Bawal News
होमझारखंडबिहारराज्यराजनीतिNationalदेश-विदेशInternationalमनोरंजनखेल
September 12, 2026 IST
India27° C|AQI 71
ट्रेंडिंग
जुड़ें:
FacebookTwitter / XYouTubeInstagramWhatsApp
न्यूज़लेटर अलर्टदैनिक ताज़ा समाचार सीधे ईमेल पर

हर बड़ी खबर और ब्रेकिंग अपडेट सबसे पहले पाएं

Bawal News Logo

बावल न्यूज़ झारखंड, बिहार और देश-दुनिया की हर बड़ी घटना, राजनीति, खेल और जनसरोकार की खबरों को निष्पक्षता एवं विश्वसनीयता के साथ प्रस्तुत करने वाला डिजिटल न्यूज़ नेटवर्क है।

सत्य, साहस और स्वतंत्र पत्रकारिता
सोशल मीडिया पर जुड़ें:
FacebookTwitter / XYouTubeInstagramWhatsApp

राज्य एवं क्षेत्र

  • ›झारखंड समाचार
  • ›बिहार समाचार
  • ›राज्य समाचार
  • ›देश-विदेश
  • ›National News
  • ›International

समाचार व राजनीति

  • ›ताज़ा खबरें
  • ›राजनीति
  • ›जुर्म व अदालत
  • ›चुनावी हलचल
  • ›विशेष कवरेज
  • ›वायरल वीडियो

खेल व मनोरंजन

  • ›खेल व क्रिकेट
  • ›मनोरंजन व सिनेमा
  • ›लाइफस्टाइल
  • ›राशिफल व ज्योतिष
  • ›ऑटोमोबाइल

बिज़नेस व टेक

  • ›कारोबार व बाजार
  • ›टेक्नोलॉजी व AI
  • ›गैजेट्स रिव्यू
  • ›रोजगार व शिक्षा
  • ›बजट व नीतियां

नेटवर्क व नीतियां

  • ›हमारे बारे में
  • ›विज्ञापन सेवाएँ
  • ›करियर (Jobs)
  • ›संपर्क सूत्र
  • ›गोपनीयता नीति
  • ›नियम व शर्तें
  • ›DMCA नोटिस
ट्रेंडिंग विषय:
#झारखंड न्यूज#बिहार राजनीति#क्रिकेट लाइव#रोजगार अपडेट#सोना चांदी भाव#मौसम पूर्वानुमान#टेक गैजेट्स#बजट २०२६
Privacy PolicyTerms of ServiceDisclaimerDMCA NoticeCookies PolicyContact Desk
© 2026 Bawal Digital News Network Pvt. Ltd.|सर्वाधिकार सुरक्षित।
डिजिटल मीडिया आचार संहिता 2021 के अनुसार विनियमित
Scroll to top
Home»बिहार»कोचिंग फायरिंग केस में बड़ा ट्विस्ट! पुलिस ने उठाए खान सर के दो आदमी, फायरिंग वाले VIDEO ने बदल दी जांच की दिशा
बिहार

कोचिंग फायरिंग केस में बड़ा ट्विस्ट! पुलिस ने उठाए खान सर के दो आदमी, फायरिंग वाले VIDEO ने बदल दी जांच की दिशा

“पटना में खान सर के कोचिंग सेंटर पर हुए कथित हमले का मामला अब पूरी तरह नए मोड़ पर पहुंच गया है. जिस घटना को शुरुआत में कोचिंग माफिया का हमला और फायरिंग बताकर पेश किया गया था, उसी मामले में अब जांच का फोकस बदलता दिखाई दे रहा है.”

S
Satya MishraEditorial Desk
Published Jun 4, 2026 · 9:18 AM· 4 min read
कोचिंग फायरिंग केस में बड़ा ट्विस्ट! पुलिस ने उठाए खान सर के दो आदमी, फायरिंग वाले VIDEO ने बदल दी जांच की दिशा

Patna: पटना में खान सर के कोचिंग सेंटर पर हुए कथित हमले का मामला अब पूरी तरह नए मोड़ पर पहुंच गया है. जिस घटना को शुरुआत में कोचिंग माफिया का हमला और फायरिंग बताकर पेश किया गया था, उसी मामले में अब जांच का फोकस बदलता दिखाई दे रहा है. ज्ञान बिंदु कोचिंग की ओर से जारी एक वीडियो ने पूरे घटनाक्रम पर नए सवाल खड़े कर दिए हैं. वीडियो में दावा किया गया है कि फायरिंग बाहर से आए लोगों ने नहीं, बल्कि खान सर के गार्ड की तरफ से की गई थी. वीडियो सामने आने के बाद पटना पुलिस सीधे खान सर के कोचिंग सेंटर पहुंची और वहां से दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी. यही वजह है कि अब यह मामला सिर्फ हमले का नहीं, बल्कि फायरिंग के दावे और उसके पीछे की सच्चाई की जांच का बन गया है.

