Bawal News
होमझारखंडबिहारराज्यराजनीतिNationalदेश-विदेशInternationalमनोरंजनखेल
September 12, 2026 IST
India27° C|AQI 71
ट्रेंडिंग
जुड़ें:
FacebookTwitter / XYouTubeInstagramWhatsApp
न्यूज़लेटर अलर्टदैनिक ताज़ा समाचार सीधे ईमेल पर

हर बड़ी खबर और ब्रेकिंग अपडेट सबसे पहले पाएं

Bawal News Logo

बावल न्यूज़ झारखंड, बिहार और देश-दुनिया की हर बड़ी घटना, राजनीति, खेल और जनसरोकार की खबरों को निष्पक्षता एवं विश्वसनीयता के साथ प्रस्तुत करने वाला डिजिटल न्यूज़ नेटवर्क है।

सत्य, साहस और स्वतंत्र पत्रकारिता
सोशल मीडिया पर जुड़ें:
FacebookTwitter / XYouTubeInstagramWhatsApp

राज्य एवं क्षेत्र

  • ›झारखंड समाचार
  • ›बिहार समाचार
  • ›राज्य समाचार
  • ›देश-विदेश
  • ›National News
  • ›International

समाचार व राजनीति

  • ›ताज़ा खबरें
  • ›राजनीति
  • ›जुर्म व अदालत
  • ›चुनावी हलचल
  • ›विशेष कवरेज
  • ›वायरल वीडियो

खेल व मनोरंजन

  • ›खेल व क्रिकेट
  • ›मनोरंजन व सिनेमा
  • ›लाइफस्टाइल
  • ›राशिफल व ज्योतिष
  • ›ऑटोमोबाइल

बिज़नेस व टेक

  • ›कारोबार व बाजार
  • ›टेक्नोलॉजी व AI
  • ›गैजेट्स रिव्यू
  • ›रोजगार व शिक्षा
  • ›बजट व नीतियां

नेटवर्क व नीतियां

  • ›हमारे बारे में
  • ›विज्ञापन सेवाएँ
  • ›करियर (Jobs)
  • ›संपर्क सूत्र
  • ›गोपनीयता नीति
  • ›नियम व शर्तें
  • ›DMCA नोटिस
ट्रेंडिंग विषय:
#झारखंड न्यूज#बिहार राजनीति#क्रिकेट लाइव#रोजगार अपडेट#सोना चांदी भाव#मौसम पूर्वानुमान#टेक गैजेट्स#बजट २०२६
Privacy PolicyTerms of ServiceDisclaimerDMCA NoticeCookies PolicyContact Desk
© 2026 Bawal Digital News Network Pvt. Ltd.|सर्वाधिकार सुरक्षित।
डिजिटल मीडिया आचार संहिता 2021 के अनुसार विनियमित
Scroll to top
Home»राजनीति»ममता को हराने वाला बना बंगाल का CM! शुभेंदु अधिकारी के नाम पर लगी मुहर, कल 11 बजे शपथ ग्रहण
राजनीति

ममता को हराने वाला बना बंगाल का CM! शुभेंदु अधिकारी के नाम पर लगी मुहर, कल 11 बजे शपथ ग्रहण

“पश्चिम बंगाल की राजनीति में बड़ा बदलाव तय हो गया है. विधानसभा चुनाव में ऐतिहासिक जीत दर्ज करने के बाद बीजेपी ने आखिरकार मुख्यमंत्री के नाम पर मुहर लगा दी है. कोलकाता में शुक्रवार को हुई बीजेपी विधायक दल की बैठक में शुभेंदु अधिकारी को विधायक दल का नेता चुन लिया गया. ”

S
Satya MishraEditorial Desk
Published May 8, 2026 · 11:56 AM· 4 min read
ममता को हराने वाला बना बंगाल का CM! शुभेंदु अधिकारी के नाम पर लगी मुहर, कल 11 बजे शपथ ग्रहण

Kolkalta: पश्चिम बंगाल की राजनीति में बड़ा बदलाव तय हो गया है. विधानसभा चुनाव में ऐतिहासिक जीत दर्ज करने के बाद बीजेपी ने आखिरकार मुख्यमंत्री के नाम पर मुहर लगा दी है. कोलकाता में शुक्रवार को हुई बीजेपी विधायक दल की बैठक में शुभेंदु अधिकारी को विधायक दल का नेता चुन लिया गया. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने खुद उनके नाम का ऐलान किया और कहा कि शुभेंदु अधिकारी के अलावा किसी दूसरे नाम का प्रस्ताव नहीं आया. इसके साथ ही बंगाल में पहली बार बीजेपी की सरकार बनने का रास्ता साफ हो गया है. शुभेंदु अधिकारी शनिवार 9 मई को सुबह 11 बजे मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे. खास बात यह है कि शपथ ग्रहण रवींद्र जयंती के मौके पर आयोजित किया जा रहा है. कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, अमित शाह और कई बीजेपी शासित राज्यों के मुख्यमंत्री शामिल हो सकते हैं. भवानीपुर में ममता बनर्जी को हराने वाले शुभेंदु अब बंगाल की राजनीति के सबसे बड़े चेहरे के तौर पर उभर चुके हैं.

