'पावर स्टार' का दिल भी टूटता है! 'नसीब' में इश्क ने पवन सिंह को ऐसा रुलाया कि फैंस भी हो गए इमोशनल
Pawan Singh का नया गाना 'नसीब' इंटरनेट पर छाया हुआ है. महिमा सिंह के साथ उनकी दर्दभरी लव स्टोरी और इमोशनल एक्टिंग ने फैंस को भावुक कर दिया। सोशल मीडिया पर लोग कह रहे हैं- 'ये गाना नहीं, सीधे दिल की बात है.'


पार्टी सॉन्ग, धांसू एंट्री और धमाकेदार डांस, अगर यही पवन सिंह की पहचान है, तो इस बार तैयार हो जाइए उनका एक बिल्कुल अलग रूप देखने के लिए. भोजपुरी के पावर स्टार पवन सिंह इस बार ठुमके नहीं, बल्कि टूटे दिल की कहानी लेकर आए हैं. उनका नया गाना 'नसीब' रिलीज होते ही इंटरनेट पर छा गया है और फैंस कह रहे हैं - "बॉस, इस बार तो सीधे दिल पर वार कर दिया!" एक तरफ पवन सिंह राजनीति में नई पारी खेल रहे हैं, दूसरी तरफ उनका ये इमोशनल म्यूजिक वीडियो सोशल मीडिया पर लोगों की आंखें नम कर रहा है.
इश्क हुआ, जुदाई मिली, और फिर छलक पड़े पावर स्टार के आंसू!
'नसीब' कोई आम लव सॉन्ग नहीं है. ये उस आशिक की कहानी है, जिसे प्यार तो मिला, लेकिन किस्मत ने साथ नहीं दिया. वीडियो में महिमा सिंह के साथ पवन सिंह की केमिस्ट्री जितनी खूबसूरत लगती है, जुदाई उतनी ही दर्दनाक महसूस होती है. आंखों में आंसू, चेहरे पर बेबसी और दिल टूटने का दर्द, पवन सिंह ने अपने एक्सप्रेशन से गाने को और भी असरदार बना दिया है. जो लोग उन्हें सिर्फ एक्शन और पार्टी सॉन्ग में देखते आए हैं, उनके लिए ये अवतार किसी सरप्राइज से कम नहीं है.
महिमा सिंह संग जोड़ी बनी सुपरहिट, कमेंट सेक्शन में टूट पड़ा प्यार
गाने में महिमा सिंह ने भी शानदार अभिनय किया है. दोनों की ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री इतनी नेचुरल लगी कि फैंस फिर से दोनों की जोड़ी के दीवाने हो गए. वीडियो के डायरेक्टर अभय सिन्हा ने क्लिप शेयर करते हुए लिखा- "मोहब्बत और दर्द के बिना अधूरा है... नसीब." बस फिर क्या था, रिलीज होते ही कमेंट सेक्शन प्यार और इमोशन से भर गया. फैंस बोले- 'बॉस, इस बार दिल तोड़ दिया!' गाना देखते ही सोशल मीडिया पर रिएक्शन की बाढ़ आ गई.एक फैन ने लिखा,
"ये गाना नहीं, इमोशन है." दूसरे ने कहा, "रियल लाइफ वाला दर्द महसूस हो गया." किसी ने लिखा, "पवन सिंह सिर्फ गाते नहीं, हर लाइन जीते हैं." वहीं कई यूजर्स ने महिमा सिंह की तारीफ करते हुए दोनों की जोड़ी को 'ब्लॉकबस्टर' बताया. अब तक पार्टी एंथम देने वाले पवन सिंह इस बार दिल टूटने की ऐसी कहानी लेकर आए हैं, जिसने फैंस को इमोशनल कर दिया है. अगर आपने अभी तक 'नसीब' नहीं सुना, तो एक बात तय है, ये गाना सुनकर आपको किसी न किसी पुराने प्यार की याद जरूर आ जाएगी.

specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

Samay Raina की लाइफ में हुई 'स्पेशल एंट्री'? '12th Fail' फेम संग Dating Rumours ने इंटरनेट पर मचा दी हलचल

Diljit Dosanjh की 'Satluj' OTT से हटते ही मचा बवाल, एक्टर बोले- 'मरते दम तक पंजाब के साथ हूं'






Leave a comment