View Post on X (2062461077267574822)

फायरिंग वाले VIDEO ने क्यों बदल दी जांच की दिशा?

यह भी पढ़ें:बिहार विधान परिषद चुनाव: RJD की लिस्ट जारी होते ही बढ़ी हलचल, रोहिणी आचार्य ने जताई नाराजगी

घटना के बाद खान सर ने दावा किया था कि उनके कोचिंग सेंटर पर हमला हुआ और 8 से 10 राउंड फायरिंग की गई. लेकिन बाद में उनके बयान में बदलाव देखने को मिला. इसी बीच ज्ञान बिंदु कोचिंग ने एक कथित वीडियो जारी किया, जिसमें दावा किया गया कि हवाई फायरिंग खान सर के गार्ड की तरफ से की गई थी. वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने मामले को नए सिरे से देखना शुरू किया. अब जांच इस बात पर केंद्रित हो गई है कि आखिर गोली किसने चलाई और फायरिंग का दावा कितना सही था.

सम्बंधित ख़बरें

पलामू के युवक पर फर्जी IPS बनकर पुलिस को गुमराह करने का आरोप, चालक और सहयोगी गिरफ्तार
पलामू के युवक पर फर्जी IPS बनकर पुलिस को गुमराह करने का आरोप, चालक और सहयोगी गिरफ्तार
गंडक नदी के पास पुल निर्माण के दौरान बड़ा हादसा, 6 कर्मचारी घायल; दो की हालत गंभीर
गंडक नदी के पास पुल निर्माण के दौरान बड़ा हादसा, 6 कर्मचारी घायल; दो की हालत गंभीर
क्या बख्तियारपुर का नाम बदलकर होगा ‘नीतीशपुर’? मंत्री संतोष सुमन ने CM सम्राट चौधरी के सामने रखी मांग
क्या बख्तियारपुर का नाम बदलकर होगा ‘नीतीशपुर’? मंत्री संतोष सुमन ने CM सम्राट चौधरी के सामने रखी मांग
नेहा के बाद रिया: बिहार में महिलाओं के जरिए शराब तस्करी का नया मामला
नेहा के बाद रिया: बिहार में महिलाओं के जरिए शराब तस्करी का नया मामला
रांची में 459 पुलिसकर्मियों और हवलदारों का तबादला, देखें पूरी जानकारी
रांची में 459 पुलिसकर्मियों और हवलदारों का तबादला, देखें पूरी जानकारी
गिरिडीह की सियासत से हेमंत सरकार के मंत्री तक, सुदिव्य सोनू की आखिरी कहानी
गिरिडीह की सियासत से हेमंत सरकार के मंत्री तक, सुदिव्य सोनू की आखिरी कहानी

खान सर के दो लोगों को क्यों उठाकर ले गई पुलिस?

वीडियो वायरल होने के कुछ घंटों बाद ही पुलिस खान सर के कोचिंग सेंटर पहुंची. वहां से दो लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया. हालांकि पुलिस ने अभी तक आधिकारिक तौर पर उनके नाम या पूछताछ की पूरी जानकारी साझा नहीं की है, लेकिन सूत्रों के मुताबिक दोनों घटना के समय कोचिंग परिसर में मौजूद थे. जांच एजेंसियां यह जानने की कोशिश कर रही हैं कि वायरल वीडियो में दिख रहे लोगों की पहचान क्या है और फायरिंग को लेकर किसके दावे सही हैं.

2 मई की रात आखिर हुआ क्या था?

यह भी पढ़ें:सीतामढ़ी में मर्डर के बाद बवाल, आरोपी का घर जलाया; पुलिस की 8 गाड़ियों में तोड़फोड़

पूरे विवाद की शुरुआत 2 मई की रात करीब 10 बजे हुई थी. आरोप है कि कुछ लोग खान सर के कोचिंग सेंटर पहुंचे और वहां मौजूद गार्ड के साथ मारपीट की. इसके बाद पत्थरबाजी हुई, पोस्टर-बैनर फाड़े गए और परिसर में हंगामा किया गया. CCTV फुटेज में भी मारपीट और तोड़फोड़ जैसी घटनाएं दिखाई देने का दावा किया गया. इसी आधार पर पुलिस ने ज्ञान बिंदु कोचिंग के डायरेक्टर रौशन आनंद समेत तीन लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था. लेकिन फायरिंग के नए वीडियो ने मामले की दिशा बदल दी है.

