स्वास्थ्य मंत्री के कार्यक्रम में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष, विधायक दल के नेता और उपनेता की तस्वीर ब्लर... मिस्टेक है कि साजिश!!
Ranchi : हेमंत सरकार में कांग्रेस कोटे के मंत्री इरफान अंसारी के जनता दरबार में एक अजीब सी तस्वीर नजर आई. स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में जनता दरबार लगाकर फरियादियों की समस्याएं सुन रहे थे. इसी बीच उनके पीछे लगे पोस्टर ने कई लोगों का ध्यान खींच लिया, क्योंकि यह पोस्टर थी ह...


Ranchi :
हेमंत सरकार में कांग्रेस कोटे के मंत्री इरफान अंसारी के जनता दरबार में एक अजीब सी तस्वीर नजर आई. स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में जनता दरबार लगाकर फरियादियों की समस्याएं सुन रहे थे. इसी बीच उनके पीछे लगे पोस्टर ने कई लोगों का ध्यान खींच लिया, क्योंकि यह पोस्टर थी ही अजीबोगरीब. इस बड़े से पोस्टर में दोनों तरफ स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी की दो बड़ी-बड़ी तस्वीरें लगी थी. पोस्टर के उपर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और प्रदेश प्रभारी के राजू की भी छोटी-छोटी लेकिन स्पष्ट तस्वीर थी. प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश, विधायक दल के नेता प्रदीप यादव और विधायक दल के उपनेता राजेश कच्छप की भी उपर जगह दिया गया था, लेकिन इस पोस्टर में प्रदेश के इन सभी नेताओं का फोटो ब्लर था. किसी का भी चेहरा स्पष्ट नहीं दिख रहा था.
सवाल ये उठता है कि आखिर प्रदेश के बड़े नेताओं की तस्वीर के साथ ऐसा क्यों हुआ. क्या यह उन नेताओं को अपमानित करने की किसी की साजिश है या फिर गलती से पोस्टर में सिर्फ 4 नेताओं की तस्वीर ब्लर हुई. अगर गलती से हुई थी इसे कार्यक्रम से पहले क्यों नहीं बदलवाया गया. जनता दरबार का आयोजन सुबह 11 बजे होना था, लेकिन करीब एक घंटे बाद 12 बजे से कार्यक्रम शुरु हुआ. पोस्टर बदलने के लिए इतना समय काफी था, फिर भी पोस्टर नहीं हटाया गया.
हैरानी की बात तो यह भी है कि प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश खुद जनता दरबा में मौजूद थे, लेकिन पोस्टर में उनकी अपनी ही तस्वीर साफ नहीं देख पा रहे थे. इस बारे में पार्टी मुख्यालय में मौजूद नेता प्रतिक्रिया देने से बचते रहे. कुछ नेताओं ने इसे प्रिंटिंग मिस्टेक बताया, लेकिन फिलहाल इरफान अंसारी के कार्यक्रम के पोस्टर पर चर्चा शुरू हो चुका है. कांग्रेस के अंदर सब ठीक है न..???

specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.


Leave a comment