Bawal News
होमझारखंडबिहारराज्यराजनीतिNationalदेश-विदेशInternationalमनोरंजनखेल
September 12, 2026 IST
India27° C|AQI 71
ट्रेंडिंग
जुड़ें:
FacebookTwitter / XYouTubeInstagramWhatsApp
न्यूज़लेटर अलर्टदैनिक ताज़ा समाचार सीधे ईमेल पर

हर बड़ी खबर और ब्रेकिंग अपडेट सबसे पहले पाएं

Bawal News Logo

बावल न्यूज़ झारखंड, बिहार और देश-दुनिया की हर बड़ी घटना, राजनीति, खेल और जनसरोकार की खबरों को निष्पक्षता एवं विश्वसनीयता के साथ प्रस्तुत करने वाला डिजिटल न्यूज़ नेटवर्क है।

सत्य, साहस और स्वतंत्र पत्रकारिता
सोशल मीडिया पर जुड़ें:
FacebookTwitter / XYouTubeInstagramWhatsApp

राज्य एवं क्षेत्र

  • ›झारखंड समाचार
  • ›बिहार समाचार
  • ›राज्य समाचार
  • ›देश-विदेश
  • ›National News
  • ›International

समाचार व राजनीति

  • ›ताज़ा खबरें
  • ›राजनीति
  • ›जुर्म व अदालत
  • ›चुनावी हलचल
  • ›विशेष कवरेज
  • ›वायरल वीडियो

खेल व मनोरंजन

  • ›खेल व क्रिकेट
  • ›मनोरंजन व सिनेमा
  • ›लाइफस्टाइल
  • ›राशिफल व ज्योतिष
  • ›ऑटोमोबाइल

बिज़नेस व टेक

  • ›कारोबार व बाजार
  • ›टेक्नोलॉजी व AI
  • ›गैजेट्स रिव्यू
  • ›रोजगार व शिक्षा
  • ›बजट व नीतियां

नेटवर्क व नीतियां

  • ›हमारे बारे में
  • ›विज्ञापन सेवाएँ
  • ›करियर (Jobs)
  • ›संपर्क सूत्र
  • ›गोपनीयता नीति
  • ›नियम व शर्तें
  • ›DMCA नोटिस
ट्रेंडिंग विषय:
#झारखंड न्यूज#बिहार राजनीति#क्रिकेट लाइव#रोजगार अपडेट#सोना चांदी भाव#मौसम पूर्वानुमान#टेक गैजेट्स#बजट २०२६
Privacy PolicyTerms of ServiceDisclaimerDMCA NoticeCookies PolicyContact Desk
© 2026 Bawal Digital News Network Pvt. Ltd.|सर्वाधिकार सुरक्षित।
डिजिटल मीडिया आचार संहिता 2021 के अनुसार विनियमित
Scroll to top
Home»बिहार»पटना में नीट की छात्रा की संदिग्ध मौत, हॉस्टल के कमरे में मिली बेहोश, पिता ने लगाए गंभीर आरोप
बिहार

पटना में नीट की छात्रा की संदिग्ध मौत, हॉस्टल के कमरे में मिली बेहोश, पिता ने लगाए गंभीर आरोप

“राजधानी पटना के चित्रगुप्त नगर इलाके में स्थित एक हॉस्टल में नीट (NEET) की तैयारी कर रही एक छात्रा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई. छात्रा रविवार देर शाम अपने कमरे में बेहोशी की हालत में पाई गई थी.”

B
Bawal DeskEditorial Desk
Published Jan 12, 2026 · 11:03 AM· 3 min read
पटना में नीट की छात्रा की संदिग्ध मौत, हॉस्टल के कमरे में मिली बेहोश, पिता ने लगाए गंभीर आरोप

Patna: राजधानी पटना के चित्रगुप्त नगर इलाके में स्थित एक हॉस्टल में नीट (NEET) की तैयारी कर रही एक छात्रा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई. छात्रा रविवार देर शाम अपने कमरे में बेहोशी की हालत में पाई गई थी. दरवाजा तोड़कर उसे बाहर निकाला गया और तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई.

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी. बताया जा रहा है कि छात्रा की हालत हॉस्टल से निकालते समय बेहद नाजुक थी. मौत के बाद परिजनों ने गंभीर आरोप लगाए हैं. छात्रा के पिता का कहना है कि बेटी के शरीर पर चोट के निशान थे, जिससे दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका जताई जा रही है. इस संबंध में उन्होंने चित्रगुप्त नगर थाने में आवेदन देकर मामला दर्ज कराया है.

यह भी पढ़ें:बिहार विधान परिषद चुनाव: RJD की लिस्ट जारी होते ही बढ़ी हलचल, रोहिणी आचार्य ने जताई नाराजगी

पुलिस ने बताया कि अस्पताल प्रशासन से सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम ने अस्पताल पहुंचकर जांच शुरू की. पुलिस के अनुसार, गायनेकोलॉजिस्ट की शुरुआती जांच में छात्रा के प्राइवेट पार्ट पर किसी प्रकार की चोट या जख्म के निशान नहीं पाए गए हैं.

