झारखंड हाई कोर्ट को मिलेगा नया मुख्य न्यायाधीश, जस्टिस विभु बखरू की नियुक्ति की सिफारिश
झारखंड हाई कोर्ट को नया मुख्य न्यायाधीश मिलने जा रहा है. सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने कर्नाटक हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश जस्टिस विभु बखरू के नाम की सिफारिश की है. वह जस्टिस एमएस सोनक की जगह लेंगे.

Ranchi :- झारखंड हाई कोर्ट को जल्द ही नया मुख्य न्यायाधीश मिलने जा रहा है. सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने जस्टिस विभु बखरू को झारखंड हाई कोर्ट का मुख्य न्यायाधीश नियुक्त करने की सिफारिश की है. वह वर्तमान मुख्य न्यायाधीश जस्टिस एमएस सोनक की जगह लेंगे. जस्टिस एमएस सोनक 27 नवंबर को सेवानिवृत्त हो रहे हैं. फिलहाल जस्टिस विभु बखरू कर्नाटक हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश के पद पर कार्यरत हैं. सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम की सिफारिश के बाद अब उनकी झारखंड हाई कोर्ट में नियुक्ति का रास्ता साफ होने की उम्मीद है.
19 जुलाई 2025 को बने थे कर्नाटक हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश
जस्टिस विभु बखरू ने 19 जुलाई 2025 को कर्नाटक हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश के रूप में शपथ ली थी. इससे पहले वह दिल्ली हाई कोर्ट में न्यायाधीश के पद पर कार्यरत थे. उन्होंने दिल्ली हाई कोर्ट के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश के रूप में भी जिम्मेदारी संभाली थी.
27 नवंबर को रिटायर होंगे जस्टिस एमएस सोनक
झारखंड हाई कोर्ट के वर्तमान मुख्य न्यायाधीश जस्टिस एमएस सोनक 27 नवंबर को सेवानिवृत्त होने जा रहे हैं. उनके सेवानिवृत्त होने के बाद मुख्य न्यायाधीश का पद रिक्त होगा. इसी को देखते हुए सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने जस्टिस विभु बखरू के नाम की सिफारिश की है.
अब नियुक्ति की औपचारिक प्रक्रिया का इंतजार
सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम की ओर से की गई सिफारिश के बाद अब केंद्र सरकार की मंजूरी और नियुक्ति की औपचारिक प्रक्रिया पूरी होने का इंतजार है. नियुक्ति के बाद जस्टिस विभु बखरू झारखंड हाई कोर्ट के नए मुख्य न्यायाधीश के रूप में कार्यभार संभालेंगे.
संबंधित ख़बरें
और JHARKHAND ख़बरेंबीजोपचार और कीट प्रबंधन के आधुनिक तरीके सीखकर दक्ष बने किसान
लुगू बुरू बनेगा राष्ट्रीय पर्यटन केंद्र, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने विकास योजनाओं का किया खुलासा
झारखंड विधानसभा का विशेष सत्र कल से, केंद्र को घेरने की तैयारी में हेमंत सरकार

CM हेमंत सोरेन से मिले लॉन बॉल्स के विजेता खिलाड़ी, भारत की जीत पर दी बधाई

हवाई किराए में बेतहाशा बढ़ोतरी को लेकर झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लिखा भावुक पत्र

झारखंड में बदलेगा मौसम, सुबह कोहरा और रात में बढ़ेगी ठंड; जानें रांची समेत 24 जिलों का हाल


