सम्राट चौधरी ने ली CM पद की शपथ, 75 साल में पहली बार भारतीय जनता पार्टी के हाथों में कमान
बिहार की राजनीति में बड़ा बदलाव देखने को मिला है, जहां सम्राट चौधरी ने बुधवार सुबह पटना स्थित लोकभवन में राज्य के 24वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण की. राज्यपाल सैय्यद अता हसनैन ने उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई.

पटना: बिहार की राजनीति में बड़ा बदलाव देखने को मिला है, जहां सम्राट चौधरी ने बुधवार सुबह पटना स्थित लोकभवन में राज्य के 24वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण की. राज्यपाल सैय्यद अता हसनैन ने उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई. यह ऐतिहासिक मौका इसलिए भी खास है क्योंकि 75 वर्षों में पहली बार भारतीय जनता पार्टी का कोई नेता बिहार के मुख्यमंत्री पद पर पहुंचा है.
सम्राट चौधरी के साथ विजय कुमार चौधरी और बिजेंद्र प्रसाद यादव ने उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ली. फिलहाल केवल तीन नेताओं को ही शपथ दिलाई गई है, जबकि नई एनडीए सरकार में अभी 33 मंत्री पद खाली हैं, जिन्हें जल्द भरा जाएगा.
शपथ ग्रहण समारोह में कई प्रमुख नेता मौजूद रहे, जिनमें जेपी नड्डा, चिराग पासवान और जीतन राम मांझी शामिल रहे.
खबर अपडेट की जा रही है

specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

सम्राट चौधरी ने पदभार संभाला: सचिवालय में नीतीश का नामप्लेट हटा, कहा- "बिहार में मोदी-नीतीश मॉडल ही चलेगा"
बंगाल चुनाव में गरमाई सियासत: Mamata Banerjee बनाम Yogi Adityanath, बयानबाजी से बढ़ा सियासी तापमान





Leave a comment