जेल में रौशन आनंद, लेकिन अब उठ रहे नए सवाल

ज्ञान बिंदु कोचिंग के डायरेक्टर रौशन आनंद शुरू से ही खुद को निर्दोष बताते रहे हैं. उनका दावा है कि उन्हें साजिश के तहत फंसाया गया और पुलिस भी अब तक गोली चलने की पुष्टि नहीं कर सकी है. रौशन आनंद का कहना है कि यदि वीडियो में दिख रही फायरिंग की निष्पक्ष जांच हो जाए तो कई नए तथ्य सामने आ सकते हैं. दूसरी तरफ खान सर का पक्ष है कि उनके संस्थान पर हमला हुआ था और पूरे मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए.

अब जांच के केंद्र में तीन बड़े सवाल

मामला अब सिर्फ हमले का नहीं रह गया है. जांच एजेंसियों के सामने तीन बड़े सवाल खड़े हैं. पहला, वायरल वीडियो में दिख रही फायरिंग असली है या नहीं? दूसरा, अगर गोली चली तो उसे किसने चलाया? और तीसरा, क्या पूरे विवाद के पीछे कोचिंग संस्थानों की आपसी प्रतिस्पर्धा और वर्चस्व की लड़ाई है? फिलहाल पुलिस सभी पक्षों से पूछताछ कर रही है. लेकिन इतना तय है कि जिस मामले में शुरुआत में खान सर पीड़ित पक्ष के तौर पर नजर आ रहे थे, उसी मामले में अब जांच की सुई उनके करीबी लोगों तक पहुंच गई है. आने वाले दिनों में पुलिस की रिपोर्ट तय करेगी कि यह हमला था, साजिश थी या फिर कहानी में कोई और बड़ा मोड़ छिपा हुआ है.

22 views4 min read
#Khan Sir
#khan Sir Firing
#Khan Sir Coaching Center

RELATED POSTS

बिहार विधान परिषद चुनाव: RJD की लिस्ट जारी होते ही बढ़ी हलचल, रोहिणी आचार्य ने जताई नाराजगी

बिहार विधान परिषद चुनाव: RJD की लिस्ट जारी होते ही बढ़ी हलचल, रोहिणी आचार्य ने जताई नाराजगी

सीतामढ़ी में मर्डर के बाद बवाल, आरोपी का घर जलाया; पुलिस की 8 गाड़ियों में तोड़फोड़

सीतामढ़ी में मर्डर के बाद बवाल, आरोपी का घर जलाया; पुलिस की 8 गाड़ियों में तोड़फोड़

पलामू के युवक पर फर्जी IPS बनकर पुलिस को गुमराह करने का आरोप, चालक और सहयोगी गिरफ्तार

पलामू के युवक पर फर्जी IPS बनकर पुलिस को गुमराह करने का आरोप, चालक और सहयोगी गिरफ्तार

Special
चुटूपालू-ओरमांझी में अवैध स्टोन क्रशरों पर बड़ा एक्शन, 19 पर कार्रवाई; 8 सील, 11 ध्वस्त

चुटूपालू-ओरमांझी में अवैध स्टोन क्रशरों पर बड़ा एक्शन, 19 पर कार्रवाई; 8 सील, 11 ध्वस्त

प्रमुख विषय (Topics)

ताज़ा खबरराजनीतिक्रिकेटखेलव्यापारमनोरंजनटेक्नोलॉजीअपराधमौसमराशिफल

बड़ी खबरें / Trending

1.

रांची में 459 पुलिसकर्मियों और हवलदारों का तबादला, देखें पूरी जानकारी

BY Piyush Kumar—Sep 10, 2026
2.

गिरिडीह की सियासत से हेमंत सरकार के मंत्री तक, सुदिव्य सोनू की आखिरी कहानी

BY Satya Mishra—Sep 6, 2026
3.

सुदिव्य सोनू के बाद हेमंत के सामने दोहरा सियासी इम्तिहान, विरासत और कैबिनेट में किसे मिलेगी जगह?

BY Satya Mishra—Sep 8, 2026
4.

चतरा विधायक जनार्दन पासवान के बेटे का अपहरण, पुलिस जांच में जुटी

BY Deepak Kumar—Sep 7, 2026
5.

झारखंड हाईकोर्ट को मिले तीन नए जज, सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने जारी की अधिसूचना

BY Deepak Kumar—Sep 10, 2026

दैनिक समाचार अलर्ट

ताज़ा देश, दुनिया, खेल और राजनीति के समाचार सीधे अपने इनबॉक्स में प्राप्त करें।

Comments

0
अपनी टिप्पणी लिखें
सभ्य भाषा अनिवार्य
0/1000
आपकी राय मंच के नियमों के तहत प्रकाशित होगी।
Advertisement
Enterprise Cloud Solutions & Business Advisory
Advertisement
Fintech & Smart Investment Banking Partner