Bawal News
होमझारखंडबिहारराज्यराजनीतिNationalदेश-विदेशInternationalमनोरंजनखेल
September 12, 2026 IST
India27° C|AQI 71
ट्रेंडिंग
जुड़ें:
FacebookTwitter / XYouTubeInstagramWhatsApp
न्यूज़लेटर अलर्टदैनिक ताज़ा समाचार सीधे ईमेल पर

हर बड़ी खबर और ब्रेकिंग अपडेट सबसे पहले पाएं

Bawal News Logo

बावल न्यूज़ झारखंड, बिहार और देश-दुनिया की हर बड़ी घटना, राजनीति, खेल और जनसरोकार की खबरों को निष्पक्षता एवं विश्वसनीयता के साथ प्रस्तुत करने वाला डिजिटल न्यूज़ नेटवर्क है।

सत्य, साहस और स्वतंत्र पत्रकारिता
सोशल मीडिया पर जुड़ें:
FacebookTwitter / XYouTubeInstagramWhatsApp

राज्य एवं क्षेत्र

  • ›झारखंड समाचार
  • ›बिहार समाचार
  • ›राज्य समाचार
  • ›देश-विदेश
  • ›National News
  • ›International

समाचार व राजनीति

  • ›ताज़ा खबरें
  • ›राजनीति
  • ›जुर्म व अदालत
  • ›चुनावी हलचल
  • ›विशेष कवरेज
  • ›वायरल वीडियो

खेल व मनोरंजन

  • ›खेल व क्रिकेट
  • ›मनोरंजन व सिनेमा
  • ›लाइफस्टाइल
  • ›राशिफल व ज्योतिष
  • ›ऑटोमोबाइल

बिज़नेस व टेक

  • ›कारोबार व बाजार
  • ›टेक्नोलॉजी व AI
  • ›गैजेट्स रिव्यू
  • ›रोजगार व शिक्षा
  • ›बजट व नीतियां

नेटवर्क व नीतियां

  • ›हमारे बारे में
  • ›विज्ञापन सेवाएँ
  • ›करियर (Jobs)
  • ›संपर्क सूत्र
  • ›गोपनीयता नीति
  • ›नियम व शर्तें
  • ›DMCA नोटिस
ट्रेंडिंग विषय:
#झारखंड न्यूज#बिहार राजनीति#क्रिकेट लाइव#रोजगार अपडेट#सोना चांदी भाव#मौसम पूर्वानुमान#टेक गैजेट्स#बजट २०२६
Privacy PolicyTerms of ServiceDisclaimerDMCA NoticeCookies PolicyContact Desk
© 2026 Bawal Digital News Network Pvt. Ltd.|सर्वाधिकार सुरक्षित।
डिजिटल मीडिया आचार संहिता 2021 के अनुसार विनियमित
Scroll to top
Home»बिहार»पटना हॉस्टल कांड: DGP से मुलाकात के बाद भड़का परिवार, NEET छात्रा की मां ने उठाए गंभीर सवाल
बिहार

पटना हॉस्टल कांड: DGP से मुलाकात के बाद भड़का परिवार, NEET छात्रा की मां ने उठाए गंभीर सवाल

“पटना में NEET की तैयारी कर रही छात्रा की मौत के मामले में परिवार ने DGP से मुलाकात की, लेकिन बैठक के बाद परिजन बेहद नाराज नजर आए. छात्रा की मां ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि उन्हें कहीं से न्याय नहीं मिल रहा.”

S
Satya MishraEditorial Desk
Published Jan 30, 2026 · 11:46 AM· 2 min read
पटना हॉस्टल कांड: DGP से मुलाकात के बाद भड़का परिवार, NEET छात्रा की मां ने उठाए गंभीर सवाल

Patna: पटना में NEET की तैयारी कर रही छात्रा की संदिग्ध मौत के मामले में शुक्रवार को बड़ा घटनाक्रम सामने आया. छात्रा के परिजनों की बिहार के डीजीपी से मुलाकात हुई, लेकिन इस बैठक के बाद परिवार का गुस्सा और निराशा साफ नजर आई. डीजीपी आवास से बाहर निकलते समय छात्रा की मां ने पुलिस और प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए और कहा कि उन्हें कहीं से न्याय मिलता नहीं दिख रहा है. परिजनों का कहना है कि वे इंसाफ की उम्मीद लेकर आए थे, लेकिन उन्हें केवल आश्वासन ही मिला. इस बीच, मामले को लेकर छात्राओं का विरोध प्रदर्शन भी तेज हो गया है और पटना की सड़कों पर न्याय की मांग गूंज रही है.

मां का आरोप— ‘सब बिके हुए हैं, हमारी सुनवाई नहीं हो रही’

