सार्वजनिक परिवहन को बढ़ावा, दिल्ली मेट्रो में नजर आए सांसद आदित्य साहू और दीपक प्रकाश
नई दिल्ली से रांची लौटते समय भाजपा झारखंड के प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद आदित्य साहू और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद दीपक प्रकाश ने दिल्ली मेट्रो से यात्रा की. शिवाजी मेट्रो स्टेशन से IGI एयरपोर्ट तक की यह यात्रा सार्वजनिक परिवहन, पर्यावरण संरक्षण और आम लोगों से जुड़ाव का संदेश देती है.

Ranchi: नई दिल्ली से रांची लौटने के दौरान बीजेपी झारखंड के प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद आदित्य साहू और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद दीपक प्रकाश ने दिल्ली मेट्रो से यात्रा की. दोनों नेता शिवाजी मेट्रो स्टेशन से इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे तक मेट्रो के माध्यम से पहुंचे और वहां से रांची के लिए रवाना हुए.
इस यात्रा से जुड़ी जानकारी सांसद दीपक प्रकाश ने सोशल मीडिया मंच एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर साझा की. उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा कि सार्वजनिक परिवहन का उपयोग केवल पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक सकारात्मक कदम नहीं है, बल्कि इससे आम नागरिकों के दैनिक जीवन से सीधे जुड़ने का अवसर भी मिलता है. उन्होंने कहा कि इस तरह की यात्राएं जनसेवा के संकल्प को और अधिक मजबूती प्रदान करती हैं.
दरअसल, दोनों नेता हाल ही में दिल्ली में आयोजित भारतीय जनता पार्टी के महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में शामिल होकर लौट रहे थे. वे पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के पदभार ग्रहण समारोह में भाग लेने के लिए राजधानी पहुंचे थे. इसके अलावा बीजेपी मुख्यालय में आयोजित राष्ट्रीय पदाधिकारियों एवं प्रदेश अध्यक्षों की बैठक में भी उन्होंने शिरकत की.
बैठक में संगठनात्मक विषयों, आगामी राजनीतिक रणनीतियों और राज्यों में पार्टी के विस्तार को लेकर विचार-विमर्श किया गया. कार्यक्रमों के समापन के बाद दोनों सांसद राजधानी से वापस अपने गृह राज्य झारखंड लौटे.
संबंधित ख़बरें
और POLITICS ख़बरें
Nepal PM Balen Shah India Visit: प्रधानमंत्री बनने के बाद पहली बार भारत पहुंचेंगे बालेन शाह, जयशंकर से आज मुलाकात; कल PM मोदी के साथ होगी अहम बातचीत

29 नवंबर को महागामा में आजसू का शक्ति प्रदर्शन, जुटेंगे संथाल परगना के छह जिलों के नेता-कार्यकर्ता
26 साल में कोल्हान के तीन विधायक उत्कृष्ट, जानिये निरल पूर्ति से पहले कौन-कौन रहे उत्कृष्ट विधायक

निशांत कुमार को सुरक्षाकर्मी ने रोका, JDU भड़की; नीरज कुमार बोले- पुलिस मुख्यालय करे जांच

छठ के बाद सफाई के लिए नहर में उतरीं CM रेखा गुप्ता, जैकी श्रॉफ ने भी उठाए झाड़ू; सितारों ने दिया स्वच्छता का संदेश

झारखंड प्रदेश वैश्य मोर्चा की 71 सदस्यीय केंद्रीय कमेटी में मिली जगह, 20 दिसंबर को रांची में होगा शपथ ग्रहण समारोह


