Bawal News
होमझारखंडबिहारराज्यराजनीतिNationalदेश-विदेशInternationalमनोरंजनखेल
September 12, 2026 IST
India27° C|AQI 71
ट्रेंडिंग
जुड़ें:
FacebookTwitter / XYouTubeInstagramWhatsApp
न्यूज़लेटर अलर्टदैनिक ताज़ा समाचार सीधे ईमेल पर

हर बड़ी खबर और ब्रेकिंग अपडेट सबसे पहले पाएं

Bawal News Logo

बावल न्यूज़ झारखंड, बिहार और देश-दुनिया की हर बड़ी घटना, राजनीति, खेल और जनसरोकार की खबरों को निष्पक्षता एवं विश्वसनीयता के साथ प्रस्तुत करने वाला डिजिटल न्यूज़ नेटवर्क है।

सत्य, साहस और स्वतंत्र पत्रकारिता
सोशल मीडिया पर जुड़ें:
FacebookTwitter / XYouTubeInstagramWhatsApp

राज्य एवं क्षेत्र

  • ›झारखंड समाचार
  • ›बिहार समाचार
  • ›राज्य समाचार
  • ›देश-विदेश
  • ›National News
  • ›International

समाचार व राजनीति

  • ›ताज़ा खबरें
  • ›राजनीति
  • ›जुर्म व अदालत
  • ›चुनावी हलचल
  • ›विशेष कवरेज
  • ›वायरल वीडियो

खेल व मनोरंजन

  • ›खेल व क्रिकेट
  • ›मनोरंजन व सिनेमा
  • ›लाइफस्टाइल
  • ›राशिफल व ज्योतिष
  • ›ऑटोमोबाइल

बिज़नेस व टेक

  • ›कारोबार व बाजार
  • ›टेक्नोलॉजी व AI
  • ›गैजेट्स रिव्यू
  • ›रोजगार व शिक्षा
  • ›बजट व नीतियां

नेटवर्क व नीतियां

  • ›हमारे बारे में
  • ›विज्ञापन सेवाएँ
  • ›करियर (Jobs)
  • ›संपर्क सूत्र
  • ›गोपनीयता नीति
  • ›नियम व शर्तें
  • ›DMCA नोटिस
ट्रेंडिंग विषय:
#झारखंड न्यूज#बिहार राजनीति#क्रिकेट लाइव#रोजगार अपडेट#सोना चांदी भाव#मौसम पूर्वानुमान#टेक गैजेट्स#बजट २०२६
Privacy PolicyTerms of ServiceDisclaimerDMCA NoticeCookies PolicyContact Desk
© 2026 Bawal Digital News Network Pvt. Ltd.|सर्वाधिकार सुरक्षित।
डिजिटल मीडिया आचार संहिता 2021 के अनुसार विनियमित
Scroll to top
Home»बिहार»IRCTC घोटाला: राबड़ी देवी की याचिका पर दिल्ली हाईकोर्ट ने CBI को जारी किया नोटिस
बिहार

IRCTC घोटाला: राबड़ी देवी की याचिका पर दिल्ली हाईकोर्ट ने CBI को जारी किया नोटिस

“जस्टिस स्वर्णकांता शर्मा की एकल पीठ ने याचिका पर प्रारंभिक सुनवाई करते हुए CBI से जवाब मांगा है. राबड़ी देवी ने निचली अदालत के उस आदेश को चुनौती दी है, जिसमें उनके खिलाफ भ्रष्टाचार और आपराधिक साजिश के आरोप तय किए गए थे.”

B
Bawal DeskEditorial Desk
Published Jan 16, 2026 · 12:03 PM· 3 min read
IRCTC घोटाला: राबड़ी देवी की याचिका पर दिल्ली हाईकोर्ट ने CBI को जारी किया नोटिस

IRCTC घोटाले से जुड़े मामले में बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी को दिल्ली हाईकोर्ट से आंशिक राहत मिली है. दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट द्वारा उनके खिलाफ आरोप तय किए जाने को चुनौती देने वाली याचिका पर हाईकोर्ट ने केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) को नोटिस जारी किया है.

