'फिल्म रिलीज हुई तो अंजाम बुरा होगा' Salman Khan के Blackbuck Case पर बन रही 'Kala Hiran' के प्रोड्यूसर को फिर मिली धमकी
Kala Hiran फिल्म के प्रोड्यूसर Amit Jani ने दावा किया है कि उन्हें Pakistan के नंबर से और Goldy Brar-Rohit Godara गैंग के नाम पर जान से मारने की धमकियां मिली हैं, Salman Khan Blackbuck Case पर आधारित फिल्म का नया टीज़र 17 जुलाई को रिलीज होना है.


सलमान खान के चर्चित Blackbuck Poaching Case पर बन रही फिल्म 'काला हिरण' (Kala Hiran) एक बार फिर विवादों में आ गई है. फिल्म के निर्माता अमित जानी (Amit Jani) ने दावा किया है कि उन्हें पिछले कुछ दिनों में दो अलग-अलग मौकों पर जान से मारने की धमकियां मिली हैं. उनका आरोप है कि पहले उन्हें पाकिस्तानी नंबर से कॉल और वीडियो मैसेज भेजकर डराया गया, जबकि दूसरे मामले में रोहित गोदारा और गोल्डी बरार गैंग के नाम से धमकी दी गई. दोनों मामलों में पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
+92 नंबर से आया वीडियो.. 'फिल्म रोको, नहीं तो अंजाम बुरा होगा'
अमित जानी के मुताबिक, वह हाल ही में मध्य प्रदेश के दतिया स्थित श्री पीतांबरा पीठ मंदिर दर्शन के लिए गए थे. होटल में ठहरने के दौरान रात करीब एक बजे उन्हें +92 (पाकिस्तान) कोड वाले नंबर से ऑडियो और वीडियो क्लिप भेजी गई. उनका दावा है कि वीडियो में हथियार दिखाकर उन्हें डराने की कोशिश की गई. इसके बाद 7 जुलाई की सुबह उन्हें एक और पाकिस्तानी नंबर से व्हाट्सऐप कॉल आया. कॉल करने वाले ने खुद को पाकिस्तानी गैंगस्टर शहज़ाद भट्टी बताते हुए कथित तौर पर धमकी दी कि अगर 'काला हिरण'फिल्म रिलीज हुई तो उन्हें बम से उड़ा दिया जाएगा. अमित का कहना है कि शहज़ाद भट्टी पहले भी उन्हें धमकी दे चुका है. शिकायत मिलने के बाद दतिया पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है.
अब Goldy Brar और Rohit Godara गैंग के नाम से भी धमकी
दूसरी घटना उत्तर प्रदेश की बताई जा रही है. अमित जानी के अनुसार, वह नैनीताल जाते समय हाईवे किनारे एक ढाबे पर रुके थे. इसी दौरान उन्हें एक अनजान नंबर से कॉल आया, जिसे उन्होंने रिसीव नहीं किया. कुछ देर बाद उन्हें एक ऑडियो मैसेज मिला. अमित का दावा है कि यह संदेश रोहित गोदारा और गोल्डी बरार गैंग की ओर से था. कथित संदेश में कहा गया कि वह "चारों तरफ से घिरे हुए हैं" और यदि उन्होंने फिल्म रिलीज करने की कोशिश की तो भारत में बड़ा घटनाक्रम हो सकता है. इसके बाद उन्होंने उत्तर प्रदेश के रामपुर जिले के भोट थाने में शिकायत दर्ज कराई. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है
17 जुलाई को आने वाला है फिल्म का नया टीज़र
अमित जानी का कहना है कि उन्हें पहले भी कई अंतरराष्ट्रीय गैंगस्टरों के नाम पर धमकियां मिल चुकी हैं, जिनकी शिकायत वह जोधपुर, गाजियाबाद, नोएडा और दतिया समेत कई जगहों पर दर्ज करा चुके हैं. इन सब विवादों के बीच फिल्म 'काला हिरण' का अगला टीज़र 17 जुलाई को यूट्यूब पर रिलीज होने वाला है. अब देखना होगा कि लगातार मिल रही धमकियों के बीच मेकर्स अपने तय प्लान पर कायम रहते हैं या नहीं.

specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

'जेल मंजूर है, लेकिन एक रुपया नहीं दूंगा!' Rajpal Yadav की इस बात ने बदल दिया केस, Delhi High Court ने सुनाई सजा
राजपाल यादव को चेक बाउंस मामले में 3 महीने की जेल, दिल्ली हाई कोर्ट ने सजा बरकरार रख कही बड़ी बात






Leave a comment