Bawal News
होमझारखंडबिहारराज्यराजनीतिNationalदेश-विदेशInternationalमनोरंजनखेल
September 12, 2026 IST
India27° C|AQI 71
ट्रेंडिंग
जुड़ें:
FacebookTwitter / XYouTubeInstagramWhatsApp
न्यूज़लेटर अलर्टदैनिक ताज़ा समाचार सीधे ईमेल पर

हर बड़ी खबर और ब्रेकिंग अपडेट सबसे पहले पाएं

Bawal News Logo

बावल न्यूज़ झारखंड, बिहार और देश-दुनिया की हर बड़ी घटना, राजनीति, खेल और जनसरोकार की खबरों को निष्पक्षता एवं विश्वसनीयता के साथ प्रस्तुत करने वाला डिजिटल न्यूज़ नेटवर्क है।

सत्य, साहस और स्वतंत्र पत्रकारिता
सोशल मीडिया पर जुड़ें:
FacebookTwitter / XYouTubeInstagramWhatsApp

राज्य एवं क्षेत्र

  • ›झारखंड समाचार
  • ›बिहार समाचार
  • ›राज्य समाचार
  • ›देश-विदेश
  • ›National News
  • ›International

समाचार व राजनीति

  • ›ताज़ा खबरें
  • ›राजनीति
  • ›जुर्म व अदालत
  • ›चुनावी हलचल
  • ›विशेष कवरेज
  • ›वायरल वीडियो

खेल व मनोरंजन

  • ›खेल व क्रिकेट
  • ›मनोरंजन व सिनेमा
  • ›लाइफस्टाइल
  • ›राशिफल व ज्योतिष
  • ›ऑटोमोबाइल

बिज़नेस व टेक

  • ›कारोबार व बाजार
  • ›टेक्नोलॉजी व AI
  • ›गैजेट्स रिव्यू
  • ›रोजगार व शिक्षा
  • ›बजट व नीतियां

नेटवर्क व नीतियां

  • ›हमारे बारे में
  • ›विज्ञापन सेवाएँ
  • ›करियर (Jobs)
  • ›संपर्क सूत्र
  • ›गोपनीयता नीति
  • ›नियम व शर्तें
  • ›DMCA नोटिस
ट्रेंडिंग विषय:
#झारखंड न्यूज#बिहार राजनीति#क्रिकेट लाइव#रोजगार अपडेट#सोना चांदी भाव#मौसम पूर्वानुमान#टेक गैजेट्स#बजट २०२६
Privacy PolicyTerms of ServiceDisclaimerDMCA NoticeCookies PolicyContact Desk
© 2026 Bawal Digital News Network Pvt. Ltd.|सर्वाधिकार सुरक्षित।
डिजिटल मीडिया आचार संहिता 2021 के अनुसार विनियमित
Scroll to top
Home»राजनीति»“खामोश करवाया गया हूं, हारा नहीं”: पद से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का बड़ा संदेश
राजनीति

“खामोश करवाया गया हूं, हारा नहीं”: पद से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का बड़ा संदेश

“आम आदमी पार्टी में इन दिनों अंदरूनी हलचल तेज होती नजर आ रही है. पार्टी ने राज्यसभा सचिवालय को पत्र लिखकर अपने वरिष्ठ नेता राघव चड्ढा को सदन में डिप्टी लीडर के पद से हटाने का अनुरोध किया है. इस फैसले के बाद राजनीतिक गलियारों में चर्चाएं तेज हो गई हैं और अब खुद राघव चड्ढा...”

S
Satya MishraEditorial Desk
Published Apr 3, 2026 · 6:01 AM· 3 min read
“खामोश करवाया गया हूं, हारा नहीं”: पद से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का बड़ा संदेश

New Delhi: आम आदमी पार्टी में इन दिनों अंदरूनी हलचल तेज होती नजर आ रही है. पार्टी ने राज्यसभा सचिवालय को पत्र लिखकर अपने वरिष्ठ नेता राघव चड्ढा को सदन में डिप्टी लीडर के पद से हटाने का अनुरोध किया है. इस फैसले के बाद राजनीतिक गलियारों में चर्चाएं तेज हो गई हैं और अब खुद राघव चड्ढा ने भी इशारों-इशारों में अपनी प्रतिक्रिया दी है. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा किए गए एक वीडियो में राघव चड्ढा ने सीधे तौर पर पार्टी का नाम लिए बिना अपनी नाराजगी जाहिर की. उन्होंने कहा, “खामोश करवाया गया हूं, हारा नहीं हूं.” उनके इस बयान को आम आदमी पार्टी के फैसले पर तीखी प्रतिक्रिया के रूप में देखा जा रहा है. इसके साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि उनकी खामोशी को उनकी कमजोरी नहीं समझा जाना चाहिए और समय आने पर वे अपनी बात मजबूती से रखेंगे.