जस्टिस स्वर्णकांता शर्मा की एकल पीठ ने याचिका पर प्रारंभिक सुनवाई करते हुए CBI से जवाब मांगा है. राबड़ी देवी ने निचली अदालत के उस आदेश को चुनौती दी है, जिसमें उनके खिलाफ भ्रष्टाचार और आपराधिक साजिश के आरोप तय किए गए थे.

यह भी पढ़ें:बिहार विधान परिषद चुनाव: RJD की लिस्ट जारी होते ही बढ़ी हलचल, रोहिणी आचार्य ने जताई नाराजगी

गौरतलब है कि 13 अक्टूबर 2023 को राउज एवेन्यू कोर्ट ने राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव, उनकी पत्नी राबड़ी देवी और बेटे तेजस्वी यादव के खिलाफ IPC की धारा 120बी (आपराधिक साजिश) समेत अन्य धाराओं और भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम की धारा 13(2) के तहत आरोप तय करने का आदेश दिया था.

सम्बंधित ख़बरें

पलामू के युवक पर फर्जी IPS बनकर पुलिस को गुमराह करने का आरोप, चालक और सहयोगी गिरफ्तार
पलामू के युवक पर फर्जी IPS बनकर पुलिस को गुमराह करने का आरोप, चालक और सहयोगी गिरफ्तार
गंडक नदी के पास पुल निर्माण के दौरान बड़ा हादसा, 6 कर्मचारी घायल; दो की हालत गंभीर
गंडक नदी के पास पुल निर्माण के दौरान बड़ा हादसा, 6 कर्मचारी घायल; दो की हालत गंभीर
क्या बख्तियारपुर का नाम बदलकर होगा ‘नीतीशपुर’? मंत्री संतोष सुमन ने CM सम्राट चौधरी के सामने रखी मांग
क्या बख्तियारपुर का नाम बदलकर होगा ‘नीतीशपुर’? मंत्री संतोष सुमन ने CM सम्राट चौधरी के सामने रखी मांग
नेहा के बाद रिया: बिहार में महिलाओं के जरिए शराब तस्करी का नया मामला
नेहा के बाद रिया: बिहार में महिलाओं के जरिए शराब तस्करी का नया मामला
रांची में 459 पुलिसकर्मियों और हवलदारों का तबादला, देखें पूरी जानकारी
रांची में 459 पुलिसकर्मियों और हवलदारों का तबादला, देखें पूरी जानकारी
गिरिडीह की सियासत से हेमंत सरकार के मंत्री तक, सुदिव्य सोनू की आखिरी कहानी
गिरिडीह की सियासत से हेमंत सरकार के मंत्री तक, सुदिव्य सोनू की आखिरी कहानी

IRCTC घोटाले में आरोप तय करने के आदेश को लालू प्रसाद यादव पहले ही दिल्ली हाईकोर्ट में चुनौती दे चुके हैं. इस मामले में CBI ने अपनी चार्जशीट में लालू यादव, राबड़ी देवी, तेजस्वी यादव सहित कई अन्य लोगों को आरोपी बनाया है.

यह मामला IRCTC के दो होटलों—रांची स्थित बीएनआर होटल और पुरी होटल—के टेंडर में कथित अनियमितताओं से जुड़ा है. आरोप है कि इन होटलों के संचालन के लिए जारी टेंडर में नियमों की अनदेखी की गई और लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से होटल का आवंटन किया गया. इसी आधार पर राउज एवेन्यू कोर्ट ने सभी आरोपियों को समन जारी कर अपना पक्ष रखने को कहा था.

क्या है IRCTC घोटाला?

यह भी पढ़ें:सीतामढ़ी में मर्डर के बाद बवाल, आरोपी का घर जलाया; पुलिस की 8 गाड़ियों में तोड़फोड़

सीबीआई के अनुसार, लालू प्रसाद यादव ने वर्ष 2004 से 2009 के बीच रेल मंत्री रहते हुए रेलवे के स्वामित्व वाले दो होटलों को IRCTC को स्थानांतरित किया. इसके बाद रांची और पुरी स्थित इन होटलों के रखरखाव के लिए टेंडर जारी किए गए, जिनका आवंटन कथित तौर पर कोचर बंधुओं की कंपनी सुजाता होटल को किया गया. जांच एजेंसियों का आरोप है कि इस प्रक्रिया में नियमों का उल्लंघन हुआ और इसके बदले लालू यादव के परिवार को अनुचित लाभ पहुंचाया गया.