सम्बंधित ख़बरें

पलामू के युवक पर फर्जी IPS बनकर पुलिस को गुमराह करने का आरोप, चालक और सहयोगी गिरफ्तार
पलामू के युवक पर फर्जी IPS बनकर पुलिस को गुमराह करने का आरोप, चालक और सहयोगी गिरफ्तार
गंडक नदी के पास पुल निर्माण के दौरान बड़ा हादसा, 6 कर्मचारी घायल; दो की हालत गंभीर
गंडक नदी के पास पुल निर्माण के दौरान बड़ा हादसा, 6 कर्मचारी घायल; दो की हालत गंभीर
क्या बख्तियारपुर का नाम बदलकर होगा ‘नीतीशपुर’? मंत्री संतोष सुमन ने CM सम्राट चौधरी के सामने रखी मांग
क्या बख्तियारपुर का नाम बदलकर होगा ‘नीतीशपुर’? मंत्री संतोष सुमन ने CM सम्राट चौधरी के सामने रखी मांग
नेहा के बाद रिया: बिहार में महिलाओं के जरिए शराब तस्करी का नया मामला
नेहा के बाद रिया: बिहार में महिलाओं के जरिए शराब तस्करी का नया मामला
रांची में 459 पुलिसकर्मियों और हवलदारों का तबादला, देखें पूरी जानकारी
रांची में 459 पुलिसकर्मियों और हवलदारों का तबादला, देखें पूरी जानकारी
गिरिडीह की सियासत से हेमंत सरकार के मंत्री तक, सुदिव्य सोनू की आखिरी कहानी
गिरिडीह की सियासत से हेमंत सरकार के मंत्री तक, सुदिव्य सोनू की आखिरी कहानी

सदर एएसपी अभिनव कुमार ने बताया कि छात्रा कुछ दिन पहले ही अपने घर से हॉस्टल आई थी. बीती रात उसने हॉस्टल की अन्य छात्राओं के साथ भोजन किया और फिर अपने कमरे में चली गई. देर रात तक जब वह बाहर नहीं निकली तो हॉस्टल कर्मियों को संदेह हुआ. दरवाजा तोड़ने पर छात्रा कमरे के अंदर बेहोश पड़ी मिली, जिसके बाद उसे तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया. हालांकि इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई.

पुलिस जांच में छात्रा के कमरे से नींद की गोलियां बरामद की गई हैं. साथ ही उसका मोबाइल फोन भी जब्त किया गया है. मोबाइल की जांच में सामने आया है कि छात्रा ने नींद की गोलियों के ओवरडोज और उससे जुड़ी मौत से संबंधित वीडियो और कंटेंट सर्च किए थे. पुलिस यह भी जांच कर रही है कि छात्रा कब से नींद की गोलियां ले रही थी, ये गोलियां कहां से खरीदी गईं और क्या किसी डॉक्टर की सलाह पर ली गई थीं या बिना पर्ची के.

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. अधिकारियों के अनुसार, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही छात्रा की मौत के सही कारणों का खुलासा हो सकेगा. फिलहाल मामले की जांच जारी है.

2 views3 min read
#Patna News
#Bihar News
#NEET
#Sucide case

RELATED POSTS

बिहार विधान परिषद चुनाव: RJD की लिस्ट जारी होते ही बढ़ी हलचल, रोहिणी आचार्य ने जताई नाराजगी

बिहार विधान परिषद चुनाव: RJD की लिस्ट जारी होते ही बढ़ी हलचल, रोहिणी आचार्य ने जताई नाराजगी

सीतामढ़ी में मर्डर के बाद बवाल, आरोपी का घर जलाया; पुलिस की 8 गाड़ियों में तोड़फोड़

सीतामढ़ी में मर्डर के बाद बवाल, आरोपी का घर जलाया; पुलिस की 8 गाड़ियों में तोड़फोड़

पलामू के युवक पर फर्जी IPS बनकर पुलिस को गुमराह करने का आरोप, चालक और सहयोगी गिरफ्तार

पलामू के युवक पर फर्जी IPS बनकर पुलिस को गुमराह करने का आरोप, चालक और सहयोगी गिरफ्तार

Special
रांची में 459 पुलिसकर्मियों और हवलदारों का तबादला, देखें पूरी जानकारी

रांची में 459 पुलिसकर्मियों और हवलदारों का तबादला, देखें पूरी जानकारी

प्रमुख विषय (Topics)

ताज़ा खबरराजनीतिक्रिकेटखेलव्यापारमनोरंजनटेक्नोलॉजीअपराधमौसमराशिफल

बड़ी खबरें / Trending

1.

रांची में 459 पुलिसकर्मियों और हवलदारों का तबादला, देखें पूरी जानकारी

BY Piyush Kumar—Sep 10, 2026
2.

गिरिडीह की सियासत से हेमंत सरकार के मंत्री तक, सुदिव्य सोनू की आखिरी कहानी

BY Satya Mishra—Sep 6, 2026
3.

सुदिव्य सोनू के बाद हेमंत के सामने दोहरा सियासी इम्तिहान, विरासत और कैबिनेट में किसे मिलेगी जगह?

BY Satya Mishra—Sep 8, 2026
4.

चतरा विधायक जनार्दन पासवान के बेटे का अपहरण, पुलिस जांच में जुटी

BY Deepak Kumar—Sep 7, 2026
5.

झारखंड हाईकोर्ट को मिले तीन नए जज, सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने जारी की अधिसूचना

BY Deepak Kumar—Sep 10, 2026

दैनिक समाचार अलर्ट

ताज़ा देश, दुनिया, खेल और राजनीति के समाचार सीधे अपने इनबॉक्स में प्राप्त करें।

Comments

0
अपनी टिप्पणी लिखें
सभ्य भाषा अनिवार्य
0/1000
आपकी राय मंच के नियमों के तहत प्रकाशित होगी।
Advertisement
Enterprise Cloud Solutions & Business Advisory
Advertisement
Fintech & Smart Investment Banking Partner