'जान चली जाए, फिर भी उसकी रक्षा करूंगा' शहनाज गिल पर राघव जुयाल का बयान वायरल, डेटिंग अफवाहों के बीच तोड़ी चुप्पी
शहनाज गिल को भीड़ से बचाने वाला वीडियो वायरल होने के बाद राघव जुयाल ने पहली बार चुप्पी तोड़ी. उन्होंने कहा कि जरूरत पड़ी तो किसी भी महिला की रक्षा के लिए अपनी जान भी दांव पर लगा देंगे.


राघव जुयाल और शहनाज गिल की डेटिंग की चर्चाएं एक बार फिर सोशल मीडिया पर तेज हो गई हैं. इसकी वजह बना राघव के बर्थडे सेलिब्रेशन का एक वायरल वीडियो, जिसमें वह भीड़ के बीच फंसी शहनाज गिल को सुरक्षित बाहर निकालते नजर आए. वीडियो सामने आने के बाद दोनों के रिश्ते को लेकर अटकलें फिर शुरू हो गईं. अब इन चर्चाओं के बीच राघव जुयाल ने पहली बार इस पूरे मामले पर खुलकर अपनी बात रखी है.
'ये सिर्फ शहनाज नहीं, हर महिला के लिए है'
पिंकविला को दिए इंटरव्यू में राघव जुयाल ने कहा कि उनकी परवरिश ऐसी है कि अगर किसी महिला के साथ गलत होता देखेंगे तो कभी चुप नहीं रहेंगे. उन्होंने कहा, "अगर शहनाज की जगह कोई और महिला भी होती और लोग उसे घेर लेते, तब भी मैं बिल्कुल यही करता. जरूरत पड़ी तो मैं लड़ भी जाऊंगा। मैं अपने दोस्तों, परिवार और अपने साथ मौजूद किसी भी महिला की मरते दम तक रक्षा करूंगा। जरूरत पड़ी तो जान चली जाए, फिर भी पीछे नहीं हटूंगा." राघव ने यह भी साफ किया कि उस समय उनके लिए स्टारडम या इमेज मायने नहीं रखती, बल्कि सबसे जरूरी किसी महिला की सुरक्षा होती है.
शहनाज ने भी डेटिंग की खबरों पर दिया था जवाब
इससे पहले शहनाज गिल ने भी डेटिंग की अफवाहों पर प्रतिक्रिया देते हुए अपनी निजी जिंदगी पर बात करने से इनकार किया था. उन्होंने मुस्कुराते हुए कहा था, "नो पर्सनल क्वेश्चन, प्लीज." हालांकि, शहनाज ने राघव को अपना "बहुत अच्छा दोस्त" बताया और लोगों से उनकी फिल्म 'भाई तेरा स्टार है' को सपोर्ट करने की अपील की. उन्होंने कहा कि राघव उनके अच्छे दोस्त हैं और उनकी फिल्म का सफल होना जरूरी है.
'किसी का भाई किसी की जान' से शुरू हुई थीं चर्चाएं
राघव जुयाल और शहनाज गिल ने पहली बार सलमान खान की फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' में साथ काम किया था. तभी से दोनों के रिश्ते को लेकर समय-समय पर चर्चाएं होती रही हैं. हालांकि, दोनों कलाकार कई मौकों पर साफ कर चुके हैं कि वे सिर्फ अच्छे दोस्त हैं और अपनी निजी जिंदगी को सार्वजनिक चर्चा का विषय नहीं बनाना चाहते. फिलहाल, राघव का यह बयान सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. कुछ लोग इसे उनकी जिम्मेदार सोच बता रहे हैं, जबकि कई यूजर्स इसे फिर से दोनों की डेटिंग अफवाहों से जोड़कर देख रहे हैं. हालांकि, दोनों सितारों ने अब तक अपने रिश्ते को लेकर दोस्ती से आगे कुछ भी स्वीकार नहीं किया है.

specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

'मैं पति को शराब पिलाकर बेल्ट से मारना चाहती हूं...' India's Got Latent में साक्षी झा का बयान सुन सन्न रह गए जज

'3 Idiots' का Phunsukh Wangdu सोनम वांगचुक नहीं थे?







Leave a comment