सरकार की नाकामियों को जनता तक पहुंचाना और भरोसा कायम करना भी उनकी प्राथमिकताओं में शामिल रहेगा.

राजद की राजनीति की रीढ़ रहे मुस्लिम-यादव (M-Y) समीकरण में बीते कुछ वर्षों में दरार देखने को मिली है. AIMIM की बिहार में बढ़ती मौजूदगी से राजद के परंपरागत वोट बैंक में बिखराव की आशंका बढ़ी है. 2025 के विधानसभा चुनाव से पहले इस समीकरण को फिर से मजबूत करना तेजस्वी यादव के लिए बड़ी अग्निपरीक्षा माना जा रहा है.

यह भी पढ़ें:सीतामढ़ी में मर्डर के बाद बवाल, आरोपी का घर जलाया; पुलिस की 8 गाड़ियों में तोड़फोड़

महागठबंधन और कांग्रेस को साथ रखने की कूटनीति

महागठबंधन में शामिल कांग्रेस को साथ बनाए रखना भी तेजस्वी के लिए आसान नहीं होगा. कांग्रेस के कुछ विधायक राजद से अलग होकर चुनाव लड़ने की इच्छा जता चुके हैं, हालांकि पार्टी की ओर से अब तक कोई औपचारिक निर्णय नहीं लिया गया है. ऐसे में गठबंधन की एकजुटता बनाए रखना तेजस्वी यादव की राजनीतिक सूझबूझ और रणनीति की परीक्षा साबित होगा.

कुल मिलाकर, राजद के नए कार्यकारी अध्यक्ष के तौर पर तेजस्वी यादव के सामने चुनौतियों का लंबा फेहरिस्त है. इन चुनौतियों से वह किस तरह निपटते हैं, इस पर न केवल पार्टी का भविष्य बल्कि बिहार की सियासत की दिशा भी काफी हद तक निर्भर करेगी.

6 views3 min read
#Bihar News
#Patna News
#RJD
#Tejashwi Yadav
#Lalu yadav

RELATED POSTS

बिहार विधान परिषद चुनाव: RJD की लिस्ट जारी होते ही बढ़ी हलचल, रोहिणी आचार्य ने जताई नाराजगी

बिहार विधान परिषद चुनाव: RJD की लिस्ट जारी होते ही बढ़ी हलचल, रोहिणी आचार्य ने जताई नाराजगी

सीतामढ़ी में मर्डर के बाद बवाल, आरोपी का घर जलाया; पुलिस की 8 गाड़ियों में तोड़फोड़

सीतामढ़ी में मर्डर के बाद बवाल, आरोपी का घर जलाया; पुलिस की 8 गाड़ियों में तोड़फोड़

पलामू के युवक पर फर्जी IPS बनकर पुलिस को गुमराह करने का आरोप, चालक और सहयोगी गिरफ्तार

पलामू के युवक पर फर्जी IPS बनकर पुलिस को गुमराह करने का आरोप, चालक और सहयोगी गिरफ्तार

Special
चुटूपालू-ओरमांझी में अवैध स्टोन क्रशरों पर बड़ा एक्शन, 19 पर कार्रवाई; 8 सील, 11 ध्वस्त

चुटूपालू-ओरमांझी में अवैध स्टोन क्रशरों पर बड़ा एक्शन, 19 पर कार्रवाई; 8 सील, 11 ध्वस्त

प्रमुख विषय (Topics)

ताज़ा खबरराजनीतिक्रिकेटखेलव्यापारमनोरंजनटेक्नोलॉजीअपराधमौसमराशिफल

बड़ी खबरें / Trending

1.

रांची में 459 पुलिसकर्मियों और हवलदारों का तबादला, देखें पूरी जानकारी

BY Piyush Kumar—Sep 10, 2026
2.

गिरिडीह की सियासत से हेमंत सरकार के मंत्री तक, सुदिव्य सोनू की आखिरी कहानी

BY Satya Mishra—Sep 6, 2026
3.

सुदिव्य सोनू के बाद हेमंत के सामने दोहरा सियासी इम्तिहान, विरासत और कैबिनेट में किसे मिलेगी जगह?

BY Satya Mishra—Sep 8, 2026
4.

चतरा विधायक जनार्दन पासवान के बेटे का अपहरण, पुलिस जांच में जुटी

BY Deepak Kumar—Sep 7, 2026
5.

झारखंड हाईकोर्ट को मिले तीन नए जज, सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने जारी की अधिसूचना

BY Deepak Kumar—Sep 10, 2026

दैनिक समाचार अलर्ट

ताज़ा देश, दुनिया, खेल और राजनीति के समाचार सीधे अपने इनबॉक्स में प्राप्त करें।

Comments

0
अपनी टिप्पणी लिखें
सभ्य भाषा अनिवार्य
0/1000
आपकी राय मंच के नियमों के तहत प्रकाशित होगी।
Advertisement
Enterprise Cloud Solutions & Business Advisory
Advertisement
Fintech & Smart Investment Banking Partner