झारखंड में भारतीय वन सेवा के अधिकारियों का बड़ा फेरबदल, 40 पदाधिकारियों की ट्रांसफर-पोस्टिंग
झारखंड में वन विभाग के प्रशासनिक ढांचे में बड़ा फेरबदल हुआ है. राज्य सरकार ने भारतीय वन सेवा (IFS) के करीब 40 अधिकारियों का तबादला कर नई पदस्थापना की है. राजकुमार बाजपेयी, जगबीर सिंह और सिद्धार्थ त्रिपाठी समेत कई वरिष्ठ अधिकारियों को नई जिम्मेदारी सौंपी गई है.

Ranchi: झारखंड सरकार के वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग ने भारतीय वन सेवा (IFS) के अधिकारियों के तबादले और नई पदस्थापना से संबंधित अधिसूचना जारी की है. इस फेरबदल में अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक, मुख्य वन संरक्षक, वन संरक्षक और वन प्रमंडल पदाधिकारियों की जिम्मेदारियों में बदलाव किया गया है. अधिसूचना के अनुसार, राजकुमार बाजपेयी, जगबीर सिंह, कर्मी सिजुआ टुडू, सिद्धार्थ त्रिपाठी और एसएनआर नटेश समेत कई वरिष्ठ अधिकारियों को नई जिम्मेदारी सौंपी गई है.
इस प्रशासनिक फेरबदल के तहत अधिकारियों को अलग-अलग वन प्रमंडलों, क्षेत्रीय कार्यालयों और राज्य के वन विकास निगम में पदस्थापित किया गया है. तबादले की पूरी लिस्ट देखें