View Post on X (2039923569988419809)

वीडियो में उन्होंने संसद में अपनी भूमिका को लेकर भी सवाल उठाए. उन्होंने कहा कि जब-जब उन्हें संसद में बोलने का अवसर मिला, उन्होंने हमेशा जनता से जुड़े मुद्दों को प्राथमिकता दी. उन्होंने पूछा कि क्या जनता की समस्याओं को उठाना कोई अपराध है? क्या उन्होंने ऐसा कुछ किया है, जिसकी वजह से उनके बोलने पर रोक लगाने की कोशिश की जा रही है? उनके इन सवालों ने पूरे मामले को और गंभीर बना दिया है. दरअसल, आम आदमी पार्टी ने राज्यसभा सचिवालय से यह भी आग्रह किया है कि अब राघव चड्ढा को सदन में पार्टी की ओर से बोलने का मौका न दिया जाए. इसका सीधा असर उनके बोलने के समय पर भी पड़ सकता है. इस कदम को पार्टी के अंदर अनुशासन और समन्वय से जोड़कर देखा जा रहा है, हालांकि आधिकारिक तौर पर विस्तृत कारण सामने नहीं आए हैं.

सम्बंधित ख़बरें

JSSC CGL विवाद: 28 सफल अभ्यर्थियों से पूछताछ, कोडरमा के दो संदिग्ध हिरासत में
JSSC CGL विवाद: 28 सफल अभ्यर्थियों से पूछताछ, कोडरमा के दो संदिग्ध हिरासत में
JPSC-JSSC नियुक्ति घोटाले की जांच तेज, गिरिडीह में दो संदिग्धों से CID की पूछताछ
JPSC-JSSC नियुक्ति घोटाले की जांच तेज, गिरिडीह में दो संदिग्धों से CID की पूछताछ
पलामू के युवक पर फर्जी IPS बनकर पुलिस को गुमराह करने का आरोप, चालक और सहयोगी गिरफ्तार
पलामू के युवक पर फर्जी IPS बनकर पुलिस को गुमराह करने का आरोप, चालक और सहयोगी गिरफ्तार
IAS आशीष मोदी के OBC सर्टिफिकेट पर क्यों उठे सवाल? केंद्र ने झारखंड से मांगी रिपोर्ट
IAS आशीष मोदी के OBC सर्टिफिकेट पर क्यों उठे सवाल? केंद्र ने झारखंड से मांगी रिपोर्ट
रांची में 459 पुलिसकर्मियों और हवलदारों का तबादला, देखें पूरी जानकारी
रांची में 459 पुलिसकर्मियों और हवलदारों का तबादला, देखें पूरी जानकारी
गिरिडीह की सियासत से हेमंत सरकार के मंत्री तक, सुदिव्य सोनू की आखिरी कहानी
गिरिडीह की सियासत से हेमंत सरकार के मंत्री तक, सुदिव्य सोनू की आखिरी कहानी
यह भी पढ़ें:बिहार विधान परिषद चुनाव: RJD की लिस्ट जारी होते ही बढ़ी हलचल, रोहिणी आचार्य ने जताई नाराजगी

पिछले कुछ समय से राघव चड्ढा संसद में कई जनहित से जुड़े मुद्दों को लगातार उठा रहे थे. उन्होंने हवाई अड्डों पर महंगी चाय की कीमतों का मुद्दा उठाया था, जिसमें 10 रुपये की चाय को लेकर सवाल खड़े किए गए. इसके अलावा उन्होंने डिलीवरी बॉयज की कार्य परिस्थितियों और उनके अधिकारों से जुड़े विषयों को भी प्रमुखता से रखा. इतना ही नहीं, उन्होंने पितृत्व अवकाश (पैटरनिटी लीव) का मुद्दा भी संसद में उठाया था. उनका कहना था कि बच्चे की परवरिश केवल मां की जिम्मेदारी नहीं होनी चाहिए, बल्कि यह माता-पिता दोनों की साझा जिम्मेदारी है. उनके इस विचार को समाज के एक बड़े वर्ग ने सराहा भी था. हालांकि, पार्टी के अंदर यह चर्चा भी सामने आई है कि राघव चड्ढा जिन मुद्दों को संसद में उठाते थे, उनकी जानकारी पहले से पार्टी नेतृत्व को नहीं दी जाती थी. माना जा रहा है कि यही कारण इस पूरे विवाद की एक बड़ी वजह हो सकता है.