सम्बंधित ख़बरें

पलामू के युवक पर फर्जी IPS बनकर पुलिस को गुमराह करने का आरोप, चालक और सहयोगी गिरफ्तार
पलामू के युवक पर फर्जी IPS बनकर पुलिस को गुमराह करने का आरोप, चालक और सहयोगी गिरफ्तार
गंडक नदी के पास पुल निर्माण के दौरान बड़ा हादसा, 6 कर्मचारी घायल; दो की हालत गंभीर
गंडक नदी के पास पुल निर्माण के दौरान बड़ा हादसा, 6 कर्मचारी घायल; दो की हालत गंभीर
क्या बख्तियारपुर का नाम बदलकर होगा ‘नीतीशपुर’? मंत्री संतोष सुमन ने CM सम्राट चौधरी के सामने रखी मांग
क्या बख्तियारपुर का नाम बदलकर होगा ‘नीतीशपुर’? मंत्री संतोष सुमन ने CM सम्राट चौधरी के सामने रखी मांग
नेहा के बाद रिया: बिहार में महिलाओं के जरिए शराब तस्करी का नया मामला
नेहा के बाद रिया: बिहार में महिलाओं के जरिए शराब तस्करी का नया मामला
रांची में 459 पुलिसकर्मियों और हवलदारों का तबादला, देखें पूरी जानकारी
रांची में 459 पुलिसकर्मियों और हवलदारों का तबादला, देखें पूरी जानकारी
गिरिडीह की सियासत से हेमंत सरकार के मंत्री तक, सुदिव्य सोनू की आखिरी कहानी
गिरिडीह की सियासत से हेमंत सरकार के मंत्री तक, सुदिव्य सोनू की आखिरी कहानी
यह भी पढ़ें:बिहार विधान परिषद चुनाव: RJD की लिस्ट जारी होते ही बढ़ी हलचल, रोहिणी आचार्य ने जताई नाराजगी

डीजीपी से मुलाकात के बाद छात्रा की मां बेहद आक्रोशित दिखीं. उन्होंने आरोप लगाया कि उनकी बेटी को कोई न्याय नहीं दिला पा रहा है. मां ने कहा कि पुलिस के बड़े अधिकारी तक “बिके हुए” हैं और पैसे के बिना उनकी बात नहीं सुनी जा रही. उन्होंने यह भी कहा कि उन्हें डिप्टी सीएम से मिलने का न्योता मिला है, लेकिन केवल बैठकों से कुछ नहीं बदलेगा. परिवार का साफ कहना है कि उन्हें पद या आश्वासन नहीं, सिर्फ न्याय चाहिए.

सड़क पर उतरी छात्राएं

इस मामले को लेकर पटना विश्वविद्यालय की छात्राओं ने भी विरोध प्रदर्शन तेज कर दिया है. मगध महिला कॉलेज से कारगिल चौक तक ‘बेटी बचाओ, न्याय दो’ मार्च निकाला गया. उधर, पुलिस का कहना है कि SIT जांच में तेजी लाई गई है. छात्रा के मोबाइल फोन का डेटा रिकवर कर लिया गया है और सोशल मीडिया से भी अहम जानकारियां जुटाई जा रही हैं. जांच एजेंसियों की नजर फिलहाल तीन संदिग्धों पर है और DNA रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है.

6 views2 min read
#Patna NEET student death case
#Patna hostel incident
#NEET girl death Bihar
#Bihar DGP meeting family
#Justice for NEET girl
#Patna student protest
#Patna University protest
#SIT investigation Bihar
#NEET aspirant death news
#Bihar crime news

RELATED POSTS

बिहार विधान परिषद चुनाव: RJD की लिस्ट जारी होते ही बढ़ी हलचल, रोहिणी आचार्य ने जताई नाराजगी

बिहार विधान परिषद चुनाव: RJD की लिस्ट जारी होते ही बढ़ी हलचल, रोहिणी आचार्य ने जताई नाराजगी

सीतामढ़ी में मर्डर के बाद बवाल, आरोपी का घर जलाया; पुलिस की 8 गाड़ियों में तोड़फोड़

सीतामढ़ी में मर्डर के बाद बवाल, आरोपी का घर जलाया; पुलिस की 8 गाड़ियों में तोड़फोड़

पलामू के युवक पर फर्जी IPS बनकर पुलिस को गुमराह करने का आरोप, चालक और सहयोगी गिरफ्तार

पलामू के युवक पर फर्जी IPS बनकर पुलिस को गुमराह करने का आरोप, चालक और सहयोगी गिरफ्तार

Special
चुटूपालू-ओरमांझी में अवैध स्टोन क्रशरों पर बड़ा एक्शन, 19 पर कार्रवाई; 8 सील, 11 ध्वस्त

चुटूपालू-ओरमांझी में अवैध स्टोन क्रशरों पर बड़ा एक्शन, 19 पर कार्रवाई; 8 सील, 11 ध्वस्त

प्रमुख विषय (Topics)

ताज़ा खबरराजनीतिक्रिकेटखेलव्यापारमनोरंजनटेक्नोलॉजीअपराधमौसमराशिफल

बड़ी खबरें / Trending

1.

रांची में 459 पुलिसकर्मियों और हवलदारों का तबादला, देखें पूरी जानकारी

BY Piyush Kumar—Sep 10, 2026
2.

गिरिडीह की सियासत से हेमंत सरकार के मंत्री तक, सुदिव्य सोनू की आखिरी कहानी

BY Satya Mishra—Sep 6, 2026
3.

सुदिव्य सोनू के बाद हेमंत के सामने दोहरा सियासी इम्तिहान, विरासत और कैबिनेट में किसे मिलेगी जगह?

BY Satya Mishra—Sep 8, 2026
4.

चतरा विधायक जनार्दन पासवान के बेटे का अपहरण, पुलिस जांच में जुटी

BY Deepak Kumar—Sep 7, 2026
5.

झारखंड हाईकोर्ट को मिले तीन नए जज, सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने जारी की अधिसूचना

BY Deepak Kumar—Sep 10, 2026

दैनिक समाचार अलर्ट

ताज़ा देश, दुनिया, खेल और राजनीति के समाचार सीधे अपने इनबॉक्स में प्राप्त करें।

Comments

0
अपनी टिप्पणी लिखें
सभ्य भाषा अनिवार्य
0/1000
आपकी राय मंच के नियमों के तहत प्रकाशित होगी।
Advertisement
Enterprise Cloud Solutions & Business Advisory
Advertisement
Fintech & Smart Investment Banking Partner