इससे पहले 28 जनवरी 2019 को ट्रायल कोर्ट ने प्रवर्तन निदेशालय (ED) द्वारा दर्ज मामले में लालू प्रसाद यादव, राबड़ी देवी और तेजस्वी यादव को एक-एक लाख रुपये के निजी मुचलके पर नियमित जमानत दी थी. वहीं, 19 जनवरी 2019 को सीबीआई केस में भी लालू यादव को जमानत मिल चुकी है.

ईडी ने इस मामले में लालू प्रसाद यादव, राबड़ी देवी, तेजस्वी यादव सहित कुल 16 लोगों को आरोपी बनाया है, जिनमें कई निजी कंपनियां और व्यवसायी भी शामिल हैं. फिलहाल, दिल्ली हाईकोर्ट में लंबित याचिकाओं पर आगे की सुनवाई के बाद ही यह तय होगा कि आरोप तय करने का आदेश बरकरार रहेगा या नहीं.

3 views3 min read
#IRCTC Ghotala
#Rabri Devi
#National News
#Lalu Yadav

RELATED POSTS

बिहार विधान परिषद चुनाव: RJD की लिस्ट जारी होते ही बढ़ी हलचल, रोहिणी आचार्य ने जताई नाराजगी

बिहार विधान परिषद चुनाव: RJD की लिस्ट जारी होते ही बढ़ी हलचल, रोहिणी आचार्य ने जताई नाराजगी

सीतामढ़ी में मर्डर के बाद बवाल, आरोपी का घर जलाया; पुलिस की 8 गाड़ियों में तोड़फोड़

सीतामढ़ी में मर्डर के बाद बवाल, आरोपी का घर जलाया; पुलिस की 8 गाड़ियों में तोड़फोड़

पलामू के युवक पर फर्जी IPS बनकर पुलिस को गुमराह करने का आरोप, चालक और सहयोगी गिरफ्तार

पलामू के युवक पर फर्जी IPS बनकर पुलिस को गुमराह करने का आरोप, चालक और सहयोगी गिरफ्तार

Special
चुटूपालू-ओरमांझी में अवैध स्टोन क्रशरों पर बड़ा एक्शन, 19 पर कार्रवाई; 8 सील, 11 ध्वस्त

चुटूपालू-ओरमांझी में अवैध स्टोन क्रशरों पर बड़ा एक्शन, 19 पर कार्रवाई; 8 सील, 11 ध्वस्त

प्रमुख विषय (Topics)

ताज़ा खबरराजनीतिक्रिकेटखेलव्यापारमनोरंजनटेक्नोलॉजीअपराधमौसमराशिफल

बड़ी खबरें / Trending

1.

रांची में 459 पुलिसकर्मियों और हवलदारों का तबादला, देखें पूरी जानकारी

BY Piyush Kumar—Sep 10, 2026
2.

गिरिडीह की सियासत से हेमंत सरकार के मंत्री तक, सुदिव्य सोनू की आखिरी कहानी

BY Satya Mishra—Sep 6, 2026
3.

सुदिव्य सोनू के बाद हेमंत के सामने दोहरा सियासी इम्तिहान, विरासत और कैबिनेट में किसे मिलेगी जगह?

BY Satya Mishra—Sep 8, 2026
4.

चतरा विधायक जनार्दन पासवान के बेटे का अपहरण, पुलिस जांच में जुटी

BY Deepak Kumar—Sep 7, 2026
5.

झारखंड हाईकोर्ट को मिले तीन नए जज, सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने जारी की अधिसूचना

BY Deepak Kumar—Sep 10, 2026

दैनिक समाचार अलर्ट

ताज़ा देश, दुनिया, खेल और राजनीति के समाचार सीधे अपने इनबॉक्स में प्राप्त करें।

Comments

0
अपनी टिप्पणी लिखें
सभ्य भाषा अनिवार्य
0/1000
आपकी राय मंच के नियमों के तहत प्रकाशित होगी।
Advertisement
Enterprise Cloud Solutions & Business Advisory
Advertisement
Fintech & Smart Investment Banking Partner