अमित शाह की मौजूदगी में विधायक दल ने चुना नेता

यह भी पढ़ें:बिहार विधान परिषद चुनाव: RJD की लिस्ट जारी होते ही बढ़ी हलचल, रोहिणी आचार्य ने जताई नाराजगी

कोलकाता के कन्वेंशन सेंटर में बीजेपी विधायक दल की अहम बैठक आयोजित की गई. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी पर्यवेक्षक के तौर पर बैठक में मौजूद रहे. बैठक में सभी विधायकों ने सर्वसम्मति से शुभेंदु अधिकारी के नाम का समर्थन किया. अमित शाह ने औपचारिक ऐलान करते हुए कहा कि विधायक दल की तरफ से सिर्फ शुभेंदु अधिकारी के नाम का ही प्रस्ताव आया था. ऐलान के बाद शाह ने शुभेंदु को फूलों की माला पहनाकर बधाई दी. अब शुभेंदु अधिकारी शाम में राज्यपाल आर.एन. रवि से मिलकर सरकार बनाने का दावा पेश करेंगे.

सम्बंधित ख़बरें

JSSC CGL विवाद: 28 सफल अभ्यर्थियों से पूछताछ, कोडरमा के दो संदिग्ध हिरासत में
JSSC CGL विवाद: 28 सफल अभ्यर्थियों से पूछताछ, कोडरमा के दो संदिग्ध हिरासत में
JPSC-JSSC नियुक्ति घोटाले की जांच तेज, गिरिडीह में दो संदिग्धों से CID की पूछताछ
JPSC-JSSC नियुक्ति घोटाले की जांच तेज, गिरिडीह में दो संदिग्धों से CID की पूछताछ
पलामू के युवक पर फर्जी IPS बनकर पुलिस को गुमराह करने का आरोप, चालक और सहयोगी गिरफ्तार
पलामू के युवक पर फर्जी IPS बनकर पुलिस को गुमराह करने का आरोप, चालक और सहयोगी गिरफ्तार
IAS आशीष मोदी के OBC सर्टिफिकेट पर क्यों उठे सवाल? केंद्र ने झारखंड से मांगी रिपोर्ट
IAS आशीष मोदी के OBC सर्टिफिकेट पर क्यों उठे सवाल? केंद्र ने झारखंड से मांगी रिपोर्ट
रांची में 459 पुलिसकर्मियों और हवलदारों का तबादला, देखें पूरी जानकारी
रांची में 459 पुलिसकर्मियों और हवलदारों का तबादला, देखें पूरी जानकारी
गिरिडीह की सियासत से हेमंत सरकार के मंत्री तक, सुदिव्य सोनू की आखिरी कहानी
गिरिडीह की सियासत से हेमंत सरकार के मंत्री तक, सुदिव्य सोनू की आखिरी कहानी

ममता बनर्जी को हराकर बने बीजेपी के सबसे बड़े चेहरे

शुभेंदु अधिकारी इस चुनाव में बीजेपी की सबसे बड़ी जीत के प्रतीक बनकर सामने आए हैं. उन्होंने भवानीपुर सीट पर ममता बनर्जी को बड़े अंतर से हराया. इससे पहले 2021 में भी वे नंदीग्राम में ममता बनर्जी को चुनावी मात दे चुके हैं. यही वजह है कि बीजेपी संगठन और कैडर के बीच उन्हें सबसे मजबूत मुख्यमंत्री चेहरा माना जा रहा था. चुनाव प्रचार के दौरान भी शुभेंदु अधिकारी बंगाल में बीजेपी के सबसे आक्रामक नेताओं में शामिल रहे. पार्टी के कई नेताओं ने खुलकर कहा था कि “जो ममता को हरा सकता है, वही बंगाल का नेतृत्व कर सकता है.”

