भारी बारिश का रेड अलर्ट... कल रांची के सभी स्कूल बंद, डीसी ने दिया आदेश
Ranchi : झारखंड में मॉनसून के आते ही लगातार मूसलाधार बारिश शुरू हो गई है. 19 जून को रांची समेत 6 जिलों में भारी बारिश की आशंका जताते हुए रेड अलर्ट जारी किया गया है. इसे लेकर रांची जिला प्रशासन ने सभी सरकारी और गैर सरकारी स्कूलों को 19 जून को बंद रखने का आदेश दिया है. डीसी मंजू भजंत्री ने जिले के सभी...


Ranchi : झारखंड में मॉनसून के आते ही लगातार मूसलाधार बारिश शुरू हो गई है. 19 जून को रांची समेत 6 जिलों में भारी बारिश की आशंका जताते हुए रेड अलर्ट जारी किया गया है. इसे लेकर रांची जिला प्रशासन ने सभी सरकारी और गैर सरकारी स्कूलों को 19 जून को बंद रखने का आदेश दिया है. डीसी मंजू भजंत्री ने जिले के सभी स्कूलों को नर्सरी से लेकर 12वीं तक के क्लास को गुरुवार को बंद रखने का आदेश दिया है. भारी बारिश की संभावना को देखते हुए डीसी ने पहले ही गैर जरूरी यात्रा से बचने को लेकर आम लोगों को अलर्ट किया था. बुधवार को डीसी बारिश के दौरान हालात का जायजा लेने रांची के सड़क पर उतरे.
बुधवार से ही रांची में मूसलाधार बारिश हो रही है. डीसी ऑफिस से जारी आदेश में कहा गया है कि भारत मौसम विज्ञान विभाग और भारत मौसम विज्ञान केन्द्र, झारखंड के विशेष बुलेटिन के मुताबिक गुरुवार को भारी बारिश के परिप्रेक्ष्य में रेड जोन की श्रेणी में रांची जिला को चिन्हित करते हुए भारी बारिश की संभावना व्यक्त की गयी है. जिसके आलोक में जिला प्रशासन द्वारा स्कूलों को बंद रखने का आदेश जारी किया गया है. जो स्कूल इस आदेश का अनुपालन नहीं करेंगे वे आपदा प्रबंधन अधिनियम-2005 की सुसंगत धारा के तहत उत्तरदायी होंगे.

specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.


Leave a comment