Instagram Plus Launch In India: ₹299 में मिलेंगे कई VIP फीचर्स
Instagram अब सिर्फ फोटो और रील्स का प्लेटफॉर्म नहीं रह गया है. Meta ने भारत में Instagram Plus लॉन्च कर दिया है, जिसके लिए यूजर्स को ₹299 प्रति माह खर्च करने होंगे. बदले में कई ऐसे फीचर्स मिलेंगे जो सामान्य यूजर्स को उपलब्ध नहीं हैं.


अगर आप उन लोगों में से हैं जो हर कुछ मिनट में Instagram चेक करते हैं कि आपकी स्टोरी किसने देखी, कितने लोगों ने लाइक किया और कौन आपकी प्रोफाइल पर आया, तो आपके लिए एक बड़ी खबर है. Meta ने भारत में अपना नया सब्सक्रिप्शन मॉडल, Instagram Plus, लॉन्च कर दिया है. इसके लिए यूजर्स को हर महीने ₹299 खर्च करने होंगे, लेकिन इसके बदले में उन्हें कई ऐसे फीचर्स मिलेंगे जो सामान्य Instagram अकाउंट में नहीं मिलते. Meta ने हाल ही में इस प्रीमियम सर्विस को वैश्विक स्तर पर पेश किया था और अब यह भारतीय यूजर्स के लिए भी उपलब्ध है. हालांकि, कंपनी ने यह स्पष्ट किया है कि यह एक वैकल्पिक अपग्रेड है. यानी, जो लोग पैसे नहीं देना चाहते, उनके Instagram अनुभव पर कोई असर नहीं पड़ेगा.
अब स्टोरी गायब होने की जल्दी नहीं! 24 की जगह 48 घंटे तक रहेगी लाइव
Instagram Plus का सबसे चर्चित फीचर स्टोरी की बढ़ी हुई समय सीमा है. अब तक, Instagram स्टोरी 24 घंटे बाद अपने आप गायब हो जाती थी, लेकिन Plus सब्सक्राइबर्स के लिए यह अवधि बढ़ाकर 48 घंटे कर दी गई है. इतना ही नहीं, यूजर्स यह भी देख सकेंगे कि किसी ने उनकी स्टोरी को दोबारा या कई बार देखा है या नहीं. सामान्य अकाउंट में इस तरह की विस्तृत जानकारी उपलब्ध नहीं होती.. इसके अलावा, हर सप्ताह एक स्टोरी को "Spotlight" किया जा सकेगा ताकि वह ज्यादा लोगों तक पहुंचे. क्रिएटर्स और इन्फ्लुएंसर्स के लिए यह फीचर काफी फायदेमंद साबित हो सकता है, क्योंकि इससे उनकी पहुंच बढ़ सकती है.
दूसरों को पता भी नहीं चलेगा और आप देख लेंगे उनकी स्टोरी!
Instagram Plus में एक ऐसा फीचर भी शामिल किया गया है जो काफी चर्चा बटोर सकता है. अब यूजर्स किसी दूसरे व्यक्ति की स्टोरी का प्रीव्यू देख सकेंगे, जबकि सामने वाले को इसकी जानकारी नहीं होगी.
इसके अलावा, स्टोरी को सीधे Highlight और Profile पर पोस्ट करने का विकल्प भी मिलेगा। खास बात यह है कि ऐसी स्टोरी आपके फॉलोअर्स की फीड में दिखाई नहीं देगी. यानी आप अपनी प्रोफाइल को व्यवस्थित रखने के लिए कंटेंट को अलग तरीके से मैनेज कर सकेंगे.
यह फीचर खास तौर पर उन लोगों के लिए उपयोगी हो सकता है जो अपने अकाउंट को पेशेवर तरीके से चलाते हैं या किसी ब्रांड का पेज मैनेज करते हैं.
Super Heart से लेकर Profile Pin तक, क्या ₹299 वसूल हैं?
Instagram Plus सब्सक्राइबर्स को एक खास "Super Heart" फीचर मिलने वाला है. यह रंगीन हार्ट चैट के दौरान स्क्रीन पर नजर आएगा, जिससे बातचीत का अनुभव और भी मजेदार हो जाएगा. इसके अलावा, यूजर्स को Instagram ऐप का एक खास आइकन, बायो के लिए नए फॉन्ट्स और Profile Pin जैसी सुविधाएं भी मिलेंगी. Profile Pin फीचर की मदद से, यूजर्स अब अपनी पसंदीदा छह पोस्ट को प्रोफाइल के शीर्ष पर पिन कर सकते हैं. Meta का कहना है कि यह तो बस शुरुआत है, और आने वाले महीनों में Instagram Plus में और भी खास फीचर्स जोड़े जाएंगे.
लेकिन सवाल यह है कि क्या हर यूजर को ₹299 महीने खर्च करने चाहिए? अगर आप एक कंटेंट क्रिएटर, इन्फ्लुएंसर, या बिजनेस/ब्रांड अकाउंट चला रहे हैं, तो यह सब्सक्रिप्शन आपके लिए फायदेमंद हो सकता है. लेकिन अगर आप सिर्फ रील्स देखने और दोस्तों की पोस्ट पर लाइक करने के लिए Instagram का इस्तेमाल करते हैं, तो फिलहाल मुफ्त वाला वर्जन ही आपके लिए ठीक रहेगा.

specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

अनजान नंबर से आया मैसेज? WhatsApp देगा पहले ही अलर्ट, बच जाएंगे लाखों रुपये

आ रहे हैं iPhone 18 और iPhone 18 Pro, कैमरा से बैटरी तक होंगे बड़े अपग्रेड, जानिए कीमत और फीचर्स की पूरी डिटेल




Leave a comment