दो डिप्टी सीएम फॉर्मूले पर भी चर्चा तेज

यह भी पढ़ें:हरीश रावत का कांग्रेस के पदों से इस्तीफा, PA पर ED की कार्रवाई के बाद बोले- पार्टी के संघर्ष में कमजोरी नहीं चाहता

सूत्रों के मुताबिक नई बीजेपी सरकार में दो उपमुख्यमंत्री भी बनाए जा सकते हैं. इनमें एक महिला नेता को बड़ी जिम्मेदारी मिलने की चर्चा है. बीजेपी बंगाल में सामाजिक और क्षेत्रीय संतुलन साधने की रणनीति पर काम कर रही है. वहीं नई सरकार के गठन से पहले विधानसभा और सरकारी भवनों में भी तैयारियां तेज हो गई हैं. विधानसभा परिसर में रंग-रोगन और मरम्मत का काम जारी है. बीजेपी की ऐतिहासिक जीत के बाद कई टीएमसी नेताओं और पार्षदों की बीजेपी नेताओं से मुलाकातों ने भी सियासी हलचल बढ़ा दी है.

बंगाल में पहली बीजेपी सरकार, बदलेंगे राजनीतिक समीकरण

पश्चिम बंगाल में बीजेपी ने 293 में से 200 से ज्यादा सीटें जीतकर बड़ा राजनीतिक उलटफेर किया है. करीब डेढ़ दशक तक सत्ता में रही ममता बनर्जी और तृणमूल कांग्रेस को इस चुनाव में करारी हार का सामना करना पड़ा. चुनाव नतीजों के बाद राज्य की राजनीति में तेजी से नए समीकरण बनते दिखाई दे रहे हैं. बीजेपी इसे “सोनार बांग्ला” की शुरुआत बता रही है. वहीं शुभेंदु अधिकारी की ताजपोशी को पार्टी बंगाल में नए राजनीतिक दौर की शुरुआत मान रही है.

24 views4 min read
#Kolkata News
#Bengal News
#Bengal Chunav
#Bengal Election
#Mamta Banerjee
#Shubhendu Adhikari

RELATED POSTS

बिहार विधान परिषद चुनाव: RJD की लिस्ट जारी होते ही बढ़ी हलचल, रोहिणी आचार्य ने जताई नाराजगी

बिहार विधान परिषद चुनाव: RJD की लिस्ट जारी होते ही बढ़ी हलचल, रोहिणी आचार्य ने जताई नाराजगी

हरीश रावत का कांग्रेस के पदों से इस्तीफा, PA पर ED की कार्रवाई के बाद बोले- पार्टी के संघर्ष में कमजोरी नहीं चाहता

हरीश रावत का कांग्रेस के पदों से इस्तीफा, PA पर ED की कार्रवाई के बाद बोले- पार्टी के संघर्ष में कमजोरी नहीं चाहता

JSSC CGL विवाद: 28 सफल अभ्यर्थियों से पूछताछ, कोडरमा के दो संदिग्ध हिरासत में

JSSC CGL विवाद: 28 सफल अभ्यर्थियों से पूछताछ, कोडरमा के दो संदिग्ध हिरासत में

Special
चुटूपालू-ओरमांझी में अवैध स्टोन क्रशरों पर बड़ा एक्शन, 19 पर कार्रवाई; 8 सील, 11 ध्वस्त

चुटूपालू-ओरमांझी में अवैध स्टोन क्रशरों पर बड़ा एक्शन, 19 पर कार्रवाई; 8 सील, 11 ध्वस्त

प्रमुख विषय (Topics)

ताज़ा खबरराजनीतिक्रिकेटखेलव्यापारमनोरंजनटेक्नोलॉजीअपराधमौसमराशिफल

बड़ी खबरें / Trending

1.

रांची में 459 पुलिसकर्मियों और हवलदारों का तबादला, देखें पूरी जानकारी

BY Piyush Kumar—Sep 10, 2026
2.

गिरिडीह की सियासत से हेमंत सरकार के मंत्री तक, सुदिव्य सोनू की आखिरी कहानी

BY Satya Mishra—Sep 6, 2026
3.

सुदिव्य सोनू के बाद हेमंत के सामने दोहरा सियासी इम्तिहान, विरासत और कैबिनेट में किसे मिलेगी जगह?

BY Satya Mishra—Sep 8, 2026
4.

चतरा विधायक जनार्दन पासवान के बेटे का अपहरण, पुलिस जांच में जुटी

BY Deepak Kumar—Sep 7, 2026
5.

झारखंड हाईकोर्ट को मिले तीन नए जज, सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने जारी की अधिसूचना

BY Deepak Kumar—Sep 10, 2026

दैनिक समाचार अलर्ट

ताज़ा देश, दुनिया, खेल और राजनीति के समाचार सीधे अपने इनबॉक्स में प्राप्त करें।

Comments

0
अपनी टिप्पणी लिखें
सभ्य भाषा अनिवार्य
0/1000
आपकी राय मंच के नियमों के तहत प्रकाशित होगी।
Advertisement
Enterprise Cloud Solutions & Business Advisory
Advertisement
Fintech & Smart Investment Banking Partner