इस पूरे घटनाक्रम ने आम आदमी पार्टी के भीतर चल रही संभावित अंदरूनी असहमति को उजागर कर दिया है. अब देखना यह होगा कि आने वाले समय में पार्टी इस मामले को किस तरह संभालती है और राघव चड्ढा की राजनीतिक भूमिका में क्या बदलाव देखने को मिलते हैं. फिलहाल, राघव चड्ढा का संदेश साफ है—वे खुद को कमजोर नहीं मानते और सही समय आने पर अपनी बात खुलकर रखने के लिए तैयार हैं.

29 views3 min read
#National News
#Rajya Sabha
#Aam Aadmi Party
#Raghav Chadda

RELATED POSTS

बिहार विधान परिषद चुनाव: RJD की लिस्ट जारी होते ही बढ़ी हलचल, रोहिणी आचार्य ने जताई नाराजगी

बिहार विधान परिषद चुनाव: RJD की लिस्ट जारी होते ही बढ़ी हलचल, रोहिणी आचार्य ने जताई नाराजगी

हरीश रावत का कांग्रेस के पदों से इस्तीफा, PA पर ED की कार्रवाई के बाद बोले- पार्टी के संघर्ष में कमजोरी नहीं चाहता

हरीश रावत का कांग्रेस के पदों से इस्तीफा, PA पर ED की कार्रवाई के बाद बोले- पार्टी के संघर्ष में कमजोरी नहीं चाहता

JSSC CGL विवाद: 28 सफल अभ्यर्थियों से पूछताछ, कोडरमा के दो संदिग्ध हिरासत में

JSSC CGL विवाद: 28 सफल अभ्यर्थियों से पूछताछ, कोडरमा के दो संदिग्ध हिरासत में

Special
चुटूपालू-ओरमांझी में अवैध स्टोन क्रशरों पर बड़ा एक्शन, 19 पर कार्रवाई; 8 सील, 11 ध्वस्त

चुटूपालू-ओरमांझी में अवैध स्टोन क्रशरों पर बड़ा एक्शन, 19 पर कार्रवाई; 8 सील, 11 ध्वस्त

प्रमुख विषय (Topics)

ताज़ा खबरराजनीतिक्रिकेटखेलव्यापारमनोरंजनटेक्नोलॉजीअपराधमौसमराशिफल

बड़ी खबरें / Trending

1.

रांची में 459 पुलिसकर्मियों और हवलदारों का तबादला, देखें पूरी जानकारी

BY Piyush Kumar—Sep 10, 2026
2.

गिरिडीह की सियासत से हेमंत सरकार के मंत्री तक, सुदिव्य सोनू की आखिरी कहानी

BY Satya Mishra—Sep 6, 2026
3.

सुदिव्य सोनू के बाद हेमंत के सामने दोहरा सियासी इम्तिहान, विरासत और कैबिनेट में किसे मिलेगी जगह?

BY Satya Mishra—Sep 8, 2026
4.

चतरा विधायक जनार्दन पासवान के बेटे का अपहरण, पुलिस जांच में जुटी

BY Deepak Kumar—Sep 7, 2026
5.

झारखंड हाईकोर्ट को मिले तीन नए जज, सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने जारी की अधिसूचना

BY Deepak Kumar—Sep 10, 2026

दैनिक समाचार अलर्ट

ताज़ा देश, दुनिया, खेल और राजनीति के समाचार सीधे अपने इनबॉक्स में प्राप्त करें।

Comments

0
अपनी टिप्पणी लिखें
सभ्य भाषा अनिवार्य
0/1000
आपकी राय मंच के नियमों के तहत प्रकाशित होगी।
Advertisement
Enterprise Cloud Solutions & Business Advisory
Advertisement
Fintech & Smart Investment Banking Partner